Blog

  • जानें भारत के 5 Famous शहर, जहां का खाना है लाजवाब

    जानें भारत के 5 Famous शहर, जहां का खाना है लाजवाब

    नई दिल्ली– भारतीय खानपान अपनी विविधता और स्वाद के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। खासकर शाकाहारी खाने की बात करें तो यहां हर राज्य और शहर का अपना अनोखा स्वाद और व्यंजन है। आइए जानते हैं भारत के पांच ऐसे फेमस शहरों के बारे में, जहां का शाकाहारी खाना आपका दिल जीत लेगा।

    1. इंदौर, मध्य प्रदेश

    इंदौर को भारत की “फूड कैपिटल” कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां की पोहे-जलेबी का स्वाद सुबह-सुबह की गली-गली में गूंजता है। सर्राफा बाजार की चाट और 56 दुकान का शाकाहारी स्ट्रीट फूड आपकी भूख और स्वाद दोनों को संतुष्ट करेगा। मुख्य व्यंजन: दही बड़ा, भुट्टे का कीस, मालपुआ।

    2. अहमदाबाद, गुजरात

    अहमदाबाद में गुजराती थाली का जादू हर किसी को लुभाता है। मीठा, नमकीन और तीखा – यहां के खाने में हर स्वाद का अद्भुत संगम मिलता है। ढोकला, थेपला और खाखरा जैसे व्यंजन यहां के शाकाहारी खाने को और खास बनाते हैं। मुख्य व्यंजन: गुजराती थाली, खांडवी, उंधियू।

    3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

    गंगा किनारे बसा यह प्राचीन शहर सिर्फ आध्यात्मिकता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन खाने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का टमाटर चाट और कचौड़ी-सब्जी का स्वाद आपको याद रहेगा। बनारस की मिठाइयों में खासतौर पर मलाईयो का स्वाद आपको एक अलग अनुभव देगा। मुख्य व्यंजन: लिट्टी-चोखा, तले हुए कटहल के पकौड़े, मलइयो।

    4. जयपुर, राजस्थान

    “गुलाबी नगरी” जयपुर अपने राजसी शाकाहारी खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां की दाल बाटी चूरमा और गट्टे की सब्जी हर शाकाहारी खाने के शौकीन को आकर्षित करती है। रवा के हलवे और घेवर जैसी मिठाइयां राजस्थान की शान हैं। मुख्य व्यंजन: मिर्ची बड़ा, कचौड़ी, रबड़ी।

    5. बैंगलोर, कर्नाटक

    साउथ इंडिया का यह शहर अपने शाकाहारी खाने के लिए खास पहचान रखता है। यहां के मसाला डोसा और इडली-सम्भर का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। बैंगलोर में पारंपरिक साउथ इंडियन व्यंजनों के अलावा, मॉडर्न शाकाहारी कैफे भी काफी मशहूर हैं। मुख्य व्यंजन: रागी मडु, वड़ा, बिसी बेले भात। भारत के हर राज्य और शहर का अपना अनोखा स्वाद है। यहां के शाकाहारी खाने की विविधता न केवल देशवासियों, बल्कि विदेशियों को भी लुभाती है। इन पांच शहरों की यात्रा सिर्फ पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि खाने के लिए भी की जा सकती है। हाइलाइट्स:
    • इंदौर का पोहा-जलेबी और सर्राफा बाजार।
    • अहमदाबाद की गुजराती थाली।
    • वाराणसी का मलइयो और टमाटर चाट।
    • जयपुर की दाल बाटी चूरमा।
    • बैंगलोर का मसाला डोसा।
    आपने इनमें से कौन-कौन से शहरों का स्वाद चखा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं!
  • Ravindra Jadeja ने रणजी के प्रैक्टिस सेशन में की वापसी, मान ली BCCI की बात

    Ravindra Jadeja ने रणजी के प्रैक्टिस सेशन में की वापसी, मान ली BCCI की बात

    Sports : भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घरेलू ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने रविवार की सुबह सौराष्ट्र टीम के साथ रणजी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। जडेजा के प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे लेग में सौराष्ट्र की ओर से खेल सकते हैं। सौराष्ट्र का सामना 23 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम के पास ग्राउंड सी में दिल्ली से होगा।

    सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनके खेलने की पूरी संभावना है। जडेजा ने आखिरी बार जनवरी 2023 में चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र का नेतृत्व करते हुए रणजी मैच खेला था।

    BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 मेंबर्स वाले भारतीय दल के नाम बताए। स्क्वॉड में 4 ऑलराउंडर्स रखे गए हैं। इसमें एक रवींद्र जडेजा का नाम भी है।

    पिछले हफ्ते BCCI ने मुंबई स्थिति BCCI के हेड क्वार्टर में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रदर्शन को रिव्यू किया गया। मीटिंग के दौरान बोर्ड मेंबर्स ने सीनियर खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर जोर दिया। साथ ही खिलाड़ियों का रणजी खेलना अनिवार्य किया।

  • Jennifer Lopez के तलाक की खबर: क्या फिर अकेली हो गईं पॉप स्टार?

    Jennifer Lopez के तलाक की खबर: क्या फिर अकेली हो गईं पॉप स्टार?

    Entertainment: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस Jennifer Lopez एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनकी पर्सनल लाइफ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज और उनके पति बेन एफ्लेक के बीच मतभेद इस कदर बढ़ गए हैं कि दोनों तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं।

    सूत्रों का कहना है कि जेनिफर और बेन के बीच पिछले कुछ महीनों से लगातार तनाव चल रहा है। उनके व्यस्त शेड्यूल और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया।

    पेशेवर प्रतिबद्धताएं: जेनिफर अपनी म्यूजिक और फिल्मों में व्यस्त हैं, जबकि बेन एफ्लेक अपनी फिल्मों और निर्देशन प्रोजेक्ट्स में। दोनों के व्यस्त कार्यक्रम के चलते एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं।

    अहम की टकराव: कहा जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में अहम की टकराव एक बड़ी समस्या बन गई है।

    करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनके मतभेद इस कदर बढ़ गए कि इसे संभाल पाना मुश्किल हो गया। हालांकि, इस बारे में अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    जेनिफर और बेन की शादी को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहे हैं। उनके तलाक की खबर से सोशल मीडिया पर निराशा और हैरानी का माहौल है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये जोड़ी अपने रिश्ते को फिर से सुधारने की कोशिश करेगी।

  • First Solar वेव ईवा कार भारत में LAUNCH

    First Solar वेव ईवा कार भारत में LAUNCH

    250km की रेंज , शुरुआती कीमत ₹3.25 लाख

    Tech : इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप वायवे मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में पहली सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार वेव ईवा को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 250 किलोमीटर चलेगी। वेव ईवा एक छोटी कार है, जो क्वाड्रिसाइकिल जैसी है। इसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। यह EV 5 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ये कार MG की कॉमेट को टक्कर देगी। इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में इसके कॉन्सेप्ट अवतार में प्रदर्शित किया गया था। एक्स शोरूम कीमत वेव ईवा को तीन वैरिएंट- नोवा, स्टेला और वेगा में पेश किया गया है। इसके बेस वैरिएंट नोवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख है। इसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है। जबकि, कस्टमर बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना ईवी को 3.99 लाख रुपए के शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर खरीद सकेंगे। ये कीमतें पहले 25,000 कस्टमर्स के लिए होगी, जिसकी डिलीवरी 2026 में शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि वेव ईवा में फ्लेक्सिबल सोलर पैनल दिया गया है, जिसके जरिए कार हर दिन 10 किलोमीटर चल सकती है।
  • Jalandhar News : हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला, मौत,  देखें वीडियो

    Jalandhar News : हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आने से महिला की मौत का सामने आया है। मृतका की पहचान  प्रीति पत्नी प्रमोद निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास प्रवासियों के क्वार्टर में रहने वाली महिला हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आ गई।

     जिसके मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति जालंधर में अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए आई थी। पिछले करीब 8 दिनों से प्रीति जालंधर में ही थी। यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे का है। प्रीति की बहन और जीजा कमरे में थे और वह कपड़े धो रही थी।

     प्रीति कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई और कपड़े डालने लगी। इस दौरान उसे हाईटेंशन तारों से करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका की 4 साल की एक बेटी है।

  • Saif Ali पर हमला करने वाले आरोपी को भेजा जेल

    Saif Ali पर हमला करने वाले आरोपी को भेजा जेल

    मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कहा कि आरोपी सैफ अली खान के घर में घुसा था।

    आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे के एक लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास जो चीजें मिली हैं, उनके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

  • बाबा साहेब के संविधान के साथ Congress ने किया खिलवाड़ः JP Nadda

    बाबा साहेब के संविधान के साथ Congress ने किया खिलवाड़ः JP Nadda

    अहमदाबादः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया। लेकिन यहां आज मैं एक बात बताना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। संसद में बिना पास कराए अनुच्छेद 35ए लागू कर दी।

    नड्डा ने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि सेक्युलर शब्द तो हमारे में है ही। क्योंकि हम लोगों ने सभी धर्मों को बराबर माना है, इसलिए सेक्युलर शब्द लगाने की आवश्यकता नहीं है, जो इस्लामिक स्टेट है, उन्हें यह शब्द संविधान में लगाने की जरूरत है। अंबेडकर ने सोशलिजम पर कहा कि किस किस्म की सरकार भारत को चाहिए, इसका फैसला जनता करेगी। इसलिए हम यह शब्द संविधान में नहीं लाएंगे, लेकिन इंदिरा ने सेक्युलर और सोशलिजम शब्द जोड़ा। इंदिरा ने ही इमरजेंसी लगाकर क्रूरता की।

  • Petrol Tanker में विस्फोट से 70 की हुई मौत, 56 घायल

    Petrol Tanker में विस्फोट से 70 की हुई मौत, 56 घायल

    नई दिल्ली : अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश में हादसे की होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही मामला उत्तरी नाइजीरिया से सामने आया है। उत्तरी नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलट गया। जिसके बाद ईंधन फैल गया और विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
    रिपोर्ट के मुताबिक 70 से अधिक शव बरामद किए गए है और 56 व्यक्ति घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक दुकानें नष्ट हो गई हैं। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। उनके इलाज के लिए हर संभव कोशिश जारी है। जानकारी के अनुसार फ्यूल ट्रांसफर के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद गैसोलीन ट्रांसफर करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई।
     नाइजर राज्य के संघीय सड़क सुरक्षा कोर सेक्टर कमांडर कुमार त्सुक्वाम ने भी इस मामले में बयान दर्ज किया। उन्होंने कहा, ‘रोकने के ठोस प्रयासों के बावजूद ईंधन लेने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
  • Punjab News : नगर निगम के खिलाफ यूनियन ने खोला मोर्चा, हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News : नगर निगम के खिलाफ यूनियन ने खोला मोर्चा, हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

    बठिंडाः घरों और बाजारों से कूड़ा उठाने वाले टिप्पर यूनियन मुलाजिमों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते मोहल्लों और बाजारों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। मुलाजिमों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही। जिसके विरोध में उन्होंने यह हड़ताल की है। वहीं आरोप लगायाहैकि नगर निगम की ओर से 100 के करीब मुलाजिमों भी हटाया गया है। जब तक उनकी मांगे और हटाए गए मुलाजिमों को दोबारा काम पर नहीं रखा जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

    टिप्पर यूनियन के प्रधान ने बताया कि नगर निगम की ओऱ से 250 के करीब घरों में कूड़ा उठाने के लिए मुलाजिमों को नौकरी पर रखा गया था। अब बिना किसी नोटिस के 100 के करीब मुलाजिमों को हटा दिया गया है और न ही मुलाजिमों को अब तक तीन महीने की कोई भी सैलरी नहीं दी गई है। जिससे उनका घरों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • दिल्ली चुनाव में Congress के 40 प्रचारकों की सूची जारी

    दिल्ली चुनाव में Congress के 40 प्रचारकों की सूची जारी

    चंडीगढ़ :  दिल्ली विधान चुनाव मे राजनितिक खेला अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है। चुनावों को संपन होने मे करीब दो हफ्तों का समय शेष बचा है। इसलिए सभी पार्टियों की ओर से चुनावी कैंपेन की प्रितिक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची मेें पंजाब से भी 3 सीनियर नेताओं को जगह दी गई है।

     पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कपूरथला के भुलत्थ से विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा के नाम सूची में शामिल है।

     बताया जा रहा है कि इन नेताओं का चयन हाल ही में पंजाब में हुए चुनावों में उनके कार्यो को देखकर किया गया है। कांग्रेस दिल्ली में पंजाबी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस बार पार्टी ने जमीनी नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।