Blog

  • आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 12 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 53 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। मीडिया संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खुबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आजअपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देंगे।

    वृष राशि: आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं। जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि: आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाले लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी। विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

    कर्क राशि: आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप परिवार के साथ छोटी मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।जिससे जीवन में खुशियां आएगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे।

    सिंह राशि: आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भागदौड़ हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच रखें। आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। अच्छे लाभ की संभावना है। बिजनेस संबंधी कोई यात्रा हो सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

    कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस रिलेटेड आपकी कोई यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है।

    तुला राशि: आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। आज आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक तथा हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको आपके कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अधिक उत्तेजित होने से बचें। पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

    धनु राशि: आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से मुद्दों को हल करने की कोशिश करें।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए कोई ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों के आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी।

    कुंभ राशि: आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप अच्छी रणनीति के साथ कार्यक्षेत्र का काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।

    मीन राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज आपको किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खानपान का ध्यान दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

     

  • जालंधर: बोलेरो के नीचे आने से बाल बाल बचा लड़का, देखें दिल दहलाने वाली Live वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर निजात्म नगर के पास दोपहर के वक्त मैकी ट्रक (बोलेरो) की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सारा घटनाक्राम गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया था। सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि उक्त बोलेरो चालक कैसे युवक को अपने चपेट में ले लेता है और फिर कैसे गाड़ी निकाल कर ले जाता है। हालांकि घटना में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

    मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे के करीब 24 वर्षीय युवक निजात्म नगर में अपनी गाड़ी पार्क कर बाहर निकला था। इतने में बोरेलो चालक आ गया। युवक की गाड़ी कहीं बोलेरो के साथ लग न जाए तो वह रोड साइड पर खड़ा हो गया। इतने में बोलेरो चालक ने जल्द जल्द में गाड़ी निकालने के चक्कर में युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद उक्त आरोपी बोरेलो चालक वहां से फरार हो गया था। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

  • RBI जल्द कर सकता है DIGITA की स्थापना!

    फेक लोन ऐप्स अब नहीं कर सकेंगे Scam

    PTI, नई दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बाजार में ऐसे कई ऐप हैं जो तुरंत लोन देते हैं। साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि को रोकने के अपने प्रयासों के तहत, RBI एक डिजिटल इंडिया ट्रस्ट एजेंसी (DIGITA) स्थापित करने पर विचार कर रहा है। एजेंसी का लक्ष्य मिनटों में लोन जारी करने वाले एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाना है।

    फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स पर लगाम

    एजेंसी ने कहा कि यह डिजिटल लोन ऐप्स के सत्यापन को सक्षम करेगा और इनकी एक सार्वजनिक रजिस्ट्री बनाए रखेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, जो एप्लिकेशन DIGITA के हस्ताक्षर से प्रमाणित नहीं हैं, उन्हें इसका उपयोग करने की अनुमति नहीं है। RBI की यह एजेंसी डिजिटल क्षेत्र में वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण चौकी के रूप में कार्य करेगी।

    उन्होंने कहा कि DIGITA को एक बार उन ऐप्स की जांच करने का काम सौंपा जाएगा जो डिजिटल लोन प्रदान करते हैं। इससे वेरिफिकेशन प्रोसेस में अधिक ट्रांसपेरेंसी आएगी और फर्जी ऐप्स को डिजिटल लोने देने से रोकता है। हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने Google के साथ व्हाइट लिस्ट में डालने के लिए आईटी मंत्रालय के साथ 442 अद्वितीय डिजिटल लोन देने वाले ऐप्स की एक सूची प्रदान की है।

  • रिश्ते में कभी न भूलें ये चार महत्वपूर्ण बातें

    Relationships- हर रिश्ता में प्यार, विश्वास और समझ पर टिका होता है। एक खुशहाल रिश्ता बनाए रखने के लिए, दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के प्रति ईमानदार, सच्चा और समर्पित होना चाहिए। रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर आप इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

    आज हम आपको चार महत्वपूर्ण बातें बताएंगे, जो आपको एक खुशहाल रिश्ता बनाने में मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं वो चार बातें क्या हैं?

    1. रिश्ते में समस्याएं आना स्वाभाविक है। यदि आप समस्याओं से भागते हैं, तो वे बड़ी हो सकती हैं और आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती हैं। समस्याओं का सामना करें और उनका समाधान खोजने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर काम करें।

    2. जब आप परेशान या गुस्सा हों, तो शांत होने के लिए कुछ समय लें। अपने साथी पर गुस्सा न निकालें, क्योंकि इससे झगड़ा हो सकता है। शांत होकर, आप अपनी बात समझदारी से कह सकते हैं और समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं।

    3. रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए, आपको अपने अतीत को पीछे छोड़ना होगा। अपने साथी को बार-बार उसकी गलतियों की याद न दिलाएं, क्योंकि इससे उसे दुख और गुस्सा आ सकता है। क्षमा करें और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

    4. अपने पार्टनर को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने दें। उनके इमोशन को सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें। अपने इमोशन को भी व्यक्त करें, ताकि आपके पार्टनर को पता चले कि आप क्या महसूस कर रहे हैं।

    इन चार बातों को ध्यान में रखकर आप अपने रिश्ते में खुशी और प्यार बनाए रख सकते हैं। हालांकि खुशहाल रिश्ते के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें, जैसे-

    • एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और सच्चा रहें।
    • अपने साथी का सम्मान करें।
    • एक-दूसरे के लिए समय निकालें।
    • एक-दूसरे की बातें सुनें और समझें।
    • एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें और प्यार करें।

    एक खुशहाल रिश्ता बनाने और बनाए रखने में समय, प्रयास और समर्पण की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आप इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आप एक मजबूत और स्थायी रिश्ता बना सकते हैं।

  • शिव महापुराण कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति : तरुण डोगरा

    डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता श्री-श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज ने दिया शिव भक्तों को आशीर्वाद

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन रविवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से कहा कि शिव कथा सुनने से मनुष्य की जिंदगी में परिवर्तन आता है और कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जो मंगल कलश होता है वह धर्म का प्रतीक है, वह हमेशा शुभ कार्य में स्थापित होता है और जब हम कोई धर्म कार्य करते हैं, तो उसको हम स्थापित करते है। इसलिए यहां पर शिव महापुराण ग्रंथ स्थापित कर उसे श्रवण किया जाता है वहां पर हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है और जो इसको भावपूर्वक सुनता है उसका कल्याण होना अनिवार्य है।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्यनारायण जी का व्रत व तप करने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है और प्रभु की भक्ति व सुमिरन से हमें कभी भी भय नहीं होता और जीवन के अंत में प्राणी को कोई भी कष्ट नहीं होता। उन्होने बताया कि श्री शिव महापुराण में बताया गया है कि जो प्राणी कलयुग में भगवान का भजन करेंगे, उन्हें कोई कष्ट-कलेश नहीं होगा। उन्होने बताया कि इस धरती पर जीव अकेला पैदा हुआ था और अकेला ही इस संसार को छोड़कर जाएगा। वह इस संसार में जो भी भले-बुरे कर्म करता है, उनका भुगतान भी उसे स्वयं ही भुगतना पड़ता है।

    उन्होने कहा कि किस प्रकार भगवान ने अनेक अवतारों में जन्म लेकर इस धरती को अधर्म से धर्म के मार्ग पर चलाया है और आज उस प्रभु के द्वारा ये सारी सृष्टि रचित है जिसे इस धरती का एक-एक जीव जानता है, लेकिन आज के इस युग में लोग भगवान को न मानकर अपने आपको स्वयं भगवान का स्थान देने लगे हैं। जिससे इस धरती पर प्रलय आने का भी योग बन सकता है क्योंकि अगर ये मानव रूपी जीवन स्वयं ही भगवान बन जाए, तो इस सारी सृष्टि का संचार कौन करेगा? उन्होने भक्तों को बताया कि बर्ष में एक बार इस मानव रूपी जीवन को सुप्रसिद्ध स्थान गया जी में जाकर अपने पूर्वजों का भगवान को साक्षी मानकर पिंडदान जरूर करना चाहिए, ताकि हमारे इस नश्वर जीवन का उद्धार हो सके।

    उन्होने कहा कि अगर हमें भगवान को पाना है तो प्रभु सिमरन मात्र से ही हमारे पास पंहुच जाते हैं। उन्होने शिवमय प्रवचनों की बौछार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति प्रभु की शरण में जाता है भगवान स्वयं ही उसका बेड़ा पार लगा देते हैं क्योंकि प्रभु का नाम लेने मात्र से ही सब पाप धुल जाते हैं। उन्होने सैंकड़ों की तादाद में बैठे श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रभु सिमरन करने व प्रभु के दिखाए मार्ग पर चलने से ही मोक्ष प्राप्त हो सकता है।

    उन्होने कहा कि हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखती है। क्योंकि ये मानव जीवन एक हवा का झोंका है, जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो, तो हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए।

    उन्होने कहा कि भागवत कथा सिर्फ सुनना ही नहीं, बल्कि इसको अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की परीक्षा हर काल-खण्ड में होती रही है और परमात्मा उनका साथ देते रहे है, किन्तु बुरे लोगों को दौलत, पद, प्रतिष्ठा देकर परमात्मा उनका साथ छोड़ते रहे है। उन्होने कहा कि शिक्षा खुद को धनी, प्रतिष्ठित बनाने से ज्यादा उचित है कि अपने को अच्छा बनाओ, ताकि परमात्मा हमारे साथ हमेशा रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवत कथा का वख्यान करते हुए बताया कि जब हम कोई कार्य करते हैं, यानी अपना दिया गया कर्तव्य पूरी निष्ठा से नहीं करते हैं तो न केवल अपने कर्म को धोखा देते हैं, बल्कि स्वयं अपने आप को धोखा देते हैं। क्योंकि कर्म करने वाले को इतनी हानि नहीं होती जितनी साधारणतय: कमतर कार्य करने से स्वयं अपने आप को होती है।

    उन्होने कहा कि अगर हम अपने किए हुए कर्तव्य को निष्ठा से पूर्ण नहीं करते, तो हमें आलस्य दबा लेगा और फिर हम वैसा साधारण कार्य ही करने के अभ्यस्त हो जाएँगे। परंतु हमें पूरी निष्ठा से किये गए श्रेष्ठ कार्य जिसमें अपेक्षाकृत अधिक ध्यान, श्रम, अध्यवसाय लगते हैं, हमें वही कार्य करने चाहिए, जिससे  हमारा आत्मविश्वास धीरे-धीरे समाप्त न होकर आगे बढ़ता रहे और एक दिन ऐसा आएगा, जिससे हमारे द्वारा किए गए कर्मो का फल हमें स्वर्ग और नर्क की ओर स्वयं परिणामस्वरूप ले जाएगा।

    उन्होने शिव ज्ञान की गंगा बहाते हुए कहा कि हम जो  कुछ करें, चाहे वह घर का कार्य हो या दुकान, आफिस अथवा सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र का और जिसमें हमें चाहे आय भी कम हो, फिर भी हम अपने कार्य को अधूरे रूप से न करें। उन्होने कहा कि हमारी इन सभी बातों की मौलिकता और कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। वहीं स्वयं हमारी अंतरात्मा भी इससे संतुष्ट होगी। 

    वहीं कथा के पांचवें दिन उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध नगरी डेरा बाबा रूद्रानंद जी महाराज आश्रम के अधिष्ठाता श्री-श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज ने कथा स्थल पर पहुंचकर सैकड़ो श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

  • देशराम गौतम ने कुटलैहड़ उपचुनाव के लिए ठोकी टिकट के लिए ताल

    ऊनासुशील पंडित :ऊना के निजी होटल में कांग्रेस प्रदेश सचिव देसराज गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया । इस मौके पर उनके साथ बीडीसी सदस्य शोभित गौतम  के साथ अन्य कांग्रेसी समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर देशराज गौतम ने जहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई वहीं उन्होंने बाकी विधायकों के ऊपर तंज करते हुए कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को छोड़ने और अपनी सरकार को अस्थिर करना यह कहां तक नैतिकता है।

    वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को जनता ने पांच साल के लिए चुना है। और यह सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगी। वही देश राज गौतम ने कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से टिकट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब से हमने होश संभाला है। तब से लेकर आज तक हमने कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सुबह जनता की समस्याओं को हल करने से होती है ।और शाम तक पार्टी को मजबूत करने का कार्य जारी रहता है।

    वही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी युवा चेहरे को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में प्रत्याशी को चुनाव क्षेत्र में उतारना चाहती है तो हमारे पास शोभित गौतम युवा चेहरा है। जो कांग्रेस युवा में प्रदेश सचिव की भूमिका निभा रहा है। वही  इलेक्टिट बीडीसी सदस्य भी निर्वाचित है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। ओर एक बार हमें भी शीर्ष नेतृत्व मौका दे ताकि हम इस चुनाव को जीतकर प्रदेश सरकार को ओर मजबूत कर सके।

    उन्होंने साथ मे यह भी कहा कि आलाकमान हमे टिकट नही भी देता है तो जो भी कैंडिडेट मैदान में उतारेंगे।हम उसका पूरा साथ देंगे। और सीट जीत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की झोली में डालेंगे।

    इस मौके पर गुरचरण सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान कुलदीप चंद चरौला ,पूर्व प्रधान तनोह सरदार दलजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम चंद रैंसरी, रिटायर्ड कैप्टेन धर्मपाल ,रिटायर्ड सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह,गुरवचन सिंह वार्ड पंच नंगल सलागड़ी, कमल शर्मा रिटायर्ड प्रवक्ता, संदीप कुमार (बबलू) चरौला ,सुखदेव सिंह सैनी अधिशासी अभियंता, कैप्टेन धर्मपाल,मोहित शर्मा,परवीन धरमवीर, ,अनिल शर्मा, डॉ अनिल गौतम, अर्पित अंकुर  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • श्रीमद्भागवत कथा : पहले दिन परीक्षित जन्म और सुखदेव का वृत्तांत सुनाया

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना के गांव बदोली में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान कथा पहले दिन विशाल शोभायात्रा से शुरू हुई।कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी वृंदावन धाम वालों ने लोगों को शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। 

    पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है। कथा व्यास महाराज ने परीक्षित जन्म आगमन की कथा सविस्तार सुनाई।

    उन्होंने बताया कि पांडवों के पुत्र अर्जुन, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु, अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा, जो राजा विराट की पुत्री थी। वह अभिमन्यु को ब्याही गई थी। युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांच पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया, लेकिन वे पांडव ना होकर द्रोपदी के पांच पुत्र थे। जानबूझकर चलाए गए इस अस्त्र से उन्होंने उत्तरा को अपना निशाना बनाया। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा उस समय गर्भवती थी। बाण लगने से उत्तरा का गर्भपात हुआ और गर्भपात होने से परीक्षित का जन्म हुआ।

    इस मौके पर गांव बदोली निवासी व बाहर से भी अतिथियों ने भागवत ज्ञान भाग लिया।

  • पूरी यात्रा में मिलता रहा जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा के सम्मान का संकल्प पूर्ण

    बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ संपन्न की पदयात्रा

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव को किया स्मरण

    सबके लिए हिम्मत और सतत प्रेरणा का सबब बनी आस्थामयी पदयात्रा

    बेटी की संकल्प पूर्ति में पिता मुकेश अग्निहोत्री साये की तरह रहे साथ

    ऊनासुशील पंडित: स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अधूरी इच्छा को पूरा करते हुए उनकी बेटी डॉ. आस्था ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी पदयात्रा का संकल्प पूर्ण किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निस्वार्थ त्याग और जीवन पर्यन्त समर्पण के सम्मान को अर्पित यह आस्थामयी पदयात्रा सबके लिए हिम्मत और सतत प्रेरणा का सबब बनी है।

    बता देें, डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को हरोली से पदयात्रा आरंभ की थी। 70 किलोमीटर की यह पदयात्रा आज तीसरे दिन रविवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के साथ संपन्न हुई। इस मौके डॉ. आस्था ने अपने पिता मुकेश अग्निहोत्री के साथ अपनी मां स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति और सभी के लिए माता चिंतपूर्णी के आशीर्वाद की प्रार्थना की। सभी ने 

    प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के त्याग, समर्पण और उनके निस्वार्थ सेवा भाव को स्मरण कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। 

    बेटी के लिए माता-पिता की दोहरी भूमिका में रहे मुकेश

    इस पूरी पदयात्रा में उनके पिता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी के संकल्प को पूरा करने के लिए साये की तरह हर कदम उनके साथ रहे। इस दौरान वे बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे। पूरी पदयात्रा में वे बेटी का ख्याल रखते, लाड लड़ाते, पांवों में निकल आए छालों पर मरहम लगाते और भावुक पलों में हिम्मत बंधाते रहे। और कभी अपने नरम स्वास्थ्य की, तो कभी मौसम की बाधाओं के बावजूद लगातार साथ पदयात्रा कर उनका हौंसला बढ़ाते रहे।

    पूरी यात्रा में मिलता रहा जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद

    आस्था कुंज गोंदपुर जयचंद हरोली से शुक्रवार को आरंभ हुई यह पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए रविवार को श्री चिंतपूर्णी जी में माता का आशीर्वाद प्राप्त कर पूर्ण हुई। पूरी यात्रा में डॉ. आस्था और मुकेश अग्निहोत्री को जनता का अथाह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा। पदयात्रा जहां से भी गुजरी लोगों का हुजूम उनकी अगवानी करने के लिए उमड़ता दिखा और लोग साथ-सहयोग में जुड़ते रहे। और बड़ी तादाद में स्वेच्छा और स्नेहिल भाव से साथ चले लोगों का टोला भी बनता चला गया। जनता ने मां की आत्मिक शांति के लिए बेटी आस्था के जज्बे और हिम्मत की खूब सराहना की और उन्हें दिल से स्नेह भरा आशीर्वाद दिया।

    मां को मोक्ष मिले माता रानी से यही प्रार्थना – डॉ. आस्था

    डॉ. आस्था ने कहा कि उनकी मां प्रो. सिम्मी की माता चिंतपूर्णी पर अगाध श्रद्धा थी। माता रानी के जगराते से उनकी सभी के लिए श्री चिंतपूर्णी जी का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी। लेकिन उनकी वह इच्छा अधूरी रह गई। हमने माता रानी के दरबार जाकर माता से अपनी मां के लिए मोक्ष की प्रार्थना की है। इस पूरी पदयात्रा में मेरी मां और माता रानी ही मेरा, मेरे पिता और साथ चले हर सहयोगी का बल और प्रेरणा थीं। उन्हीं के आशीर्वाद से हमने यह यात्रा पूर्ण की।

    बेटी के जज्बे को सलाम – मुकेश अग्निहोत्री

    जनता के प्यार के ऋणी रहेंगे

    वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी के लिए बेटी आस्था ने जो संकल्प लिया वो पूरा किया। इस पूरी पदयात्रा में वे जिस हिम्मत से आगे चली हैं, उनके जज्बे को सलाम है। जनता ने जिस कदर प्यार और आशीर्वाद दिया है, हम उसके लिए जीवनभर ऋणी रहेंगे। ये प्रो. सिम्मी के निस्वार्थ सेवा भाव की ही बानगी है, जो लोग उनके लिए इतना सम्मान और स्नेह रखते हैं।

    तीन दिनों में यहां से गुजरी पदयात्रा

    आस्था कुंज गोंदपुर जयचंद हरोली से शुक्रवार को आरंभ हुई पैदल यात्रा पहले दिन गोंदपुर बुल्ला, भड़ियारा, दुलेहड, हीरानगर, हीरा, हलेडा, पुबोवाल, ठाकरा, पालक्वाह, भदौड़ी, हरोली, समनाल, रोड़ा, सैंसोवाल, धर्मपुर, कांगड़, बढेडा, सलोह, घालूवाल, भदसाली, ईसपुर, पंडोगा होते खड्ड गांव में पहुंची। वहां रात्रि ठहराव के बाद शनिवार को भदसाली, ईसपुर, पंडोगा, खड्ड, पंजावर,नगनोली, गुग्लैहड़, बढेडा राजपूतां, जाडला, लोहारली, चरूड़ू और अंब से होते हुए मुबारकपुर में रूकी और तीसरे दिन घी दा घट्टा,सिद्ध चलेहड़, किन्नू, और भरवाईं होते हुए श्री चिंतपूर्णी जी में संपन्न हुई।

    यात्रा में हर आमोखास के साथ साथ राजनीतिक,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां भी शामिल हुईं।

  • इस पार्टी के सासंद पर FIR दर्ज

    झारखंड: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर करोड़ों के मेडिकल कॉलेज हड़पने का आरोप लगाया गया है। यह एफआईआर देवघर जिला के जसीडीह थाना में दर्ज किया गया है। सांसद और उसके अन्य सहयोगी पर जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को साजिश के तहत हड़पने व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। 



    बावनबीघा निवासी 56 वर्षीय शिव दत्त शर्मा पिता ज्वाला प्रसाद सिंह ने लिखित आवेदन देकर जसीडीह थाना में सांसद निशिकांत दुबे, उनकी पत्नी अनामिका गौतम, दो बेटा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  शिव दत्त शर्मा ने आरोप लगाया हैं कि वर्ष 2009 में पंजाब नैशनल बैंक की अगुवाई में बैंकों के एक संघ ने जमीन को गिरवी रखने के बदले मेरे संस्थान परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए 93 करोड़ रुपये की ऋण मंजूर की।

    मेडिकल कॉलेज हड़पने का आरोप

    शिवदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद नई दिल्ली ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना और संचालन के लिए अपनी नीति में बदलाव किया। इस कारण मेरे कॉलेज को  एमसीआई से अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण ऋण खाता को गैर निष्पादित घोषित कर दिया गया। इस वित्तीय संकट से निजात दिलाने के लिए लेकर सांसद आए, लेकिन उन्होंने गलत तरीके से हमारे मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया। 

    वही निशिकांत दुबे ने कहा कि इस FIR में यह कहा गया है कि मैंने एक करोड़ दिया है। यदि झारखंड पुलिस यह साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। यह मेडिकल कॉलेज DRT कोर्ट के नीलामी में खरीदा गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर मुहर लगाई है.मैं इसका ट्रस्टी नहीं हूं, मैं भाजपा का सिपाही हूं।

  • सुबह चाय की जगह पिएं ये Drink, गैस के साथ कई समस्याएं होंगी दूर!

    Health Tips- भारत के लोगों को चाय पीना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। एक बार में काफी बार तो चाय पी लेते हैं आपको बता दे इससे आपका काफी हद तक वजन भी बढ़ सकता है और गैस भी काफी हद तक बन सकती है। मशहूर डायटीशियन ने बताया कि चाय की जगह पर आप ग्रीन टी पी सकते हैं इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

    नींबू पानी

    सुबह की चाय अगर आप न ही पिएं तो आपके लिए काफी बेहतर रहेगा, इसकी जगह पर आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। रोज नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन भी काफी हद तक कम हो जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी काफी फायदेमंद होता है।

    Benefits of Coconut Water: रोजना नारियल पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5  अद्भुत फायदे, पेट से लेकर किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर | Amazing  health benefits of

    नारियल पानी सुबह के समय सबसे बेस्ट होता है। आपको चाय की जगह इसका सेवन ही करना चाहिए। पीने में ये ठंडा ठंडा होता है। गरमी के मौसम में लोगों को पीना ये काफी ज्यादा पसंद आता है। नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है। जो आपके शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूरी होती है।

    Black Coffee Benefits for Fat Burning: ब्लैक कॉफी से फैट बर्न करने के लिए  इन टिप्स को करें फॉलो | tips to burn fat with black coffee | HerZindagi

    आप चाहे तो चाय की जगह पर ब्लैक कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपका मोटापा भी नहीं बढ़ता है और आपका शरीर एकदम फिट रहता है। इसको पीने से आपका मेटाबॉलिज्म काफी हद तक बढ़ता जाता है। अगर आपको शरीर में आलस सा आने लगे तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    Honey Mint Lemon Tea - Dish by Dish

    मिंट हनी लेमन टी आपको इसका सेवन करना चाहिए। इस टी को बनाना बेहद ही आसान होता है। पेट भी काफी भरा-भरा सा होता है। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा और आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।