जालंधर, ENS: शहर में कल 19 सितंबर को जैन समुदाय के महान त्योहार संवत्सरी के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी मीट व अंडों का दुकानों को बंद रखने का आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार इस दिन शहर में सभी होटलों, ढाबों व अहातों पर मीट/अंडे बनाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।
Blog
-

ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਆਵਾਜਾਈ ਹੋਈ ਠੱਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ – ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਿਛਲੇ ਕੂਛ ਦਿਨਾਂ ਤੋ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਾਣੀ ਚ ਡੂਬ ਗਏ। ਲੋਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਰਹਿਣ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਇਨਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਬੇਹਾਲ ਹੋ ਗਇਆ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਇਆ ਹੈ।
ਜੋ ਤਸਵੀਰਾਂ ਤੁਸੀਂ ਦੇਖ ਰਹੇ ਹੋ, ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਦਬੂੜ ਦੀਆਂ ਹਨ, ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ‘ਚੋਂ ਲੰਘਦੀ ਖੱਡ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਨੇ ਇਕ ਟਾਪੂ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਸ ਰਸਤੇ ‘ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਮ ਲੱਗ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੇ ਘੱਟਣ ਲਈ ਘੰਟਿਆਂਬੱਧੀ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਨਾ ਪਿਆ।
-

जालंधरः Cremica से आईसक्रीम खाकर जा रहे परिवार की गाड़ी में युवकों ने मारी टक्कर, देखें वीडियो
सड़क पर पटाखें चलाकर उड़ाई कानून की धज्जियां
जालंधर, ENS: नगर निगम के पास देर रात Cremica की दुकान से आईसक्रीम खाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी में युवकों ने टक्कर मार दी। इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए कि उक्त युवकों ने ड्रिंक की हुई थी। जब उन्होंने गाड़ी में टक्कर मारने का विरोध किया तो उन्होंने वहां पर कई युवकों को बुला लिया। इस दौरान घटना के दौरान उन्होंने चौंक पर काफी देर तक पटाखे चलाकर कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई। हैरानी की बात यहा है कि उक्त युवकों के सड़क पर पटाखे चलाने के दौरान पुलिस वहां पर मौजूद थी, लेकिन वह मूकदर्शक बनकर बैठी रही।
इस घटना को लेकर पुलिस कर्मी सुरजीत से बात की गई तो वह पहले तो बात को टालते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने जब पुलिस कर्मी से इस घटना को लेकर कार्रवाई करने की बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक दोनों गाड़ियों के मालिकों के बारे में कुछ नहीं पता है। वह मामले की जांच कर रहे है। वहीं पटाखे बजाने के मामले में जब सुरजीत से पूछा गया तो वह हंसते हुए कहने लगे कि मुझे घटना संबंधी जांच करने दो। इस दौरान पीड़ित गाड़ी चालक ने कहा कि वह गाड़ी में टक्कर मारने के बाद खुशी जाहिर करते हुए सड़क पर पटाखे बजा रहे है।
इन्हें लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने की किसने ईजाजत दी है। तभी पुलिस कर्मी सुरजीत ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। हालांकि काफी देर बात पुलिस कर्मी सुरजीत ने खुद माना कि उनकी आंखों के सामने पटाखे चले है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी पर मामला दबाने के आरोप लगाए गए। इस गाड़ियों की टक्कर के मामले में अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों पक्षों में किसकी गलती थी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਨਹਿਰ ‘ਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਹਾਇਡਲ ਚੈਨਲ ਵਿੱਚ ਨੰਗਲ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋਂ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲੈਣ ਦਾ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਸੁਰੂ ਹੁੰਦੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਹਾਇਡਲ ਚੈਨਲ ਨਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਕੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਦੇਖਦੇ ਦੇਖਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਹ ਨਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ।
ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੇਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

पंजाब : सरकारी कर्मचारी और प्लाट मालिक की बीच हुई बहसबाजी, देखें वीडियो
मोगा : नगर निगम के कुछ कर्मचारी एक प्लाट में अवैध तौर पर हो रही डेमोलेशन को हटाने के लिए वहां पर गए। वहां पर प्लाट मालिक और इनके बीच झगड़ा हो गया। नगर निगम के कर्मचारी पीला पंजा लेकर आए तो उसका विरोध हुआ। घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के कर्मचारी ने बताया की कई जगह पर अवैध तौर पर कलोनियां काटी जा रही है। जब जब नगर निगम को उनके बारे में जानकारी मिलती है, तो वहां पर नगर निगम करवाई करता है।
इसी कड़ी के तहत हमे यहां पर पता चला की यहां पर भी प्लाट में अवैध तौर पर डेमोलेशन की जा रही है। हम इसको रोकने के लिए यहां आए थे, तो यहाँ पर प्लाट के मालिक ने विघन डाला है। मालिक की और से छोटी छोटी प्लाट और दुकानें काट कर बेचीं जा रही है, जो गलत है। उसकी परवानगी नहीं ली गई थी। वही प्लाट के मालिक की और से विघन डाला गया, हमें कार्रवाई रोकनी पड़ी। वही जो हमारे साथ इन्होंने तू तू में में की है उसकी कार्रवाई की जाएगी।
प्लाट मालिक ने बताया कि में कानून के दायरे में रह कर काम कर रहा हूं और में अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था। नगर निगम से मंजूरी लेकर अपनी बिल्डिंग बनाई। भले वो चार मंजिला या दो मंजिला हो। में यहां पर अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था कि नगर निगम के कर्मचारियों ने मेरा नुकसान कर दिया। मेंने कोई अवैध तौर पर काम नहीं किया।
-

जालंधरः आप नेता दिनेश ढल्ल के खिलाफ पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live
जालंधर, ENS: नार्थ से आप नेता दिनेश ढल्ल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, दकोहा फाटक के पास कुछ दिन पहले आप नेता के बेटे और एनजीओ के युवक के साथ हुए विवाद के दौरान आप नेता पर मारपीट के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता की। पीड़ित परिवार ने ढल्ल द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आप नेता के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके बेटे का ईलाज करने से मना कर दिया और कहा कि उन पर पॉलिटिक्ल प्रेशर है। जिसके चलते वह ईलाज नहीं कर सकते। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि वह जौहल अस्पताल में बेटे को लेकर चले गए। पीड़ित परिवार ने आप नेता द्वारा आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरी आप नेता के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने आप नेता की बेटी को कुछ नहीं कहा। इस दौरान पीड़ित का कहना हैकि आप नेता के बेटे ने हूटर बजाने के रोकने के मामले के दौरान उसे कहा कि तुम्हें अभी पता लग जाएगा कि हम कौन है। वहीं स्प्रे के मामले पर पीड़ित ने कहा कि आप नेता के ड्राइवर ने पुलिस को स्प्रे लाकर दिया जोकि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से साफ पता लग सकता है। पीड़ित ने कहा कि हम अपनी गाड़ी में ही बैठे थे और उन्होने आप नेता के बेटे से ना ही कोई कागजात गाड़ी के चैक करने के लिए मांगे थे।
उन पर आप नेता द्वारा लगाए गए आरोप झूठे है। पीड़ित ने कहा कि हूटर बजाने के दौरान उन्होंने उसे गाड़ी ले जाने के लिए कहा लेकिन पता नहीं वह किस बात को लेकर भड़क गया और विवाद करने लगा। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप नेता का बेटा 18 साल के कम आयु का है। ऐसे में उसे गाड़ी चलाने का लाइसेंस किसने दे दिया, इस बात की जांच की जानी चाहिए।
-

गुर्जर कल्याण परिषद ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती
सचिन बैंसल/बददी : गुर्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन ने अध्यक्ष हरिचंद चौधरी की अध्यक्षता में सम्राट मिहिर भोज की जयंती के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस श्री राधे गौशाला गांव थाना में मनाया गया जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढक़र के भाग लिया । सर्वप्रथम सभी ने सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस मौके पर थाना पंचायत के पूर्व प्रधान तरसेम चौधरी, गीता राम चौधरी,गोगी पच, देवराज चौधरी, शिव चौधरी,सजीव, चौधरी, विक्रम चौधरी, चिंतन चौधरी शीतलपुर,कुलदीप चौधरी, गुरमीत चौधरी, सोनी थाना, गुरमीत सिंह, बिंदर चौधरी, गुरमेल सिंह, मोहन चौधरी आदि लोग शामिल हुए। -

हंसराज चंदेल ने अपनी पांच साल की पेंशन अनाथ लड़कियों शादी के लिए समर्पित की
दून विधानसभा के समाजेसवी ने मानवता की मिशाल पेश की
कहा: आगे भी करते रहेंगे अनाथ लड़कियों की सहायता
दून विधानसभा की 19 पंचायतों में सडक़ खोलो अभियान लगातार जारी
सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहे आपदा पीड़ीत
सचिन बैंसल/बददी:दून विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी हंसराज चंदेल प्राकृतिक आपदा में अपनी निजी राशि से लगभग 300 पीड़ीत परिवारों को पांच पांच हजार की राशि के अलावा राशन और तिरपालें उनके घर घर जाकर सहायता के रूप में दे चुके है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा की दून विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवार अपने घरों से बेघर हो चुके है उसके अलावा कई पंचायतों की मुख्य सडक़े टूट चुकी है जिसका उन्होंने हर पीडीत परिवार का हाल जानने की लिए उनके घर जाकर उनकी उनके इस दुख की घड़ी में सहायता करने की कोशिश की और आगे भी करता रहूंगा। इस उपलक्ष में उन्होंने बुघार कनैता के गांव रामपुर की किरणलता व गांगुली पंचायत के गांव खारसी की हेमा जिसके न ही माता पिता और न ही घर में कोई सदस्य है |उनकी दोनों लड़कियों की शादी के लिए अपनी पिछले पांच साल की पटवारी पद से जो उन्हे पैंशन मिली है उनकी शादी में देने की घोषणा कर मानवता की मिशाल कायम की है। और इसके अलावा उन्होंने आपदा के कारण , 19 पंचायतों के गांव के संपर्क सडक़े टूट चुके है उनके ठीक करवाने के लिए उनके द्वारा चलाई जा रहे सडक़ खोलो अभियान के तहत सडक़े खोलने का कार्य भी निरंतर जारी है और लोग उनके द्वारा सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना कर रहे है। इस अवसर पर उनके साथ सुच्चा फौजी , ज्ञान चंद लोधिमाजरा, अमरचंद पूर्व प्रधान नंदपुर ,महिंदर सिंह ठाकुर, मेला राम माजरू, घडसी पंचायत के प्रधान सुरेंद्र, उपप्रधान दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश ,संदीप चौधरी ढेला , जगत राम शर्मा ,जयगोपाल शर्मा, लक्ष्मी भारद्वाज ,हेमराजऔर पंचायत सदस्य व गणमान्य मौजूद रहे। -

लठियानी स्कूल बॉलीबॉल में खण्ड स्तरीय बना विजेता,धुँधला स्कूल रहा उपविजेता
ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा में चल रही तीन दिवसीय अंडर 19 गर्ल्ज खण्ड स्तरीय टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। स्कूल के वाइस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय अंडर 19 गर्ल्ज खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगता में बॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी विजेता एवं धुँधला स्कूल उपविजेता रहा। बहीं खो खो में रायपुर स्कूल विजेता व मंदली स्कूल उप विजेता रहा है और बॉलीबॉल में थानाकलां स्कूल विजेता व धमान्द्री स्कूल उपविजेता रहा है। बहीं तेज़ हवा होने के कारण अभी तक बेडमेन्टीन का फाइनल नहीं हो पाया है। मुख्यतिथि जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने सभी विजेता एवं उपविजेता तीनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।मुख्यतिथि जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने कहा कि स्कूल में खिलाड़ियों के लिए बढ़िया मंच सरकार प्रदान कर रही है। इसलिए स्कूली छात्र नशे जैसे बिकारों से बाहर निकलकर पढ़ाई के साथ खेलों में ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हर ब्यक्ति के जीवन मे खेलों का बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं खेल में रुचि बढाने से शरीर चुस्त दरुस्त रहता है। स्कूल के वाईस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह ने कहा कि स्कूल स्टाफ एसएमसी व स्थानीय जनता के अपूर्व सहयोग से तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर 19 गर्ल्ज खेल प्रतियोगता शन्ति पुर्वक सम्पन्न हुई है। इसलिए हम सभी बिभागों, स्थानीय जनता एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एसएमसी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

पार्षद बिन्दु पर गिरी भाजपा की अनुशासनात्मक गाज,पार्टी से निलंबित
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने नगर पंचायत गगरेट के पार्षद वरिंदर कुमार उर्फ बिंदु पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी पार्षद को भाजपा मंडल गगरेट ने ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भी हटाया था और अब ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्राथमिक सदस्यता से ही निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि पूर्व में नगर पंचायत के चुनाव राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए थे बल्कि दलों के समर्थित उम्मीदवार के नाते लड़े गए थे। बलबीर ने बताया गैर जिम्मेदाराना रवैया और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर के कार्यकर्त्ता से सहन नहीं कि जाएगी।
