पूछताछ के बाद उसे रिकवरी के लिए ले जाया जा रहा था। मौका पाकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया।पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल रिकवर किए। आरोपी पर जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विक्की गौंडर गैंग का सदस्य है। हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस आरोपियों को थाना सदर के एरिया में लेकर गई थी। ये एनकाउंटर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया । आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।Jalandhar News: गोंडर गैंग के कुख्यात Gangster और Police में हुई मुठभेड़, देखें वीडियोhttps://t.co/KNv6GirA74#ShilpaShinde #RajatDalal #UFC311 pic.twitter.com/RXuGttZsAf
— Encounter India (@Encounter_India) January 19, 2025
Blog
-

Jalandhar News: गोंडर गैंग के Gangster से मुठभेड के मामले मे ACP का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर न्यूजः गोंडर गैंग के कुख्यात गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ के मामले मे एसीपी ने खुलासा किया है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी Harpreet सिंह पुलिस रिमांड पर था। -

आपसी विवाद के बाद पती ने बाल्टी से हमला कर पत्नी का सिर फोड़ा, मौत
रायपुरः आपसी विवाद को लेकर पति ने सीमेंट से भरी बाल्टी के हमला कर पत्नी का सिर फोड़कर दिया। जिसके बाद पत्नी बुरी तरह लहूलुहान हो गई। हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि रात 8 बजे दोनों में आपसी विवाद हुआ था। गुस्से में पति रात गजेंद्र यादव ने सीमेंट से भरी बाल्टी पत्नी हेमलता यादव के सिर पर मारी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि पति गाली-गलौच भी कर रहा था। विवाद किस बात को लेकर था यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
-

अश्लीलता की हदें पारः स्कूल में Romance करते दिखे Teacher और Principal, वीडियो वायरल
राजस्थानः स्कूल से एक शिक्षक और शिक्षिका का अश्लील वीडियो सामने आया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा का है।
स्कूल के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें आरोपी शिक्षक और शिक्षिका अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी हरकतें वही हैं, वे कभी एक कोने में तो कभी दूसरे कोने में आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार करते दिख रहे हैं। जब अन्य महिला शिक्षक वहां आती हैं तो वे रुक जाते हैं और झिझकते हैं, लेकिन जैसे ही वह शिक्षिका चली जाती है, वे फिर से अपनी आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं। निलंबन पत्र में वायरल वीडियो का उल्लेख किया गया है, हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी, शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।अश्लीलता की हदें पारः स्कूल में Romance करते दिखे Teacher और Principal, वीडियो वायरल #RajasthanNews #BREAKING #bigbreaking #BreakingNews #viralvideo #NewsUpdate #TikTok #ShilpaShinde pic.twitter.com/AwJwYteWQK
— Encounter India (@Encounter_India) January 19, 2025 -

Shooter Manu Bhaker पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी और मामा की हुई मौत
चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय शूटर व खेल रत्न अवार्डी मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी का रविवार सुबह दादरी में सड़क हादसे में निधन हो गया। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे नेशनल हाईवे 334बी पर दादरी के लोहारू चौक और महेंद्रगढ़ बाईपास के बीच ब्रेजा कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।यह हादसा महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर से हुआ।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनु भाकर के मामा और नानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बता दें कि 2 दिन पहले ही मन्नू भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।
मनु भाकर को शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 वर्षीय मनु भाकर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक के एक संस्करण दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई थीं।
-

Punjab News: 100 करोड़ ठगी मामले में महिला Inspector को समन जारी, ED ने मांगे सबूत
मोहालीः 100 करोड़ की साइबर ठगी मामले में ईडी ने कार्रवाई करते पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को समन जारी किया है। इससे पहले भी ईडी ने उन्हें बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उन्हें ठगी से जुड़े सबूत पेश करने के आदेश दिए गए हैं। अब ईडी ने उन्हें 20 जनवरी को बुलाया है।
अमनजोत कौर जब पिछले साल जनवरी में मोहाली साइबर सेल की प्रभारी थीं, तब उन्होंने 100 करोड़ की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि सेक्टर 108 स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक वरिंदर राज कपूरिया, संकेत, सोनू, रजत कपूर, निखिल और कपिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मामला सामने आने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को चिट्ठी लिखी गई थी। साथ ही उचित जांच की मांग उठाई। फिर उनके पत्र के बाद पिछले साल सितंबर में डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वी. नीरजा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।
-

Punjab News: बुड्ढा दरिया में नहीं जाएगा घरों का गंदा पानी, संत सीचेवाल ने ड्रेन को लगाया बांध
लुधियानाः बुड्ढे दरिया में अब गंदा पानी नहीं जाएगा। राज्यसभा सांसद और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जमालपुर ड्रेन को बंद कर दिया है। शहर के करीब एक लाख घरों से निकलने वाला 60 एमएलडी गंदा पानी अब सीधे जमालपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा श्री गऊघाट साहिब के पास पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसमें 3 मोटर लगाई गई हैं। इनमें से 2 मोटर 24 घंटे काम करेंगी, जबकि एक को स्टैंडबाय पर रखा गया है। यह स्टेशन 225 एमएलडी तक पानी पंप करने की क्षमता रखता है।
यह पूरा काम मात्र 11 दिनों में पूरा किया गया। संत सीचेवाल ने बताया कि बुड्ढा दरिया की पवित्रता बहाल करने के लिए दो चरणों में काम किया जा रहा है। पहले चरण में नदी के किनारे खाली स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया, और दूसरे चरण में प्रदूषित जल को रोकने का काम किया जा रहा है। अब अगला लक्ष्य बुड्ढा दरिया के आसपास स्थित फैक्टरियों, डाइंग यूनिट्स और डेयरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी और कचरे को रोकना है। इसी कड़ी में उन्होंने ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण भी किया है।
-

Punjab News : Medical Help के लिए राजी हुए डल्लेवाल, लगवाया ग्लूकोज
चंडीगढ़ : पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 54 दिन का अनशन पूरा होने के बाद शनिवार रात 1 बजे उपचार लेना शुरू किया। शनिवार को केंद्रीय अधिकारियों के शिष्टमंडल द्वारा खनौरी का दौरा किये जाने के बाद यहां देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। किसानों की मांगों को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। फसलों पर MSP समेत 12 मांगों को लेकर 55 दिन से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया गया है।
शनिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। उन्होंने डल्लेवाल से मिलकर मीटिंग का न्योता दिया। केंद्र की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों ने डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट देने के लिए हामी भर दी और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। मिली जानकारी के अनुसार डल्लेवाल का वजन 20 किलो कम हो गया है। जब वे आमरण अनशन पर बैठे थे, तब उनका वजन 86 किलो 950 ग्राम था। अब यह घटकर 66 किलो 400 ग्राम रह गया है।
खनौरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है। हम यहां आए हैं, ताकि कोई रास्ता निकल सके। केंद्र की तरफ से जो बातचीत का प्रस्ताव दिया गया है उसमें लिखा है- भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ 14 फरवरी को बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे।
-

Jalandhar News: Tractor-Trolley ने बाइक सवार को रौंदा, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक
जालंधरः एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 19 साल के युवक को कुचल डाला। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर के गांव बाणों की के रहने वाले दीपक शर्मा के रूप में हुई है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने मृतक के चाचा राजीव कुमार के बयानों पर अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेहतपुर के गांव बाणों की के रहने वाले मृतक दीपक शर्मा के चाचा राजीव कुमार ने बताया कि वह घर पर थे कि इस दौरान उन्हें फोन आया कि उनके पोते का एक्सीडेंट हुआ है। वह तुरंत घटना स्थल गांव बीड उधोवाल के पास पहुंच गए। पता चला कि दीपक की हादसे में मौत हो चुकी है। थाना मेहतपुर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान हुई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीपक गांव के पास ही एक दुकान पर मजदूरी (वैल्डिंग का काम) करता था। जब ये हादसा हुआ तो मौके पर काफी धुंध थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
-

Punjab News : अस्थियां विसर्जन करने जा रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत 7 घायल
फाजिल्का : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा गांव लक्खे कड़ाईयां के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे मेें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग ब्यास नदी में अस्थियां विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। घटना उस समय हुई जब परिवार अपनी मृत ताई विद्या बाई की अस्थियां लेकर ब्यास नदी की ओर जा रहा था।
मृतक दलबीर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी ताई विद्या बाई का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों के करीब 20 लोग पिकअप में सवार होकर गांव मुहार सोना से अस्थियां विसर्जन के लिए ब्यास जा रहे थे। इसी दौरान गांव लक्खे कड़ाईयां के पास ओवरटेक करते समय से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
मौके पर आसपास के लोग और राहगीर इक्ट्ठा हो गए। सुरजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में उसके पिता दलबीर सिंह(50) और बुआ रुका बाई(60) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
-

Punjab News: MLA गोगी की अंतिम अरदास में पहुंचे कई नेता; दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
लुधियानाः विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की अंतिम अरदास आज गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा माडल टाउन एक्सटेंशन में रखी गई। जिसमें कई राजनीतिक लोग पहुंचे। जिन्होंने उनकी आत्मिक शांति के लिए रखी अंति अरदास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भोग में विशेष रूप से आम आदमी पार्टी के समस्त विधायक और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा मौजूद भी मौजूद रहे। इसी के साथ विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेतागण भी पहुंचे। जानकारी अनुसार गुरप्रीत सिंह गोगी का 11 जनवरी को निधन हो गया था। परिवार के मुताबिक गोगी पिस्टल साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई।