Blog

  • श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल ने चंडी में लगाया निशुल्क शिविर

    श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल ने चंडी में लगाया निशुल्क शिविर

    300 से ज्यादा रोगियों का किया गया निरीक्षण व दवाईयां बांटी

    बददी/सचिन बैंसल: श्रीकांत मैमौरियल अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट बददी द्वारा दून विस के चंडी में निशुल्क हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से ज्यादा रोगियों का परीक्षण किया गया और उनको औषधियां वितरित की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन डा. अंशु शर्मा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न व्याधियों का उपचार किया गया वहीं मधुमेह की भी जंाच की गई वहीं फ्री ईसीजी भी की गई। चंडी मेला कमेटी द्वारा समस्त डाक्टरों की टीम का इस पुनीत कार्य के लिए स्वागत व सम्मान किया गया।

    कैंप में डा अंशु शर्मा के अलावा डा मोनिका, डा हरजिंद्र, डा. गुरवीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कैंप के आयोजन करने मेें हरविंद्र सिंह हैप्पी व गुरदयाल सिंह ठाकुर का भी अहम रोल रहा। डा अंशु शर्मा ने बताया कि अगला कैंप 3 जून को कांसला लोदीमाजरा व 5 जून को सूरजपुर में आयोजित होगा। कैपशन-दून विस के चंडी में श्रीकांत मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते डाक्टर।

  • बड़ी खबरः अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत

    बड़ी खबरः अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत

    चंडीगढ़ः इस समय की बड़ी खबर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर सामने आ रही है। बताया जा अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है। यह घटना मानसा में हुई है, जहां पर मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की गई। घटना के बाद सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। घटना में सिद्धू मूसेवाला सहित 3 लोग अन्य भी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती हैं।

  • योगा सोसायटी एनजीओ द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

    योगा सोसायटी एनजीओ द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

    योगा के साथ सफाई भी जरूरी: आर्य
    बददी/सचिन बैंसल: बददी शहर की सामाजिक संस्था हरिओम योगा सोसाईटी द्वारा फेस तीन कॉलोनी में स्थित टौरेंट पार्क की सफाई करवाई गई जिसमें सोसाइटी के बच्चों सहित महिलाओं ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया। योगा सोसाइटी के महामंत्री डा. कुलवीर आर्य ने बताया कि सुबह के समय बच्चों से लेकर बड़ों को निजी कंपनी द्वारा बनाए गए पार्क की स्वच्छता में लगाया गया।
    पार्क में गंदगी होने के चलते योगा अभ्यास करते समय परेशानी होती थी इसलिए सोसायटी द्वारा सोसाईटी द्वारा सामूहिक पाक की सफाई करने का निर्णय लिया। देखने वाली बात तो यह रही इसमें बडों के साथ साथ बच्चों ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया और संकल्प लिया कि हम हमेशा सफाई व्यवस्था बनाए रखेंगे।
    सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आज के बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ संस्कार देना अति अवश्य है। क्योंकि आज की युवा पीढ़ी संस्कारों की कमी के चलते गलत रास्ते पर चल रही है उसको रोकने के लिए सामाजिक गतिविधियों की तरफ बच्चों को डालना अति आवश्यक है। उन्होने बच्चों व छात्रों को नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आहवान किया।
  • नेपालः 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार

    नेपालः 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार

    नेपाल। नेपाल में तारा एयर के एक विमान का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है। इसमें 19 यात्री सवार थे। साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे। लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे। शेष नेपाली नागरिक थे। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। 

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि मिनिस्ट्री ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

    मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।” वहीं, तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस फ्लाइट पर कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, सह-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे। 

    विमान ने जोमसोम पर्वतीय शहर के लिए 15 मिनट की निर्धारित उड़ान भरी थी। उसका उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डा टॉवर से संपर्क टूट गया। इलाके में पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, लेकिन विमान संचालन सामान्य है। इस मार्ग पर विमान  पर्वतों के बीच उड़ते हैं और फिर एक घाटी में उतरते हैं। यह उन विदेशी पर्वतारोहियों के बीच लोकप्रिय मार्ग है जो पर्वतीय मार्ग पर चढ़ाई करते हैं। यह मुक्तिनाथ मंदिर जाने वाले भारतीय और नेपाली तीर्थयात्रियों के लिए भी लोकप्रिय मार्ग है। 

    काठमांडू में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हॉटलाइन नंबर +977-9851107021 जारी किया है। दूतावास ने ट्वीट करके बताया कि लापता विमान की तलाशी का काम जारी है। लापता विमान में जो चार भारतीय नागरिक सवार थे, दूतावास उनके परिवार वालों के संपर्क है।

  • बद्दी विवि ने वर्ष 2022 का प्रोसपेक्टस किया जारी

    बद्दी विवि ने वर्ष 2022 का प्रोसपेक्टस किया जारी

    विवि ने किया अध्यापक मिलन कार्यक्रम का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी विवि की ओर से अध्यापक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 2022 का प्रोसपेक्टस का भी  जारी किया। 
    अध्यापक मिलन में बद्दी, पिंजौर, कालका, परवाणू, नालागढ़ के स्कूल के अध्यापक और जन प्रतिनिधि शामिल हुए। बद्दी विवि के  रिसर्च एवं डेवेलेपमेंट के डीन डॉ. रवनीश मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि बद्दी विवि का एकडेमिक एडोप्शन कार्यक्रम हिमाचल में पहले स्थान पर रहा है। जिसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने पर शत प्रतिशत नौकरी मिली है। 

    उन्होंने कहा कि बद्दी विवि से पढने वाले छात्र भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने सेवाएं दे रहे है। काफी विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न क्षेत्रों उपलब्धियां प्राप्त करके बद्दी विवि का नाम चमकाया है। इस मौके पर डॉ. अरूण कांत पनोली, राजनदीप, विशाली गौतम, गुंजन शर्मा, देवेंद्र ुकमार, मैनपाल और राजेश समेत अध्यापक व जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल को राज्यसभा सदस्य के लिए नाम घोषित करने गुरपाल सिंह इंडियन ने किया स्वागत

    संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल को राज्यसभा सदस्य के लिए नाम घोषित करने गुरपाल सिंह इंडियन ने किया स्वागत

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पिछले 22 सालों से निस्वार्थ भाव से दूषित हो रही नदियों और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे पद्मश्री पर्यावरण प्रेमी संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल को आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य के लिए नाम घोषित करने पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने कहा किसंत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के राज्यसभा में पहुंचने से प्रदेशवासी बेहद खुश हैं। इंडियन ने कहा कि संत सीचेवाल के राज्य सभा सदस्य बनने के साथ पंजाब के दूषित हो रही नदियों और कम हो रहे भूजल स्तर का मुद्दा केंद्र बिंदू में आ जाएगा।इंडियन ने कहा कि संत सीचेवाल ने पंजाब में अलग-अलग जगहों पर वंचितों के लिए स्कूल और कॉलेज भी बनवाए हैं।सीचेवाल को सार्क पर्यावरण पुरस्कार मिला है और दलाई लामा द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इको बाबा के नाम से विख्यात सीचेवाल को टाइम मैगजीन ने दुनिया में पर्यावरण के शीर्ष 30 नायकों में से एक के रूप में सम्मानित किया था।

    सीचेवाल के काम का समर्थन दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया, जो दो बार उनके गांव सीचेवाल में उनसे मिलने आए थे।उन्होंने कहा कि बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल के काली बीन नदी को साफ-सुथरा बनाने की गाथा आज हर शख्‍स सुनाता है।कभी किसी मदद के नहीं मिलने के चलते वह अपने अभियान पर अकेले निकल पड़े थे। उन्होंने कहा कि सीचेवाल के राज्य सभा सदस्य बनने से पर्यवरण में सुधर के लिए आवाज बुलंद होगी।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण सीधे-सीधे मानव सभ्यता के विकास से जुड़ा मुद्दा है। हमारी प्राकृतिक संपदा जितनी मजबूत और विकसित होगी,उतना ही हम और हमारा समाज गतिमान होगा।

    जल, जंगल और जमीन के विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी धुंधली होती पर्यावरण संरक्षण की इस तस्वीर को साफ किया जा सकता है।पेड़-पौधे,नदियां और वन्य जीव-जंतु हमारी सांस्कृतिक व सभ्यता का वाहक हैं,ऐसे में हम सभी को इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए।इस अवसर पर लीगल विंग के जिला प्रधान नितिन बिट्टू,ट्रांसपोर्ट विंग जिला प्रधान करनैल सिंह,एससी विंग जिला कोडिनेटर अनमोल गिल,आदि उपस्थित थे।

  • कलाकारों ने गीत संगीत से दी योजनाओं बारे जानकारी

    कलाकारों ने गीत संगीत से दी योजनाओं बारे जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत भैरा और सतोथर में पूर्वी कला मंच जलग्रां तथा विकास खंड ऊना के तहत डंगोली और अजनोली में आरके कला मंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बारे स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।
    सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने गीत-संगीत तथा लघु नाटिका के जरिये जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत हैल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरंभ की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ रूपये तक की मशीनरी व संयंत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है जबकि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत और विधवा महिलाओं को 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान हैं। इसके अलावा 5 प्रतिशत की दर से 3 वर्षों तक ब्याज अनुदान भी दिया जाता है।
    कलाकारों ने इसके अलावा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मंत्रीमंडल की प्रथम बैठक में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। लेकिन बजट 2022-23 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आयु सीमा का घटाकर 60 वर्ष किया गया है।
    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य पिंकी देवी, डंगोली की प्रधान कंचन, सतोथर के प्रधान महेंद्र सिंह, अजनोली के उपप्रधान मंगल सिंह, भैरा के उपप्रधान सुरिन्दर सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • गांव मलांगड़ निवासियों ने लगाया फलों का भंडारा

    गांव मलांगड़ निवासियों ने लगाया फलों का भंडारा

    ऊना/सुशील पंडित: मलांगड़ निवासियों ने लगाया फलों का भंडारा जिसमें देवराज, अमृत लाल, बलवीर, रमेश चंद, धनीराम मास्टर, बीरबल शर्मा ,डॉक्टर शेर, सिंह, केवल कृष्ण शर्मा, बलवीर सिंह, सुभाष शर्मा, सचिन शर्मा, मानिक शर्मा, अमन शर्मा सभी इस भंडारे के आयोजन में शामिल थे. देशराज मोदगिल ने भी इसमें अपने साथियों सहित शिरकत की और फल वितरित किए।

  • पीएमईजीपी योजना से ऊना के मनोज बने आत्मनिर्भर, दूसरों को भी दिया रोजगार

    पीएमईजीपी योजना से ऊना के मनोज बने आत्मनिर्भर, दूसरों को भी दिया रोजगार

    मकैनिकल इंजीनियरिंग कर नामी कंपनियों में काम करने वाले मनोज ने कोरोना काल में आपदा को बनाया अवसर 

    ऊना/सुशील पंडित: मकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद देश की कई जानी-मानी कंपनियों में कर चुके ऊना के मनोज कुमार ने आपदा को अवसर में बदला और सरकार की योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का उद्योग स्थापित किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत मनोज न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बने, बल्कि कई परिवारों को रोजगार भी दिया। बसाल में उन्होंने पशु आहार बनाने का अपना उद्योग स्थापित किया और कई लोगों को घर-द्वार के नजदीक नौकरी प्रदान की। 

    मनोज कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा को अवसर में बदलने और आत्मनिर्भर होने की बात से प्रेरणा लेकर अपना काम शुरू करने की मन में ठान ली। नौकरी छोड़कर घर पहुंचा और बाजार की स्टडी की। इसके बाद पशु आहार बनाने का उद्योग स्थापित करने की सोची, लेकिन धन की कमी आड़े आ गई। इसलिए उद्योग विभाग से संपर्क किया और पीएमईजीपी के तहत 25 लाख का लोन लेकर काम शुरू किया। ऋण पर सरकार से सब्सिडी भी मिली और काम भी अच्छा चल रहा है। 

    पीएमईजीपी के तहत नागरिकों को स्वयं का रोजगार को खोलने के लिए सरकार 10-25 लाख रुपए तक का लोन देती है, जिस पर सब्सिडी भी दी जाती है। योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उद्योग विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

    जिला उद्योग केंद्र ऊना के महाप्रबंधक अंशुल धीमान बताते हैं कि इस योजना के तहत एक अप्रैल 2021 से 22 मार्च 2022 तक जिला ऊना में कुल 31 लाभार्थियों को लोन प्रदान किया गया, जिस पर सरकार ने 1.18 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है। योजना के तहत उद्योग प्रारम्भ करने के लिए लाभार्थी का स्वयं का अंशदान होना आवश्यक है। शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी नागरिक इस योजना के पात्र हैं। वह नागरिक जो अपने पुराने उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहता है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होता है। यदि नागरिक पहले से किसी अन्य सब्सिडी योजना का लाभ ले रहा है तो भी वह इस योजना का पात्र नहीं होगा। उ

    15-25 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान
    पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के ग्रामीण नागरिकों के लिए गए लोन पर 25 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को 15 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। सभी प्रकार के नए उद्योग को प्रारम्भ करने के लिए इस योजना के तहत लोन प्राप्त किया जा सकते हैं। लाभार्थी इस योजना में दोबारा भी आवेदन कर सकता है तथा दूसरा आवेदन करने पर 15-20 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

    ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन 
    योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप पीएमईजीपी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान संबंधी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो तथा  मोबाइल नंबर देना आवश्यक है।

  • वर्ष 2017-22 तक मनरेगा के तहत कुटलैहड़ में हुए 75 करोड़ के विकास कार्य

    वर्ष 2017-22 तक मनरेगा के तहत कुटलैहड़ में हुए 75 करोड़ के विकास कार्य

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मनरेगा के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से क्षेत्र के लिए पैसा और योजनाएं लाकर धरातल पर उतारी गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन सुविधाएं यहां के निवासियों को उपलब्ध हो पा रही हैं। 

    प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए संजीव ठाकुर ने बताया कि साढ़े चार वर्षो में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ रुपए के विकास कार्य मनरेगा के तहत किए गए हैं। वर्ष 2017-18 में 5.03 करोड़ रुपए, वर्ष 2018-19 में 15.15 करोड़, वर्ष 2019-20 में 13.42 करोड़, वर्ष 2020-21 में 24.11 करोड़ तथा वर्ष 2021-22 में 17.89 करोड़ रुपए की धनराशि इस क्षेत्र में खर्च की गई है। इस धनराशि से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर गांव तक पक्के एंबुलेंस रोड़, बढ़िया मोक्षधाम, पंचवटी पार्क, मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के तहत बैकयार्ड किचन गार्डन बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर हुआ है।

    जहां मनरेगा के तहत आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हुआ है। वर्ष 2017-18 में 1.68 लाख, वर्ष 2018-19 में 4.20 लाख, वर्ष 2019-20 में 4.11 लाख, वर्ष 2020-21 में 5.74 लाख तथा वर्ष 2021-22 में 4.67 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए। मनरेगा के साथ-साथ वित्तायोग व अन्य मदों को मिला कर वीरेंद्र कंवर ने कनवर्जेंस का एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसमें विभिन्न योजनाओं और विभागों के पास उपलब्ध धन को मिलाकर सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

    इस बारे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पिछले चार वर्षों में बड़ा अभियान छेड़ा गया है। पंचायतों में निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के लिए जिला ऊना से शुरू किए गए एक साल-पांच काम अभियान को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। कंवर ने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान जिला ऊना में 1 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ, जिसके तहत 5 लाख रुपए या इससे अधिक लागत के विकास कार्यों का चयन किया जाता है। चयनित विकास कार्यों के लिए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वित्तायोग, सांसद व विधायक निधि तथा योजना मद से धन का प्रावधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रति वर्ष कम से कम 5 विकास कार्यों का चयन कर उनका अनुमोदन ग्राम सभाओं के माध्यम से होता है और फिर पंचायतें इन कार्यों को धरातल पर उतारती हैं, ताकि पंचायतें 5 वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 25 बड़े कार्य करवा सकें।