Blog

  • पंजाबः किसानों ने दसूहा-होशियारपुर रोड़ किया जाम, सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने दसूहा-होशियारपुर रोड़ किया जाम, सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    दसूहा/सोनू थापरः पटियाला में पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में आज किसानों गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने आज दसूहा होशियारपुर रोड स्थित टांडा मोड़ को जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

    सूचना मिलते ही धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों से धरना हटाने और जाम खुलवाने की अपील की, लेकिन धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई व अन्य मांगों पर अड़े रहे। जब धरने पर बैठे किसानों ने जाम खुलवाने से मना किया तो पुलिस ने मजबूर किसानों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। इस दौरान किसान गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता ने कहा कि किसानों के हक में मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेृत्व में पटियाला के पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन के सामने मरन व्रत पर बैठे किसानों पर पुलिस पर किए गए लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी की गन्ना संघर्ष कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लाठी के बल पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी कही जाने वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि लोगों को अपना हक दिलाने के लिए किसी तरह का धरना नहीं लगने दिया जाएगा, लेकिन अब पंजाब सरकार की कथनी और करनी पर पानी फिर गया है। सता के नशे में जमीन-आसमान का फर्क नजर आता है।

  • FIEM फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, देखें तस्वीरें

    FIEM फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक, देखें तस्वीरें

    सोनीपतः राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में भीषण आग से हडक़ंप मच गया। मंगलवार दोपहर करीब सवार एक बजे अचानक आग लगी देख सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सोनीपत के साथ रोहतक व पानीपत क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को बुलाया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कंपनी में गाड़ियों की लाइटें बनाने का काम किया जाता है। आग लगने से कंपनी के अंदर खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।

    राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेम फैक्टरी में वाहनों के पाट्र्स बनाए जाते हैं। दोपहर को फैक्टरी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिस पर फैक्टरी अधिकारियों ने तुरंत सभी कर्मियों को बाहर निकाला। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्लास्टिक पाट्र्स होने के चलते आग बढ़ती चली गई। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। सोनीपत से करीब आठ गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया।

    जिस पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके साथ ही रोहतक व पानीपत से भी गाड़ी बुलाई गई है। आग भीषण होने के चलते काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग ऊपर की मंजिल से शुरू हुई बताई गई। उसके बाद तेजी से फैलती चली गई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। आग के बार सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग को देखकर कई महिला कर्मी रोती दिखाई दी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਇਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਵੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਇਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਵੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬਟਾਲਾ ਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਇਵੇ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਦਿਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪੰਜ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਵਜਾਹ ਚੁੱਕ ਲੈਣ ਦਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸੁਣਵਾਈ ਤਾਂ ਕੀ ਕਰਨੀ ਸੀ ਉਲਟਾ ਧਰਨੇ ਵਿਚੋਂ ਸਾਡੇ ਪੰਜ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵਲੋਂ ਜਬਰਦਸਤੀ ਚੁੱਕ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਹਨਾਂ ਬਾਰੇ ਅਜੇ ਤਕ ਇਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਥੇ ਰਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋ ਤਕ ਸਾਡੇ ਆਗੂਆਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਉਦੋਂ ਤਕ ਇਹ ਧਰਨਾ ਇਵੇਂ ਹੀ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ।

  • पंजाबः टोल प्लाजा बंद करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया , देखें वीडियो

    पंजाबः टोल प्लाजा बंद करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया , देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पटियाला में किसान जत्थेबंदियों की ओर से दिए गए धरने में पुलिस द्वारा किसानों को उठाए जाने के बाद पूरे पंजाब में किसानों में रोष पाया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग जगह पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत आज पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे लधपालवा टोल प्लाजा पर भी किसान नेताओं की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाना था। जिसको लेकर जब किसान नेता वहाँ अलग-अलग जगह से आए ओर किसानों की ओर से लधपालवा टोल प्लाजा जाम करने की कोशिश की गई तो वहां पर पहले से मौजूद पुलिस की ओर से किसान नेताओं सहित अलग-अलग जगह से आए किसानों को हिरासत में ले लिया गया, जिसके चलते किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। 

    इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ ठीक नहीं कर रही है, उन्होंने कहा कि आज उनकी ओर से अपने किसान नेता जो पटियाला में धरना दे रहे थे पुलिस द्वारा उनको उठाए जाने के कारण लधपालवा टोल प्लाजा पर धरना देना था, लेकिन पंजाब सरकार के तानाशाही रवैया के कारण हमें हिरासत में लिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपनी मनमानी कर रही है जोकि कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

    वही इस बारे में डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले इन किसान नेताओं को प्यार से समझाया गया था कि वह रोड जाम न करे लेकिन उसके बावजूद भी इन्होंने जबरदस्ती रोड जाम करने की कोशिश की जिसके चलते इन को हिरासत में लिया गया है।

  • ओवर ब्रिज पर ऑयल टैंकर को लगी भीषण आग, 4 की मौत, देखें वीडियो

    ओवर ब्रिज पर ऑयल टैंकर को लगी भीषण आग, 4 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावला के पास ओवर ब्रिज पर एक ऑयल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंकर पलट गया और ज्वलनशील पदार्थ के लीक होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। पुणे-मुंबई हाईवे पर खंडाला घाट स्थित कुने ब्रिज पर यह भीषण हादसा हुआ है। केमिकल ले जा रहा एक टैंकर पलट गया और टैंकर में आग लग गई। इस हादसे के चलते टैंकर में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया। इस दौरान उसमें आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ब्रिज के नीचे भी फैल गई।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बाइक सवार भी केमिकल के कारण सड़क पर गिर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुपहिया वाहन पर सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में टैंकर चालक की भी मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर तौर पर घायल हुए है। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक ठप हो गया है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लगने की वजह से लोनावाला शहर से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव कार्य तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • जालंधरः सोनू टैंकर के कारिंद के घर पुलिस की रेड

    जालंधरः सोनू टैंकर के कारिंद के घर पुलिस की रेड

    जालंधर/वरुणः थाना रामामंडी और थाना 6 की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तस्कर सोनू टैंकर के कारिंदे सिंह के घर रेड की। पुलिस का कहना है कि उसके घर की तालाशी ली जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता देंकि बीते दिन शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे त्रिलोक सिंह को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की थी। 

    दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी धारा के तहत 420 और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं आज पुलिस ने सोनू टैंकर के कारिंद त्रिलोक सिंह के घर पर रेड की है। 

  • जालंधरः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क मामले में केशव के यू-टर्न से भड़के सुखपाल खैरा, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क मामले में केशव के यू-टर्न से भड़के सुखपाल खैरा, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब के मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। वहीं इस मामले में केशव के यू-टर्न से भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा भड़क उठे। इस दौरान खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा SIT मंत्री को बचाने के लिए बनाई गई थी न कि सजा देने के लिए। उन्होंने बदलाव के लिए बधाई भी दी है। सुखपाल खैरा ने कहा, ‘मैं भगवंत मान द्वारा गठित एसआईटी के तर्क से हैरान हूं, क्योंकि केशव ने अपनी शिकायत वापस ली है। वहीं दूसरी ओर खैरा ने किसानों के साथ पुलिस द्वारा धक्केशाही करने के मामले में सख्ती से निंदा की है। खैरा ने कहा कि किसानों की पुलिस द्वारा पगड़ियां उतारी गई जोकि निंदनीय है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सरकार के आदेशों पर किसानों को जबरदस्ती सड़कों से उठाया जा रहा है और उन्हें हिरासत में लिया गया। 

    उन्होंने कहा कि दागी मंत्री कटारूचक को क्लीन चिट दे दी गई है! खैरा ने कहा कि सबसे पहले, राज्यपाल द्वारा सत्यापित कटारुचुक के यौन वीडियो क्लिप के बारे में क्या? क्या शिकायत वापस लेने से आरोपी अपराध से मुक्त हो जाता है? SIT ने पिछले 60 दिनों में कटारुचक के वीडियो के बारे में क्या किया? खैरा ने कहा कि दूसरी घटिया बचाव किया कि कटारुचक खुद एससी हैं, उनके खिलाफ कोई अपराध नहीं! यानी एक SC को दूसरे SC का रेप करने की इजाजत है? खैरा ने कहा कि एसआईटी को बता दें कि समलैंगिक संबंध या शादी कानून के तहत अपराध है, भले ही वह सहमति से क्यों न हो। उन्होंने आगे कहा कि सचमुच SIT का गठन मंत्री की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नहीं! उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

  • जालंधरः सरकारी जमीन खाली करवाने गए JE को बनाया बंधक, लगाए मारपीट के आरोप

    जालंधरः सरकारी जमीन खाली करवाने गए JE को बनाया बंधक, लगाए मारपीट के आरोप

    जालंधरः नगर निगम का जेई सरकारी जमीन खाली करवाने के लिए फोकल प्वाइंट में गया। जहां कुछ लोगों ने जेई को बंधक बना लिया। जेई का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। दरअसल, आज नगर निगम के बीएंडआर ब्रांच को शिकायत मिली थी कि फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसी शिकायत पर नगर निगम के जेई पवन कुमार आज डिच मशीन लेकर रास्ता खाली करवाने पहुंचे थे। जेई  का कहना है कि इस दौरान लोग पहले उसके साथ झगड़ा करने लगे और बाद में लोगों ने जेई को बंधक बनाकर बैठा लिया।

    स्थानीय लोगों ने जेई पवन कुमार के साथ धक्का मुक्की की और स्टाफ के साथ मारपीट की सूचना है। इसके साथ ही लोगों ने जेई पवन और स्टाफ समेत डिच मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। जेई पवन कुमार ने फोन कर इसकी जानकारी एसई राहुल धवन को दी। राहुल धवन ने पुलिस अफसरों को फोन कर मौके पर पुलिस भिजवाया।

    एसई राहुल धवन ने बताया कि जेई पवन का फोन आया था कि स्थानीय लोगों ने डिच मशीन और मशीनरी आने नहीं दे रहे हैं। जिससे पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। उन्होंने जेई के साथ मारपीट औऱ बंधक बनाने की सूचना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निगम की कार्रवाई में बाधा डाला और स्टाफ व मशीनरी को आने नहीं दे रहे हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

  • ਪੰਜਾਬ : 50 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 50 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਆਏ ਦਿਨ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ, ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਹੀ ਕਸਬਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿਠੱਵਾ ਵਿੱਚ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਦੇ 50 ਰੁਪਏ ਦੇ ਬਿੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਅਫਸਰ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਣੀ ਦਾ ਬਿੱਲ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕੀਤਾ, ਜਿਸਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਮੈਂ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਆਨਲਾਇਨ ਵੀ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ 30-35 ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਮੇਰੇ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੇਰੀ, ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤੇ ਗਏ।

    ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਸ਼ਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 4 ਦਿਨ ਬੀਤ ਗਏ ਹਨ, ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਵੀ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਹੋਣੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਹਨਾਂ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇ। 

    ਉਧਰ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸਾਰੇ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ  ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति की रंजिश के चलते टैक्सी में गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गालिबपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 2019 में आबकारी अधिनियम के तहत ममला दर्ज किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे द्वारका में खैरा मोड़ के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध खैरा मोड़ पर धीरेन्द्र से मिलने आया था और दोनों पीड़ित के वाहन में बैठ गए। इसबीच दोनों के बीच कोई विवाद हुआ और फिर संदिग्ध ने धीरेन्द्र पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। हमें अहम सुराग मिला है। प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।