Blog

  • किराये पर गाड़ी लेकर गिरवी रखने वाला शातिर अपराधी 9 गाड़ियों सहित गिरफ्तार

    किराये पर गाड़ी लेकर गिरवी रखने वाला शातिर अपराधी 9 गाड़ियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने 9 गाड़ियों सहित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी सेंटर निर्मल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत धवन पुत्र नारायण धवन वासी उधम सिंह नगर ने जानकारी दी थी कि उसने टाटा इंडिका विस्टा पी बी 08 सीके 8895 प्रेम लाल से खरीदी थी। उसका दोस्त भुपिंदर सिंह उस कार को अडवांस 25000 रु महीना किराए पर ले गया था।

    कुछ समय बाद कोई किराया ना आने पर उसे पता चला कि उसकी गाड़ी आगे अनिल कुमार वासी नीवां सुराज गंज जालंधर को 2 लाख में गिरवी रख दी थी। जिसके तहत थाना रामामंड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोषी भूपिंदर सिंह को लुधियाना दयाल नगर में प्रताप पैलेस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के बाद भुपिंदर से 9 गाड़ियां बरामद की गई। भूपिंदर के खिलाफ अलग-अलग थाने में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कि जांच शुरु कर दी है।

  • Jalandhar: लूटपाट और छीनाझपटी करने वाले 3 गिरफ्तार

    Jalandhar: लूटपाट और छीनाझपटी करने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया है कि तिथि 2 अप्रैल 2022 को अनीता मदान पुत्री चंद्र प्रकाश वासी लाडोवाली जालंधर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह घर से दवाई लेने जा रही थी तभी नकाबपोश लुटेरे उसका पर्स जिसमें मोबाईल फोन और जरूरी कागाजात थे, छीन कर फरार हो गए। इसके संबंध में एएसआई चंद सिंह और गोरी शंकर ने अपनी पुलिस पार्टी सहित छीनाझपटी करने वाले सोनू पुत्र राजपाल वासी करतारपुर, जसपाल पुत्र बाबू राम गांव दुलीके थाना आदमपुर को काली सड़क जालंधर से गिरफ्तार किया है और आरोपियों से छीने हुए मोबाईल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल मार्का होंडा शाईन और लूटे हुए 20 हजार रुपए भारतीय करंसी बरामद की है।

    पूछताछ के दौरान इन्होने माना कि इनका तीसरा साथी ऐसी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में शामिल है। आरोपियों ने कबूल किया इन्होने ही दोआबा चौक एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग औरत से 5 लाख रुपए की लूट की थी। जिस संबंध में डिविजन नंबर 8 में 7 अर्पैल 2022 को 379 बी का मामला दर्ज किया गया था। रिमांड दौरान आरोपियों से 30 हजार रुपए भारतीय करंसी भी बरामद की गई। 

    इसी तरह थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई जसबिंदर सिंह और एएसआई गौरी शंकर ने सूर्य इन्कलेव में नाकाबंदी दौरान मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह गोपी वासी पोसी माहिलपुर जिला होशियारपुर चोरी के माटरासाइकिल पर नकली नंबर प्लेट पीबी 07 एपी 3584 पर सवार हो कर आ रहा है। जिसे रोका तो उससे अलग अलग जगह से छीने हुए 2 मोबाईल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने माना कि यह मोटरसाइकिल उसने नवां शहर से चोरी किया है। जिस पर वह नकली नंबर प्लेट लगाकर मोबाईल फोन छीनता था। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • ਡੀਸੀ ਨੇ 99 ਕਲੋਨਾਈਜ਼ਰਾਂ  ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਕੀਤੇ ਜਾਰੀ

    ਡੀਸੀ ਨੇ 99 ਕਲੋਨਾਈਜ਼ਰਾਂ  ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਕੀਤੇ ਜਾਰੀ

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਘਨਸ਼ਿਆਮ ਥੋਰੀ ਨੇ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਲੋਨੀਆਂ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ’ਤੇ 99 ਕਲੋਨਾਈਜ਼ਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਪੰਜਾਬ ਅਪਾਰਟਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਰੈਗੂਲੇਸ਼ਨ ਐਕਟ (ਪੀ.ਏ.ਪੀ.ਆਰ.ਏ.) ਤਹਿਤ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਕਲੋਨੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ ਜਦਕਿ ਬਾਕੀ 87 ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਦਿਹਾਤੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹਨ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਕਾਸ ਅਥਾਰਟੀ (ਜੇ.ਡੀ.ਏ.) ਦੇ ਮੁੱਖ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਦਾ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ ਵੀ ਹੈ, ਵੱਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲੋਨੀਆਂ ਦੇ ਮਾਲਕਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਐਫ.ਆਈ. ਆਰ. ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਜੇ.ਡੀ.ਏ. ਵੱਲੋਂ ਭੇਜੇ ਪੱਤਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਕਸਿਤ ਹੋਈਆਂ ਅਣ-ਅਧਿਕਾਰਤ ਕਲੋਨੀਆਂ ਦੀ ਇਕ ਸੂਚੀ ਵੀ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੇ.ਡੀ.ਏ. ਵੱਲੋਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਅਤੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਲੋਨੀਆਂ ਬਾਰੇ ਲਿਖਿਆ ਸੀ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਦੋਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲੋਨੀਆਂ ‘ਤੇ ਕੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਬਾਰੇ ਸੂਚਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।

     ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਅਤੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਾਲੋਨਾਈਜ਼ਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜੇਕਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਦਰਜ ਕਰਨਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਬਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਲੋਨੀਆਂ ਦੀਆਂ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਨੂੰ ਜੇ.ਡੀ.ਏ ਵੱਲੋਂ ਰੈਗੂਲਰਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਨੀਤੀ ਤਹਿਤ ਲੋੜੀਂਦੀ ਫੀਸ ਅਤੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਜਮ੍ਹਾ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਖਾਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਅਪਾਰਟਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਰੈਗੂਲੇਸ਼ਨ ਐਕਟ ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ ।

    ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਅਣ-ਅਧਿਕਾਰਤ ਕਲੋਨੀਆਂ ਨੂੰ ਠੱਲ੍ਹ ਪਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਬੰਧਤ ਅਥਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਢੱਡਾ ਵਿਖੇ ਅਣ ਅਧਿਕਾਰਤ ਕਲੋਨੀ ਨੂੰ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਢਹਿ-ਢੇਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲੋਨੀਆਂ ਕਾਰਨ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਸਰਕਾਰੀ ਖਜ਼ਾਨੇ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਗੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਧੋਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਲੋਨੀਆਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ, ਸੜਕ, ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਸੀਵਰੇਜ ਸਿਸਟਮ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਬੰਧਤ ਕਲੋਨਾਈਜ਼ਰ ਆਪਣੀਆਂ ਕਲੋਨੀਆਂ ਨੂੰ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਅਸਟੇਟ ਅਫ਼ਸਰ ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਬਾਈਲ ਨੰਬਰ 81960-40008 ‘ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ।

  • 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटा घर से लापता

    75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटा घर से लापता

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव नंगड़ा में 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। आज सुबह मृतका के बेटे ने पड़ोसियों को अपनी मां की मृत्यु होने की बात बताई और खुद घर से कहीं चला गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पंचायत प्रधान को मामले की जानकारी दी, पंचायत प्रधान ने इस की सूचना पुलिस को दी। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नंगड़ा में एक 75 वर्षीय महिला मेहरो देवी पत्नी स्वर्गीय हरमेश चंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के आंगन में एक बिस्तर पर पाया गया है। आज सुबह महिला के बेटे ने पड़ोसियों को अपनी मां की मृत्यु होने की सूचना दी और खुद घर से कहीं चला गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पंचायत प्रधान को मामले की जानकारी दी और प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पंचायत प्रधान रणविजय सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के कुछ लोगों द्वारा ही बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी दी गई और महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया है इसलिए पुलिस को मामले की सूचना दी गई ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पंचायत प्रधान ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत के बाद से ही बेटा भी घर से गायब है।

    मामले की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है, जबकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने ही बताया है कि महिला के बेटे ने ही उन्हें मौत की जानकारी दी है और उसके बाद से वो खुद घर से कहीं चला गया है।

  • ऊना सदर के 8449 बिजली उपभोक्ताओं का बिल आ रहा शून्य, जय राम सरकार को दे रहे आशीर्वाद

    ऊना सदर के 8449 बिजली उपभोक्ताओं का बिल आ रहा शून्य, जय राम सरकार को दे रहे आशीर्वाद

    जुलाई से 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर आएगा ज़ीरो बिल, सरकार ने की है घोषणा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के 60 यूनिट तक बिजली फ्री करने के फैसले से राज्य के आम आदमी को राहत मिल रही है और फ्री बिजली वाले उपभोक्ता खुल कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। ऊना सदर विस क्षेत्र में 60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले 8449 उपभोक्ताओं का बिल ज़ीरो आया है। उपभोक्ताओं से अब मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है, जिससे सरकार के इस फैसले का वह भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग खुशविंदर सिंह ने बताया कि ऊना उपमंडल -1 के तहत 1938 उपभोक्ताओं, उपमंडल-2 के तहत 1897, संतोषगढ़ के तहत 1965 तथा मैहतपुर के 2649 बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में शून्य बिल आया है। ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत इन सभी उपभोक्ताओं की बिजली की खपत 60 यूनिट से कम है तथा सरकार के निर्णय के अनुसार इनका बिजली का बिल ज़ीरो आया है। 

    सरकार के फ्री बिजली के निर्णय के लाभार्थी भड़ोलियां खुर्द निवासी रंजना कुमारी, सितम देवी व विमला देवी ने बताया कि पहले उनका बिल 150-200 रुपए आता था, लेकिन सरकार के 60 यूनिट फ्री करने के बाद से दो माह से बिल जीरो आ रहा है। सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का यह निर्णय सराहनीय है, जिसे पूरी तरह से गरीब आदमी के हित में लिया गया है और इससे काफी फायदा हो रहा है। 

    वहीं अप्पर देहलां निवासी जगतार सिंह ने भी फ्री बिजली बिल के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उनका दो महीने से बिल ज़ीरो आ रहा है और सरकार का यह फैसला आम आदमी को राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयु 60 वर्ष कर दी है, इसके लिए भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बधाई। सरकार निश्चित रूप से गरीब आदमी का ध्यान रख रही है।

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 यूनिट तक बिजली माफ करने का फैसला किया है, लेकिन जुलाई से फ्री यूनिट को 60 से बढ़ाकर 125 करने का निर्णय किया गया है। अभी तक ऊना विस क्षेत्र में 8449 उपभोक्ताओं का बिजली का बिल माफ हुआ है लेकिन फ्री यूनिट बढ़ाने से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होगा और गरीब परिवारों के पैसों की बचत होगी। उम्मीद है कि 125 यूनिट माफ होने के बाद जीरो बिल वाले बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के फ्री बिजली के फैसले से न सिर्फ लोगों को पैसों की बचत होगी, बल्कि बहुत से उपभोक्ता किफायत के साथ बिजली का उपयोग करेंगे, ताकि उन्हें फ्री बिजली का लाभ मिल सके। 

  • 70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक लगी आग,  1 घंटे तक होते रहे धमाके

    70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक लगी आग,  1 घंटे तक होते रहे धमाके

    राजसमंद। अहमदाबाद से जयपुर जा रही करीब 70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लगने के बाद हाहाकार मच गया. पिछले टायर से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया। आग को देखकर चालक और परिचालक बस को खड़ी करके वहां से भाग गए. यात्रियों ने बमुश्किल बस से कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ यात्री बस से दरवाजे से निकलकर भागे तो कुछ ने खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई. आग बुझाने के लिए दमकल पहुंचने के बाद भी एक घंटे तक धमाकों के साथ बस रह-रहकर सुलगती रही. फोरलेन पर धूं धूं कर जलती बस के चलते एक घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।

    जानकारी के अनुसार समर ट्रेवल्स की बस शनिवार को अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी. इसी दौरान सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर केलवा के पास पहुंचने पर अचानक बस के पिछले टायर में आग लग गई. पिछले टायर में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने बस रोकी और नीचे उतरा. आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग धड़ाधड़ा नीचे की ओर से भागे।

    कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पूरी बस आग की लपटों में घिर गई. इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. वहां चीख पुकार मच गई. कुछ यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूद गये. बस में आग लगी देखकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी. लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

    सूचना पर नगरपरिषद राजसमंद से दमकल मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई थी. इस कारण धधकती बस से पटाखों के धमाकों की तरह आवाजें आने लगी. हाई वे पर बस में आग देखकर वहां यातयात रुक गया. हालात को देखकर बस चालक और परिचालक यात्रियों को छोड़कर वहां से भाग खड़े हुये।

    बस में अचानक आग लगने की वजह से मची अफरातफरी के कारण यात्री आनन-फानन में उससे उतर गये. इसके कारण उनके सामान के साथ कई यात्रियों के मोबाइल तक बस में ही रह गये. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन यात्रियों का पूरा सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया।

  • डोनबास के सबसे बड़े शहर पर रूस का कब्जा!

    डोनबास के सबसे बड़े शहर पर रूस का कब्जा!

    कीव/मॉस्को। यूक्रेन में बेहद खराब प्रदर्शन के बावजूद रूस की सेना जीत की ओर बढ़ रही है। रूस पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर जीत का दावा कर रहा है। एक यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक यूक्रेन की सेना को लुहान्स्क क्षेत्र से पीछे हटना पड़ सकता है। रूस का फोकस अब कीव के बजाय डोनबास इलाके पर है और इस रणनीति ने तीन महीने के युद्ध की दिशा बदल दी है। अगर यूक्रेन की सेना पीछे हटती है तो पुतिन लुहान्स्क और डोनेट्स्क पर कब्जे के और करीब पहुंच सकते हैं और यह जेलेंस्की के लिए जंग में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा।

    खबर अनुसार चेचेन रिपब्लिक के प्रमुख और पुतिन के करीबी रमजान कादिरोव ने कहा है कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क शहर पर कब्जा कर लिया है जो लुहान्स्क क्षेत्र में स्थित है। कादिरोव ने कहा, ‘सेवेरोदोनेत्स्क पूरी तरह हमारे कब्जे में है। शहर को आजाद करवा लिया गया है। नागरिक आराम से रह सकते हैं। वे अब हर तरह के खतरे से बाहर हैं।’ कादिरोव ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि कुछ हफ्तों में शहर पर कब्जा हो जाएगा लेकिन यह काफी जल्दी हो गया।

    मिरर की खबर के अनुसार लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूसी सेना डोनबास के सबसे बड़ा शहर सेवेरोदोनेत्स्क में घुस चुकी है जो अभी भी यूक्रेन के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना लुहान्स्क क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाएगी जैसा कि विश्लेषकों ने भविष्यवाणी की है। हमारे पास अपनी रक्षा करने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता है। हालांकि यह संभव है कि सरेंडर न करने के लिए हमें पीछे हटना पड़ सकता है।

    हैदई ने बताया कि सेवेरोदोनेत्स्क में 90 फीसदी इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। यूक्रेनी टीवी पर बोलते हुए लुहान्स्क के गवर्नर ने कहा कि क्षेत्र में 10,000 रूसी सैनिक मौजूद हैं और वे किसी भी दिशा में कब्जा करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। हैदई ने दावा किया कि सेवेरोदोनेत्स्क में कई दर्जन स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं लेकिन गोलाबारी के चलते वे अस्पताल तक जाने में असमर्थ हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने संसाधनों की क्षमता के अनुसार अपनी जमीन की रक्षा कर रहा है।

    यूक्रेन की सेना ने कहा कि शुक्रवार को डोनेट्स्क और लुहान्स्क में आठ हमलों को नाकाम किया। जेलेंस्की ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि लाइमैन और सेवेरोदोनेत्स्क उनका हो जाएगा तो वे गलत हैं, डोनबास यूक्रेन का ही रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि रूस सेवेरोदोनेत्स्क में डायरेक्ट हमले कर रहा है। पूरे युद्ध में यूक्रेन के शहरी इलाकों में रूसी सेना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलावरों की सेना ने पोपसना के उत्तर-पश्चिम में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। फिलहाल सेवेरोदोनेत्स्क भीषण जंग के केंद्र में है। मेयर ऑलेक्ज़ेंडर स्ट्रीयुक ने कहा कि कम से कम 1500 लोगों की मौत हुई है और करीब 12 से 13 हजार लोग अब भी शहर में है जहां सबकुछ बर्बाद हो चुका है। सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र का ही एक हिस्सा है। स्ट्रीयुक का दावा है कि रूसी फौज इसे यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्र से काटने की कोशिश कर रही है।

  • एसडीएम  को दी धमकी, BJP विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत 

    एसडीएम को दी धमकी, BJP विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत 

    उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित पुरोला में भाजपा विधायक द्वारा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसडीएम ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाना पुरोला में तहरीर देकर बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

    उपजिलाधिकारी पुरोला सोहन सिंह सैनी ने अपने पत्र में बताया कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला द्वारा निकाय क्षेत्रार्न्तगत अवैध अतिक्रमण हटवाया गया. इसके अतिरिक्त विधायक द्वारा उसी दिन रात लगभग 10.00 बजे उन्हें पुरोला स्थित विश्राम गृह बुलाया गया. हालांकि रात ज्यादा होने का हवाला देते हुए मेरे द्वारा असमर्थता व्यक्त की गई. उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वस्त सूत्रों से पता चला था कि विधायक और उनके राजनीतिक मित्र मेरे साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदतमीजी कर सकते हैं. फिर भी अगली रारिख को सुबह विधायक से मिलने गया तो उन्होंने मुझे विश्राम गृह की जगह मुख्य बाजार में ही मिलने को कहा।’

    अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह 22 मई को मुख्य बाजार पहुंचे तो पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनके समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग कर नोंक-झोंक की गई. एसडीएम ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर अपनी विधायकी का धौंस दिखाते कार्यालय में अवैध कार्य करवाने का अनावश्यक दबाब बनाते रहते हैं।
     
    उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के स्तर से मेरी हत्या करवाए जाने तथा एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करवाए जाने जैसी कई प्रकार की धमकियां भी मिल रही हैं. उन्होंने कहा, ‘चूंकि पूर्व में परगना पुरोला क्षेत्रार्न्तगत उप जिलाधिकारी आवास जैसे स्थानों में आगजनी जैसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं तथा मेरे पूर्ववर्ती उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाऐं भी घटित हुई है, जिसे देखते हुए भविष्य में अगर मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की रहेगी।’

    वहीं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि शनिवार को एसडीएम सरकारी वाहन पर जनपद से बाहर जा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम हर बार की तरह बिना बताए ही सरकारी वाहन लेकर अपने घर जा रहे थे. मेरे द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाए जाने के बाद एसडीएम पुरोला को आधे रास्ते से वापस आना पड़ा. उन्होंने इस दौरान अपने बचाव के लिए एक चालान भी काटा. इसी के चलते एसडीएम ने उनके खिलाफ तहरीर दी है. विधायक कहते हैं कि वह जानता के सेवक है जनता के प्रति उनकी जनता के प्रति उनकी जवाबदारी है, लेकिन एसडीएम ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए उनके ऊपर बेवजह गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज शनिवार 28 मई के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। बता दें केंद्र सरकार ने शनिवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं।

    जानिए आपके शहर के रेट?
    — दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
    — मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
    — कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
    — चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
    — लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
    — पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
    — भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
    — पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

  • 2 बच्चों को मार कुएं में कूद गई तीनों बहनें, पांच की मौत

    2 बच्चों को मार कुएं में कूद गई तीनों बहनें, पांच की मौत

    जयपुर। जयपुर में एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों की पहचान हो गई है और घरवालों को सूचना दी गई है। दरअसल, शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं व दो बच्चों के शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। गांववालों ने बताया कि कुएं में मिले सभी शवों का संबंध दूदू से ही है। इनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं।

    गांववालों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। सुबह दूदू से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसे क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है।

    दूदू पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर में कालू देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) घर से गायब हो गई थीं। उनके साथ चार साल का बेटा हर्षित और 20 दिन का दूसरा बच्चा भी गायब था। ये सभी 25 मई को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थीं। शाम तक सब नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

    इनके गायब होने के बाद से पुलिस और परिवार के लोग इन्हे तलाश रहे थे। पूरे शहर में फोटो भी बांटे गए। तलाश चल ही रही थी कि शनिवार सुबह पाचों के शव मिले। शव मिलने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। गांव और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन बहनों से एक कमलेश नौ माह की गर्भवती थी।

    पुलिस ने बताया कि मरने वाली तीनों सगी बहनों की एक साथ दूदू के तीन भाइयों से शादी हुई थी। बड़ी बहन काली देवी का चार साल का लड़का हर्षित है। महिलाओं के पति खेती और JCB का काम करते हैं।