Blog

  • Jalandhar News: Petrol Pump Manager से लूट मामले में आया नया मोड़, पंप कर्मी निकला साजिशकर्ता

    Jalandhar News: Petrol Pump Manager से लूट मामले में आया नया मोड़, पंप कर्मी निकला साजिशकर्ता

    जालंधरः नई दाना मंडी में पेट्रोल पंप के मैनेजर सागर से 4.50 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इनमें एक लुटेरा 17 साल का निकला है। कोर्ट ने नाबालिग लुटेरे को बाल सुधार गृह भेज दिया है। मनप्रीत सिंह मनी और नीतिश दोनों निवासी लिद्दड़ां को कोर्ट में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर लिया है। मनी व नीतिश की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मैनेजर ओहरी को लूटने का साजिशकर्ता पेट्रोल पंप का कर्मी ही है। लूट की साजिश सैलून में बनाई गई थी। पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया है। उसने एक और कर्मी का नाम लिया तो पुलिस उसकी तलाश में भी रेड कर रही है।

    लुटेरे मानते हैं कि वे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पेट्रोल पंप के पास आ चुके थे। साजिशकर्ता ने सड़क पर मैनेजर ओहरी का इंतजार कर रहे लुटेरों को 10 मिनट पहले ही उनके बैंक में जाने की बात फोन के जरिये बताई थी। माना कि वे मैनेजर को गोलियां नहीं मारना चाहते थे, मगर रास्ते में घेरकर बैग लूटना था तो उसने बाइक दौड़ा ली थी। इसलिए गुस्से में मैनेजर की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। देर रात पुलिस कैश और पिस्टल के लिए मनी व नीतिश से पूछताछ करती रही, लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी थी।

  • Mahakumbh : बालू मेें दफन मिला नवजात का शव, जाने मामला

    Mahakumbh : बालू मेें दफन मिला नवजात का शव, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाकुंभ का आज 7वां दिन है। सुबह 10 बजे तक 22.70 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.72 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में बालू के अंदर दफन नवजात की डेडबॉडी मिली है। रात करीब 11 बजे जेसीबी से बालू को समतल करने का काम चल रहा था।

    इसी दौरान लाल कपड़े में लपेटा कुछ दिखा ताे काम कर रहे श्रमिकों ने कपड़ा खोला। देखा तो मृत अवस्था में नवजात लड़का है।इसके बाद काम रोक दिया गया।  पुलिस के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना है। बताया ज रहा है कि रात 10 बजे महाकुंभ में बम की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में बम की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।आज CM योगी करीब 5 घंटे महाकुंभ में रहेंगे।

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी महाकुंभ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की संगोष्ठी में शामिल होंगे। वह परिवार के साथ 6 दिन अवधेशानंद गिरि के शिविर में निवास करेंगे। योगी आज महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक और मौनी अमावस्या अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह शंकराचार्य समेत अन्य संतों से मिलेंगे। पर्यटन प्रदर्शनी, ODOP, वॉक थ्रू गैलरी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी को देखेंगे।

  • Punjab News : Car और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : Car और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सड़क हदासों मेें कई बार कीमती जानें भी चली जाती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां कार और मोटरसाइकिल मेें भीषण टक्कर हुई है। यह हादसा गैरी बुट्टर गांव के पास यह हादसा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार कार और मोटरसाइकिल सवार बठिंडा से डबबाली जा रहे थे। संगत मंडी में सहारा एनजीओ के अध्यक्ष ने बताया कि हमेें सूचना मिली थी कि गैरी बुट्टर गांव में एक हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल युवकों को बठिंडा के सिविल अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया।

    जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और 2 युवकों की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते एम्स अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवार गांव दुनेवाला के निवासी है। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार हो गया।

  • Kapurthala News : 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

    Kapurthala News : 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

    नगदी और कपड़े लूट हुए फरार 

     कपूरथला :  है। जहां नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार एक कश्मीरी कपड़ा विक्रेता से दिनदहाड़े लूट की गई। पीड़ित की पहचान मोहम्मद सफी खोजा निवासी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार सुबह सुल्तानपुर लोधी के पास गांव शाहवाल अंदरीसा में तीन मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने पीड़ित मोहम्मद सफी खोजा को निशाना बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मोहम्मद सफी खोजा को घायल कर दिया। जिसके बाद उससे 12 हजार रुपए की नकदी और करीब 35 हजार रुपए के गर्म कपड़े लूट कर मोटरसाइकिल सवार लुटेरे फरार हो गए।

    घायल मोहम्मद सफी ने बताया कि वह सर्दियों में गर्म कपड़े बेचने का काम करता है और वारदात के समय पैदल ही गांव की ओर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: मोहल्ले में मीट की दुकान खोलने के लेकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: मोहल्ले में मीट की दुकान खोलने के लेकर हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः देर रात उस समय माहोल तनावपूर्ण हो गया, जब नई खुल रही मीट की दुकान को लोग बंद करवाने पहुंच गए। जानकारी अनुसार दिनेश नगर मार्केट में एक दुकानदार की ओऱ से मीट की दुकान खोली जा रही थी। जिसके विरोध में मोहल्ला वासी और मार्किट के लोग इक्ट्ठा हो गए।

    उन्होंने कहा कि मार्केट में पहले ही कई दुकानें मीट की है, वह उन्हें भी बंद करवाने में लगे हुए है, लेकिन आज एक नई दुकान खोली जा रही है। जिसे वह किसी भी हालत में खुलने नहीं देंगे। मोहल्ला वासी की ओर से इस मार्केट में आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है। अगर एक ओर दुकान खुलती है तो इसका असर बच्चों पर काफी बुरा पड़ेगा। क्योंकि स्कूल के लिए बच्चों का यहीं से आना जाना है। वहीं मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि वह दुकान नहीं खुलने देंगे। इस संबंधी विभाग को शिकायत दी जाएगी।

    दूसरी तरफ हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले को लेकर उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। मार्केट के दुकानदारों की ओर से मीट की दुकान को लेकर विरोध किया जा रहा है। अगर कोई शिकायत देता है तो वह उस पर जांच के बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

  • घर मेें लगी भीषण आग, 4 जिंदा जले, जाने मामला

    घर मेें लगी भीषण आग, 4 जिंदा जले, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रुप ले लिया और झुलसने से 4 लोगों की मौत हो गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। इसी पूरी घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। गाजियाबाद में एक घर में भीषण आग लगने से परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

    मृतकों में एक महिला और 3 बच्चे हैं। हादसे के वक्त घर में 8 लोग थे, 4 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना लोनी के कंचन पार्क की है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।

    सचूना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि घर में सो रहे लोग आग लगने से चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घर में 4 लोग मृत मिले हैं। जबकि 4 अन्य हल्के झुलसे हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया।

  • Jalandhar News : एक्टिवा सवार लुटेरे महिला की चेन लूट हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : एक्टिवा सवार लुटेरे महिला की चेन लूट हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : पॉश इलाके गुरु गोबिंद सिंह नगर में महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात हुई है। फगवाड़ा गेट मार्केट एसोसिएशन से बलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि गुरू गोबिंद सिंह नगर में दोपहर को गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल के साथ वाली गली में घर में पाठ था।
    जब लोग घर से बाहर निकल रहे थे तो एक्टिवा पर आए दो लुटेरे स्नैचिंग करके फरार हो गए। एक्टिवा की नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इलाका निवासियों में वारदात के बाद रोष है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
     महिला दो बच्चों के साथ जा रही थी इसी दौरान एक एक्टिवा सवार पीछे उतर गया। दूसरे ने आगे जाकर एक्टिवा रोक ली और जो पीछे उतरा था उसने महिला की चेन खींची और दोनों फरार हो गए।
  • Kapurthala News: आधा किलो हेरोइन की खेप के साथ बीए का छात्र साथी समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Kapurthala News: आधा किलो हेरोइन की खेप के साथ बीए का छात्र साथी समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस बरामद और बाइक भी पुलिस ने की जब्त

    कपूरथलाः आधा किलो हेरोइन की खेप समेत बीए के छात्र को पुलिस ने साथी समेत काबू किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दोनों आरोपियों से हेरोइन के अलावा एक पिस्टल 7.65 एमएम और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों का बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। कांफ्रेंस में एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि डीएसपी-डी परमिंदर सिंह, डीएसपी-सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह, टेक्निकल सेल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के नेतृत्व में एएसआई केवल सिंह पुलिस बल के साथ लिंक रोड गांव भौर के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए, जोकि पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम नवदीप सिंह उर्फ जोबन और जसकरण सिंह उर्फ करण निवासी गांव फरीदेवाल थान मक्खू जिला फिरोजपुर बताया। तलाशी दौरान दोनों से 250-250 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल 7.65 एमएम, पांच कारतूस और बाइक बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि जोबन गुरु नानक कालेज फिरोजपुर का बीए-प्रथम साल का छात्र है। जबकि करण बारहवीं पास है और खेती करता है।
  • Jalandhar News: आज Power Cut, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

    Jalandhar News: आज Power Cut, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

    जालंधर: जरूरी मरम्मत के चलते आज शहर के दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी क्रम में 66 के.वी. लैदर काम्पलैक्स से चलते 11 के.वी. वरियाणा, हिलरां, दोआबा, गुप्ता व लैदर काम्पलैक्स सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी वरियाणा-2, नीलकमल, कपूरथला रोड के अन्तर्गत आते इलाको की बिजली सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

    इसी तरह से 66 के.वी. बबरीक चौक सब-स्टेशन से चलते बस्ती दानिशमंदा, बस्ती गुजां, मंजीत नगर, नजक नगर, लसुडी मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, न्यू रसीला नगर, कर्ण एंकलेव, सतनाम नगर, सुरजीत नगर, ग्रोवर कालोनी, शेर सिंह कालोनी, दिलबाग नगर व आसपास के इलाके सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित होंगे।

  • घने कोहरे के कारण 47 ट्रेनें हुई प्रभावित

    घने कोहरे के कारण 47 ट्रेनें हुई प्रभावित

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में हल्की धूप खिली रहेगी। हालांकि इस दौरान बादल आते-जाते रहेंगे।  वहीं कुछ जगहों पर सुबह-शाम घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में घने कोहरे और ठंड की वजह से 47 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 6 ट्रेनों का समय बदल गया है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में अब दिन में धूप निकलनी शुरू हो गई है।

    वहीं दिल्ली-एनसीआर में हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। बता दें कि मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस धूप की वजह से दिन में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं रात में अभी भी ठंड का असर जारी है। रविवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूरे दिल्ली-एनसीआर यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

    दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इसके कुछ दिनों बाद ठंड से राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा बाकी राज्यों में भी खूब ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।