Blog

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने इंडस्ट्रियल विजिट का किया आयोजन

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने इंडस्ट्रियल विजिट का किया आयोजन

    जालंधर/विजयः छात्रों को कृमि-कृषि के सिद्धांतों से परिचित कराने के लिए इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने महाबीर ऑर्गेनिक खाद फार्म फिल्लौर में एक इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। कृषि विज्ञानी अमित कुमार ने छात्रों के साथ वर्मीकम्पोस्ट बनाने की रीयल-टाइम प्रक्रिया साझा करके उनके दौरे को लाभदायक बनाया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्टिंग के उद्देश्य, सिद्धांतों, प्रक्रियाओं और लाभों के साथ छात्रों को प्रबुद्ध किया। छात्रों ने स्क्रैप और पीलिंग को रीसायकल करने के लिए त्वरित, गंधहीन, कुशल तरीकों का ज्ञान प्राप्त किया।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुपडायरेक्टर) ने कहा कि कार्य विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन छात्रों को प्रोफेशनल बनाने में सक्षम बनाता है। इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हम छात्रों को उन के पेशेवर विकास के लिए नए अवसर प्रदान करते रहते हैं।

  • सिंगर केके की बच सकती थी जान, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा…

    सिंगर केके की बच सकती थी जान, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा…

    नई दिल्ली। कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन (CPR) में बेहोश व्यक्ति की छाती पर दबाव दिया जाता है और आर्टिफिशियल सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती रहे. इससे दिल का दौरा पड़ने और सांस न ले पाने जैसी स्थिति में व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. बता दें कि केके का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने कोलकाता के ‘नजरुल मंच’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था.

    डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, ‘ केके की बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में एक बड़ा ब्लॉक और कई अन्य धमनियों और उप-धमनियों में छोटे ब्लॉकेज थे. ऑडियंश के सामने प्रस्तुति के दौरान ज्यादा उत्तेजना के कारण ब्लड सर्कुलेशन रुक गया, जिससे उनकी हार्टबीट रुक गई और उनका निधन हो गया.’

    डॉक्टर ने कहा कि गायक के बेहोश होते ही उन्हें सीपीआर दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि गायक को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं थीं, जिनका कोई इलाज नहीं हुआ था.

    डॉक्टर ने कहा, ‘स्टेज पर परफॉर्म के दौरान, केके मंच पर घूम रहे थे और कई बार भीड़ के साथ डांस भी कर रहे थे, जिससे अत्यधिक उत्तेजना पैदा हुई और ब्लड सर्कुलेशन रुक गया. इससे उनकी हार्ट बीट रुक गई. इस वजह से केके बेहोश हो गए और उनकी दिल की गति रुक गई। अगर उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया होता, तो उनकी जान बच सकती थी.’

    उन्होंने आगे बताया कि केके ‘एंटासिड’ ले रहे थे, ‘शायद उन्हें दर्द होता होगा और वो इसे समझ नहीं पाए.  ‘एंटासिड’ ऐसी दवाएं होती हैं, जो अपच और सीने की जलन को दूर करने के लिए ली जाती हैं. कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि केके की पत्नी ने गायक के ‘एंटासिड’ लेने की पुष्टि की है. अधिकारी ने कहा, ‘केके ने अपनी पत्नी से फोन पर हुई बातचीत के दौरान बताया था कि उनके हाथ और कंधे में दर्द है.’ पुलिस को केके के होटल के कमरे से भी कई ‘एंटासिड’ गोलियां मिली हैं.

  • मूसेवाला मर्डर केसः लॉरेंस बिश्नोई को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका….

    मूसेवाला मर्डर केसः लॉरेंस बिश्नोई को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका….

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में फंसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हाईकोर्ट से झटका मिला है। जानकरी के अनुसार बिश्नोई ने फेक एनकाउंटर की आशंका के चलते सुरक्षा देने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी जिसे हाईकोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। इस मामले पर ए.जी. का कहना है कि मूसेवाला मामले में दर्ज हुई एफ.आई.आर. में बिश्नोई का नाम नहीं  है तो फिर इस याचिका का मतलब नहीं बनता।

    गौरतलब है कि बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का शक है। जिसके चलते पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। 

  • दिन-दिहाड़े बैंक में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या….

    दिन-दिहाड़े बैंक में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या….

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोहनपोरा इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इलाकाई ग्रामीण बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी गई. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंच चुका है और तलाशी अभियान जारी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गोली मारता हुआ आतंकी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है.  बता दें कि घाटी में लगातार सरकारी कर्मचारियों व नौकरीपेशा लोगों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है.

    बता दें कि इस घटना से पूर्व बीते मंगलवार को कुलगाम जिले में ही आतंकवादियों ने प्रवासी कश्मीरी पंडित शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया था कि कुलगाम जिले के गोपालपुर में रजनी बाला (36) पर आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. रजनी बाला गोपालपुर में बतौर शिक्षिका तैनात थीं. पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई.

  • सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का पता बताने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए, इस गैंगस्टर ने किया ऐलान

    सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का पता बताने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए, इस गैंगस्टर ने किया ऐलान

    मानसा: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा की भी एंट्री हो गई है। राणा ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। राणा ने कातिलों का पता बताने वालों के लिए 5 लाख ईनाम की भी घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

    राणा ने अपने ग्रुप में दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन को भी साथ में बताया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

    भूप्पी राणा ने लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्‌ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की। यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते, लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे।

    बता दें कि भूप्पी राणा गैंग और लॉरेंस गैंग में कट्‌टर दुश्मनी है। उनके बीच जेल के अंदर तक मारपीट हो चुकी है। भूप्पी राणा पर हरियाणा और पंजाब में कत्ल समेत कई अपराधों के 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

  • अब 10 मिनट में घर पहुंचेगी शराब, इस कंपनी ने लॉन्च किया ऐप…

    अब 10 मिनट में घर पहुंचेगी शराब, इस कंपनी ने लॉन्च किया ऐप…

    कोलकाता. हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप ने कोलकाता शहर में सिर्फ 10 मिनट के भीतर शराब की आपूर्ति करने की सेवा शुरू की है. इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी ने एक बयान में यह सेवा शुरू करने की जानकारी देते हुए दावा किया कि वह 10 मिनट के भीतर शराब पहुंचाने की पेशकश करने वाला देश का पहला ऑनलाइन मंच है. बयान के मुताबिक, इस त्वरित आपूर्ति सेवा के लिए बूजी को पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी मिल गई है. बूजी एक आपूर्ति एग्रीगेटर मंच है जो शराब की नजदीकी दुकानों से उत्पाद लेकर उपभोक्ता के पास पहुंचाता है. कंपनी ने कहा कि इस त्वरित सेवा के लिए नवाचारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी इस्तेमाल किया जाता है.

    बूजी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेकानंद बलिजेपल्ली ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी के उन्नत इस्तेमाल से शराब आपूर्ति और उपयोग से जुड़ी तमाम आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की गई है.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी के बाद पूर्वी महानगर में सेवा शुरू की गई है. बूजी एक डिलीवरी एग्रीगेटर है. ऑर्डर मिलने के बाद यह निकटतम दुकान से शराब उठाता है. इनोवेंट टेक्नोलॉजी ने कहा कि उसने बी2बी लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाया है.

  • जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू

    जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू

    जालंधर। शहर काे वीरवार काे नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को शहर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि, जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को रिटायर हो गए हैं। आला अधिकारियों ने इसके लिए तैयारी कर रखी है। तूर करीब तीन महीने पहले जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर आए थे। लेखन से जुड़े आईपीएस गुरप्रीत सिंह तूर की चार किताबें भी रिलीज हो चुकी हैं।

  • 27 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक पकड़े

    27 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक पकड़े

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला पुलिस ऊना ने चिट्टे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ऊना शहर के वार्ड नंबर आठ में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर के वार्ड नंबर आठ में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया शक के आधार पर उसकी चेकिंग करने पर 6 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। आरोपित युवक की पहचान गगनदीप निवासी कुठार खुर्द के रूप में हुई।

    इसी चेकिंग नाके के दौरान एक पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उनकी भी शक के आधार पर तलाशी ली गई उन दोनों युवकों से 21.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ उन दोनों युवकों को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया आरोपित युवकों की पहचान अनमोल ठाकुर निवासी मवा सिंधिया गगरेट व जसवीर ठाकुर निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को मारी गोली, मौत…

    जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को मारी गोली, मौत…

    जालंधर। आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौत हाे गई। वीरवार को ही उसने ड्यूटी पर आना था। विधायक शीतल के साथ पवन ड्यूटी पर नहीं गया था। घटना के बाद विधायक ने पुलिस काे बुलाया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विधायक का कहना है कि आज उसका ड्यूटी का पहला दिन था। वह जालंधर जिले के महितपुर का रहने वाला था। अंगुराल का कहना है कि आज सुबह मंदिर जाने के लिए गनमैन काे फाेन किया था।

  • Youtube ने भारत में 11 लाख से ज़्यादा वीडियो को किया डिलीट, 44 लाख अकाउंट किए बंद, जानें वजह

    Youtube ने भारत में 11 लाख से ज़्यादा वीडियो को किया डिलीट, 44 लाख अकाउंट किए बंद, जानें वजह

    नई दिल्ली। यूट्यूब ने भारत में 2022 के शुरुआती तीन महीने में 11 लाख से ज़्यादा वीडियो को डिलीट कर दिया है। ग्लोबली ये संख्या काफी बड़ी है। इसके अलावा यूट्यूब ने 2022 की पहली तिमाही में सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 44 लाख से ज्यादा अकाउंट को भी डिलीट किया है। इनमें से ज़्यादातर चैनलों को कंपनी स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से खत्म किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Google की कंपनी यूट्यूब से हटाए जाने वाले वीडियो में 90% से ज्यादा वीडियोज को फेक होने की वजह से हटाया गई है। वहीं यूट्यूब पर हिंसक कंटेंट पोस्ट करने, सिक्योरिटी और प्राइवेसी गाइडलाइन्स को हटाने की वजह से भी काफी सारे वीडियो को हटा दिया गया है।

    YouTube ने ऐसे कंटेंट को हटा दिया है जो बार-बार पोस्ट की गई, दोहराई कई किसी को टारगेट करने वाली थीं. कुछ चैनल या वीडियो यूज़र्स से किसी और चीज़ का वादा करते हैं, और फिर उन्हें किसी दूसरी साइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिससे कि उन्हें क्लिक मिले, और वह उससे पैसे कम सकें। इसके अलावा कुछ चैनल यूज़र्स को ऐसी वेबसाइट पर भेज देते हैं, जिसमें खतरे वाला सॉफ्टवेयर होता है, और वह उससे यूज़र्स की निजी जानकारी इकट्ठा करते हैं।

    बता दें कि यूट्यूब चैनल को बंद करने के लिए यूट्यूब का नियम में बताया गया है कि अगर कोई चैलन 90 दिनों के अंदर तीन बार उनके बनाए गए नियम का उल्लंघन करता है तो उस चैनल को कंपनी बंद कर देती है. वहीं दूसरी तरफ अगर कोई यूट्यूब चैनल 3 बार से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करता है तो उस चैलन के द्वारा किए गए सभी वीडियो को भी हटा दिया जाता है।

    2022 के जनवरी और मार्च के बीच, YouTube ने कंपनी के सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए 30 लाख से ज़्यादा वीडियो हटा दिए. इनमें से 91% वीडियो इंसानों के बजाय पहले मशीनों द्वारा पकड़ी गई।