Blog

  • आज का राशिफल, 19 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 19 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि: आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है।आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ प्रॉमिस न करें। किसी रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे।यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचे। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी।कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज जीवन में एक नया दृष्टिकोण लेकर आएंगे, जिससे आपमें सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव रहेंगे।खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे उतनी ही जल्दी आपको सफलता मिलेगी।ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपका विरोश कर सकते हैं, सबके साथ ताल-मेल बनाकर रखें। आज पैसों के लेन-देन में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। दूसरों की बातों में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। किसी कारण आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।परंतु किसी भी प्रकार का डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे।सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है। आज आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने की कोशिश करेंगे।आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग आपसे से प्रभावित होंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता से दूसरो को प्रभावित करेंगे। आज दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें।अगर किसी प्रकार की उलझन मन में चल रही है तो आज अपने दोस्त से शेयर करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी।अगर सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही सफलता मिलने वाली है।

    मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन है।आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे।आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन लोगों के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो आज दूर हो जाएगी । आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिलेगी। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।

    कुंभ राशि:आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, इससे समाधान मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है।

    मीन राशि:आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग नया व्यापार शुरू किये है या नौकरी जॉइन किये हैं उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

  • Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियानाः कमिशनरेट पुलिस ने जगराओं के गांव कमालपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह और मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि आरोपियों का तीसरे साथी सुखबीर सिंह फरार है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए ADCP देव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने रात करीब 10:15 बजे कुछ बदमाशों की रेकी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया था । इस हमले में सदर के थाना प्रभारी पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। एसएचओ की आंख नजदीक छोटी तलवार जबकि चौकी इंचार्ज की उंगलियों पर वार किए गए।

    थाना सदर के इलाके मे करीब 3 दिन पहले निहंगों की वेशभूषा मे 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति से आल्टो कार हथियारों के बल पर छीन ली थी। इसी मामले में बीती देर रात एसएचओ हर्षवीर वीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम गांव कमालपुर में बदमाशों को ढूंढने के लिए उनकी रेकी करने गए थे। पुलिस टीम को देख कर एक युवक ने शोर मचा दिया। इस बीच कुछ अन्य युवकों ने भी पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।

  • Punjab News : फर्जी High Security Number Plate लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : फर्जी High Security Number Plate लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पठानकोट : स्थानीय पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली फर्जी प्लेट लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र रोशन लाल वासी वार्ड 8 , अश्वनी कुमार वासी तारागढ़ और सोनू के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमेर सिंह मान ने बताया कि शहर में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाले सक्रिय थे। पुलिस द्वारा इन आरोपियों को तलाश की जा रही थी। इस गिरोह का मास्टर माइंड सोनू है, जो अपनी दुकान से ग्राहकों से डील करता था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान 10 मोटरसाइकिल, 2 ऑटो और एक गाड़ी बरामद की है।

    प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग यहां फर्जी नंबर प्लेट लगवाने आते थे। पुलिस इस गिरोह मे शामिल अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

  • जानें ये 5 जानवर जो मुंह से पैदा करते हैं बच्चे

    जानें ये 5 जानवर जो मुंह से पैदा करते हैं बच्चे

    नई दिल्ली:— प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है और जानवरों की दुनिया में ऐसी कई अद्भुत चीजें होती हैं जो इंसानों को हैरान कर देती हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो अपने मुंह से बच्चों को जन्म देते हैं? आइए जानते हैं ऐसे 5 जानवरों के बारे में जो इस अद्भुत प्रक्रिया के लिए मशहूर हैं।

    1. सुरिनाम टॉड (Suriname Toad)

    सुरिनाम टॉड, जो दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाया जाता है, अपनी अनोखी प्रजनन प्रक्रिया के लिए प्रसिद्ध है। मादा टॉड अपने अंडों को पीठ की त्वचा में सुरक्षित रखती है। बच्चे त्वचा के अंदर विकसित होते हैं और जब पूरी तरह तैयार हो जाते हैं, तो त्वचा से बाहर निकलते हैं। यह प्रक्रिया इसे शिकारियों से बचाने में मदद करती है। The Creature Feature: 10 Fun Facts About the Surinam Toad — Mary Bates, PhD

    2. सी हॉर्स (Seahorse)

    समुद्री घोड़ा एक और अनोखा जीव है। इसमें नर सी हॉर्स अंडों को अपने विशेष पाउच में रखता है। पाउच में ही अंडे सुरक्षित रहते हैं और वहीं से बच्चे बाहर आते हैं। यह प्रक्रिया समुद्री जीवन का एक अद्भुत उदाहरण है। Seahorses Are One of the Deadliest Creatures in the Sea. Yes, Seahorses.

    3. डिस्कस फिश (Discus Fish)

    डिस्कस फिश मीठे पानी में पाई जाती है और अपने बच्चों को मुंह में सुरक्षित रखने के लिए जानी जाती है। जब तक बच्चे खतरे से बाहर नहीं हो जाते, मादा मछली उन्हें अपने मुंह में छिपा कर रखती है। Care Guide for Discus Fish – The King of the Freshwater Aquarium – Aquarium Co-Op

    4. अफ्रीकन सिकलिड (African Cichlid)

    अफ्रीकन सिकलिड मछली भी अपने मुंह से बच्चों को जन्म देने के लिए मशहूर है। मादा मछली अपने अंडों को मुंह में रखती है और जब बच्चे अंडों से बाहर आते हैं, तो कुछ समय तक उनकी देखभाल इसी तरह करती है। Types of African Cichlids | 5 FantaSEA Favorites - Maryland Aquarium Design, Installation, and Maintenance

    5. फ्रॉगमाउथ बर्ड (Frogmouth Bird)

    यह पक्षी अपनी अनोखी प्रजनन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। फ्रॉगमाउथ बर्ड अपने अंडों को मुंह में रखकर उनकी देखभाल करता है और सुरक्षा प्रदान करता है। यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। Papuan Frogmouth: Fact File | Cairns Zoom & Wildlife Dome

    इन जानवरों की यह अनोखी प्रक्रिया उनके बच्चों को शिकारियों और पर्यावरणीय खतरों से बचाने का एक प्राकृतिक तरीका है। यह दिखाता है कि जीवों ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कितनी विविधता और रचनात्मकता विकसित की है।

    हाइलाइट्स:
    • सुरिनाम टॉड और सी हॉर्स जैसे जीव प्रजनन की अनोखी प्रक्रिया अपनाते हैं।
    • डिस्कस फिश और अफ्रीकन सिकलिड अपने मुंह से बच्चों को सुरक्षित रखते हैं।
    • फ्रॉगमाउथ बर्ड बच्चों की सुरक्षा के लिए अनोखा तरीका अपनाता है।
    जानवरों की यह अनोखी दुनिया हमें सिखाती है कि हर जीव अपने तरीके से जीवन को संरक्षित करता है। इन अद्भुत जीवों के संरक्षण के लिए हमें जागरूकता बढ़ानी चाहिए और प्रकृति के इन करिश्मों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
  • होंडा एक्टिवा-ई और होंडा QC1 भारत में लॉन्च, 90,000 से शुरू

    होंडा एक्टिवा-ई और होंडा QC1 भारत में लॉन्च, 90,000 से शुरू

    102km तक की रेंज, टॉप स्पीड 80kmph

    Tech: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवी-ई और QC1 लॉन्च कर दिए हैं। एक्टिवी-ई की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और QC1 की प्राइस 90,000 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। ये कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हैं। इन दोनों स्कूटर की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। आप 1,000 रुपए की टोकन राशि पर इनकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने दोनों ईवी को नवंबर-2024 में भारत में पेश किया था। इन दोनों स्कूटर की डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी। यह दोनों EV स्कूटर ओला की S1 सीरीज को टक्कर देंगी। एक्टिवा-ई में स्वेपेबल बैटरी और QC1 में फिक्स्ड बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक्टिवा-ई 80 किमी की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है और एक बार फुल चार्ज करने पर 102km चलेगी। वहीं, QC1 में फुल चार्ज पर 80km की रेंज और टॉप स्पीड 50kmph मिलेगी। होंडा 3 साल/50,000 किमी की वारंटी, तीन मुफ्त सर्विस और कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है। ये वारंटी ऑफर शुरुआती एक साल में ईवी खरीदने वालों के लिए अवेलेबल है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और QC1 एक एडवांस्ड और अट्रेक्टिव डिजाइन वाली ईवी है। दोनों ईवी का डिजाइन एक जैसा ही है, सिर्फ QC1 के रियर व्हील में हब मोटर दी गई है। वहीं, एक्टिवा-ई के रियर व्हील के साइड में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। दोनों ईवी के फ्रंट एप्रन में LED हेडलैंप दिया गया है, जो टर्न इंडिकेटर्स और स्लीक LED DRL के साथ इंडीकेटेड है। बॉडीवर्क शाइनी है, जिसमें कर्व्ड और सीधी लाइनों का मिक्सअप दिया गया है। दोनों ईवी में 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू शामिल हैं।
  • अमेरिका में TikTok बैन! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

    अमेरिका में TikTok बैन! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

    वाशिंगटन: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने TikTok पर बैन लगाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के मद्देनजर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्णय के तहत चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले TikTok को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।

    अमेरिकी सरकार और कई विशेषज्ञों का मानना है कि TikTok के जरिए संवेदनशील डाटा चीन के हाथों में जा सकता है। इस मामले पर चर्चा करते हुए न्यायालय ने कहा कि “देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। यदि किसी एप्लिकेशन से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है, तो उसे तुरंत प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।”

    TikTok के खिलाफ यह मामला कई महीनों से चल रहा था। अमेरिकी सरकार ने पहले ही इस एप को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं और इसे प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। TikTok ने इस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में अपना अंतिम फैसला सुनाया।

    TikTok ने इस फैसले पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि वे इस निर्णय से असहमत हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम अमेरिकी कानून का पालन करते हैं और यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।” कंपनी ने यह भी कहा कि वे अपनी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

    TikTok के प्रतिबंध से लाखों अमेरिकी यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स प्रभावित होंगे। कई क्रिएटर्स ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पहचान बनाई है और इसका उपयोग अपनी रोजी-रोटी के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैसले को लेकर मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं।

    एक क्रिएटर ने कहा: “यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है। हम इस फैसले के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।”
  • Punjab News: 2 Medical Shop को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 Medical Shop को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। वहीं घुमार मंडी में आज करीब साढ़े 3 बजे दो मैडिकल शाप को बाइक सवार दो चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने राड की मदद से दुकान के ताले तोड़े। बदमाशों ने दोनों दुकानों में करीब 1 घंटे के दरमियान चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर एक दुकान से 35 हजार नकदी और दूसरी दुकान से 25 हजार नकदी और एक सोने का कड़ा चुरा कर ले गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये चोरी की घटना कैद हो गई।

    जानकारी देते हुए घुमार मंडी में मैडिकल शाप मालिक तरुण ने कहा कि बीती रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। आज सुबह जब दुकान आकर खोली तो हैरत में पड़ गए। दुकान के अंदर सामान से छेड़छाड़ नहीं थी लेकिन शटर के ताले टूटे थे। दराज में रखी नकदी करीब 35 हजार रुपए चोर चुरा कर ले गए। सीसीटीवी चैक करने में चोरों की वारदात का खुलासा हुआ। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब डाला हुआ था और सिर पर टोपी पहनी है।

    वहीं कुछ दूरी पर मैडिकल सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले सुमेश मेहरा ने कहा कि 3.55 सुबह सीसीटीवी कैमरे में ताले तोड़ने की आवाजें आ रही है। बदमाश उनकी दुकान से करीब 25 हजार रुपए और मां का सोने का कड़ा जिसकी कीमत करीब 1 लाख है वह चुरा कर ले गए। बदमाशों ने दोनों दुकानों को टारगेट बनाया है। दोनों चोरों ने वारदात के समय नशा किया हुआ था। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सीसीटीवी और शिकायत दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।

  • वक्त से पहले आंखों को बूढ़ा बना देती है  Vitamin A की कमी

    वक्त से पहले आंखों को बूढ़ा बना देती है Vitamin A की कमी

    Health : आंखें हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग हैं, और इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है आजकल की लाइफस्टाइल, जिसमें लंबे समय तक कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल शामिल है, आंखों पर बुरा असर डालती है। विटामिन ए की कमी, आंखों को वक्त से पहले बूढ़ा बना सकती है। विटामिन ए आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्व है, और इसकी कमी से नाइट ब्लाइंडनेस, आंखों का सूखापन, और नजरों से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद ज़रूरी है।

    गाजर विटामिन ए का एक बड़ा सोर्स है। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों को पोषण मिलता है।

    शकरकंद भी बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये विटामिन सी, पोटेशियम, और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है।

    पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेड से बचाने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व मोतियाबिंद और उम्र से जुड़े मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों की समस्याओं के खतरे को भी कम करते हैं।

    अंडे विटामिन ए, ल्यूटिन, और जेक्सैंथिन के अच्छे सोर्स हैं। ये पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    दूध, दही, और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी विटामिन ए के अच्छे स्रोत हैं। ये कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं जो हड्डियों और आँखों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हैं।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री

    संगरूरः केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत के ज्वाइंट सचिव प्रिया रंजन सहित पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारीगण शनिवार शाम को खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जाना। कुछ समय के बाद डल्लेवाल ने सेहत नाजुक होने के कारण अधिकारियों से बातचीत से किनारा करते हुए किसान नेताओं को अधिकारियों से बातचीत करने का आग्राह कर दिया। प्रिया रंजन के साथ किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ आदि द्वारा मुलाकात की जा रही है।

    बता दें कि हरियाणा से खनौरी पहुंचे 10 किसानों ने शुक्रवार को हरियाणा की सीमा में दो दिन से आमरण अनशन कर रहे 111 किसानों के साथ ही आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।इसके साथ ही अब हरियाणा की सीमा में आमरण अनशन करने वालों की संख्या 121 और डल्लेवाल को मिलाकर 122 हो गई है। दूसरी तरफ 53 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

    बताया जा रहा है कि डल्लेवाल देर रात से उल्टियां करते रहे। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है। इसी बीच हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पंजाब सरकार पर डल्लेवाल की सेहत को लेकर झूठी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि 53 दिन से कोई केवल पानी पी रहा हो और उसकी सेहत में सुधार भी हो रहा हो। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घोषणा की कि यदि कोई साबित कर दें कि डल्लेवाल ने आंदोलन के दौरान कुछ खाया है तो वह अपनी करीब 30-35 करोड़ की संपत्ति उसके नाम कर देंगे।

  • Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर भगवान भरोसे कैंट स्टेशन, बाहर नहीं कोई कर्मचारी तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर भगवान भरोसे कैंट स्टेशन, बाहर नहीं कोई कर्मचारी तैनात, देखें वीडियो

    पठानकोटः गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां जिला पठानकोट के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और बीएसएफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही है, वहीं अगर बात करें पठानकोट कैंट स्टेशन की तो यहां भी सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है। क्योंकि सुरक्षा के साथ कैंट स्टेशन के गेट बनें मोर्चे खाली थे। सुरक्षा को देखते हुए जो मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे, वहां पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था, लेकिन जब हमारी टीम ने वहां जाकर सुरक्षा की जांच की तो 3 कर्मचारी पहुंचे जिनके द्वारा यात्रियों के सामान की जांच की गई।

    इस संबंध में जब यात्रियों से बात की गई तो उनका कहना था कि कैंट स्टेशन पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है, न ही बाहर से आने वाले यात्रियों की कोई चेकिंग हो रही है और न ही किसी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो वे खुद ही सफाई देते हुए नजर आए।