Blog

  • एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया

    एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी नैय्या वाला चौक फगवाड़ा की ओर से एक शाम बांके बिहारी के नाम प्रोग्राम शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया गया। जिसमें ब्रिज रसिका पूजा दीदी ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया और आए हुए ठाकुर प्रेमियों को भजन सुना के वृंदावन के दर्शन के लिए  प्रयास किया संस्था की ओर से आए हुए भक्त प्रेमियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

    प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिन संस्थाओं ने सहयोग दिया कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह टिंकू ने उन सब का धन्यवाद किया।

    इस मौके संस्था के चेयरमैन कुलदीप सिंह बरमानी गुरमीत सिंह टिंकू जॉनी शर्मा सनी गाबा रमन छाबड़ा विकास टंडन जतिन नांद्रा अनुष वर्मा सनी वधवा मोहित माइकल विक्की खोसला मनीष अरोड़ा अमरपाल पाली के अलावा और भी मेंबर मौजूद थे।

  • संतोषगढ़ में विभाग ने भरे पानी के सैंपल, वीरवार को आएगी रिपोर्टः डीसी

    संतोषगढ़ में विभाग ने भरे पानी के सैंपल, वीरवार को आएगी रिपोर्टः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग ने संतोषगढ़ नगर के अलग-अलग वार्डों से पीने के पानी के कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। इसके अलावा विभाग ने पानी के टैंकों की सफाई का कार्य भी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी जल जनित रोगों से ग्रसित मरीजों की हिस्ट्री पता करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा सके। 

    राघव शर्मा ने कहा कि जल जनित रोगों से बचाव के लिए घरों में पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखें। कई बार साफ पानी भी ऊपर से गिरी गंदगी, दूषित हाथों या गंदे बर्तनों से दूषित हो जाता है। इसीलिए पीने के पानी को निकालने का बर्तन लंबे हैंडल का होना चाहिए। बोतल बंद पानी भी एक बार खुलने के बाद बाहरी गंदगी से दूषित हो सकता है। पानी के ज्यादा पुराना होने पर बोतल के पानी को भी बीस मिनट तक उबालें। 

    जिलाधीश ने कहा कि घर से बाहर जाते हुए पानी की बोतल साथ रखें और बाहर का पानी पीने से बचें। उन्होंने कहा कि गंदा पानी पीने से टाइफाइड, हैपेटाइटिस, आंत्रशोथ तथा हैजा जैसी बीमारियां होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि दस्त या उल्टी होने पर ओआरएस का घोल पिएं तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर चिकित्सक की सलाह लें।

  • जालंधरः शक्ति नगर में महिला से हुई स्नैचिंग…

    जालंधरः शक्ति नगर में महिला से हुई स्नैचिंग…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर के शक्ति नगर में आज दोपहर दिन दिहाड़े स्नैचिंग की वारदात हुई है। बाईक सवार लुटेरे एक्टिवा सवार महिला से सोने की चेन स्नैच कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    पीड़िता कंचन वासी अवतार नगर अपनी देवरानी के साथ एक्टिवा पर बाजार आ रही थी। शहर के पॉश कालोनी शक्ति नगर से गुजर रही थी कि अचानक पीछे से बाईक पर आए दो लुटेरे उन पर झपट पड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • जेल में बंद मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली राहत

    जेल में बंद मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली राहत

    चंडीगढ़: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्रग्ज केस में जेल में बंद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को जमानत दे दी है। बता दें कि सोमवार को  मजीठिया की तरफ से दाखिल जमानत पटीशन पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई थी, जिसके बाद जस्टिस ए.जे. ईसा मसीह और संदीप मौदगिल पर आधारित बैंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    बहस दौरान मजीठिया की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट आर.एस. चीमा ने कहा था कि मजीठिया खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. गैरसंविधानिक है। उन्होंने कहा कि जब पहले इस मामले में एक एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है और एस.आई.टी. अपनी जांच पूरी कर चुकी है तो मजीठिया और अन्य के खिलाफ उन आरोपों के अंतर्गत दूसरी एफ.आई.आर. दर्ज क्यों की गई। यह एफ.आई.आर. सिर्फ राजनीतिक बदले के चलते दर्ज की गई है? दूसरी एफ.आई.आर. में जिन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, उनको पहली एफ.आई.आर. में ट्रायल कोर्ट पी.ओ. ऐलान चुकी है, ऐसे में दूसरी एफ.आई.आर. में उन लोगों के नाम जोड़ना समझ से बाहर है। इसके अलावा सीनियर एडवोकेट ने मजीठिया और दूसरे पर दर्ज की एफ.आई.आर. नंबर 30 को रद्द करने की मांग की थी।

  • राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया जिला का नाम रोशन, इंडिया कैंप के लिए हुई सिलेक्शन

    राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया जिला का नाम रोशन, इंडिया कैंप के लिए हुई सिलेक्शन

    योग शिक्षक किशोर ठाकुर ने दिए योग से स्वस्थ व तनाव मुक्त रहने के टिप्स

    बददी/सचिन बैंसल: आठवां अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस को जन आन्दोलन बनाने के उद्देश्य से योग भारती हिमाचल ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण योग दिवस समारोह सीमित मात्रा में ही आयोजित किए गए। परन्तु इस वर्ष सब कुछ सामान्य हो रहा है और लोगों में योग के प्रति जागरूकता पहले से ज्यादा बढ़ी है। योग भारती हिमाचल के प्रान्त योग शिक्षक किशोर ठाकुर ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्रा में 51 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसी उद्देश्य से सभी सरकारी एवं नीजि स्कूलों, कालेजों और विभिन्न सोसाईटीयों में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा 1 जून से 21 जून तक योग से जुडने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में आज माॅडल सीनियर सेकेन्डरी स्कूल बरोटीवाला में योग दिवस अभ्यासक्रम का अभ्यास करवाया गया । जहां ग्यारह सौ से ज्यादा छात्रों ने योग, आसन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। 

    किशोर ठाकुर ने छात्रों को योग बारे जानकारी देते हुए कहा कि आसनों के करने से जहां हमारा शरीर लचीला बनता हैं वहीं प्राणायाम करने से मानसिक एवं स्मरण शक्ति बढती है जिससे हमारे मन में कभी भी निराशा उत्पन्न नहीं होती है। योग सत्रा के उपरान्त स्कूल प्रधानाचार्य डा. अक्सत ठाकुर ने सभी बच्चों से अपने जीवन में योग को सम्मिलित करने का आहवान किया। तथा योग के प्रचार प्रसार के लिए निः शुल्क सेवायें दे रहे योग शिक्षक किशोर ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, लक्की राम, लक्ष्मी चन्द, निरमल कुमार, सुनील कुमार, पंकज चैहान, सुरेन्द्र मेहता, राजिन्द्र सिहं आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

  • जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

    जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

    नई दिल्ली। आज से जून महीना शुरू हो गया है. अगर आप जून महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ ले. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जून 2022 की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन केटेगिरी में बांटा है. इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं. राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं जून के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

    ये रही छुट्टियों की लिस्ट 
    2 जून (गुरुवार):    महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस – हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना
    3 जून (शुक्रवार):   श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस – पंजाब
    5 जून (रविवार):    साप्ताहिक अवकाश
    11 जून (शनिवार):   दूसरा शनिवार बैंक अवकाश
    12 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश
    14 जून (मंगलवार):  पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती – उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब
    15 जून (बुधवार):  राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन – उड़ीसा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर
    19 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश
    22 जून (बुधवार):  खारची पूजा – त्रिपुरा
    25 जून (शनिवार):  चौथा शनिवार बैंक अवकाश
    26 जून (रविवार):  साप्ताहिक अवकाश
    30 जून (बुधवार):  रेमना नी – मिजोरम

  • मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, राज्यों को दिए ये निर्देश 

    मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, राज्यों को दिए ये निर्देश 

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने विदेशों में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसके निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए अति सक्रियता से कदम उठाये हैं और इससे बचाव और इलाज के लिए कदम उठाना सुनिश्चित किया है। इनसे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा है कि देश में मंकीपाॅक्स का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

    दिशा-निर्देशों के अनुसार मंकीपाॅक्स के किसी भी मामले की पुष्टि डीएनए अनुक्रम से की जा सकती है। सभी संदिग्ध मामले भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की पुणे प्रयोगशाला को भेजे जाने चाहिए। कोई भी संदिग्ध मामला सामने आने पर पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए और उनकी पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए। रोगी को अलग-थलग रखा जाना चाहिए और परिवहन के लिए विशेष एम्बुलेंस का प्रयोग किया जाना चाहिए। एकांतवास के दौरान सभी सावधानियां बरती जानी चाहिए। रोगी की प्रतिदिन के आधार पर 21 दिन तक निगरानी की जानी चाहिए।

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला तथा प्रखंड स्तर पर मंकीपॉक्स के संबंध में जागरुकता फैलाने का कहा गया है। रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों को पीपीई किट का प्रयोग करना चाहिए।

    मंकीपॉक्स के मामले कैमरुन, मध्य अफ्रीका गणराज्य, कोट डि आइवरी, कांगो गणराज्य, गैबोन, लाईबेरिया, नाईजीरिया और सिएरा लोन में महामारी का रूप ले चुके हैं। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीलरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, कनाडा, आस्ट्रिया, इजरायल और स्विटजरलैंड में मंकीपाॅक्स के मामले सामने आये हैं। मंत्रालय ने कहा है कि पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

  • मूसेवाला मर्डर के बाद पंजाब के 27 सेलिब्रिटीज को सुरक्षा देने की तैयारी में सरकार…

    मूसेवाला मर्डर के बाद पंजाब के 27 सेलिब्रिटीज को सुरक्षा देने की तैयारी में सरकार…

    चंडीगढ़: मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वीआईपी सुरक्षा के मामले में सरकार अब अपनी गलती सुधारने में जुट गई है। सरकार द्वारा वीआईपी सुरक्षा की दोबारा से समीक्षा की जा रही है और कई लोगों की सुरक्षा बहाल करनी शुरू कर दी है। मूसेवाला हत्याकांड के बाद कई लोगों ने सुरक्षा के लिए जहां हाईकोर्ट में रुख किया है, वहीं कुछ लोगों ने सरकार को भी सीधे आवेदन दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में सरकार 27 सेलिब्रिटीज को भी सुरक्षा देने की तैयारी कर रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर सरकार को आज हाईकोर्ट में जवाब भी दायर करना है और यह भी बताना है कि वीआईपी सुरक्षा हटाने की अधिसूचना पब्लिक में लीक कैसे हुई थी। सरकार ने इससे पहले सेलिब्रिटी को सुरक्षा देने का खाका तैयार कर लिया है। योजना के तहत अब सेलिब्रिटी को 4 से 6 सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए जाएंगे।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विभाग ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से संबंधित कलाकारों के नाम और सुरक्षा कारणों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये 27 सेलिब्रिटी मोहाली, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, पटियाला, अमृतसर जिले से संबंध रखते हैं।

  • पंजाबः चलती बस को रोक गन प्वाईंट पर कंडक्टर से लूट…

    पंजाबः चलती बस को रोक गन प्वाईंट पर कंडक्टर से लूट…

    लुधियाना: थाना लडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बेरियल पर सतलुज दरिया के निकट आज सुबह 8:00 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर रोडवेज बस के कंडक्टर से पैसों का बैग छीना और फरार हो गए। इस घटना के  बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ हाईवे के बीच बसे लगाकर जाम लगा दिया गया। 

    जानकारी के अनुसार लुधियाना से जालंधर की तरफ सवारिया लेकर बस आ रही थी। जब बस लाडोवाल टोल प्लाजा को क्रास कर रही थी तो 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने गन प्वाइंट पर बस रोकी और कंडक्टर का बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग इकट्ठा होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालकों ने थाना लडोवाल की पुलिस को उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने व एफ आई आर दर्ज करने के आश्वासन पर ट्रैफिक जाम को खोला गया।

  • मशहूर बॉलीवुड सिंगर का निधन, कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    मशहूर बॉलीवुड सिंगर का निधन, कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके का कोलकाता में निधन हो गया है. कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. लेकिन, अभी तक उनके निधन की वजह को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है. डॉक्टर्स के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही सिंगर के निधन की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान ही, उन्होंने कहा कि उन्हें तबीयत खराब लग रही है. उन्होंने लाइट कम करवाने के लिए भी कहा. तबीयत खराब होते हुए भी वे गाना गाते रहे. जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई.

    कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है. सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर पर हैरानी और दुख जाहिर किया है.

    केके को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- ‘केके के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. यह बहुत बड़ा नुकसान है! शांति.’ वहीं शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी सिंगर केके को श्रद्धांजलि दी गई है.