Blog

  • अल्पसंख्यकों की शिक्षा और रोज़गार प्रदान करना और भेदभाव की रोकथाम कमीशन का मुख्य लक्ष्य: इकबाल सिंह लालपुरा

    अल्पसंख्यकों की शिक्षा और रोज़गार प्रदान करना और भेदभाव की रोकथाम कमीशन का मुख्य लक्ष्य: इकबाल सिंह लालपुरा

    3 जून को गुरू अर्जुन देव जी के शहादत पर्व को समर्पित होगी ‘इंटरफेथ कनवैन्शन’

    अल्पसंख्यकों के लिए जारी 15 नुकाती प्रोग्राम को लागू करने का लिया जायज़ा

    अलग-अलग-धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ की भेंट

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: केंद्री अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन स. इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि केंद्रीय कमीशन देश भर में अल्पसंख्यकों के हकों की सुरक्षा के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रहा है और विशेष कर अल्पसंख्यकों की शिक्षा, रोज़गार प्राप्ति और उन के साथ किसी भी किस्म के भेदभाव की रोकथाम को पहल दी जा रही है। 

    आज यहाँ उन्होंने कमीशन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमीशनरों और अन्य विभागीय आधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान जहाँ अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार के 15 नुकाती भलाई प्रोग्राम को लागू करने की समीक्षा की वही अलग -अलग धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करके उन की समस्याएँ सुनी। 

    उन्होंने कहा कि वह गुरू नानक देव जी धरती पर आ कर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और गुरू साहिब के उपदेशों अनुसार श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस को समर्पित 3 जून को नई दिल्ली में ‘इंटर फेथ’ कनवैन्शन भी करवाई जा रही है, जिस में सब धर्मों के धार्मिक नेता भाग ले कर सर्व सांझेदारी का संदेश देंगे।

    उनहोंने यह भी कहा कि ज़िला स्तर पर ‘सदभावना समिति’ का गठन भी किया जाये जिसको कमीशन की तरफ से अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए सालाना 1करोड़ रुपए देने की भी व्यवस्था है। 

    उन्होंने आधिकारियों को कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जारी भलाई स्कीमों को इन्न -बिन्न लागू किया जाये जिससे उन को बनता लाभ मिल सके। उन्हें आंगणवाड़ी के द्वारा बच्चों के विकास, स्कूली शिक्षा, उर्दू की शिक्षा, मदरस्यों के नवीनीकरन, अल्पसंख्यकों के बच्चों के लिए वज़ीफ़े, स्व रोज़गार को तेज़ी देने वाली योजनाएँ, तकनीकी शिक्षा के द्वारा कौशल विकास, आर्थिक गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता और कर्ज़ योजना, केंद्रीय और प्रांत सरकारों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण, अल्पसंख्यकों के रहन -सहन स्तर को ऊँचा उठाना, दंगों की रोकथाम और पीडितों के पुनर्वास के यतनों की समीक्षा की। 

    इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर की तरफ से कमीशन के चेयरमैन को विश्वास दिलाया गया कि ज़िला कपूरथला में आपसी भाईचारे और शान्ति के लिए गठित ‘पीस समिति’ की मीटिंगों लगातार होंगी वही अल्पसंख्यकों के लिए चल रही भलाई योजनाओं को व्यापक रूप में लागू किया जायेगा। इस से पहले उन्होंने स्थानीय रैस्ट हाऊस में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास एस पी आंगरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डा. नयन जस्सल, सहायक कमिश्नर रणजीत सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • जालंधरः एसीपी और 2 पुलिस मुलाजिमों से दुखी होकर एएसआई ने खुद को मारी गोली, एफआईआर दर्ज 

    जालंधरः एसीपी और 2 पुलिस मुलाजिमों से दुखी होकर एएसआई ने खुद को मारी गोली, एफआईआर दर्ज 

    जालंधर (वरुण)। एएसआइ स्वर्ण सिंह गोली लगने से मौत के मामले में एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर नार्थ के एसीपी सुखजिंदर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। सुखजिंदर के साथ राजीव अग्रवाल लाला और गुरइकबाल सिंह को नामजद किए गए हैं। मृतक एएसआई स्वर्ण की पत्नी के बयानों पर दर्ज हुआ है मामला।
     
    जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम एएसआइ स्वर्ण सिंह ने कल रात आत्महत्या कर लिया था। जो शेरपुर शेखा (लंबा पिंड) का रहने वाला था। इसके बाद मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था।

  • पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेसी कार्यकर्तायों की रायजादा ने जूस पिलाकर तुड़वाई हड़ताल

    पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेसी कार्यकर्तायों की रायजादा ने जूस पिलाकर तुड़वाई हड़ताल

    ऊना/सुशील पंडित: पेपर लीक मामले को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर 15 दिन से बैठे युथ कांग्रेस के युवाओं को कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने जूस पिलाकर तुड़वाई हड़ताल,पेपर लीक मामले को लेकर अब जिला ब प्रदेश स्तर पर किया जाएगा बडा कार्यक्रम, सिद्दू मुसेवाला को दी श्रंद्धाजलि, बोले पंजाब में आप पार्टी के सरकार हर फैलाई आरजकता
    हिमाचल प्रदेश में पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल 15 दिन बाद आज सदर कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा द्वारा जूस पिलाकर तुडबा दी गई सतपाल रायजादा का कहना है की पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई थी और इस भूख हड़ताल के चलते सरकार व जिला प्रशासन द्वारा यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल की कोई सुध तक नहीं ली गई जिस कारण विचार विमर्श करने के बाद आज इस हड़ताल को जूस पिलाकर तुड़वाया गया है अब पेपर लीक मामले को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा क्योंकि अभी तक सिर्फ पैसे देने वालों को पकड़ा गया है जबकि इस पेपर लीक मामले के असली गुनहगार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जयराम सरकार असली गुनहगारों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है इसलिए अब बड़े स्तर पर पेपर लीक मामले को उठाया जाएगा और इसकी सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी और इस मामले की जांच सीबीआई से कार्रवाई जाए इसके लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया है
    वहीं पिछले कल पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला वाला की हत्या किए जाने के बाद आज उना मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी गई जिला मुख्यालय पर उनकी फोटो के आगे कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित कर सिद्धूमूसेवाला को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उन्होंने कहा है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से प्रदेश में अराजकता फैली है उन्होंने कहा है कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी तो माहौल बिल्कुल ठीक था और शांति बनिबरहि लेकिन जब दूसरी पार्टीयों सत्ता में काबिज हुईं है तो आराजकता फैली है  उन्होंने  प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा से कहा की बह पंजाब की स्थिति को संभाले ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे
    वहीं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं इसमें केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है वही इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के आने से हिमाचल प्रदेश को कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जब पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे तब भी नरेंद्र मोदी उना आए थे और तब भी कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाए इसलिए उनके आने और ना आने से हिमाचल को कोई फर्क नहीं पड़ेगा
  • थ्रो बॉल टीम हेतू हिमाचल की टीम का ट्रायल का हुआ आयोजन

    थ्रो बॉल टीम हेतू हिमाचल की टीम का ट्रायल का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल के सौजन्य से सोमवार को स्वदेश मेमोरियल विवेकानंद पब्लिक स्कूल मैहतपुर में सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल टीम हेतू हिमाचल की टीम का ट्रायल का आयोजन हुआ। आज हुए पहले  ट्रायल के दौरान स्वदेश  मैमोरियल विवेकानंद पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रबंधक अजीत वत्स ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लिए थ्रो बॉल एक नया खेल है। लेकिन अगर खिलाडी मेहनत करें तो राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अच्छी भूमिका निभा सकते हैंं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे खुद में आत्मविश्वास भी पैदा होता हैै। समें युवा खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। वहीं हिमाचल के अध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा कि कि थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान थ्रोबाल  संघ के संयुक्त तत्वाधान में 25 और 27 जून को पुष्कर में होने जा रही प्रतियोगिता में सहभागिता हेतू टीम तैयार की जा रही है। इस मौके पर जोगिंद्र देव आर्य, अमन शर्मा, यशवीर राणा समेत काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

  • बच्चों के लिए पीएम मोदी ने किया ऐलान

    बच्चों के लिए पीएम मोदी ने किया ऐलान

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का ऐलान किया। यह योजना कोविड-19 महामारी के दौरान माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद करेगी।उन्होंने बताया कि बच्चों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी जारी किया जा रहा है। खास बात है कि सरकार ने प्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा के लिए पीएम केयर्स के जरिए लोन देने की व्यवस्था की है। 

    पीएम मोदी ने सोमवार को कोरोना से अपनों को खोने वाले बच्चों को लेकर कहा, ‘मैं जानता हूं, कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना कठिन है।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसी चुनौतियों में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है।’

    पीएम ने कहा कि किसी भी बच्चे को इलाज के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से आपको आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी दिया जा रहा है, इससे 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा भी आप सब बच्चों को मिलेगी।

    इसके अलावा सरकार ने छात्रों को स्टाइपेंड और आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो पीएम केयर्स उसमें भी मदद करेगा। रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है।’ 
     
    उन्होंने कहा, ‘ऐसे बच्चे जब अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करेंगे, तो आगे भविष्य के सपनों के लिए और भी पैसों की जरूरत होगी। इसके लिए 18-23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा और जब आप 23 साल के होंगे तब 10 लाख रुपये आपको एक साथ मिलेंगे।’

    प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री द्वारा 29 मई 2021 को कोविड-19 महामारी की वजह से 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान अपने माता-पिता दोनों या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता को खोने वाले बच्चों की सहायता करने के उद्देश्य से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना शुरू की गई थी।’

    विज्ञप्ति में आगे बताया गया, ‘इस योजना का उद्देश्य बच्चों के रहने एवं खाने की व्यवस्था करना, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना, उनके आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए 23 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर उन्हें 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से लैस करके और स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनका कल्याण सुनिश्चित करते हुए उनकी व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।’

  • 22 से 26 जून तक स्वर्णकार की दुकानें रहेंगी बंद

    22 से 26 जून तक स्वर्णकार की दुकानें रहेंगी बंद

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को ऊना मुख्यालय पर प्रधान प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रीष्म कालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। प्रधान प्रिंस राजपूत ने बताया कि संघ ने निर्णय लिया कि इस बार रहेगा। इस दौरान जिला ऊना की सभी स्वर्णकार की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में संघ के सदस्य रजत कोहली, शाम हांडा, विजय हांडा, अनुज ब्रह्मी, विक्रम कंवर, मदन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • गरीब कल्याण सम्मेलन का ऊना में होगा सीधा प्रसारण, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि

    गरीब कल्याण सम्मेलन का ऊना में होगा सीधा प्रसारण, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि

    शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन शिमला में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला से वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के देश भर के लाभार्थियों से लाइव जुड़ेंगे तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करेंगे।

    इस राष्ट्रीय सम्मेलन को दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। माई गोव वेबसाइट के माध्यम से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट करने का प्रावधान भी है, जिसमें लोग स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया चैनलों जैसे यू-टयूब, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम के माध्यम से भी कार्यक्रम देखा जा सकता है।

    इस सम्मेलन को गरीब कल्याण सम्मेलन का नाम दिया गया है। सम्मेलन में लाभार्थियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद से जहां इस योजना के संबंध के संबंध में जागरूकता आएगी, वहीं सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रम के प्रति लोगों का बहुमूल्य फीडबैक भी प्राप्त होगा। 
    यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा एकल कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ और वेलनेस केंद्र व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ आवास, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य और उनके जीवन पर पोषण, आजीविका तथा वित्तीय समावेशन से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में चर्चा करेंगे।

    जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर तथा आईएसबीटी ऊना में दो स्थानों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्यतिथि होंगे, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ होगा, जिसे 11 बजे शिमला में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाएगा।

  • एडीआर ऊना में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित

    एडीआर ऊना में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के निर्देशानुसार आज उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति ने स्वास्थ्य विभाग ऊना के सहयोग से एडीआर भवन ऊना में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने दी।

    शिविर में न्यायिक सेवा अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, आईटीआई के छात्रों, हिमकैप्स, लाॅ काॅलेज बढे़ड़ा व पुलिस कर्मचारियों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान व जागरूकता शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है।
    इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अध्यक्ष भूपेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर जिला सेवा प्राधिकारण के सचिव नव कमल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणदीप ठाकुर, डाॅ दिव्या, रेडक्रोस से राज कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • भरवाईं में 3 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

    भरवाईं में 3 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

    समारोह में एडीसी ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकरत 

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना के ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के समापन समारोह में आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    इस अवसर पर डॉ अमित शर्मा ने कहा कि निवेशक शिक्षा आधुनिक समय की मांग है। ऑनलाइन निवेश के दौर में अनेक फ्रॉड  हो रहे हैं। ज्ञान के अभाव में पढ़े लिखे लोग भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने शॉर्ट टर्म, मिड टर्म व लॉन्ग टर्म लक्ष्य निर्धारित करके ही निवेश करना चाहिए।

    प्रशिक्षण शिविर में नेहरु युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक  डाॅ लाल सिंह ने बताया कि निवेशक शिक्षा, जागरूकता एवं संरक्षण विषयों पर अलग-अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा की गई। इन सत्रों में बैंकिंग योजनाओं में निवेश, निवेशक गाइडेंस, वित्तीय प्रबंधन व अनुशासन, पोस्ट ऑफिस बैंकिंग योजनाएं, बीमा सेक्टर की योजनाओं, क्रिप्टो करेंसी उपयोग,  वित्तीय फ्रॉड से बचने के तरीके, वित्तीय कानूनों के बारे में चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का निवारण किया गया। 

    शिविर में पोस्ट मास्टर सूरम सिंह ने डाकघर में चलाई जा रही वित्तीय योजनाओं जैसे आरडी, एफडी, इंश्योरेंस व पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर केरियर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की।

    इस प्रशिक्षण शिविर में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर निदेशक, वूल फेडरेशन, हिमाचल प्रदेश सुभाष जरियाल, आरटीओ राजेश कौशल, आईपीएस अधिकारी इलिमा अल्फ्रोजी, थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर, समाजसेवी संजय पराशर, कला सुमन रंगमंच तरणतारण के निदेशक रमेश चंदेल, प्रधान नारी अलका संधू, उपप्रधान सिद्ध चलेहड, राज्य प्रेरणा पुरस्कार विजेता संदीप , पीएनबी अधिकारी आकाश भारद्वाज, नीना शर्मा, शिक्षक सुमित भारद्वाज, राज्य युवा पुरस्कार विजेता सुरिंदर कौंडल, एडवोकेट शिखा, गायक अश्विनी कुमार व क्रिप्टो करेंसी सहायक प्रबंधक पूनम उपस्थित रहे।

  • तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश, पेड़ गिरने से कई जगह ट्रैफिक जाम…

    तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश, पेड़ गिरने से कई जगह ट्रैफिक जाम…

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार शाम को भी मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में देखते ही देखते काले बादल छा गए. फिर, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश भी शुरू हो गई. इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की. वहीं, बारिश की वजह से कई जगह रास्तों पर जलभराव भी हो गया. इससे सड़कों पर जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक, विजय चौक, दिलशाद गार्ड, मालवीय नगर,  लोधी रोड और दिलशाद कॉलोनी सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. वहीं, फिरोजशाह रोड पर कई पेड़ गिर गए हैं. भारी ट्रैफिक जाम हो गया है. ट्रैफिक का मूवमेंट आगे नहीं बढ़ पा रहा है. यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

    दरअसल, कुछ देर पहले ही दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने कहा था कि दिल्ली सहित इसके आसपास के राज्यों में अगले 2 घंटे के अंदर जोरदार बारिश हो सकती है. उसके अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में 30-50 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है. इस दौरन गरज के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

    इसके अलावा हरियाणा के रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल और सिकंदर राव में बारिश हो सकती है. साथ ही उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

    बता दें कि कल सुबह खबर सामने आई थी कि केरल में मॉनसून की आहट के बीच दिल्ली का मौसम भी खुशनुमान होने वाला है. दिल्ली में भले ही अभी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है, मगर आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान साफ दिखा, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो एक दिन पहले दर्ज तापमान से तकरीबन एक डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.