Blog

  • जालंधरः पुलिस ने 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया, 5 लोग गिरफ्तार 

    जालंधरः पुलिस ने 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया, 5 लोग गिरफ्तार 

    जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदूक की नोक पर दोआबा चौक से कार छीनने की वारदात को 72 घंटों में सुलझा लिया है। इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने कार छीनने के केस को सूझबूझ से हल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सब-वे के नजदीक दोआबा चौक से 27-28 मई की शाम को स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 08 डीजे 4789 को बंदूक की नौक पर छीना था। उन्होंने बताया कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते डिप्टी कमिश्नर पुलिस जसकिरन तेजा और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर पुलिस गुरबाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस आधिकारियों की टीमों का गठन किया गया। 

    पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि एक जानकारी पर छह आरोपितों करन पुत्र राम पाल, सौरभ पुत्र सुरिन्दर पाल, राज्यपाल पुत्र बलविन्दर सिंह, अतुल पुत्र राज कुमार, मोहित सिक्का पुत्र जोगिन्द्र पाल और अंकित पुत्र राजिन्दर कुमार की पहचान की गई है को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार छीनने के बाद आरोपितों की तरफ से मौके से दौड़ने की कोशिश की गई परन्तु कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार को वहीं छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया कि कार छीनने की बारीकी से पड़ताल करते पुलिस की तरफ से इन आरोपितों को पकड़ा गया। 

    इस केस में आगे पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में इस संबंधी अन्य खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि छीनी हुई कार के साथ आरोपितों से अनेक हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस कमिश्नर ने सीआइए इंचार्ज सुखदीप सिंह और उसकी टीम को केस 72 घंटों में हल करने के लिए किए यतनों की प्रशंसा की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस टीम जिसने इस केस को सुलझाया है का सम्मान किया जाएगा।

  • पंचतत्व में विलीन हुआ सिद्धू मूसेवाला, पिता ने दी मुखाग्नि

    पंचतत्व में विलीन हुआ सिद्धू मूसेवाला, पिता ने दी मुखाग्नि

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला की मृतक देह को उनके पिता की तरफ से मुखाग्नि दी गई। सिद्धू का 29 मई को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। इस कत्ल की ज़िम्मेदारी लारेंस बिशनोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली।

    सिद्धू मूसे वाला का अंतिम संस्कार पहले मूसा गांव के शमशानघाट में होना था लेकिन मां-बाप ने उसका अंतिम संस्कार सिद्धू के खेतों में करने का फ़ैसला किया।

    साथ ही उन्होंने सिद्धू का स्टैचू बनाने की भी बात कही।सिद्धू केअंतिम संस्कार से पहले उसे आखिरी बार तैयार करने की वीडियो ने लोगों को बेहद भावुक किया। मां- बाप को आखिरी रस्म निभाते देख हर किसी की आंख नम थी।वहीं बेबस पिता ने अपने बेटे की अंतिम विदाई दौरान अपनी पगड़ी उतार दी है।

  • कोरोना के बाद अगली महामारी की वजह बनेगा ये वायरस!

    कोरोना के बाद अगली महामारी की वजह बनेगा ये वायरस!

    नई दिल्ली। कोरोना के बाद अब दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अब तक इस वायरस के 24 देशों में 435 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. पंकीपॉक्स को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि ये अगली वैश्विक महामारी की वजह बन सकता है. इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ये आशंका जताना जल्दबाजी होगी कि मंकीपॉक्स वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है.

    WHO के अनुसार, अफ्रीका के बाहर गैर-महामारी देशों में मामलों में स्पाइक से संबंधित कई जानकारियों का पता अभी नहीं चल पाया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरस को कोविड 19 की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. इसमें आम जनता के लिए जोखिम कम है.

    WHO के निदेशक सिल्वी ब्रायंड ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, हम नहीं चाहते कि लोग घबराएं या डरें और सोचें कि ये कोविड-19 की तरह है या शायद इससे भी बदतर है. मंकीपॉक्स कोरोना की तरह नहीं है, यह अलग वायरस है.

    हेल्थ एक्सपर्ट्स इस वायरस के आनुवंशिक स्वरूप के बारे में स्पष्ट नहीं हैं. वर्तमान डेटा से पता चलता है कि ये कोविड 19 और RNA-वायरस जैसे अन्य वायरस की तरह आसानी से फैलता नहीं होता है. मंकीपॉक्स को लेकर WHO के अधिकारी रोसमंड लुईस ने कहा कि फिलहाल हम वैश्विक महामारी को लेकर चिंतित नहीं है. हालांकि, उन्होंने माना कि बढ़ते मामले उनकी चिंता का कारण थे.

    ये वायरस पहली बार समलैंगिक पुरुषों में सामने आया है. हालांकि वायरस को यौन संचारित रोग के रूप में परिभाषित नहीं किया गया है. लुईस ने समलैंगिक संबंध रखने वाले पुरुषों से सावधानी बरतने की अपील की है. लुईस ने कहा कि सामूहिक रूप से, दुनिया के पास इस संक्रमण को रोकने का एक अवसर है.

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, यह नेता 15 हजार कार्यकर्ताओं संग भाजपा में होंगे शामिल 

    कांग्रेस को बड़ा झटका, यह नेता 15 हजार कार्यकर्ताओं संग भाजपा में होंगे शामिल 

    गांधी नगर। पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बीते दिनों ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे, लेकिन उपेक्षा के चलते नाराज चल रहा था। वह गांधी नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में हार्दिक पटेल ने 2 जून को भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद होंगे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के आयोजन को भाजपा ग्रैंड इवेंट में तब्दील करना चाहती है। 

    कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल के साथ ही 15,000 अन्य लोग भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक का भाजपा में शामिल होना पाटीदार राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। गुजरात में 2015 में हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन का हार्दिक पटेल प्रमुख चेहरा थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री के बाद पार्टी मान रही थी कि उसे पाटीदार समाज का समर्थन मिलेगा, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के बाद भी वह सत्ता से दूर रह गई थी। 

    अब उनके भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले यह करारा झटका है। वह पहले ही लगातार नेताओं के पलायन से जूझ रही है। हालांकि हार्दिक पटेल को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उधर, पाटीदार आंदोलन के दौरान के एक मामले को लेकर हार्दिक को कोर्ट ने राहत दी थी। ऐसे में हार्दिक के चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। ऐसे में अब तय हो गया है कि हार्दिक पटेल बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

  • पेट्रोल पंपों पर आज नहीं मिलेगा तेल! पंजाब समेत इन राज्‍यों में संकट….

    पेट्रोल पंपों पर आज नहीं मिलेगा तेल! पंजाब समेत इन राज्‍यों में संकट….

    नई दिल्‍ली : पेट्रोल-डीजल पर कमीशन बढ़ाने के लिए आज देशभर में करीब 70 हजार पेट्रोल पंप तेल कंपनियों के विरोध में उतर आए हैं। इन पेट्रोल पंप के मालिकों ने 31 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदने का ऐलान किया है।

    पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां खूब मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन डीलर्स के कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। OMC से अपना कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आज मंगलवार को देश के 24 राज्‍यों में करीब 70 हजार पेट्रोल पंप मालिक विरोध कर रहे हैं। उन्‍होंने एक दिन के लिए कंपनियों से तेल नहीं खरीदने का ऐलान किया है।

    पेट्रोल डीलर संगठनों ने आज 24 बडे़ राज्‍यों में कंपनियों से तेल नहीं खरीदने का विरोध किया है। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम के अलावा उत्‍तर बंगाल और यूपी, मध्‍य प्रदेश के भी कई डीलर शामिल हैं।

    डीलर संगठनों का आरोप है कि OMC और डीलरों के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत हमारा मार्जिन हर 6 महीने में बदलना चाहिए, लेकिन साल 2017 से ही इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा तब है जबकि इस दौरान पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है। इतना ही नहीं इस दौरान डीलरों को बिजनेस के लिए दोगुनी पूंजी भी लगानी पड़ी, जिसके लिए ज्‍यादा लोन भी लिया और अब ब्‍याज भी अधिक चुका रहे। दिल्‍ली में आज 400 पेट्रोल पंपों पर जबकि महाराष्‍ट्र में 6,500 पंपों पर कंपनियों से तेल नहीं खरीदा जाएगा।

  • स्कूल में आतंकियों ने महिला शिक्षक को मारी गोली, मौत…

    स्कूल में आतंकियों ने महिला शिक्षक को मारी गोली, मौत…

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गोपालपोरा इलाके में स्थित एक हाई स्कूल की महिला शिक्षिका को आतंकवादियों ने गोली मार दी. आतंकियों ने स्कूल में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया. महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू​ कर दिया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत जारी है. इससे पूर्व आतंकियों ने स्थानीय टीवी एक्ट्रेस अमरीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं इस हमले में उनका 10 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या का मामला 24 घंटे के अंदर सॉल्व करने का दावा किया था.

    न्यूज एजेंसी ने कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से बताया कि टीवी कलाकार अमरीन भटकी जघन्य हत्या में सं​लिप्त आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हैं. बता दें कि इससे पूर्व कश्मीरी पंडित राहुल भट की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. हत्या की इस वारदात के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे. लोगों ने सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी और साथ ही मांग किया था कि सरकारी कर्मचारियों का जम्मू में ट्रांसफर किया जाए.

    वहीं साल 2021 के अक्टूबर महीने में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक महिला सहित सरकार विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतकों की पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर और कश्मीरी पंडित शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई थी.

  • Sidhu Moose Wala की वो आखिरी पोस्ट, जिसे देख फैन्स का चकराया सिर, कहा था- “भूल जाओ…”

    Sidhu Moose Wala की वो आखिरी पोस्ट, जिसे देख फैन्स का चकराया सिर, कहा था- “भूल जाओ…”

    नई दिल्ली। पंजाब के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की कल दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. उन पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई. सिद्धू मूसेवाला के निधन से अब भी उनके फैन्स सदमे में हैं. वे विश्वास ही नहीं कर पा रहे कि उनका फेवरेट सितारा अब उनके बीच नहीं रहा. महज 28 साल की छोटी उम्र में सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया को अलविदा कह गए। Sidhu Moose Wala के जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके गाने और पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं. ऐसे में सिंगर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब चर्चा का विषय बन गया है।

    बता दें, 4 दिन पहले Sidhu Moose Wala ने यह पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने अपने गाने का वीडियो शेयर किया था. इसे शेयर करते हुए उन्होंने पंजाबी में लिखा था, “इसे भूल जाओ, लेकिन मुझे गलत मत समझो”. सिद्धू के आखिरी पोस्ट को 96 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. सिद्धू का यह लेटेस्ट पोस्ट अब फैन्स के बीच धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. उनके इस आखिरी पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं. साथ ही लोग इस बात से भी हैरान हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कैप्शन क्यों लिखा था।

    बात करें Sidhu Moose Wala के आखिरी ट्विटर पोस्ट की तो उसमें उन्होंने एक बंदूक के साथ अपनी तस्वीर को शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “U DONEEEEEEE ?????”. उनके उस ट्वीट पर खूब कंट्रोवर्सी भी हुई थी. सिंगर पर अक्सर यह आरोप लगते थे कि वे गन वायलेंस को प्रमोट करते हैं. वे गाने से लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट तक में अधिकतर गन के साथ नजर आते थे. इस बात को लेकर उन पर केस भी हुआ था. गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनका 4 जून को गुरुग्राम में एक कॉन्सर्ट होना था, जो अधूरा रह गया।

  • राशिफल (मंगलवार 31 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 31 मई 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

    वृषः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

    मिथुनः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

    कर्कः क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

    सिंहः नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

    कन्याः मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुलाः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

    वृश्चिकः वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

    धनुः कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

    मकरः मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

    कुंभः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    मीनः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

  • सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्तीफा दें: उमेश शारदा

    सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्तीफा दें: उमेश शारदा

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है।सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे गलत फैसलों का अंजाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।कांग्रेसी नेता व मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का सरेआम कत्ल भी पंजाब सरकार के गलत फैसले का ही परिणाम है।उक्त आरोप भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने जारी प्रेस बयान में लगाए।शारदा ने कहा कि पंजाब में बदलाव की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल सहित सभी आप नेता बदलाव के सवाल पर गायब हो जाते हैं।शारदा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही है पंजाब में बदलाव?जहां कोई भी सुरक्षित नहीं।

    मूसेवाला की हत्या के लिए सीधा मान जिम्मेदार हैं,इसलिए उन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।शारदा ने कहा कि मान सरकार द्वारा कई बड़े नेताओं की सिक्योरिटी वापस लेकर उसे सार्वजनिक कर दिया गया।उक्त नेताओं में कई नेता ऐसे थे,जिन्हें जान का खतरा होने के कारण सिक्योरिटी दी गई थी।पंजाब सरकार द्वारा सिक्योरिटी वापस लेकर उक्त नेताओं की जान से खिलवाड़ तो किया ही गया।साथ ही उसे जन तक करके उनकी जान के पीछे पड़े लोगों को इशारा किया गया कि अब वह आसानी से उन पर हमला कर सकते है।

    सरकार की नालायकी के कारण ही आज सिद्धू मूसेवाला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।शारदा ने कहा कि अगर अब भी सरकार ने सबक नहीं लिया तो आने वाले दिन पंजाब और पंजाब के लोगों के लिए और भी भयानक हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ पंजाब की कमान आम आदमी पार्टी को सौंपी थी,लेकिन मान सरकार ने पहले ही दो महीने में साबित कर दिया है कि सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है।

    पंजाब के लोगों को अपने भविष्य की चिता सताने लगी है।लोगों में सबसे बड़ी चिता ये है कि उन्हें कहीं फिर से आतंकवाद के पुराने दौर न गुजरना पड़ जाएं।शारदा ने मांग की है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान,डीजीपी पंजाब और अन्य संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार…

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार…

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में स्थित एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के हवाले से ऐसी जानकारी दी गई है।

    मालूम हो कि इससे पहले भी जनवरी माह में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की बात उठी थी। तब उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया था।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गिरफ्तारी के मामले पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि हम भी पंजाब के मुख्यमंत्री की तरह चन्नी जी की तरह डर जायेंगे तो वो गलत हैं। मैं चुनौती देता हूं भाजपा को कि वह ईडी के साथ-साथ सीबीआई, इनकम टैक्स सबको भेज दें, हम किसी से नहीं डरते।

    इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने पंजाब से चुनाव प्रचार के बाद लौटते ही केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि भाजपा सरकार हमारे स्वास्थ्य मंत्री को गिरफ्तार करवा सकती है। सीएम अपने डिजिटल प्रेसवार्ता में कहे कि यह गिरफ्तारी पांच राज्यों में चुनावों के मद्देनजर हो सकती है। हालांकि सत्येंद्र जैन ने भी अपनी गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है।