Blog

  • आज का राशिफल, 22 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 22 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि:  आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते है, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।

    वृष राशि:  आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।

    मिथुन राशि:  आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आयेंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।

    कर्क राशि:  आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।

    सिंह राशि:  आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।

    कन्या राशि:  आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता है।

    तुला राशि:  आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:  आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

    धनु राशि:  आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर  से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।ट

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि:  आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

    मीन राशि:  आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।

  • जालंधरः नशे में धुत्त लड़की के कारण हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS) गढ़ा क्षेत्र में देर रात नशे में धुत लड़की के कारण हल्ला वासियों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है ।वही हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और कुछ देर में 108 एब्मुलेंस बुलाकर लड़की को सिविल हस्पताल भेज दिया गया। लड़की को हस्पताल भेजने पर भी हंगामा शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने मोहल्ला वासियों को शांत करवाया।

    गढ़ा चौक से एक लड़की इ रिक्शा में बैठी और बस स्टैंड  जाने के लिए कहा , ई रिक्शा चालक उसे बस स्टैंड ले गया । ई रिक्शा चलाने वाले प्रवेश कुमार ने कहा कि जब लड़की को बस स्टैंड उतरना चाहा तो उसने दोबारा गढ़ा की तरफ जाने को कहा और रास्ते में वह ई-रिक्शा में ही गिर गई।

    लड़की को होश नहीं आ रहा था। लड़की की हालत को देखते हुए वह थाना नंबर 7 में ई रिक्शा ले गया। पुलिस ने कहा कि लड़की को सिविल अस्पताल ले जाओ लेकिन ई-रिक्शा की बैटरी कम होने के चलते वह लड़की को अपने घर ले आया। इस दौरान लड़की ने उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ बदतमीजी करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद 112 पर कॉल की गई। तो थाना 7 के प्रभारी मुकेश कुमार ने लोगो को शांत करवाकर लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

  • पंजाब: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: थाना माडल टाउन की पुलिस ने लूट पाट  की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य जयादातर पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरो को निशाना बनाकर उनसे मोबाइल की स्नैचिंग करते थे। लुटेरे मजदूरों से लुटे हुए मोबाइलो को मार्किट में बेच दिया करते थे।  पुलिस ने आरोपियों से 25 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इस मैन चौक पर टूटी हाई वोल्टेज तारे, देखें Live

    जालंधर (ENS) जेल रोड पर हाई वोल्टेज तारो के गिरने से अफरा तफरी मच  गई। बताया जा रहा है कि खम्बे पर किसी चीज़ के टकराने के बाद हाई वोल्टेज तारे टूट कर सड़को पर फैल गयी।  मौके पर रूट डाइवर्ट कर दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में बिजली बंद पड़ी है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के कारण इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस को घटना की सूचना देने के बावजूद ढाई घंटे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। लोगों का आरोप है कि इस घटना को लेकर वह राहगीरों को बचाने का काम कर रहे थे और ट्रैफिक रोड को डाइवर्ट कर रहे थे। इस दौरान जूलों में पीसीआर के मुलाजिम आए और वह राहगीरों की मदद कर रहे लोगों के साथ ही बहसबाजी करने लगे। जिसको लेकर मौके पर हंगामा होना शुरू हो गया।

  • Jalandhar : Edustar के एजेंट स्वराज और उसकी पत्नी हर्षदीप कौर पर लगे ठगी के आरोप , देखे वीडियो  

    जालंधर(ENS): जालंधर हाइट्स में रहने वाले स्वराज सिंह ट्रैवल एजेंट पर लोगो ने लाखो की ठगी का आरोप लगाए  है। बस स्टैंड के नजदीक छोटी बारादरी Edustar नाम से कंपनी चलाने वाले स्वराज सिंह सिद्धू ने अमृतसर के एक व्यकित से कुल 70 लाख रुपए की ठगी की है। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान पीडितो ने बताया कि जालंधर हाइट्स में रहने वाले स्वराज सिंह एजेंट भोले भाले लोगों को अपनी बातों में फंसा कर लाखों रुपए वसूल लेता हैं और बाद में नकली वीजा और अपाइंटमेंट थमा देता है। यह आरोप 4 से ज्यादा पीड़ित परिवारों ने लगाए  हैं। 

    बलदेव सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि उन्होंने परिवार समेत इंग्लैड जाने के लिए ट्रेवल एजेंट स्वराज पाल सिंह सिद्धू को अपने पासपोर्ट व अन्य कागजात दिए थे। एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने उन्हें विदेश जाने के बढ़े बढ़े सपने दिखाए। वर्क परमिट, बढ़िया कंपनी, रिहायश आदि के बारे  में भी कहा था। जिस पर भरोसा कर 5 लाख रुपए एजेंट को स्वराज पाल को दिए। जिसके बाद एजेंट स्वराज पाल ने कहा कि जल्द ही वीजा लगवा देगा। उसके पिता प्रेम सिंह ने एजेंट के खाते में 20 लाख रुपए डाल दिए। फिर एजेंट स्वराज पाल और उसकी पत्नी ने उन्हें जाली अंबैंसी की अपाइंटमेंट, जाली मैडिकल डिग्रियां थमा दी।  जब इसके बारे में स्वराज की पत्नी हर्षप्रीत से जब पूछा तो वह टालमटोल करने लग गई। जब उन्होंने  25 लाख रुपए वापिस मांगे,  तो स्वराज सिंह और उसकी पत्नी हर्षदीप उन्हें धमकियां देने लगे। अभी तक न  तो बच्चों के पासपोर्ट वापिस दिए और न ही कोई कागजात।

    इसी तरह से एजेंट स्वराज और उसकी पत्नी का शिकार हुए बाकी परिवारों ने भी बताया कि उनसे भी यूके भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट ने पैसे लिए हैं। चारों पीड़ित परिवारों से 70 लाख रुपए के करीब ठगी की  है। चारों परिवारिक मैंबरों ने कहा कि और भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके साथ ठगी हुई है। हम सब एंटी फ्रॉड शिकायत लेकर गए थे। तब पता चला कि स्वराज ने कितने लोगों को ठगा हैं। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया जाए और उनके पैसे वापिस दिलाए जाएं। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने तो अपने बच्चे को विदेश भेजने के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। अगर समय रहते पैसे एजेंट ने वापिस न किया तो हालात बहुत ही बुरे हो जाएंगे। इस दौरान अगर किसी परिवारिक मैंबर को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार स्वराज पाल और उसकी पत्नी हर्षप्रीत कौर होगी। जब इस मामले में एजेंट स्वराज सुर उसकी पत्नी से संपर्क किया तो हो नहीं पाया।  यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • ऊनाः 209 लोगों के चालान कटे

    ऊनाः 209 लोगों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 209 चालान किए हैं। इनमें से 203 ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले, तीन लोग सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले और तीन लोग अवैध खनन करने वाले बताए जा रहे हैं। अवैध खनन करने वालों से पुलिस ने मौके पर 35000 रुपए वसूले, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 2000 और सार्वजनिक स्थलों पर धुआं उड़ाने वालों से 300 रुपए वसूले हैं।
  • 23 साल से जमा 1856 लीटर जहरीली शराब नष्ट की

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में पिछले 23 सालों में पकड़ी गई 1856.250 लीटर जहरीली शराब को ऊना पुलिस ने बंगाणा में नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षिक ऊना अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर की अध्यक्षता में इस शराब को नष्ट किया गया। डीएसपी ठाकुर ने बताया कि यह शराब सन 2000 से 2023 तक अवैध शराब के रूप में पकड़ी गई थी। यह शराब अलग अलग 12 मामलों के तहत पकड़ी गई थी। अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यह जहरीली शराब चंडीगढ़ जैसे बाहरी इलाकों से हिमाचल में दाखिल हुई थी। शराब माफिया अवैध रूप से मोटी कमाई करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाता है। माफिया को परास्त करने के लिए ऊना पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है। यदि आपके आस पास भी कोई अवैध तरीके से शराब बना रहा है तो पुलिस हेल्पलाइन या सीधे थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम सदैव गुप्त रखा जाता है।
  • उपायुक्त ने EVM व VVPAT प्रदर्शन केंद्र में मॉक पॉल कर दिया जागरूकता का संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने लघु सचिवालय ऊना में स्थापित किए गए जागरूकतास ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र में मॉक पॉल करके जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ईवीएम व वीवीपेट का जागरूकता अभियान गांव स्तर तक चलाया जा रहा है जहां मतदाता ईवीएम पर मॉक पोल कर अपने आप को जागरूक कर सकते हैं। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया ने भी मॉक पोल करके जागरूकता संदेश दिया।
  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਬਠਿੰਡਾ: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹਿਆ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅੱਜ ਭੁੱਚੋ ਮੰਡੀ ਦੀ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜੋ ਕਿ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਉਖੇ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ।

    ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਤੁਸੀ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਓ ਕੇ ਚੋਰ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ।

  • एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

    जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 53 आंगनवाडी वर्करस तथा 46 आंगनवाडी सहायिकाएं बालक विकास परियोजना में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सितम्बर 23 तक 6 वर्ष आयु तक के 896 बच्चों को जिनमें 649 मुस्लिम, 247 सिक्ख तथा 219 माताओं जिसमें 136 मुस्लिम व 86 सिक्खों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 210 बच्चे जिसमें 182 मुस्लिम तथा 28 सिक्ख पूर्व स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गरीबों के लिए स्वरोजगार तथा मजदूरी रोजगार के तहत नगर परिषद टाहलीवाल में 40 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जिसमें 10 अलपसंख्यक समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 14 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 1106 जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक क्रियाक्लापों के लिए अधिवृधित ऋण सहायता योजना के तहत ऋण आवेदन हेतु दिव्यांग व्यक्तियों को ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्रों में 1.20 लाख रूपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक को दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन व गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रूपये तक की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि 10 लाख रूपये की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज तथा उससे ज्यादा की ऋण राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज का प्रावधान किया गया है।


    जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक
    जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की समीक्षा बैठक करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला में कुल 5779 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 95 लाख 18 सौ रूपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह पुरस्कार के तहत 212 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रवृति योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख 59 हज़ार 750 रूपये की राशि 33 लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया वशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र योजना के तहत अभी तक जिला में कुल 5, 656 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 5,540 यूडीआईडी कार्ड जनरेट किए गए हैं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ नरेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, नेशनल केरियर सेंटर के निदेशक रंजन चंगक्कोटी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे।