Blog

  • जालंधरः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर के गन्ना पिंड गांव में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पट्टियां के रहने वाले दलविंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात घट लौटेते समय सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दलविंदर गन्ना पिंड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमीन पर जोर से सिर लगने के कारण दलविंदर का काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने उसे तड़पता देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास देर रात उक्त युवक को लाया गया था। उसका घटनास्थल पर काफी खून बह चुका था। जिसके चलते अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

  • पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश होने को लेकर मनप्रीत बादल के वकील का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश होने को लेकर मनप्रीत बादल के वकील का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः लैंड अलॉटमेंट केस में फंसे पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने विजिलेंस के समक्ष आज विजिलेंस के दफ्तर पेश होना था, लेकिन पता चला है कि बीमार होने के कारण वह विजिलेंस के दफ्तर नहीं पहुंचेंगे। विजिलेंस ने उन्हें सुबह 10 बजे का समय दिया था लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। मनप्रीत के करीबियों के मुताबिक उनकी पीठ में दर्द है। तबीयत ठीक न होने की वजह से वह नहीं आएंगे। इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील का बड़ा बयान आया है। मनप्रीत सिंह बादल के वकील ने कहा कि मनप्रीत बादल बीमार होने के कारण उनका पीजीआई में ईलाज चल रहा है। इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। जहां उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल का पासपोर्ट विजिलेंस कार्यालय में जमा करवा दिया है।

    बता दें कि कुछ समय पहले उन्हें हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने समन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। वहीं आज उनकी जमानत को लेकर बठिंडा की सेशन कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में चर्चा यह भी थी कि अगर मनप्रीत विजिलेंस के आगे पेश हुए और उनकी जमानत मंजूर न हुई तो फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

    बता दें कि मनप्रीत बादल पर बठिंडा में साजिश के तहत कम रेट पर सरकारी प्लॉट खरीदने का आरोप है। मॉडल टाउन के फेज वन में उन पर 1560 गज के 2 प्लाटों की खरीद में सरकार को 65 लाख का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। हालांकि मनप्रीत ने तर्क दिया था कि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ही यह रिजर्व रेट तय किए थे। उन्होंने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

  • ਪੰਜਾਬ :  1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਦੇ ਧਰਨੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਦੇ ਧਰਨੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ :  ਬੀਤੇ ਲੱਗਭੱਗ 60 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ 1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਗਾ ਕੇ ਬੈਠੇ ਹੋਰ ਹਨ। ਬੀਤੇ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਰਾਜਨੀਤੀ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਲੋਂ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਵੀ ਕਰ ਲਈ ਗਏ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਭਾਵੇਂ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਮਗਰ ਇੱਕ ਸੂਸਾਇਡ ਨੋਟ ਜਰੂਰ ਮਿਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸਨੇ ਨੌਕਰੀ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਇਹ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਗੱਲ ਲਿਖੀ ਸੀ । ਮਗਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਤੇ ਸਹੁਰੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਮਗਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਸਾਥੀ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਝਗੜੇ ਦਾ ਨਾਮ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ । ਹੁਣ ਇਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵੀ ਗਰਮਾਉਂਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਾਂਗਰਸੀ ਲੀਡਰ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਤੇ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਗੋਂ ਇਸਦੇ ਲਈ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਤੇ ਪੱਕਾ ਸ਼ਬਦ ਹੀ ਹਮਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ 1158 ਅਧਿਆਪਕ ਇੱਕ ਸਹੀ ਪ੍ਰੋਸੀਜਰ ਦੇ ਨਾਲ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸਨ।

  • पंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    पंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में कत्ल के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला धोबियाना बस्ती से सामने आया है। जहां एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को सहारा जनसेवा ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय काकू निवासी चंदसर बस्ती के रूप में हुई है।

    घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने लोगों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हमलावर फरार हो गए, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। जानकारी के अनुसार जान पहचान वाले गग्गू ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे के करीब काकू 25 गज के पास किसी को नंबर दे रहा था। इसी बीच 7-8 युवक जिनके पास कुल्हाड़ी, तलवार, कापे आदि हथियार थे। उन्होंने आते ही काकू पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से काट गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने झगड़े की रंजिश के चलते काकू पर हमला किया था।

    सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया कि जब उन्होंने युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों के बयानों पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास रह रहे घरों को करवाया खाली, देखें वीडियो

    बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास रह रहे घरों को करवाया खाली, देखें वीडियो

    मुंबई: कांदिवली पश्चिमी में एक इमारत में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग कांदिवली पश्चिम के वीणा संतूर बिल्डिंग में पहली मंजिल पर लगी है।

    आग पर काबू पाने के लिए बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस मौके पर मौजूद है। हालांकि, आग भीषण लगी हुई है। आग की लपटे इतनी तेज है कि आसपास की मंजिल पर रहे रहे घरों से लोगों को बाहर निकाल कर जगह खाली करवाई जा रही है। बिल्डिंग से काले धुएं निकल रहे हैं। आग करीब 12:30 के बीच में लगी है। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह की कैज्युल्टी नहीं हुई है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है।

  • पंजाबः 12 किलो हेरोइन बरामदगी को लेकर DGP ने किया खुलासा, एक काबू

    पंजाबः 12 किलो हेरोइन बरामदगी को लेकर DGP ने किया खुलासा, एक काबू

    अमृतसरः पंजाब पुलिस की अमृतसर एसएसओसी ने हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे 12 किलो हेरोइन बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार यह खेप ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से मंगवाई गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से नशीली दवाओं के परिवहन के लिए किया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति का कुख्यात ड्रग तस्कर रणजीत चीता के साथ सीधा संबंध है। चीता को मई 2020 में 532 किलो हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया थे। उसका भाई सरवन एस भोला यूएसए से अब इस नेटवर्क को चला रहा है।

  • जालंधरः आगरा के कारीगरों ने तैयार किए 65 फीट के  रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    जालंधरः आगरा के कारीगरों ने तैयार किए 65 फीट के  रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेला बस्ती शेख घास मंडी में स्थित दशहरा ग्राउंड में दशहरे का पर्व आजादी से पहले से मनाया जा रहा है। इस बार दशहरा ग्राउंड में मनाए जाने वाले पर्व को लेकर 106वें मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार दशहरे के पर्व पर लोगों को 65 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले देखने को मिलेंगे। वहीं इस पर्व को लेकर दशहरा प्रबंधक कमेटी के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रावण बनाने वाले कारीगरों को आगरा से बुलाया गया है। जोकि तीनों के पुतलों को सजाएंगे।

    वहीं दूसरी ओर पटाखे बनाने वाली टीम को अमृतसर से बुलाया गया है। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में पर्व को देखने के लिए 20 से 25 हजार लोग इकट्ठा होते हैं। जिसके लिए हर बार की तरह इस बार भी पुलिस की तरफ से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रंबंध कर दिए गए हैं। प्रबंधंक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि 65 फीट से तैयार किए गए तीनों पुतले देखने योग्य होगे। दरअसल, पुतलों की सजावट के लिए लगाई गई लाइट रात के समय आकर्षण का केंद्र बनेगी। हर बार की तरह इस बार भी लोगों के लिए इस पर्व में कुछ अलग करने की कमेटी को ओर से मुहिम चलाई गई है ताकि हर बार की तरह इस बार भी पर्व का लोग भरपूर आंनद लेंगे।

  • जालंधरः पाकिस्तान हॉकी टीम के वीजा ना मिलने को लेकर Surjit Hockey के CEO का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधरः पाकिस्तान हॉकी टीम के वीजा ना मिलने को लेकर Surjit Hockey के CEO का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: सुरजीत हॉकी में आयोजित इंडियन ऑयल टूर्नामेंट में इस बार पाकिस्तान की टीम के खेल ना पाने की चर्चा को लेकर फैंस में निराशा पाई जा रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। वहीं, सीईओ सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के इकबाल सिंह संधू ने बातचीत दौरान बताया कि अभी तक पाकिस्तान हॉकी टीम को वीजा नहीं मिला और पाकिस्तान हॉकी टीम का वीजा अभी तक कैंसिल भी नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक पाकिस्तान के वीजा रिजेक्ट होने होने को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। सीईओ ने कहाकि अभी तक पाकिस्तान की टीम के द्वारा अपने पास्पोर्ट जमा करवाए हुए है।

    उनके पास ऑफिशियल अभी पाकिस्तान की टीम के टूर्नामेंट ना खेलने को लेकर कोई पत्र नहीं आया है। सीईओ ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक पाकिस्तान टीम के वीजा रिजेक्ट को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमों ने सुरजीत हॉकी में खेलने की इच्छा जताई थी और तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। टीमों के रुकने व ट्रांसपोर्ट का बंदोबस्त हो चुका है। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को वीजा मिलने और हॉकी टीम के वीजा ना मिलने को लेकर कहाकि यह सरकार की अपनी पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि हॉकी को लेकर उनके द्वारा सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। सीईओ ने कहा कि दूसरे देश के खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं इससे भारतीय खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखने को मिलता है। सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तरफ से अभी भी उनका इंतजार किया जा रहा है। पंजाब को हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी माना जाता है। यहां के खिलाड़ियों के बलबूते ही भारत ने एशिया कप जीता था।

    बता दें कि पहले कई बार पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है। आयोजकों को उम्मीद थी कि टीमों के वीजा को मंत्रालय से हरी झंडी मिल सकती है। वर्ष 2011, 2012, 2013, 2014 में पाकिस्तान की पुरुष व महिला टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगा। इसमें पाकिस्तान की दो टीमों के अलावा 18 टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। रेलवे, इंडियन ऑयल, पीएनबी दिल्ली, पंजाब एंड सिंध बैंक, आरसीएफ कपूरथला, एफसीआई दिल्ली, सीआरपीएफ दिल्ली, भारतीय वायु सेना, सीएजी दिल्ली, सीआईएसएफ दिल्ली, आर्मी इलेवन, आईटीबीपी जालंधर, भारतीय नौसेना मुंबई, एयर इंडिया, मुंबई, ओएनजीसी दिल्ली, पंजाब पुलिस, ईएमई जालंधर और बीएसएफ जालंधर टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਇੱਕ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਪਣੀ ਆਸਥਾ ਲੈ ਕੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦਾ ਹੈ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਬੋਲੀਵੁੱਡ ਹੋਲੀਵੁੱਡ ਤੇ ਪੋਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਹਰ ਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਵੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਅੱਗੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਵੀ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਰ ਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਕਰਾਨੇ ਵਜੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਿ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਭੋਗ ਵੀ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਅੱਜ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਕੁਝ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਫਿਲਮ ਮਿਸਟਰ ਸ਼ੁਦਾਈ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਉਹ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • पंजाबः थाने के सामने होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, देखें CCTV

    पंजाबः थाने के सामने होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, देखें CCTV

    बठिंडाः थाना सिविल लाइन के सामने स्थित होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कर्मचारी ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। युवकों को थप्पड़ जड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन युवकों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

    जानकारी के अनुसार बीत थाने के सामने ही स्थित एक होटल में 4 से 5 युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। उनके साथ एक लड़की भी थी। इस दौरान थाना सिविल लाइन के 3 से 4 मुलाजिम होटल में चेकिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान एक कर्मचारी ने कुर्सियों पर बैठे युवकों को खड़ा कर उन्हें थप्पड़ बरसाए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने युवकों को होटल से बाहर निकाल दिया। युवकों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।