Blog

  • Punjab News: 12 सालों में International Airport ने रचा नया इतिहास, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 सालों में International Airport ने रचा नया इतिहास, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पिछले 12 वर्षों में विकास और आधुनिकीकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू कर उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण हवाई हब बन गया। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) की जारी जानकारी के मुताबिक, साल 2013-14 के मुकाबले जहां एयरपोर्ट के जरिए 10.34 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़ कर 35.25 लाख तक पहुंच गई है। इसी तरह जहाजों की आवाजाही भी 10,487 से बढ़कर 23,261 हो गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर भुपिंदर सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं। वर्ष 2017 में रनवे को CAT-III तकनीक से अपग्रेड किया गया, जिससे कम दृश्यता वाले मौसम में भी जहाजों की आवाजाही संभव हो सकी है।

    इसके अलावा 2022 में विस्तार कर पार्किंग बेस की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। कार पार्किंग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि टर्मिनल के सामने वाला क्षेत्र पार्किंग नहीं बल्कि केवल पीक एंड ड्राप लेने का है। उन्होंने बताया कि वहां 8 मिनट से अधिक वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है और नियम उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए नया लेनिंग सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक और भी सुगम होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डा इस समय 9 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए देश और विदेश के साथ सीधी कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के पास 3658 मीटर लंबा रनवे, 25 पार्किंग बेस और प्रति घंटे 14 विमान की आवाजाही संभालने की क्षमता मौजूद है। उनके अनुसार, अवसंरचना की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस समय एयरलाइन कंपनियों के पास विमानों की कमी के कारण नई उड़ानें शुरू करने में रुकावट आ रही है। नंदेड साहिब और पटना साहिब के लिए सीधी उड़ानें कराने को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपिंदर सिंह ने कहा कि इस बारे में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश एयर के साथ अमृतसर से जयपुर एयरपोर्ट (नोएडा) के लिए कनेक्टिविटी को लेकर बातचीत चल रही है। इमीग्रेशन काउंटरों पर भीड़ और इंतजार के मामलों के बारे में उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर 10 इमीग्रेशन काउंटर और अलग ई-वीजा काउंटर मौजूद हैं, जो यात्रियों की आवाजाही के लिए काफी हैं।

    किसी भी यात्री को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता और यदि कभी तकनीकी खराबी आ जाती है तो यात्रियों के लिए पानी, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का तुरंत प्रबंध किया जाता है। हवाई अड्डे पर डिजिटल यात्रा, फ्लाईब्रैरी, बच्चों का क्षेत्र और उड़ान यात्री कैफे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। इसके साथ ही 483 किलोवाट क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट और एलईडी लाइटिंग प्रणाली पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में हवाई अड्डे की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज पंजाब के पर्यटन, धार्मिक यात्रा और आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है और विश्वभर में बसते पंजाबियों के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय गेटवे के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

     

  • Jalandhar News: CM Mann के दौरे से पहले ‘भगवान परशुराम चौक’ का हुआ उद्घाटन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CM Mann के दौरे से पहले ‘भगवान परशुराम चौक’ का हुआ उद्घाटन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के लिए आज का दिन बेहद खुशी और ऐतिहासिक रहा। आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जालंधर दौरे पर आ रहे है। सीएम मान और केजरीवाल पटेल चौक के पास साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में उनके जालंधर दौर से पहले शहर और स्थानीय इलाके की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग आज पूरी हो गई। बस स्टैंड के पास स्थित चौक का नाम अब आधिकारिक तौर पर ‘भगवान परशुराम चौक’ रख दिया गया है, जिसका आज भव्य उद्घाटन किया गया।

    यह उद्घाटन आज आयोजित ‘एक शाम भगवान भोलेनाथ के नाम’ कार्यक्रम के शुभ अवसर पर किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा और आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी दीपक बाली, दिनेश ढल, विनीत धीर सहित शहर के कई नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि यह पूरे शहर के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “हमारी लंबे समय से यह मांग थी कि भगवान परशुराम जी के नाम पर शहर में एक चौक होना चाहिए। हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें भगवान परशुराम जी के चौक का उद्घाटन करने का यह शुभ अवसर मिला।”

    दीपक बाली ने कहा कि बहुत समय से पूरे पंजाब की जो अलग-अलग ब्राह्मण संस्थाएं हैं। जैसे पंजाब ब्राह्मण सभा, पंजाब ब्राह्मण सभा जालंधर और ब्राह्मण सभा रोपड़, की ओर से यह पुरानी मांग थी कि जालंधर में भगवान परशुराम जी का चौक बनाया जाए। इस संबंध में पिछले समय में जो बीजेपी-अकाली दल की सरकार थी, उन्हें भी मांग पत्र देते रहे और कांग्रेस की सरकार को भी मांग पत्र दिया। आज मेरे पास वे पुराने मांग पत्र भी आए हैं, जिनमें लोगों ने कहा कि हमने कांग्रेस को मांग पत्र दिए, लेकिन किसी ने भी इस तरह का प्रयास नहीं किया।

    यह पहली बार हुआ है कि जालंधर में भगवान परशुराम जी, जो सभी पंडित ब्राह्मणों के गुरु हैं, उनके लिए आज एक चौक स्थापित किया गया है। बहुत पुरानी मांग थी जो आज पूरी हुई है। कल शाम से लेकर अब तक लगातार शहर की जितनी भी ब्राह्मण संस्थाएं हैं और नामी पंडित हैं, उन सभी में खुशी की बहुत बड़ी लहर है। इस कारण बहुत आत्मिक संतुष्टि मिली है कि भगवान परशुराम जी का चौक स्थापित किया गया है। हमारी नई पीढ़ी इसे देखेगी, इसके बारे में जानेगी और इसी तरह उनका नाम आने वाली सदियों-सदियों तक जाएगा।

  • पुलिस नाके से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार फरार, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पुलिस नाके से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाकर एक्टिवा सवार फरार, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां चली गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना पीजीआई अस्पताल के पास हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी दलवीर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    डीसएपी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और घटना स्थल के एरिये को सील कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा पर आए 3 बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार आरोपियों के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है। हैरानी की बात यह है कि कुमार मेडिकल स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा हुआ था, उसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है।

  • Jalandhar News: एक साथ आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक साथ आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि बेखौफ चोर एक साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला दाना मंडी से चोरी की वारदात का सामने आया है। जहां एक साथ कई दुकानों की एसपी पाईप और तारें लेकर चोर फरार हो गए। इस घटना को लेकर दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए हरमन सिंह ने बताया कि दुकान की एसी की पाइप चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। चोरों द्वारा 7 से 8 दुकानों को निशाना बनाया गया। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आर एल साही ने बताया कि 2 से 3 चोरों द्वारा अल सुबह 3.30 बजे घटना को अंजाम दिया गया।

    हैरानी की बात यह है कि आज घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस घटना में प्रत्येक दुकानदार का 8 से 9 हजार का नुकसान हो गया। वहीं तीसरे दुकानदार ने कहाकि उसके दफ्तर से एसी की तारे चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। दुकानदार ने कहा कि मंदिर मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगे है, वहां से सीसीटीवी फुटेज से असल चोरों का पता चल पाएगा। दुकानदारों ने कहाकि वह जल्द पुलिस को घटना संबंधी शिकायत देंगे।

  • Jalandhar News: Firing Case में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

    Jalandhar News: Firing Case में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

    जालंधर, ENS: न्यू दशमेश नगर में दो पक्षों में हुई लड़ाई में चली गोलियों में एक की रात को ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे नौजवान ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि 2 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नन्नू नामक और राहुल को गिरफ्तार किया है।

    सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर मारपीट की वीडियो अपलोड की गई थी, जिसे हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हुई लड़ाई के दौरान अमन नगर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह की कल ही मौत हो गई थी। वहीं सौरभ का आज उपचार के दौरान पटेल अस्पताल में निधन हो गया। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि देर रात न्यू दममेश नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी।

    घटना के बाद थाना भार्गव कैंप के एसएचओ और एसीपी आतिश भाटिया घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 से 4 टीमों का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। उनकी टीम ने नो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि जल्द अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पेपर स्प्रे लेकर दो लड़कियां ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं, फिर दुकान में ही हो गईं लॉक, लोगों ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

    पेपर स्प्रे लेकर दो लड़कियां ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं, फिर दुकान में ही हो गईं लॉक, लोगों ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

    बिहार: शहर की राजधानी पटना के दीघा इलाके में बहुत हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। दो लड़कियां एक ज्वेलरी शॉप में एंट्री करती हैं। दुकानदार से जेवरात दिखाने को बोलती है फिर एक लड़की पेपर स्प्रे से हमल कर लूटने की कोशिश करती है। दुकानदार फुर्ती दिखाते हुए बाहर भागता है और दुकान को लॉक कर देता है। दोनों लड़कियां अंदर फंस जाती है।

    ज्वेलर्स की दुकान से वायरल हुआ वीडियो

    मामला पटना की दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास मौजूद मां वैष्णव ज्वेलर्स का है। घटना का 13 जून की बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है जिसका वीडियो तब सामने आया है। दो युवतियां कस्टमर बनकर दुनकान में दाखिल हुई। पहले उन्होंने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा है।
    जब दुकानदार राजेश कुमार जेवर दिखाने में व्यस्त थे। तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया है। आरोप है कि युवतियों का मकसद दुकानदार को असहाय बनाकर जेवर लेकर फरार होना था लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया है। पेपर स्प्रे के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया है। उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया है। दुकानदार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई है। इसी दौरान लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है। भीड़ का गुस्सा भी फूट पड़ा और एक महिला ने एक युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी पिठाई कर दी है। बाद में अन्य लोगों ने दोनों को घेर लिया है।

    दोनों से चल रही पूछताछ

    घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवतियों को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं। फिर पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम देने आई थी। दुकान मालिक राजेश कुमार का कहना है कि एक लड़की ने स्प्रे से हमला किया है। वह बचकर भागे और शोर मचाया है। फिर मामले की जानकारी पुलिस की दी गई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर दीघा थाना के एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को हिरासत में लोकर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।          
  • दीपक कौशिक बने State Spokesperson, युवा मोर्चा संगठन को मिली नई मजबूती

    दीपक कौशिक बने State Spokesperson, युवा मोर्चा संगठन को मिली नई मजबूती

    चंडीगढ़ः भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंडीगढ़ ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता दीपक कौशिक को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, मेहनत एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है। दीपक कौशिक पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में मंडल अध्यक्ष, 2017 में जिला महामंत्री, 2020 में प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा 2024 में प्रदेश कार्यालय सचिव के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभय झा, युवा मोर्चा प्रभारी रमेश साहोरे एवं भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में गठित नई टीम में दीपक कौशिक को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के उपरांत दीपक कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है और भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं संगठन से जोड़ने का कार्य निरंतर कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के मार्गदर्शन में वह युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

  • Punjab News: गुरप्रीत सिंह सेखों का कांग्रेस पूर्व MLA कुलबीर जीरा को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरप्रीत सिंह सेखों का कांग्रेस पूर्व MLA कुलबीर जीरा को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका जीरा से जुड़े समाजसेवी और युवा नेता गुरप्रीत सिंह सेखों आज अपनी टीम के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से भी भेंट की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सेखों ने बताया कि जत्थेदार साहिब के साथ धार्मिक और सिखी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कुलबीर जीरा द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर गुरप्रीत सिंह सेखों ने कहा कि वे इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। इस बारे में गुरु साहिब ही सब कुछ जानते हैं।

    उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार बोलता और काम करता है। 2027 की पंजाब विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए सेखों ने कहा कि फिलहाल वे स्वतंत्र रूप से लोगों के बीच काम कर रहे हैं और किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, यह फैसला संगत और समर्थकों की राय के अनुसार किया जाएगा। सेखों ने कहा कि पंजाब में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं, खासकर बाढ़ के समय युवाओं को आगे आकर सेवा करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि समाज सेवा और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। धर्म परिवर्तन के मामले पर उन्होंने कहा कि सिखी का अधिकतम प्रचार किया जाना चाहिए ताकि युवा अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भी जत्थेदार साहिब के साथ चर्चा की गई है। युवाओं के लिए संदेश देते हुए गुरप्रीत सिंह सेखों ने कहा कि नशों से दूर रहकर बानी-बाने से जुड़ना समय की मुख्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, धार्मिक मूल्यों और समाज सेवा के माध्यम से ही पंजाब की नई पीढ़ी का भविष्य मजबूत बनाया जा सकता है।

  • Punjab News: SIT समक्ष पेशी को लेकर पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: SIT समक्ष पेशी को लेकर पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के साबक जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाज़ी और दावों के बारे में स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ पक्षों और व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ गलत जानकारी फ़ैलाई जा रही है, जिससे संगत में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने कहा कि यह प्रचार किया जा रहा है कि वे विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश हुए थे। जबकि हकीकत यह है कि वे कभी भी SIT के सामने पेश नहीं हुए।

    उन्होंने बताया कि SIT के सदस्य खुद उनसे मिलने आए थे और उस मुलाकात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने 328 स्वरुपों के मामले के संबंध में भी स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी SIT के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को लेकर तथ्यों के विपरीत दावे कर रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

    पूर्व जत्थेदार ने कहा कि SIT द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और उनके साथियों द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंधी सारा रिकॉर्ड टेलीविजन चैनलों, यूट्यूब चैनलों और प्रिंट मीडिया के पास मौजूद है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने संगत से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी पर विश्वास करने के बजाय तथ्यों और अधिकारिक जानकारी को ही आधार बनाएं।

  • राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

    राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज पंजाब के लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया और शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने में योग और ध्यान की परिवर्तनकारी भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज की तेज-रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग और ध्यान न केवल अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि संतुलित, सकारात्मक और सार्थक जीवन जीने के लिए भी अत्यंत प्रभावी साधन हैं।

    योग शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगमुक्त रखने में सहायता करता है, जबकि ध्यान मन को शांत, एकाग्र और तनावमुक्त बनाए रखता है। दोनों मिलकर आंतरिक संतुलन और समग्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भारत ऋषियों, योगियों और आध्यात्मिक परंपराओं की पावन भूमि रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की प्राचीन योग और ध्यान परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मान्यता दिया जाना भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा को विश्व समुदाय के समक्ष स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    यह पहल भारत को एक वैश्विक आध्यात्मिक नेतृत्वकर्ता के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले वर्षों में भारत योग, ध्यान और समग्र कल्याण के क्षेत्र में विश्व का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है। स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट विभिन्न मानवीय परियोजनाओं के माध्यम से समाज की सराहनीय सेवा कर रहा है। उन्होंने वृद्धाश्रम, स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड, अस्पताल, फिजियोथेरेपी केंद्र, स्वर्ग आश्रम, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान, हेयर एवं ब्यूटी प्रशिक्षण संस्थान, वस्त्र बैंक, व्हीलचेयर बैंक, वॉकर बैंक, अस्पताल बेड बैंक, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक तथा पुस्तक बैंक जैसी सेवाओं का विशेष उल्लेख किया।

    ये पहलें समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत सेवा और आध्यात्मिकता का समन्वय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावशाली माध्यम बन सकता है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड ध्यान, आध्यात्मिक जागरण और मानव चेतना के विस्तार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र लोगों को ध्यान और आत्म-विकास की सरल, वैज्ञानिक और व्यावहारिक विधियां सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

    गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि पिरामिड स्पिरिचुअल सोसायटीज मूवमेंट के सहयोग से प्रारंभ किया गया यह अभियान समाज में शांति, सद्भाव, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल भारती ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि कविन्द्र गुप्ता जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नेताओं का मार्गदर्शन जनसेवा और सामाजिक परिवर्तन की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ए.के. शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव भारती, ट्रस्ट के सदस्य तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।