Blog

  • राशिफल (बुधवार 01 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    राशिफल (बुधवार 01 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

    मेषः वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृषः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

    मिथुनः बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    कर्कः थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    सिंहः विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

    कन्याः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

    तुलाः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिकः दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनुः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

    मकरः वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

    कुंभः मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    मीनः बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

  • दुनियाभर में पैर पसार रहा Monkey Pox, नई गाइडलाइन जारी 

    दुनियाभर में पैर पसार रहा Monkey Pox, नई गाइडलाइन जारी 

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के प्रबंधन पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के माध्यम से नैदानिक ​​नमूने एनआईवी पुणे शीर्ष प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे. बता दें कि आज की तारीख में भारत में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, संक्रामक अवधि के दौरान किसी रोगी या उनकी दूषित सामग्री के साथ अंतिम संपर्क से 21 दिनों की अवधि के लिए लक्षणों की शुरुआत के लिए संपर्कों की कम से कम दैनिक निगरानी की जानी चाहिए. 

    इस मामले में WHO का कहना है कि मंकीपॉक्स महामारी का रूप नहीं लेगा. हालांकि इस वायरस के बारे में अभी कई बातें ऐसी हैं जो स्पष्ट नहीं हैं. बता दें कि मंकीपॉक्स का प्रकोप मई के शुरूआती दिनों में शुरू हुआ था.

    गौरतलब है कि ये बीमारी दुनिया के 20 देशों में अपने पैर पसार चुकी है. इसमें 300 सस्पेक्टेड और कंर्फम केस हैं. 

  • 14 वर्षीय युवती लापता, शादीशुदा पड़ोसी पर भगा लेजाने का आरोप

    14 वर्षीय युवती लापता, शादीशुदा पड़ोसी पर भगा लेजाने का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: थाना सदर के अंतर्गत आते एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई। युवती के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी और पड़ोस के एक युवक पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी जगह तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने शक जाहिर करते हुए कहा कि पड़ोस का युवक भी गायब है, ऐसे में युवक मेरी बेटी को भगाकर ले गया हो। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सोहारी टकोली स्कूल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

    सोहारी टकोली स्कूल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी टकोली में किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋचा कालिया ने बच्चों को जागरूक किया। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि आज के दिन को मनाने का उदेश्य लोगों को तंबाकू के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सबंधी खतरों के बारे में जागरूक करना है। साथ ही इसके नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार तम्बाकू के सेवन से हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। किसी भी तरह के तम्बाकू सेवन से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है।
    सीएमओ ने कहा कि कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना, नाबालिग बच्चों को तम्बाकू उत्पाद का विक्रय करना, शिक्षण संसथान के 100 गज के अंदर तम्बाकू युक्त उत्पाद को बेचना तथा इससे संबंधी विज्ञापन देना दंडनीय अपराध है।  
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी टकोली के विद्यार्थियों के लिए भाषण, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग ने नकद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां डॉ नरेश शर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण सहित स्कूल प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह सहित समस्त स्कूल स्टाफ व विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
  • गरीब व वंचित परिवारों तक पहुंची केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएंः कंवर

    गरीब व वंचित परिवारों तक पहुंची केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएंः कंवर

    देश को मोदी के रूप में मिला सशक्त नेतृत्व, भारत को दुनिया में दिलाई अलग पहचानः सत्ती 

    ऊना में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में पीएम मोदी को सुनने पहुंचे लोग 

    ऊना/सुशील पंडित: गरीब कल्याण सम्मेलन का आज जिला ऊना के कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर तथा आईएसबीटी ऊना में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित किया तथा पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी की। वहीं ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए। 

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीब एवं वंचित परिवारों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ नई योजनाएं बनाई हैं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े तक व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदारी के साथ प्रयास किया है। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2018 से अब तक कुल 7540 परिवारों को मकान बनाने को आर्थिक मदद प्रदान की गई है, जिनमें से 2529 घर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और बाकि पर कार्य चल रहा है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में 4.31 परिवारों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए हैं तथा मई 2022 तक 1.43 लाख मरीजों ने 178.43 करोड़ रुपए के निशुल्क चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 1.37 लाख परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने पर 28.15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की, जिसके तहत 3.31 लाख परिवारों को 126.80 करोड़ रुपए खर्च कर निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। 

    वीरेंद्र कंवर ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11वीं किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान के हित के बारे में किसी सरकार ने पहली बार सोचा तथा उन्हें प्रति वर्ष तीन किश्तों में 6000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है, इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। कंवर ने कहा कि केंद्र सराकर ने 24 फरवरी 2019 को किसान सम्मान निधि योजना आरंभ की गई, जिससे प्रदेश के 9.74 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं और उन्हें प्रति वर्ष 6 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं।

    विश्व नेता के रूप में उभरे मोदीः सत्ती
    कार्यक्रम में उपस्थित छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला आगमन प्रदेशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष स्नेह रखते हैं और यहां के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। सत्ती ने कहा कि भारत के लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व मिला है। मोदी आज विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है। कोरोना महामारी में केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों को कोविड की निशुल्क वैक्सीन लगाई और यही नहीं गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल 2020 से अप्रैल 2022 तक 841 करोड़ रुपए से अधिक का राशन गरीब परिवारों को निशुल्क प्रदान किया गया, ताकि महामारी के दौर में किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोना पड़े। सत्ती ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार से हिमाचल प्रदेश लाभान्वित हो रहा है। 

    इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह एवं राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सुमित शर्मा, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ. निधि पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • विवादों में फंसे धोनी, FIR हुई दर्ज; जानें क्या है मामला…

    विवादों में फंसे धोनी, FIR हुई दर्ज; जानें क्या है मामला…

    नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर एक बार सुर्खियों में हैं. इस बार धोनी के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में केस दर्ज हुआ है. यह मामला पैसों की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है. 

    बता दें कि इस केस में धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. यह केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है. आरोप है कि 30 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया, इसलिए केस कराना पड़ा. 

    दरअसल यह दो कंपनियों के बीच का विवाद है. एसके इंटरप्राइजेज बेगूसराय नामक एजेंसी के साथ एक खाद कंपनी ने अपने उत्पाद की बिक्री के लिए करार किया था. कंपनी की तरफ से एजेंसी को खाद तो भेज दिया लेकिन वहां से मार्केटिंग में सहयोग नहीं किया गया. इसके बाद एजेंसी के मालिक नीरज कुमार निराला ने कंपनी पर असहयोग का इल्जाम लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ है.

    एजेंसी ने प्रोडक्ट के लिए कंपनी को 36.81 लाख का भुगतान किया. केस में दावा किया गया है कि इस वजह से एजेंसी में माल फंस गया. बाद में शिकायत करने पर कंपनी ने एजेंसी में फंसा खाद वापस ले लिया और बदले में 30 लाख का चेक दिया. मालिक ने जब चेक बैंक भेजा तो बाउंस हो गया. इसकी सूचना बार-बार देने के बाद भी कंपनी के अधिकारी या रिप्रजेंटेटिव ने ध्यान नहीं दिया. 

    एजेंसी मालिक के अधिवक्ता ने कंपनी को चेक बाउंस हो जाने का लीगल नोटिस भी भेजा पर, दुकानदार को राहत नहीं मिली. थक हारकर नीरज कुमार निराला कोर्ट की शरण में चले गए. इस केस में नीरज कुमार निराला की ओर से पूर्व क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ-साथ कंपनी के सीईओ राजेश आर्य, स्टेट हेड अजय कुमार, मार्केटिंग हेड अर्पित दूबे, एमडी इमरान जफर, मार्केटिंग मैनेजर वंदना आनंद और निदेशक महेन्द्र सिंह समेत 7 को अभियुक्त बनाया गया है.

    बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रोडक्ट का विज्ञापन किया था. इस वजह से नीरज कुमार निराला ने धोनी पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है. कोर्ट ने इस मामले को स्वीकार कर लिया है और इस पर अगली सुनवाई 28 जून के होगी. केस में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम होने की वजह से यह मामला सुर्खियों में है. 

  • पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

    पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी प्रमाणीकरण विकल्प के माध्यम से आधार सत्यापन करने की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण स्वयं पीएम किसान पोर्टल/ऐप या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 जुलाई, 2022 तक करवाना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में उन्हें योजना का लाभ मिलना जारी रहे।

  • गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनओं बारे किया जागरूक

    गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के तहत फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पाॅलीहाउस व पाॅलीटनल स्थापित करने तथा पंखे व पैड आदि लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। फूलों को ले जाने के लिए किराए पर भी व्यापक छूट दी जा रही है। यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का गीत संगती व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उपरांत दी।

    इसी कड़ी में आज पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत त्याई व चुरूडू तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर व कुरियाला में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालन को स्वरोज़गार का साधन बनाने के लिए किसानों को मधुमक्खी वंशों, गृहों व उपकरणों पर 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। मधुमक्खी वैक्स आदि से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद बनाने के लिए मधु उत्पादन एवं प्रसंस्करण योजना भी आरम्भ की गई है।

    कलाकारों ने मंनोरजक व ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करते हुए लोगों को नशे से बचने तथा इसके दुष्प्रभावों बारे विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नशे के दुष्प्रभाव में व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति अनेक ऐसे असामाजिक कार्य कर देता है तथा उसकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। 

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत चुरूडू के प्रधान विनय कुमार, झंबर प्रधान परवेश शर्मा, जसविंदर कौर, उप प्रधान चुरूडू चनण सिंह, उप प्रधान झंबर जीवन शर्मा, उप प्रधान त्याई पंचायत गुलशेर मोहम्मद, वार्ड सदस्य राज कुमार, मेहर चंद, अर्चित शर्मा, चरंजी लाल, सुनीता देवी, ममता देवी, संतोष कुमारी, भोली देवी, रक्षा देवी, रजिंद्र कुमार धीमान, सीमा देवी, कृष्णा देवी, ज्योति देवी, राज कुमारी, नरेंद्र कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

    इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने तंबाकू हमें और हमारे ग्रह को मार रहा है; यह हमारे पर्यावरण के लिए खतरा है विषय पर आधारित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

    यह तथ्य कि तंबाकू प्रत्येक वर्ष 8 मिलियन से अधिक लोगों को मारता है और इस की खेती, उत्पादन, वितरण, खपत के बाद के कचरे के माध्यम से मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाकर हमारे पर्यावरण को नष्टकर देता है, यह विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा वर्णनात्म कब्लैक बोर्ड लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। स्किल ऑफ ब्लैकबोर्ड लेखन प्रतियोगिता में एनएसएस की स्वयंसेवी साक्षी ठाकुर ने प्रथम व विशाली अरोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी-अध्यापकों ने संदेश फैलाने के लिए ज्वलंत पोस्टर बनाए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर व विशाली अरोड़ा ने प्रथम, गगनप्रीत कौर व नंदिनी लूथरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने विद्यार्थी-अध्यापकों से कहा कि वे अपने सामाजिक परिवेश के प्रति सचेत रहें और बिना जाने किसी चीज का स्वाद न लें।उन्होंने आगे कहा कि तंबाकू और शराब को अकसर गेट वे ड्रग्स के रूप में संदर्भित किया जाता है, क्योंकि वे किशोरों द्वारा सेवन किए जाने वाले पहले पदार्थों में सेहैं। इसलिए उन्होंने भावी शिक्षकों को इनज़हरी ले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।