Blog
-

तीन दिवसीय पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम बंगाणा ने की समीक्षा बैठक
ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान तीनों दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूली बच्चों व ऊना जिला के स्थानीय कलाकारों के अलावा मुख्य कलाकारों द्वारा भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। यह जानकारी पिपलू मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाना योग राज धीमान ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय कलाकारों को विशेष महत्व दिया जाएगा ताकि मेले का मंच इस क्षेत्र के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध हो सके।एसडीएम बंगाना ने बताया कि 10 से 12 जून 2022 तक आयोजित किए जा रहे पिपलू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना नीलम चंदेल को संयोजक बनाया गया है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले ऊना जिला से संबंधित कलाकार 4 जून शाम 5:00 बजे तक एसडीएम कार्यालय बंगाना के ईमेल SDM-bangana-hp@nic.com तथा जिला भाषा अधिकारी ऊना के ईमेल dlouna76@gmail.com पर पूर्ण विवरण सहित आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के दूरभाष नंबर 01975224199 या एसडीएम कार्यालय बंगाना के दूरभाष नंबर 01975263060 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के विषय में उप समिति के सदस्यों द्वारा अपने अपने सुझाव भी दिए गए जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर तहसीलदार बंगाना राहुल शर्मा, नायब तहसीलदार बंगाना धर्मपाल नेगी, जिला भाषा अधिकारी ऊना नीलम चंदेल, राजकीय महाविद्यालय बंगाना के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधिगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधि गण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल वासियों को किया निराश: देसराज मोदगिल
न ही कोई राहत पैकेज मिला,न हुई किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से बड़ी उम्मीदें लगाई थी, इसी के साथ-साथ हिमाचल सरकार ने भी उनसे उम्मीदें लगाई होंगी, परंतु प्रधानमंत्री ने जहां हिमाचल सरकार को निराश किया है वहीं हिमाचल की जनता को भी निराश किया है। यह बात अपने लिखित प्रेस वक्तव्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ब कुटलेहड़ से किसान नेता देशराज मोदगिल ने कही।
मोदगिल ने कहा कि हिमाचल सरकार व हिमाचल के लोगों को प्रधानमंत्री से किसी बड़े राहत पैकेज की उम्मीद थी, क्योंकि प्रदेश इस वक्त 70 हजार करोड़ के भारी ऋण के बोझ में दवा है, इस समय प्रत्येक हिमाचल बासी पर 1,00,000 रुपए का कर्ज सिर पर है, प्रधानमंत्री ने खाली लच्छेदार भाषण देकर ही सब हिमाचल वासियों का पेट भर दिया।
राहत पैकेज के साथ-साथ हिमाचल के लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से कोई बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद थी। परंतु सबके हाथ निराशा ही लगी है। इससे पहले जब-जब भी भारत के प्रधानमंत्री हिमाचल में आए हैं हिमाचल को कोई ना कोई राहत पैकेज या बड़े प्रोजेक्ट देकर गए हैं. हिमाचल से भारत सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर का ऊना हमीरपुर रेलवे लाइन एक ड्रीम प्रोजेक्ट है परंतु प्रधानमंत्री ने इसका भी कोई जिक्र नहीं किया, ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कल अपने वक्तव्य में कहा था कि प्रधानमंत्री हर बार हिमाचल को कुछ न कुछ देकर जाते हैं और इस बार भी वह कुछ दे कर जाएंगे, परंतु मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री इस बार हिमाचल को क्या देकर गए हैं।
मोदगिल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे पर हिमाचल सरकार ने करोड़ों रुपया खर्च किये है, परंतु हिमाचल सरकार और हिमाचल वासियों को केवल निराशा हाथ लगी है। मोदगिल ने कहा कि इस सरकार की कमजोर कार्यशैली के कारण प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार माफिया राज, भाई भतीजावाद, अपनों को चोर दरवाजे से नौकरियां देना आदि ज्वलंत मुद्दों का इस सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। हम इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। क्योंकि जनता इस बार मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
-

फोक मीडिया दलों ने सरकारी योजनाओं बारे किया लोगों को जागरूक
ऊना/सुशील पंडित: राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में मशीनों/उपकरणों से खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को टैªक्टर, पावर-टिल्लर व पावर-वीडर जैसे कृषि उपकरण खरीदने पर 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया दलों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का गीत संगती व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के उपरांत दी।
इसी कड़ी में आज पूर्वी कलामचं जलग्रां के कलाकारों ने विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत लोअर अंदोरा व अप्पर अंदोरा तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बरनोह व चलोला में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
फोक मीडिया दलों ने स्थानीय लोगों को बताया कि प्राकृतिक खेती- खुशहाल किसान योजना के तहत रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के उपयोग को समाप्त करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत कम करने पर बल दिया जा रहा है। योजना के कार्यान्वन के लिए कृषि निदेशालय में अलग से विंग स्थापित किया गया है। प्राकृतिक कृषि को अपना कर देसी गाय के गोबर से बनी खाद के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि खेती करने की लागत को कम किया जा सके और रसायन मुक्त फल-सब्जियां उगाई जा सकें।
इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्जव भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा देश का भविष्य है। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर ही रहना चाहिए और अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर अप्पर अंदौरा के प्रधान हरभजन सिंह, लोअर अंदोरा के प्रधान पंकज कौंडल, बरनोह के प्रधान बकशीश सिंह, उप प्रधान स्वर्ण सिंह, बीडीसी बलवीर धीमान, वार्ड सदस्य रक्षपाल सिंह, शिव कुमार, अनुवाला, गुलजारी लाल, पूजा देवी, सुशील ठाकुर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-

मैहतपुर पुलिस ने नशा तस्कर और एक भगौड़ा किया गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने 80 नशीली गोलियां और 2 ग्राम हैरोईन सहित एक नशा तस्कर और भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा वासी गांव बीटला के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि एसआई निर्मल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव बीटला के समीप मौजूद थे। तभी सप्लैंडर नंबर पीबी 08 सीवाई 2181 पर आ रहे आरोपी लखबिंदर सिंह को रोका तो उसके पास से 80 नशीली गोलियां, मोटरसाइकिल और 2 ग्राम हैरोईन ग्राम बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के 4 मामले दर्ज हैं।
इसी तरह एसआई बलविंदर सिंह ने मुकद्दमा नंबर 125 धारा 323, 324, 341, 148, 149, 201 के मामले में भगौड़ा चल रहे आरोपी गुरमीत पुत्र गुरमेल सिंह वासी उमरेवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
-

जालंधर में बुधवार को मिले इतने कोरोना मरीज….
जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना केसों में वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार को जिले में 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग को बुधवार 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से एक रोगी किसी अन्य जिले का रहने वाला पाया गया।
-

खालसा कॉलेज के बाहर दिन-दिहाड़े चली गोलियां, युवक घायल
अमृतसर। अमृतसर से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। इस घटना में दिन दिहाड़े खालसा कालेज के बाहर गोलियां चलाई गयी। इसमें एक युवक घायल हो गया। युवक को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लगी हुई है।
-

15 किलो चूरा पोस्त और मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना नूरमहल की पुलिस ने 15 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी भारद्वजियां नूरमहिल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई मोहन लाल अपनी पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान भारद्वाजियां की ओर जा रहे थे, तभी उन्हे मोटरसाइकिल नंबर पीबी 37 जे 8853 पर आ रहे व्यक्ति को रोका, जिसकी बाईक के पीछे 15 किलो का एक बोरा रखा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपी के ऊपर पहले भी 302 का मुकद्दमा दर्ज था और वह कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर बाहर आया था, बाहर आने के बाद वह नशा सप्लाई करने का काम कर रहा था, पुलिस ने आरोपी को पकड़े कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।
-

ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਵਿਖੇ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਥਾਪਿਤ
ਜਲੰਧਰ (ਵਰੁਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੇਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਤਜਰਬੇਕਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਲਗਾਏ ਹਨ, ਜੋ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰੁਚੀ ਅਤੇ ਝੁਕਾਅ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਤਕਨੀਕੀ ਕੋਰਸ ਚੁਣਨ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੱਦਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ, ਸਾਕਲਰਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਹੋਰ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬਾਬਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।
ਇਹ ਹੈਲਪ ਡੈਸਕ ਸਵੇਰੇ 9.00 ਵਜੇ ਤੋਂ ਲੈਕ ਸ਼ਾਮ 5.00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਸੰਦੀਦਾ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਟੂਰ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਥੇ ਸਥਾਪਿਤ ਇਨਫਰਾਸਟਰਕਚਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅੱਖੀ ਵੇਖ ਸਕਣ ਤੇ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਸਕਣ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਵਲ, ਇਲੈਕਟਰੀਕਲ, ਮਕੈਨੀਕਲ, ਇਲੈਕਟਰਾਨਿਕਸ, ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ, ਆਟੋਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਫਾਰਮੇਸੀ ਲਈ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਆਰੰਭ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਦਸੱਵੀਂ, ਗਿਆਰਵੀਂ ਜਾਂ ਬਾਂਰਵੀ ਪਾਸ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾਖਲਾ ਲੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਆਈ.ਟੀ.ਆਈ. ਪਾਸ ਜਾਂ 10+2 ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਵੋਕੇਸ਼ਨਲ ਨਾਲ ਪਾਸ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨੂੰ ਦੂਜੇ ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਲੀਟ ਰਾਂਹੀ ਸਿੱਧੀ ਐਂਟਰੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਲ ਸਿੰਗਲ ਪੈਰੈਟਸ, ਲੋੜਵੰਦ ਤੇ ਮੈਰਿਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਚਾਹਵਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕਾਲਜ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂ 98786-01197 ਅਤੇ 98729-28010 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ।
-

मूसेवाला के मर्डर केसः लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
चंडीगढ़। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस लगातार दिल्ली और पंजाब के गैंगस्टर्स से पूछताछ कर रही है. अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से स्पेशल सेल की पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी मुताबिक मूसेवाला की हत्या के पीछे पंजाब यूनिवर्सिटी की दोस्ती का कनेक्शन सामने आया है.
विक्की मुथूखेड़ा, गोल्डी बरार उर्फ सतविंदर सिंह, लारेंस बिश्नोई उर्फ लविंदर बिश्नोई ये सभी न सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे बल्कि छात्र राजनीति में सक्रिय चेहरे थे. इन सभी की मुलाकात 2005 से 2010 के बीच हुई और वहां से हुई दोस्ती अभी तक जारी है. विक्की मुथूखेड़ा कॉलेज से निकलकर अकाली दल की यूथ विंग से जुड़ा और पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पकड़ बनाने लगा. अगस्त 2021 मे उसकी मौत के बाद उसके दोस्तों को गहरा झटका लगा और दोस्तो ने विक्की की मौत का बदला लेने की ठानी.
विक्की मुथूखेड़ा की हत्या में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम आया और ये खुलासा हुआ कि विक्की की मौत की साजिश शगन प्रीत के ही ऑफिस में रची गई थी. विक्की की हत्या के बाद जब शगन विदेश फरार हो गया तो ये बातें भी सामने आईं कि मूसावाला ने अपनी राजनीतिक पैठ के चलते शगन प्रीत की मदद की.
विक्की की हत्या के बाद गोल्डी बरार और लारेंस बिश्नोई ने ऐलान किया था कि वो सिद्धू मूसेवाला से अपने दोस्त की मौत का बदला लेगा और पुलिस की जांच में अभी तक ये निकल कर भी सामने आया है कि मूसेवाला की मौत के पीछे गोल्डी बरार, लारेंस बिश्नोई और उनके गैंग्स का हाथ है.
लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की 5 दिन की रिमांड पर है. जहां वो पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया में जो भी पोस्ट उसके नाम से आ रहे हैं, इनसे उसके गैंग्स का कोई लिंक नहीं है, मूसेवाला की हत्या के पीछे शूटर्स कौन थे, इसकी जानकारी भी उसे अभी तक नहीं है.
हर वारदात को अंजाम देने के लिए वह अलग-अलग शूटर का इस्तेमाल करता है. ज्यादातर अपने सहयोगी गैंग के शूटर का इस्तेमाल करता है. पुलिस सूत्रों की माने तो लॉरेंस ने ये खुलासा जरूर किया है कि मूसेवाला की हत्या के पीछे कारण विक्की मुथूखेड़ा की मौत का बदला लेना है. पुलिस की जांच मे पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रही वर्चस्व की जंग की कहानी भी निकल कर सामने आई है. सूत्रों की माने तो पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री मे बड़े लेवल पर गैंगस्टर का पैसा लगता है और इसी कारण वहां उभरते कलाकार इन गैंगस्टर के सम्पर्क में आते हैं.
सिद्धू मुसेवाला के बारे में यही रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वह नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, बभमिया और इनके अलायन्स गैंग्स के संपर्क में था और इन्ही गैंग्स पर विक्की की हत्या करने का आरोप था. साथ ही पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों से जुड़ी अन्य वारदातों में भी मूसेवाला का नाम आया था हालांकि उस पर आरोप तय कभी नहीं हुए. लेकिन पंजाब मे हो रही खूनी वारदातें साफ जाहिर करती हैं कि वहां पैसे और पावर के खेल में नामी गैंगस्टर, लोकल गुंडों की मदद अपना धंधा चला रहे हैं.
-

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने किया नगर निगम फगवाड़ा का दौरा
फगवाड़ा (राजेश कुमार) केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की ओर से नगर निगम फगवाड़ा का दौरा किया गया और केंद्र की मोदी सरकार की स्कीम स्वच्छता भारत अभियान के तहत नगर निगम फगवाड़ा को ई-रिक्शा एवं दो जेसीबी भेंट की।

इस मौके उनके साथ साहिल कैंथ, पूर्व मेयर अरुण कोसला ,राजीव पाहवा चंद्रेश कॉल रोहित पाठक नितिन चड्ढा वीरा राम बलजोत और वर्कर मौजूद थे।