Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਬੱਸਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਬੱਸਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜੰਡੀਆਲਾ ਗੁਰੂ :  ਅੱਜ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ ਟੀ ਓ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਰੋਕ ਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਬੱਸ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਬਿਨਾ ਰੁਕੇ ਨਾ ਲੰਘੇ। ਬੱਸ ਚ ਸਵਾਰਿਆ ਨੂੰ ਬਿਠਾਇਆ ਅਤੇ  ਮੇਨ ਜੀ ਟੀ ਰੋਡ ਤੇ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ।

    ਮਨਿਸਟਰਜ਼ ਫ਼ਲਾਇੰਗ ਸਕੁਐਡ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਟੈਕਸ ਤੋਂ ਚਲ ਰਹੀਆਂ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੀਆਂ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੇ 50-50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਟਿਕਟ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਕੰਡਕਟਰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਜਨਤਕ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਦਰੁਸਤ ਕਰਨ ਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ‘ਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਗਠਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮਨਿਸਟਰਜ਼ ਫ਼ਲਾਇੰਗ ਸਕੁਐਡ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੀ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਨੰਬਰ ਆਰ.ਜੇ. 28-ਪੀ.ਏ-0001 ਅਤੇ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੀ ਸਲੀਪਰ ਬੱਸ ਨੰਬਰ ਜੇ.ਕੇ. 02-ਬੀ.ਜੀ 2099 ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਸਟੇਟ ਟੈਕਸ ਤੋਂ ਚਲਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫ਼ਲਾਇੰਗ ਸਕੁਐਡ ਨੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਪਤਲੀਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਚਲਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰੂਪਨਗਰ ਡਿਪੂ ਦੀ ਬੱਸ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ-65 ਏ.ਟੀ-1695 ਦੇ ਕੰਡਕਟਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਸਵਾਰੀਆਂ ਤੋਂ 235 ਰੁਪਏ ਲੈ ਕੇ ਟਿਕਟ ਨਾ ਦੇਣ ਦਾ ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਇੱਥੇ ਹੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਡਿਪੂ ਦੀ ਬੱਸ ਪੀ.ਬੀ-07-ਸੀ.ਏ-5458 ਦੇ ਕੰਡਕਟਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਰਾਮ ਨੂੰ ਵੀ ਸਵਾਰੀਆਂ ਤੋਂ 140 ਰੁਪਏ ਲੈ ਕੇ ਟਿਕਟ ਨਾ ਦੇਣ ਲਈ ਰਿਪੋਰਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜਗਰਾਉਂ ਡਿਪੂ ਦੀ ਬੱਸ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ-10-ਜੀ.ਐਕਸ-6842 ਦੇ ਕੰਡਕਟਰ ਹਰਮੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਸਵਾਰੀਆਂ ਤੋਂ 50 ਰੁਪਏ ਲੈ ਕੇ ਟਿਕਟ ਨਾ ਦੇਣ ਲਈ ਰਿਪੋਰਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫ਼ਲਾਇੰਗ ਸਕੁਐਡ ਵੱਲੋਂ ਸਰਹਿੰਦ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਦੀ ਬੱਸ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ-05-ਏ.ਪੀ 5354 ਨੂੰ ਅਣ-ਅਧਿਕਾਰਤ ਰੂਟ ‘ਤੇ ਚਲਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਰਿਪੋਰਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਅਤੇ ਕੰਡਕਟਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਤੁਰੰਤ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ।

    ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸ ਸੇਵਾ ‘ਚ ਤੈਨਾਤ ਡਰਾਈਵਰ ਤੇ ਕੰਡਕਟਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਰ ਦੁਖ-ਸੁਖ ਵਿੱਚ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਨ ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਖ਼ਜ਼ਾਨੇ ਨੂੰ ਚੂਨਾ ਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਖ਼ਸ ਨੂੰ ਬਖ਼ਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः ज्वेलर मर्डर केस में हुआ खुलासा, इस जिले से लुटेरों ने छीनी गई थी वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक

    पंजाबः ज्वेलर मर्डर केस में हुआ खुलासा, इस जिले से लुटेरों ने छीनी गई थी वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक

    इस घटना के बाद पंजाब के कई जिलों में बाजार बंद

    मोगाः राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दिनदहाड़े लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस कत्ल के तार फरीदकोट से जुड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल आरोपियों ने 11 जून को फरीदकोट के नेशनल हाईवे से खिलौनानुमा पिस्तौल की नोक पर छीनी थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और इन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। रामपुराफुल, फरीदकोट, मोगा, जालंधर सहित कई जिलों में लोगों ने बाजार बंद कर रोष व्यक्त किया है।

    वहीं घटना के बाद सोमवार देर रात एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीएस ढिल्लों मोगा पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एडीजीपी के साथ आईजी फरीदकोट और मोगा एसएसपी भी मौजूद थे।

    लूट और हत्या के विरोध में आज अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संस्था, सभी बाजार की दुकानदार एसोसिएशन ने मोगा बंद करने का फैसला लिया। मोगा बाजार पूर्ण तौर पर बंद है। सभी संस्थाओं की और से एक मीटिंग भी बुलाई गई है, जिसमें भारी संख्या में दुकानदार शामिल हुए। घटना के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आम जनता से मदद मांगी। पंजाब पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज मोबाइल नंबर 9478068798 पर जानकारी दी जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, साथ ही उचित इनाम भी दिया जाएगा।

  • पंजाबः कोर्ट परिसर में दो पक्षों में हुई झड़प, एक घायल

    पंजाबः कोर्ट परिसर में दो पक्षों में हुई झड़प, एक घायल

    लुधियाना: शहर के कोर्ट परिसर में 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वकील के चेंबर के बाहर दो पक्ष आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने दोनों में हुई हाथापाई दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, वहां पर मौजूद परिजनों का कहना है कि उनके बेटे पर दूसरे पक्ष ने कड़े से हमला किया है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और वह जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में बताएंगे।

  • जालंधरः सुनियारा बाजार में लोगों में रोष, दुकानें की बंद कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Live

    जालंधरः सुनियारा बाजार में लोगों में रोष, दुकानें की बंद कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: मोगा में बीते दिन लुटेरों द्वारा सुनियारे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के चलते आज शहर के सुनियारा बाजार के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने सुनियारे की हत्या करने के रोष में दुकानें बंद कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाजार के लोगों का कहना है कि पंजाब में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ गई है। जिसके चलते लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन-दहाड़े भीड़ वाले बाजार में ग्राहक बनकर आते है और व्यापारी को गोली मारकर नगदी और गहने लूटकर फरार हो जाते है। इसी के कारण आज लोगों ने अपनी दुकानें बंद करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।  

    बता दें कि बीते दिन रामगंज मंडी में आज ग्राहक बनकर आए 5 नकाबरोश लुटेरों ने एशियन ज्वैलर्स में कारोबारी को गोली मार दी थी। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए मोगा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी के लिए रैफर कर दिया था। जहां देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष पाया गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम लगा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों कहना है कि भीड़ भाड़ वाले बाजार में सरेआम लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देना काफी चिंताजनक है।

  • पंजाब: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मामले में आया नया मोड़

    पंजाब: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मामले में आया नया मोड़

    चंडीगढ़ः  पंजाब के मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले यह मामला सामने आया था। इसके बाद विरोधियों ने सत्ता दल पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला था।

    इसके बाद यह मामला आयोग तक पहुंचा था। आयोग ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में स्पेशल एसआईटी गठित की थी। साथ ही कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। अब सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जिस समय की घटना बताई थी, उसकी पड़ताल की गई है। पता चला है कि आरोपी नाबालिग नहीं था।  

  • लारेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी सहित 14 गैंगस्टर्स के नाम आतंकी सूचि में हुए शामिल

    लारेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी सहित 14 गैंगस्टर्स के नाम आतंकी सूचि में हुए शामिल

    नई दिल्लीः दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र म​लिक की अदालत में नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने आरोपपत्र दाखिल कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी समेत 14 गैंगस्टरों को आरोपी बनाया है। एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल करने के साथ आरोपी गैंगस्टर के परिजनों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। एनआईए के आरोप पत्र में लॉरेंस बिश्नोई के संबंध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ होने का दावा किया गया है। एनआईए ने अब गैंगस्टरों के परिजनों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक आरोपी काला राणा के पिता को आरोपी भी बनाया गया है।

    दूसरी तरफ लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि एनआईए के आरोप पत्र में गैर कानूनी कारोबार की बात तो है पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे पर आरोप स्पष्ट नहीं हैं। बता दें, एनआईए ने आतंकी संगठनों से संबंध रखने वाले गैंगस्टरों की सूची में जिन 14 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, जगदीप सिंह उर्फ जग्गू, सत्विन्द्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, सचिन थपन उर्फ सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू, विक्रमजीत उर्फ विक्रम बरार, विरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ काला राणा, जोगिंद्र सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा, राजू बसोड़ी, अनिल चिप्पी, नरेश यादव और शाहबाज अंसारी का नाम शामिल है। लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी अब आतंकी सूची में शामिल किए गए हैं।

  • जालंधरः पुलिस के सामने थाने के बाहर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस के सामने थाने के बाहर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाने के बाहर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दो पक्ष पुलिस कर्मियों के सामने एक-दूसरे से हाथापाई करते हुए दिखाई दिए। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरों की लड़की के साथ एससी समुदाय के लड़के के साथ प्रेम विवाह करवाने के चलते झगड़ा हुआ है। जिस दौरान परिवारिक मैंबरों ने आदमपुर थाने के बाहर लड़की के साथ मारपीट की।

    यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष पुलिसकर्मियों के सामने हाथापाई कर रहे है। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश कर रहे है, लेकिन इस दौरान महिलाए थाने के अंदर जाने की कोशिश करती है। जिसके बाद पुलिस कर्मी थाने का गेट बंद कर देते है। लेकिन महिला गेट के बाहर आपस में लड़ती हुई दिखाई दे रही है। 

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    नडालाः बेगोवाल के आसपास के क्षेत्र में डकैतियों का सिलसिला जारी है। हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ताजा मामला गांव कूका मंड धूसी से सामने आया है, जहां गैस एजेंसी का कर्मी सिलेंडर का भुगतान करके वापिस नडाला लौट रहे थे। इसी दौरान पिस्तौल और दातर के बल पर लुटेरे उससे 45320 रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना संबंधी जानकारी देते हुए छोटा हाथी चालक करण पुत्र शिव कुमार निवासी माडल टाउन ने बताया कि स्वर्ण गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई करता है। बीते दिन वह शाम को अपनी गाड़ी पीबी 09 एक्स 0498 में सवार होकर अपने साथी रवि निवासी इबराहीमवाल के साथ स्पलाई देकर कूका गांव धूसी से वापिस नडाला आ रहे थे।

    तभी बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मुंह ढके हुए थे। उसके साथी की साइड से आए और उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने उनसे 45 हजार 320 की नगदी छीन ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह, थाना बेगोवाल दीपक शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच मेें जुट गए। पुलिस ने कहा कि लूट के मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक जगजीत सिंह भगताना ने बताया कि नडाला में स्वर्ण गैस और मिहरबान गैस के नाम से उनकी दो एजेंसियां ​​हैं और करीब एक माह पहले मकसूदपुर से भुल्तथ रोड से इन्ही से लुटेरे पिस्तौल के बल पर 6600 रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

  • पंजाबः विजीलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    पंजाबः विजीलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विजिलेंस ऑफिस पहुंच गए हैं। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। चन्नी इसका पहले ही विरोध जता चुके हैं और विजिलेंस पर उन्हें जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। विजिलेंस ने इस साल जनवरी में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।

    इस दौरान चन्नी अकेले विजिलेंस के समक्ष पेश हुए थे। तकरीबन 7 घंटे उनसे पूछताछ की गई। विजिलेंस ने इस दौरान उन्हें 50 सवालों का प्रोफार्मा दिया था, जिसे उन्हें भर कर देना था। लेकिन इसके बाद वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। यह दूसरी बार है जब पूर्व सीएम चन्नी को विजिलेंस ने तलब किया है। देखने वाली बात रहेगी कि चन्नी से आज कितने घंटे पूछताछ होती है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि चन्नी आज 50 सवालों वाला प्रोफार्मा भरकर दे देंगे। इसी प्रोफार्मे पर विजिलेंस आज या आने वाली तारीखों में चन्नी से पूछताछ आगे बढ़ा सकती है।

    चन्नी ने कुछ दिन पहले ही शराब घोटाले के आरोप मान सरकार पर लगाए थे। चन्नी ने अब बीते दिनों फिर मान सरकार व विजिलेंस पर आरोप लगाए हैं कि शराब घोटाले को उजागर करने के बदले ही उन्हें परेशान किया जा रहा है। चन्नी का आरोप है कि कि शराब पॉलिसी से पंजाब के राजस्व को चपत लगाई है।

  • पंजाब: किसानों ने लगाया धरना, पुलिस ने डल्लेवाल समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पंजाब: किसानों ने लगाया धरना, पुलिस ने डल्लेवाल समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पटियालाः एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ को लेकर किसान धरने पर बैठे हुए है। वहीं पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के बाहर कई दिनों से चल रहे किसान धरने को पुलिस ने आज तड़के उठा दिया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। दरअसल, सुबह करीब 6 बजे आईजी मुखविंदर सिंह छीना व एसएसपी वरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने विद्युत निगम के बाहर कार्रवाई की और किसान नेताओं को पुलिस ने उठा लिया और उनका सामान अपने साथ ले गई।

    इस मौके पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने अपने आदमियों से कहा है कि वे किसी भी तरह से पुलिस के चक्कर में न पड़ें। पुलिस को अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए हम पर लाठीचार्ज करना पड़ सकता है। आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने कहा कि हमने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है और बिजली निगम के गेट खोल दिए हैं ताकि बिजली निगम के अधिकारी अपना काम कर सकें और धान के मौसम के लिए बिजली की आपूर्ति कर सकें।  उन्होंने कहा कि किसान नेताओं को अस्पताल भेजा गया है।