Blog

  • Punjab News : चलती Car मेें लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती Car मेें लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जीरकपुर : कार को आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 4 वजे जीरकपुर के एरिया लाइट प्वाइंट पर डिवाइडर से टकराने से कार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी दो लोग कार में सवार होकर शिमला से दिल्ली को जा रहे थे और सुबह 4 बजे जब वह जीरकपुर स्थित के एरिया लाइट प्वाइंट पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। जिसके बाद कार मेें आग लग गई।

    बताया जा रहा कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा होने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने कार के चालक तथा मलिक को किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ितों की पहचान तनुज कुमार (33) और मनोज जाटव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और अपने किसी कामकाज के सिलसिले में दिल्ली से शिमला गए हुए थे और शिमला में अपना कामकाज खत्म कर वापिस दिल्ली जा रहे थे। पिछले कई महीने से यहां पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है।

    इसके लिए वहां पर सीमेंट के बेरीगेट्स लगाए हुए हैं रात के अंधेरे में और कोहरे के समय जब कोई भी वहां पंचकूला की तरफ से आता है तो उसे अंदाजा नहीं होता कि यहां पर अचानक से एक छोटा मोड आएगा क्योंकि पीछे कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया। आज की दुर्घटना में भी यही हुआ है कि कार चालक को पहले नहीं पता था कि यहां पर मोड है और अचानक से आकर कार उसी डिवाइडर के साथ टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग पेट्रोल की टंकी तक पहुंच जाने से टंकी ब्लास्ट हो सकती थी जिससे हादसा और भी भयानक हो सकता था।

  • मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फरवरी में होनी थी दोनों की शादी

    मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फरवरी में होनी थी दोनों की शादी

    कानपुरः शादी से पहले युवक ने अपनी मंगेतर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद माैके से भाग निकला। वहीं हत्या के बाद पुरोहित घर से भागते समय CCTV में कैद हुआ है। युवक और युवती दोनों 2 साल से लिव इन में रह रहे थे। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

    शुक्लागंज के ब्रम्हनगर में रहने वाले अजय मिश्रा पूजा-पाठ कराता है। इससे पहले वह पी-रोड स्थित एक मंदिर में भी पुजारी था। चोरी के आरोप में वहां से निकाल दिया गया था। अजय मिश्रा ने 8 महीने पहले गड़रिया मोहाल की राजकुमारी शर्मा के घर में किराए का कमरा लिया था। अजय का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इसके साथ ही चमनगंज निवासी एक विधवा महिला प्रिया कठेरिया (32) से प्रेम संबंध था। प्रिया काे पत्नी बताकर दोनों बगैर शादी किए लिव इन 2 साल से रह रहे थे। प्रिया और अजय की फरवरी में शादी होनी थी।

  • Punjab News: CASO Operation के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    Punjab News: CASO Operation के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    बटालाः शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लेकर बटाला पुलिस ने कासो आपरेशन चलाया। आपरेशन के तहत पुलिस ने गांधी कैंप में छापेमारी की। इस दौरान एसपी, डीएसपी रैंक से अलावा 250 से अधिक पुलिस मुलाजिम शामिल थे।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर उनकी तरफ से चैकिंग अभियान चलाए जाते है। यह आपरेशन लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए जाते है। वहीं शरारती त्तवों पर नकेल भी डाली जाती है। उन्होंने बताया कि आज के आपरेशन के दौरन एक पुलिस एक शख्स को काबू किया है। जिस पर नशे के कई केस दर्ज है। आरोपी से कुछ नशा भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने चलाए जा रहे आपरेशन में लोगों से सहयोग की अपील की है।

  • Punjab News : सूट-बूट में आया चोर, शादी समारोह से बैग लेकर हुआ फरार,  देखें वीडियो

    Punjab News : सूट-बूट में आया चोर, शादी समारोह से बैग लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    लाखों के गहने, 2 फोन, 6 लाख नकदी लेकर हुआ फरार  लुधियाना : चोर और लुटेरों अब मैरिज पैलेसों में शादी समारोह में भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। यह वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मैरिज पैलेस के प्रबंधक भी कही न कही इसके लिए जिम्मेवार है। जो बिना वेरीफिकेशन के शादी समारोह में बाहरी लोगों को घुसने से रोकने में असमर्थ है। ताजा मामला मुल्लापुर दाखा नजदीक बने पैलेस मैरिज विला का सामने आया है। पैलेस में सूट-बूट में घुमता चोर अचानक से सोफे पर पड़ा शादी वाली लड़की के परिवार का बैग उठा कर रफू-चक्कर हो गया। चोरी की यह घटना पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दिलप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अर्बन अस्टेट दुगरी के रहने वाले है। उनकी बहन की शादी मैरिज विला पैलेस फिरोजपुर रोड पर थी। शादी समारोह में सभी मनोरंजन कर रहे थे। इस दौरान एक चोर पैलेस में सूट-बूट पहने आया। जिसके बाद उसने सोफे पर पड़ा बैग उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब परिवार ने बैग ढूंढना शुरू किया तो बैग नहीं मिला। पैलेस में लगे सीसीटीवी चैक करने पर घटना का पता लगा। जिसके बाद घटना की सूचना दाखा-मुल्लापुर की पुलिस को दी। दिलप्रीत ने कहा कि पैलेस के प्रबंधकों से जब इस चोरी के बारे पूछा तो उन्होंने उनसे गलत व्यवहार किया। दिलप्रीत ने कहा कि मैरिज पैलेस के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पैलेस मालिकों को ही करना होती है। दिलप्रीत ने बताया कि बैग में साढ़े 4 लाख के गहने, 6 लाख रुपए की नकदी और 1 आई फोन 14 प्रो 12 थे। फिलहाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द चोर को दबोच लिया जाएगा।
  • Jalandhar News : नशे मेें धुत हमलावरों ने घरों में की तोड़फोड़,  दहशत का माहौल

    Jalandhar News : नशे मेें धुत हमलावरों ने घरों में की तोड़फोड़, दहशत का माहौल

    जालंधर,ens : परशुराम नगर में नशे में धुत हमलावरों ने इलाका निवासियों के घरों में ईंट-पत्थर बरसा कर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कई दुकानों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद इलाके में देर रात दहशत का माहौल बन गया। इलाकानिवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची।

    इलाका निवासी सूरज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक नशे में धुत कुछ हमलावरों ने उनके घर में ईंट-पत्थर बरसाने लगे और धक्का मार कर दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह गेट फांद कर छत के रास्ते घर में घुसे और घर के अंदर पड़ी एक्टिवा, एलसीडी समेत सभी सामान की तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

    परशुराम नगर निवासी अरविंद ने दूसरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसी शरारती तत्वों ने उनकी दुकान में भी तोड़‌फोड़ की और उसके बाद उन्होंने मार्केट में तीन से चार दुकानों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। हमलावरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई है। परशुराम नगर में देर रात दहशत में आए लोगों ने बताया कि उन्होंने रात करीब 1:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी। थाना डिवीजन – नंबर 8 की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच शुरु कर दी है।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब जा रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोंचा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब जा रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोंचा, देखें वीडियो

    आदमपुरः गांव केंदोला में 62 वर्षीय महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में कुत्तों ने महिला को बुरी तरह से नोंच डाला है। जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ज्ञान कौर पत्नी महिंदर सिंह सुबह गुरुद्वार साहिब जा रही थी। रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग नीचे गिर गई और कुत्तों ने आधा कान काट दिया। इसके अलावा कई जगह चोटें भी लगी। महिला ने शोर मचाया तो गांववासी बाहर आए और उन्हें बचाया। इसके बाद बुजुर्ग को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका न इलाज चल रहा है।

    इस मामले में गांव के सरपंच मनजीत सिंह ने कहा कि उनके गांव में घूम रहे स्ट्रे डॉग्स ने दो दिन पहले एक बच्चे कमल को भी जख्मी कर दिया था। आज फिर एक बुजुर्ग महिला को जख्मी कर दिया। इलाके में डॉग्स खतरा बनते जा रहे हैं। इसलिए वे इस मामले को लेकर जल्द ही एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी से मिलेंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।

  • Jalandhar News: गोंडर गैंग के कुख्यात Gangster और Police में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोंडर गैंग के कुख्यात Gangster और Police में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    जालंधर न्यूजः गोंडर गैंग के कुख्यात गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोपी पुलिस रिमांड पर था। पूछताछ के बाद उसे रिकवरी आपरेशन पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुठभेड़ हो गई। आरोपी पर जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके आलावा गिरोह के अन्य सदस्यों को भी हथियार मुहैया कराए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 4 पिस्तौल और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी जख्मी हुआ है। आरोपियों ने पहले गोली चलाई थी। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पुलिस की रिमांड पर थे। हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस आरोपियों को थाना सदर के एरिया में लेकर गई थी। ये एनकाउंटर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया है। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम प्रेस वार्ता कर मामले में अन्य खुलासे कर सकती है।
  • Jalandhar News : करियाना की आड़ में दुकानदार बेच रहा था चाइना डोर, गिरफ्तार

    Jalandhar News : करियाना की आड़ में दुकानदार बेच रहा था चाइना डोर, गिरफ्तार

    जालंधर,ens : सरकार की पाबंदी के बावजूद चाइना डोर बिक रही है। इस डोर की वजह से लगातार आए दिन हादसे हो रहे है। फिर भी यह धड़ल्ले से बिक रही है। पुलिस ने चाइना डोर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चाइना डोर बेचते एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान मानव शर्मा निवासी हरनामदास पुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी करियाना स्टोर की दुकान में चाइना डोर बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी से 15 गट्टू बरामद किए है और आरोपी की एक्टिवा भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी मानव शर्मा नाम का व्यक्ति चाइना डोर बेचने का काम करता है।

    जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी एक्टिवा पर चाइना डोर की सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी काबू कर लिया और चाइना डोर बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Saif पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से India में रह रहा था

    Saif पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से India में रह रहा था

    मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास जो चीजें मिली हैं, उनके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

    पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके उसकी कस्टडी मांगी जाएगी।

  • Jalandhar News: सड़क हादसों में 8 लोग घायल, SSF ने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया

    Jalandhar News: सड़क हादसों में 8 लोग घायल, SSF ने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया

    जालंधरः गत दिन दो सड़क हादते हुए। जिनमें 8 लोग घायल हो गए। हादसे रामा मंडी से होशियारपुर रोड पर हुए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम ने फर्स्ट एड देकर जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया। एसएसएफ के इंचार्ज इमेनुअल मसीह ने कहा कंट्रोल रूम से 2:50 बजे सूचना मिली थी कि रामा मंडी ब्रिज पर कार और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। कार में 4 लोग सवार थे, जो दिल्ली से चंबा जा रहे थे। घायलों को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें एक महिला और तीन पुरुषों को चोटें लगी हैं।

    दूसरे हादसे में जौहला से मंडेल आदमपुर की तरफ जा रहे एक्टिवा सवार की सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें आरती, नवीन, अमृता, हरविंदर सिंह निवासी शाम चौरासी शामिल हैं। एएसआई द्वारका दास ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया गया। इसकी सारी जानकारी आदमपुर थाने के एएसआई गुरमीत सिंह को दे दी गई थी।