Blog

  • Punjab News: DIG हरमनबीर सिंह गिल ने अमृतसर बॉर्डर रेंज का संभाला कार्यभार, देखें वीडियो

    Punjab News: DIG हरमनबीर सिंह गिल ने अमृतसर बॉर्डर रेंज का संभाला कार्यभार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर बॉर्डर रेंज को नया DIG मिला गया है। IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल को पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया और सीनियर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पद संभालने के बाद मीडिया से बात करते DIG हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि अमृतसर बॉर्डर रेंज के तहत अमृतसर रूरल, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट ज़िले आते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे संवेदनशील इलाके हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश लगातार सीमा पार से ड्रग्स, हथियारों की तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, बॉर्डर सिक्योरिटी को और मज़बूत करने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

    DIG गिल ने कहा कि ड्रोन के ज़रिए हेरोइन, हथियार और अन्य गैर-कानूनी सामान भेजने की घटनाओं को रोकना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को और बेहतर बनाया जाएगा और तकनीकी साधनों की मदद से बॉर्डर वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने और बॉर्डर वाले इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेगी। नए DIG की नियुक्ति से उम्मीद है कि बॉर्डर रेंज में सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत होगी।

  • पंजाब फतह मिशन पर BJP, अमित शाह ने 117 सीटों पर लडऩे का दिया संदेश

    पंजाब फतह मिशन पर BJP, अमित शाह ने 117 सीटों पर लडऩे का दिया संदेश

    नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब भाजपा नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने का संदेश देते सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है।

    दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में शाह ने पार्टी नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर लोगों का विश्वास जीतने और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    बैठक की अध्यक्षता अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में पंजाब की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में पंजाब की बढ़ती कर्ज स्थिति, नशे की समस्या, कानून-व्यवस्था, धार्मिक परिवर्तन और मिट्टी की सेहत जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पंजाब को मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकालना केंद्र सरकार और पार्टी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

    सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने कहा कि पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता और राज्य को फिर से उसकी पुरानी पहचान और समृद्धि दिलाने की जरूरत है। बैठक में स्वीकार किया कि पंजाब में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों का भरोसा जीतना है। शाह और नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने को कहा।

    बैठक में ‘डबल इंजन सरकार’ की अवधारणा पर भी जोर दिया गया। नेताओं का कहना था कि पंजाब को विकास की नई दिशा देने के लिए केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार की आवश्यकता है। बैठक में भाजपा ने पंजाब में अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 20 से 22 जून तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लुधियाना और अमृतसर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

    बैठक से पहले अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर राज्य की मौजूदा स्थिति और चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, सुनील जाखड़, रवनीत सिंह बिट्टू, मनप्रीत सिंह बादल, तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  • कुदरत का कहर : मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

    कुदरत का कहर : मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

    कासगंजः सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में तेज आंधी और बारिश ने गरीब परिवार पर कहर बरसाया है। शेखुपूर में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे एक पुराने मकान की छत गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौत और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    शनिवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी और बर्षा के दौरान एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

    मृतकों में वीरभान, पत्नी नीलम और तीन वर्षीय बेटी काव्या शामिल हैं। तीनों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय काजल, सात वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय किरन गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

     

  • XEN के बेटे की किडनैपिंग मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    XEN के बेटे की किडनैपिंग मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोहतकः पानीपत पुलिस और बदमाशों के बीच रोहतक में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश टांगों में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बदमाशों द्वारा बीते दिन पानीपत की थर्मल कॉलोनी से महिला XEN के बच्चे को किडनैप किया गया था। इस दौरान आरोपियों ने बच्चे के माता-पिता से फोन पर फिरौती मांगी थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को इन आरोपियों ने पानीपत में एक्सईएन के घर से 12 वर्षीय बेटे को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद से ही पानीपत सीआईए-2, गोहाना पुलिस और रोहतक सदर थाना पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। अपहरणकर्ता डिजाइर गाड़ी में नाबालिग को लेकर भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई गई। इस घटना में 2 आरोपी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किडनैप किए बच्चे को बिना किसी खरोंच के सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
    अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि सेंट मैरी स्कूल का 7वीं कक्षा का छात्र कबीर घर नहीं लौटा है और फोन पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि आपके बेटे को किडनैप कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद देर रात टीमें तैनात की गई थी। आज सुबह रोहतक में किडनैपरों की सूचना मिली थी। जिसे काबू करने के लिए पुलिस पर पहुंची तो दोषियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की फायरिंग में 2 आरोपी घायल हो गए।
    आरोपियों ने चलती गाड़ी से बच्चे को धक्का दे दिया था। जिसके बाद बच्चे को बरामद कर सेफ जगह पहुंचाया गया और उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी देर रात बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। आरोपियों ने देर रात पहले यूपी से फोन किया और उसके बाद हरियाणा आ गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कबीर को उसका जान-पहचान वाला व्यक्ति ही बहलाकर गाड़ी में बिठाकर ले गया था। बच्चा उसे जानता था, इसलिए वह आराम से गाड़ी में बैठ गया था। जिसके बाद आरोपियों ने बच्चे के परिवार को सूचना देकर फिरौती की मांग की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों की परिवार से कोई दुश्मनी नहीं है।
       
  • घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, लव मैरिज के बाद ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

    घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, लव मैरिज के बाद ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

    हैदराबादः हैदराबाद में एक यूट्यूबर की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद (30) के रूप में हुई है। बता दें यूट्यूबर के साथ शेख महबूब इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था। तेलंगाना के हैदराबाद में 30 साल के एक यूट्यूबर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ चांदी मसूद के तौर पर हुई है। वह एक यूट्यूबर और इलेक्ट्रीशियन था।

    शुरूआती जांच में पता चला है कि मसूद जुमे की नवाज के बाद घर लौट रहा था, जहां कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। मसूद को शक हुआ था कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे है तो वह तेजी से घर में घुस गया, लेकिन हमलावर भी उसके घर में घुस गए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे मसूद गंभीर घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक ये घटना गोलकोंडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुमारवाड़ी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध शेख सोहेल है, जो मसूद की पत्नी का भाई है। बताया जा रहा है कि सोहेल के साथ उसके साथी अफू और जाबिर भी थे।

    पुलिस का मानना है कि यह हत्या परिवार के पुराने झगड़ों से जुड़ी हो सकती है। मसूद ने परिवार के कुछ सदस्यों की नाराजगी के बावजूद, करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था।

    बाद में उनके एक बच्चा भी हुआ, लेकिन मसूद और उसके ससुराल वालों के बीच तनाव बना रहा और आशंका है कि यही हत्या की वजह हो सकती है। एडिशनल डीसीपी कृष्णा गौड़ ने कहा कि पुलिस हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की जांच कर रही है और गवाहों के बयानों को देख रही है। उन्होंने पुष्टि की कि इसमें शामिल सभी लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

     

  • Jalandhar के DIG का हुआ ट्रांसफर, 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद विवेक सोनी का तबादला, देखें लिस्ट

    Jalandhar के DIG का हुआ ट्रांसफर, 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद विवेक सोनी का तबादला, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। दरअसल, महज 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद ही DIG विवेक शील सोनी को अमृतसर बॉर्डर रेंज से हटा दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर अचानक हुए बदलावों में से एक माना जा रहा है। सरकारी आदेश के अनुसार अब बॉर्डर रेंज अमृतसर की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को दी गई है। इससे पहले वह जालंधर में डीआईजी पीएपी के पद पर तैनात थे। नए आदेश के बाद उन्हें तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह आदेश पंजाब गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद शुक्रवार, 12 जून 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि IPS विवेक शील सोनी को अभी किसी नई तैनाती पर नियुक्त नहीं किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करें और आगामी आदेशों का इंतजार करें। सरकारी पत्र के अनुसार दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए स्थानों पर बिना देरी के कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही है।

  • Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर के बाद हंगामा, महिला क्रिकेटर से मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर के बाद हंगामा, महिला क्रिकेटर से मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्काइलार्क चौक पास देर रात दो कारों में टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के दौरान कार चालक युवक ने दूसरी कार सवार महिला क्रिकेट प्लेयर के मुक्का मार दिया। महिला से हाथापाई करने के विरोध में आस पास मौजूद लोगों ने कार सवार युवक का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और भीड़ ने उसकी कार को रोक लिया।

    बीच सड़कों में दोनों कारों के रुकने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना 4 की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस दोनों कार चालकों को थाने में ले गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा होने की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर हंगाम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि हंगामे के दौरान कार में बैठे युवक और महिला का मौजूद लोगों महिला क्रिकेट प्लेयर विरोध कर रही है। लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए दो बार उसकी कार पर हमला लिया और उसे निकालने की कोशिश की। माहौल तनावपूर्ण न हो इसलिए मौके पर मौजूद पुलिस ने कार चालक के साथ खुद कार में बैठ गई हो गई और दोनों चालकों को थाने में ले गई।

  • कीड़े मिलने से विवादों में Maggi, Nestlé, Flipkart Minutes और KFC Outlet को FSSAI ने जारी किया नोटिस

    कीड़े मिलने से विवादों में Maggi, Nestlé, Flipkart Minutes और KFC Outlet को FSSAI ने जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी के पैकेट में कथित तौर पर कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत पर कंपनी को नोटिस जारी किया है। FSSAI ने Nestlé, Flipkart Minutes और KFC Outlet नोटिस जारी किए हैं। इस खबर के बाद नेस्ले इंडिया के निवेशकों में चिंता बढ़ गई और नेस्ले इंडिया का शेयर इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 3.2% टूटकर 1,376 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर मैगी के पैकेट के अंदर कथित तौर पर कीडे़ और इंसेक्ट्स मिलने का वीडियो वायरल हो रहा था।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद FSSAI ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए नेस्ले इंडिया को नोटिस थमा दिया है। रेगुलेटर ने कंपनी से एक विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। इसमें वेंडर की जानकारी, प्रभावित बैच के इंटरनल क्वालिटी-चेक लॉग्स और सप्लाई चेन से इस खराब स्टॉक को हटाने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा मांगा गया है।

    वहीं, आंध्र प्रदेश के एलुरु में स्थित एमवीआर मॉल के एक KFC आउटलेट पर गंदी परिस्थितियों में काम करने के आरोप लगे हैं। FSSAI ने इस आउटलेट को नोटिस जारी कर हाइजीन, सैनिटाइजेशन, फूड हैंडलिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और कर्मचारियों की व्यक्तिगत सफाई से जुड़ी कमियों पर जवाब मांगा है। केंटकी फ्राइड चिकन (KFC) के ऑपरेटर देवयानी इंटरनेशनल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि वे इन आरोपों की आंतरिक जांच करेंगे और FSSAI के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

    इसके साथ ही तीसरा मामला फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) के जरिए डिलीवर किए गए ओपन सीक्रेट ब्रांड के अन-जंकड डेट्स से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शिकायत की थी कि इस पैकेट के अंदर कीड़े मौजूद थे। रेगुलेटर ने अब कंपनी से इसके इंटरनल क्वालिटी-कंट्रोल रिकॉर्ड्स और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

  • 2 भाइयों और सालें में हुआ विवाद, 32 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    2 भाइयों और सालें में हुआ विवाद, 32 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नाडा साहिब के पास 2 भाइयों और एक सालें में आपसी बहस खूनी विवाद में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़े भाई का कत्ल करके साला फरार हो गया। मृतक रवि की पत्नी अस्पताल के बाहर विलाप करती रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतक रवि मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और नाडा गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

    रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जुट गई, जहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार रवि, उसका भाई बंटी और बंटी की पत्नी का भाई विक्की शुक्रवार रात घर के पास घग्गर नदी के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रवि और बंटी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बंटी वहां से चला गया लेकिन विक्की ने रवि पर तंज कसना और उसे उकसाना जारी रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।

    इसी दौरान विक्की ने किसी धारदार हथियार से रवि पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद रवि मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल रवि को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चंडीमंदिर के एडिशनल एसएचओ योग ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Ind vs Afg ODI: मैच पर बारिश का साया, धौलाधार की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

    Ind vs Afg ODI: मैच पर बारिश का साया, धौलाधार की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

    धर्मशालाः भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच आज 1 बजे शुरू हो रहा है, लेकिन मैच से पहले धर्मशाला में बारिश का साया है। हिमाचल में बीते कल से कई शहरों में बारिश हो रही है। वहीं धर्मशाला में भी देर रात तक बारिश हो रही थी, जिससे मौसम तो सुहावना हुआ पड़ा है लेकिन मैच होता है या नहीं इस पर खतरा मंडरा रहा है।
    आपको बता दें भारत और अफगानिस्तान की टीमें वीरवार को धर्मशाला पहुंच गई थीं। उधर, धौलाधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी के थपेड़ों से भी निजात मिली है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत व अफगानिस्तान की टीमों ने शुक्रवार को अभ्यास किया।

    हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के पानी को मात्र 15 से 20 मिनट में सुखाने और बाहर निकालने वाली आधुनिक मशीनों और ड्रेनेज तकनीक का इस्तेमाल किया है। सब-एयर सिस्टम, यह अत्यधिक उन्नत तकनीक आउटफील्ड (मैदान की घास) में जमा हुए पानी को एयर प्रेशर (हवा के दबाव) की मदद से कुछ ही मिनटों में सोख लेती है। स्टेडियम की पूरी आउटफील्ड को अपग्रेड किया गया है, जिसके लिए मैदान के नीचे छिद्रयुक्त पाइपों का जाल बिछाया गया है और जियो सिंथेटिक शीट का उपयोग किया गया है, ताकि रेत और मिट्टी आपस में न मिलें और पानी तेजी से बह जाए।

    भगवान इंद्रुनाग को वर्षा का देवता माना जाता है। धर्मशाला में होने वाले हर मैच से पहले एचपीसीए के पदाधिकारी वर्षा न होने की कामना कर इंद्रुनाग की पूजा करते हैं।

    धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व अफगानिस्तान की टीमों के बीच महत्वपूर्ण मैच आज खेला जाएगा। विश्व कप 2027 से पहले भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम इस दौरे को अपने आगामी क्रिकेट भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है और धर्मशाला में हो रहे वनडे इंटरनेशनल मैच से टीम को अपनी अच्छाइयां व खेल की कमियां देखने का अवसर मिलेगा।