Blog

  • राशिफल (वीरवार 02 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 02 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रमाद न करें।

    वृषः लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।

    मिथुनः नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कर्कः आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    सिंहः कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

    कन्याः व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।

    तुलाः यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।

    वृश्चिकः परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें।

    धनुः भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य न करें।

    मकरः लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

    कुंभः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    मीनः व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आलस्य हावी रहेगा।

  • डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना  में डीएवी के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

    डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना  में डीएवी के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

    प्राचार्य अतुल महाजन, समन्वयक प्रेरणा महाजन सहित शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली

    ऊना/सुशील पंडित: प्राचार्य अतुल महाजन ने डीएवी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 1 जून 1886 में लाहौर में प्रथम डीएवी कॉलेज की स्थापना की गई थी| महात्मा हंसराज इसके प्रथम प्रधानाचार्य थे| डीएवी की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती जी के विचारों एवं सिद्धांतों के प्रचार के लिए की गई| प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली व प्रण किया कि वे छात्रों को नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा प्रदान करेंगे| श्री महाजन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी डीएवी संस्थाओं ने जिस प्रकार शिक्षा देने में अपनी भूमिका निभाई है, इसका श्रेय उन्होंने डीएवी  कालेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान पदम श्री डॉ पूनम सूरी की सकारात्मक सोच को दिया|

    समन्वयक सुदेश ने भी छात्रों को  स्वामी दयानंद जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया| रीना लट्ठ ने वैदिक संस्कारों से युक्त शिक्षा देने के लिए व नैतिक मूल्यों को बढावा देने पर बल दिया|

    कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका मीनाक्षी विशिष्ट ने ‘ओम् ही  जीवन हमारा ,ओम् प्राणाधार है ‘भजन, राष्ट्रीय प्रार्थना की प्रस्तुति देकर डीएवी की विचारधारा से अवगत करवाया |

    कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षिता ने डीएवी के इतिहास व उनसे जुड़े महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए  महात्मा हंसराज के जीवन के सिद्धांतों के बारे में बताया और कहा कि उनके अनुशासन और समर्पण से हमें सीखने की जरूरत है|दिव्यांशी चंचल ने बताया कि स्वामी दयानंद का विश्वास था कि शिक्षा के प्रसार के द्वारा ही देश के कोने -कोने में जागृति आएगी|

    सृष्टि, ईशु, इशिता व साक्षी ने चित्रकला के माध्यम से डीएवी के महान संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी| इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी दिशि वधावन, कुशल, संगीता मोनिका, तिलकराज, परमजोत ,नमिता, ममता, अनुपमा, पूजा, मधु, मीनाक्षी,विशेष रूप से उपस्थित रहे|

  • आबादी देह (लाल लकीर) में भूमि के स्वामित्व के अधिकार का कार्य 3 जून से होगा शुरु: डीसी

    आबादी देह (लाल लकीर) में भूमि के स्वामित्व के अधिकार का कार्य 3 जून से होगा शुरु: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की आबादी देह (लाल लकीर) में आने वाले महालों व उपमहालों में स्वामित्व योजना के तहत लोगों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार देने का कार्य आरंभ हो चुका है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इसके अंतर्गत 3 जून से उपतहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा से ड्रॉन के माध्यम से पैमाईश का कार्य शुरु किया जाएगा। जिला के अन्य महालों व उपमहालों में भी इसी प्रकार आबादी देह में स्वामित्व का कार्य किया जाएगा
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल की जनता को फिर किया निराश: एसडी वशिष्ठ

    प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल की जनता को फिर किया निराश: एसडी वशिष्ठ

    ऊना/सुशील पंडित: पीएम मोदी की हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रैली पर हिमाचल प्रदेश शिवसेना प्रमुख शिवदत्त वशिष्ठ ने तंज कसा है। पीएम मोदी के भाषण पर तंज कसते हुए वशिष्ठ ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पीएम कहते है कि उनका हिमाचल से नाता है। उन्होंने कहा कि अब तक सभी पीएम का हिमाचल से नाता रहा है और प्रदेश की तरक्की में इन नेताओं का योगदान भी रहा है, लेकिन मोदी जी बताएं कि अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को उन्होंने नया दिया क्या है? प्रदेश के लोगों को यह आशा थी कि पीएम अपने भाषण में हिमाचल को विशेष पैकेज अथवा कोई सौगात देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से हिमाचल की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चुनावी वर्ष होने के चलते भाजपा सहित आम जनता ने प्रधानमंत्री से सौगातों की उम्मीद लगाई हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री अपना अभिभाषण कर चले गए। और जिन योजनाओं और परियोजनाओं का जिक्र उन्होंने अपने संबोधन में किया है वह सभी अभी तक हिमाचल की धरती पर उतरी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि बिलासपुर का एम्स अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ा है और पर्यटन के लिए एक भी प्रोजेकट भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में नहीं आया है। 

    वशिष्ठ ने कहा कि हिमाचल शिवसेना पार्टी ने पीएम से मांग की थी कि प्रदेश के लिए विशेष पैकेजे देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हिमाचल में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम फ्लॉप सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकारी तंत्र का खुला प्रयोग कर आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ा है। वशिष्ठ ने कहा कि जिन जिन प्रदेशों में चुनाव आते हैं वहां पर ऐसे आयोजन कर जनता का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचारी व बेरोजगारी इत्यादि से हटाने के अलावा धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्होंने दो टूक कहा है कि जिस प्रकार सरकारें अपने कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने सार्वजनिक करती हैं, उसी प्रकार इन आयोजनों के खर्चे को भी जनता के बीच सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि जनता को सरकारों की कथनी और करनी की असलियत का पता चल सके।

  • बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

    बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 7 लाख रुपये लागत के बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा बॉक्सिंग मैच भी खेला गया। सत्ती ने इसके अलावा गत देर सायं ग्र्राम पंचायत बहडाला के वार्ड नंबर 6 में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक 10 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुखद वातावरण प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों के सौदर्यीकरण एवं सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्कूलों में विभिन्न खेलों के मैट व खेल सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र एक खेल स्टेडियम का निर्माण करके जनता को समर्पित किया गया है जबकि चार अन्य स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं क्योंकि खेल गतिविधियों हमारे चहूमुखी विकास में सहायक होती हैं। 
    सत्ती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 10 बॉक्सिंग रिंग मंजूर हुए हैं और बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां पर बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग रिंग के लिए शैड भी बनाई जाएगी जिसके लिए 5.50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में परीक्षा भवन व हॉल के निर्माण पर 60 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल परिसर पर 25 लाख से इंटरलॉक पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे जिला में बसदेहड़ा स्कूल के भवन भव्य व मॉडल स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने बताया कि 1.77 करोड़ से स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में आने वाले समय में एथलैटिक््स का ट्रैक भी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे जिस पर कुल 12 करोड़ का खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि स्कूल को इससे पूर्व 3.50 लाख रुपये के कबड्डी खेल के मैट भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी के मैट के धूप व बारिश से बचाव हेतु शैड निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में केवल दो जिलों में ही हॉकी के एस्ट्रोटर्फ स्थापित किए गए हैं और यह बड़े गर्व का बात है कि जिला ऊना उन दो जिलों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इंदिरा स्टेडियम ऊना में 3.56 करोड़ से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरा एस्ट्राटर्फ शिमला के शलारु में है। 
    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, समस्त पार्षद, शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह, एडीपीओ संजय वशिष्ट, पूर्व एडीपीओ अनिल कुमार व रमन सहोड़, बसदेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य राजिन्द्र सिंह माहल, प्रधानाचार्य हरीश जोशी, रामजी दास मोदगिल व उपेन्द्र राणा, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, संजीव सोनी, हरमेश प्रभाकर, अमृत लाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • सोनिया और राहुल गांधी को ED का समन, 8 जून को पेश होंगी कांग्रेस अध्यक्ष

    सोनिया और राहुल गांधी को ED का समन, 8 जून को पेश होंगी कांग्रेस अध्यक्ष

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को तलब किया है। 8 जून को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी को 2 जून को बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए वक्त दिए जाने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी विदेश में हैं और उन्होंने पेशी के लिए दूसरी तारीख देने की मांग की गई है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे। उन्होंने कहा है कि सोनिया गाांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के जवाब देेंगी। आपको बता दें कि इस केस को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था।

    गांधी परिवार के खिलाफ ईडी के समन के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा है। लेकिन हम डरेंगे नही, झुकेंगे नहीं… सीना ठोक कर लड़ेंगे।’ अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगया है।

    इससे पहले 12 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता पवन बंसल से पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे वित्तीय लेन-देन सहित कई पहलुओं को लेकर सवाल किए गए थे। 

    सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, पत्रकार सुमन दुबे और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा पर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि यंग इंडिया लिमिटेड के जरिए गलत तरीके से इसका अधिग्रहण किया गया है और कांग्रेस नेताओं ने 2,000 करोड़ रुपये तक की संपत्ति हथिया ली। इस मामले की जांच 2014 में ईडी की ओर से शुरू की गई थी। कांग्रेस इस मामले को लेकर कहती रही है कि यंग इंडिया लिमिटेड का मकसद प्रॉफिट कमाना नहीं है बल्कि इसका गठन चैरिटी के लिए किया गया है।

  • बैंक मैनेजर ने धोखे से 13 खाताधारकों के खाते से निकाले थे 26.76 लाख रुपये, दो साल बाद मामला दर्ज

    बैंक मैनेजर ने धोखे से 13 खाताधारकों के खाते से निकाले थे 26.76 लाख रुपये, दो साल बाद मामला दर्ज

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: गांव भाणोलंगा में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक शाखा के मैनेजर ने विभिन्न खाता धारकों के खाते से 26 लाख 76 हजार 276 रुपये निकलवाकर और फरार हो गया था। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पंजाब ग्रामीण बैंक के मैनेजर करतार चंद निवासी वार्ड नंबर 13 शास्त्री नगर बदरोवा रोड पठानकोट, जिला गुरदासपुर ने एसएसपी कपूरथला को की गई शिकायत में बताया कि गांव भाणोलंगा स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक में प्रमोद कुमार निवासी गांव कुंडल खाजूवाल बीकानेर राजस्थान बतौर बैंक मैनेजर कार्यरत था।

    वर्ष 2020 में उसने बैंक के 13 खाता धारको के खातों से 26 ट्रांजेक्शन करवा कर 26 लाख 76 हजार 276 रुपये निकलवा ली। एसएसपी ने बैंक में लाखों रुपये की हेराफेरी की जांच का जिम्मा डीएसपी पीबीआइ स्पेशल क्राइम आर्थिक अपराध और साइबर क्राइम को सौंपा। इस मामले की जांच करने में अपराध शाखा को दो वर्ष लग गए। जांच के बाद आरोपित पर लगे आरोप सही पाए गए। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने इस मामले को डीए लीगल के पास भेजा था जिसकी सिफारिश के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, पैसे गंवाने वाले खाताधारकों को अभी तक उनके पैसे नही मिले हैं। अब आरोपित के खिलाफ केस दर्ज होने पर उन्हें पैसे मिलने की उम्मीद जगी है।

    यह भाणोलंगा बैंक का कोई अकेला मामला नही है, इससे पहले भी कई बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से कई खाताधारकों को करोड़ों रुपये का चूना लग चुका है। विरासती शहर के सबसे चर्चित बांबे मोर्टस का केस था, जिसमें लगभग चार बैंकों के साथ रीजनल मैनेजरों की मिलीभगत से सात करोड़ की हेराफेरी हो चुकी है। आरोपी सालों से विदेश में रह रहा है लेकिन पुलिस उसको अभी तक देश नहीं ला सकी थी।

    इस केस में जाली दस्तावेज तैयार कर एकम एम्पेक्स कपूरथला के साथ सात करोड़ रुपये की ठगी मारने के मामले में चीफ ज्डयूशीयल मजिस्ट्रेट कपूरथला की ओर से एसबीआइ के एजीएम विपन नेगी एवं एजीएम अदिति वालिया तथा एसबीआइ चंडीगढ़ के ब्रांच मैनेजर धर्मेद्र तिवाड़ी, एसबीआइ चंडीगढ़ की गरिमा प्रहार एवं मोहाली के सीए राजीव सिंह जेल की हवा खा चुके है। जाली दस्तावेज तैयार कर एकम एम्पेक्स साथ सात करोड़ रुपये की ठगी मारने के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच की रिर्पोट थाना सिटी पुलिस की ओर से मार्च माह 2020 दौरान सीजीएम कोर्ट में पेश की गई जिसमें विभिन्न बैंकों के कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई थी।

  • जेल में बैठे कैदी व गैंगस्टर फोन पर नशा का नेटवर्क चला रहे

    जेल में बैठे कैदी व गैंगस्टर फोन पर नशा का नेटवर्क चला रहे

    माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जरमनजीत सिंह खडूरिया से मोबाइल फोन एवं सिम बरामद

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस बिशनोई जैसे गैंगस्टर जेल में बैठे ही अपने नेटवर्क चला रहे हैं। इसके बावजूद माडर्न जेल प्रशासन जेल की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। जेल से अक्सर मोबाइल मिल रहे है तथा जेल में बैठे कैदी व गैंगस्टर फोन पर नशा का नेटवर्क चला रहे हैं। थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में बंद चौहला साहिब के चंबा निवासी गैंगस्टर जरमनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया से तलाशी दौरान मोबाइल फोन एवं सिम बरामद हुआ है।

    जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर एक अन्य विचाराधीन कैदी से दो मोबाइल फोन, दो सिम एवं एक हेडफोन बरामद किया गया है। आरोपित अमनदीप सिंह उर्फ अमना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।हालांकि जेल में 13 जैमर लगे हैं। इसके बावजूद भी जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही हैरानीजनक है। इसके अतिरिक्त मार्डन जेल में आए दिन चेकिग के दौरान नशा पुलिस की ओर से बरामद किया जाता रहा है। बीते दिनों जेल से 50 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया था। इससे पहले जेल के मुलाजिमों से ही नशीले पदार्थ बरामद किया था।

    सूत्रों की माने तो जेल में कुछ कथित कर्मचारियों की मिलीभगत से कैदी व विचाराधीन कैदियों तक मोबाइल पहुंच रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथित तौर पर कुछ पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल में हवालातियों व कैदियों के पास मोबाइल फोन पहुंचाए जा रहे हैं। इन आरोपितों को काबू करने के लिए जेल में कुछ कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है। हालांकि जेल में जैमर भी लगे हुए लेकिन नेटवर्क सिर्फ 2-जी होने के कारण पूरी तरह काम नहीं करते हैं। जेल में मोबाइल फोन पर नशे का बड़ा नेटवर्क भी चल रहा है जिससे जेल में बैठे अपराधी अपने साथियों से नशे की सप्लाई करवाते हैं। जेल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि समय-समय पर जेल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    पिछले एक महीने में विचाराधीन कैदियों व कैदियों से 23 मोबाइल बरामद किया गया है। सभी मोबाइल फोन थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस मुलाजिम पैसे के लालच में कैदियों व विचाराधीन कैदियों तक मोबाइल पहुंचाते हैं। इसके बावजूद भी पुलिस आने-जाने हर व्यक्ति पर कड़ी नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को जेल में लगाए गए जैमर को 4-जी में तबदील करने के लिए पत्र लिखा गया है। केंद्रीय जेल में चलाई गए तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को गैंगस्टर समेत दो कैदियों से 3 मोबाइल, 4 सिमें और 1 ईयरफोन बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन ने कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस को दी।

    थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ धारा 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को कैदी अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी गांव सैचां से 2 मोबाइल, 3 सिमें, 1 ईयरफोन बरामद हुआ। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ धारा 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसप्रीत सिंह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल में बंद गैंगस्टर कैदी जर्मनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया निवासी चंबा खुर्द तरनतारन से 1 मोबाइल और एक सिम बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल कब्जे में लेकर इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी।

  • 20 व्यक्तियों के गृह निर्माण का सपना होगा पूरा

    20 व्यक्तियों के गृह निर्माण का सपना होगा पूरा

    सत्ती ने प्रदान किए 30 लाख राशि के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 20 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 30 लाख रुपये राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बहुत से परिवार हैं जिनके पास अपना घर नहीं है। ऐसे जरुरतमंद परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत 2022-23 में 7628 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को मूल सुख सुविधाएं प्रदान करना है ताकि समाज के अन्य वर्गां की भांति वे भी अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति लाभार्थी डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

    इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा, सुनेहरा की पूर्व प्रधान आशा कुमारी, बहडाला के उपप्रधान अविनाश कुमार, समाज सेवी मोहन कुठारखुर्द, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

    विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की। 

    बैठक में एडीसी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शुक्रवार 3 जून को प्रातः 10ः30 बजे से आशीर्वाद होटल बंगाणा से तनोह तक निकाली जाने वाली साढे़ 7 किलोमीटर की जागरूकता साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस साईकिल रैली में 11वीं, 12वीं, काॅलेज, आईटीआई के छात्र व छात्राओं के अलावा अन्य संस्थाओं के युवा भी भाग ले सकते हैं। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी संस्था के माध्यम से 2 जून दोपहर 2 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    एडीसी ने बताया कि साइकिल सबसे सस्ता वाहन है। इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। पेट्रोल की खपत नहीं होती, पर्यावरण दृष्टि से सुरक्षित है, एक्सरसाईज़ करने के लिए बेस्ट है, इम्युनिटी भी बढ़ती है। एडीसी ने बीएमओ बंगाणा को इस जागरूकता साईकिल रैली के दौरान एम्बुलैंस उपलब्ध करवाने तथा पुलिस विभाग को यातायात नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा ऊना मुख्यालय पर लोकल साईकलिस्ट ऊना द्वारा प्रातः 6.30 बजे एमसी पार्क ऊना से समूरकलां तक भी एक जागरूकता साईकिल रैली निकाली जाएगी।

    इस अवसर पर चिंतपूर्णी विकास समिति से अश्विनी धीमान, एएसपी प्रवीण धीमान, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह, एमओएच डाॅ सुखदीप सिंह सिद्धू, सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, एनएसएस सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।