Blog

  • पंजाब: कोंग्रेसी नेता का गोली मारकर क़त्ल, देखे CCTV

    पंजाब: कोंग्रेसी नेता का गोली मारकर क़त्ल, देखे CCTV

    मोगा: जिले के गांव डाला मे दिन दिहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। यह घटना गांव के नंबरदार के घर की बताई जा रही है। इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे नंबरदार के घर के गेट पर व्यक्ति आकर नंबरदार को गोली मरकर मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह बल्ली डाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म पर मुहर लगाने के बहाने उनके घर आए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

    वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घायल नंबरदार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। वारदात का पता चलते ही मोगा  एसएसपी जे एलनचेझियान मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पुलिस एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बलजिंदर को कितनी गोलियां लगी, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मौके से पुलिस ने  कारतूस भी बरामद किए हैं।

  • प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाई करना दुर्भाग्यपूर्ण

    प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाई करना दुर्भाग्यपूर्ण

    मंडी विवि का दायरा घटाकर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित कर रही कांग्रेस-वीरेंद्र कंवर

    ऊना /सुशील पंडित :प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा मात्र 9 महीनों में ही हजारों शिक्षण संस्थानों को बंद करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है, यह कहना है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंडी विवि के दायरे को सीमित करने का निर्णय, निंदनीय कदम है जिससे कारण गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना होगा।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता सम्भालते ही लगभग 1000 स्कूलों को बंद कर दिया ,जिन्हें दूर दराज के गरीब छात्रों की सुविधा के लिए पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोला गया था। वहीं जयराम सरकार में लाहुल स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और जिला चम्बा के कॉलेजों को मंडी विवि से जोड़ा गया था जिससे गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, लेकिन कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक मंशा के चलते मंडी विवि का दायरा कम करके लगभग 80 संस्थानों को बाहर कर ओछी राजनीति का परिचय दिया है। इसी के साथ राज्य के हर ज़िला में प्राइमरी, मिडिल, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को डिनोटिफाई करने की भी पूर्व मंत्री ने कड़ी भर्त्सना की है।
  • ऊना के सीमावर्ती गांवों से पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक किए जाने की मांग 

    ऊना के सीमावर्ती गांवों से पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक किए जाने की मांग 

    ट्यूबवेल के माध्यम से पानी दिए जाने का जिला प्रशासन से मिला आश्वासन 

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों  में बॉर्डर पर लगी एक उद्योगिक इकाई द्वारा छोड़े जा रहे पानी से लोगो की फसलों पर  इसका असर पड़ रहा है। जिसको लेकर बॉर्डर पर बसे कई गांव के लोगों ने अपनी समस्या को लेकर हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार को आपबीती सुनाई थी।  हिमाचल सरकार द्वारा इन पांच गांवो में पानी के सैंपल लिए गए थे ताकि पानी की क्वालिटी को चेक किया जा सके ,लेकिन पानी के भरे सैंपलों को कई दिन बीत जाने के बाद सैंपल की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है जिसको लेकर इन गांवों के प्रतिनिधियों ने आज आईपीएच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की और उन्हें पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट सीनियर अधिकारी के सिग्नेचर होने के बाद जल्द सौप  दिए जाने का आश्वासन मिला है ।

    अधिकारियों द्वारा पानी की समस्या को देखते हुए आसपास के गांव से ट्यूवेल के माध्यम से पानी पहुंचाए जाने का आश्वासन भी दिया है । जिसमें उन्होंने एक माह का समय भी दिया है। गांव के लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगर उनकी समस्या का दिए समय से कुछ दिन बाद भी समाधान आईपीएच विभाग द्वारा नहीं किया जाता है तो वह गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी जिम्मेदारी आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन की होगी |

  • गुरदासपुर पंजाब में चमकी बददी की वैष्णवी 

    गुरदासपुर पंजाब में चमकी बददी की वैष्णवी 

    जूनियर श्रेणी में किया प्रथम स्थान प्राप्त 

    सचिन बैंसल/बददी : गुरदासपुर पंजाब में एक डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई राज्यों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें बददी हिमाचल प्रदेश, बसंती बाग की वैष्णवी कश्यप ने डांस प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही मॉडलिंग प्रतियोगिता का क्राऊन भी जीता और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। बददी पहुंचने पर वैष्णवी का परिजनों व पडोसियों ने इस होनहार बच्ची का स्वागत किया। वैष्णवी की माता रेणु ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के साथ ऐसे कलाओं में निपुण है और वह लगातार अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होने कहा कि यह बददी शहर के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटी ने उत्तर भारत में अपना डंका बजाया है।
  • जालंधर : NRI परिवार ने मान सरकार से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    जालंधर : मामला कुछ यूं है कि पिछले 3 साल पहले यह एनआरआई परिवार अपने पूरे परिवार के साथ इटली में रहने चला गया था। इसके बाद उनका तीसरा घर गांव वालों को उनकी देखभाल के लिए दे दिया गया था। अब जब यह एनआरआई परिवार इटली से वापस आया तो, जैसे वह अपने घर जाने लगे तो उन्होंने देखा कि जिसे उन्होंने अपने घर की रखवाली के लिए भेजा था। वह आज घर पर कब्जा कर रहा है और उसने इन एनआरआई परिवार को घर में घुसने भी नहीं दिया।

    उनसे कहा कि तुम्हें जो करना है करो। जब एनआरआई परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की तो उन्होंने भी उनसे छुटकारा पा लिया और अब यह परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम कई बार थाने जा चुके हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं होती। आख़िरकार एनआरआई परिवार ने मीडिया के सामने आकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस परिवार की मदद करने की अपील की है।

  • जालंधरः कल होटलों, ढाबों व अहातों पर मीट और अंडे पर रहेंगी पूर्ण पाबंदी, आदेश जारी 

    जालंधरः कल होटलों, ढाबों व अहातों पर मीट और अंडे पर रहेंगी पूर्ण पाबंदी, आदेश जारी 

    जालंधर, ENS: शहर में कल 19 सितंबर को जैन समुदाय के महान त्योहार संवत्सरी के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी मीट व अंडों का दुकानों को बंद रखने का आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार इस दिन शहर में सभी होटलों, ढाबों व अहातों पर मीट/अंडे बनाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਆਵਾਜਾਈ ਹੋਈ ਠੱਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਆਵਾਜਾਈ ਹੋਈ ਠੱਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ – ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਿਛਲੇ ਕੂਛ ਦਿਨਾਂ ਤੋ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਾਣੀ ਚ ਡੂਬ ਗਏ। ਲੋਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਰਹਿਣ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਇਨਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਬੇਹਾਲ ਹੋ ਗਇਆ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਇਆ ਹੈ।

    ਜੋ ਤਸਵੀਰਾਂ ਤੁਸੀਂ ਦੇਖ ਰਹੇ ਹੋ, ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਦਬੂੜ ਦੀਆਂ ਹਨ, ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ‘ਚੋਂ ਲੰਘਦੀ ਖੱਡ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਭਰ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਨੇ ਇਕ ਟਾਪੂ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਸ ਰਸਤੇ ‘ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਮ ਲੱਗ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੇ ਘੱਟਣ ਲਈ ਘੰਟਿਆਂਬੱਧੀ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਨਾ ਪਿਆ।  

  • जालंधरः Cremica से आईसक्रीम खाकर जा रहे परिवार की गाड़ी में युवकों ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः Cremica से आईसक्रीम खाकर जा रहे परिवार की गाड़ी में युवकों ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    सड़क पर पटाखें चलाकर उड़ाई कानून की धज्जियां

    जालंधर, ENS: नगर निगम के पास देर रात Cremica की दुकान से आईसक्रीम खाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी में युवकों ने टक्कर मार दी। इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए कि उक्त युवकों ने ड्रिंक की हुई थी। जब उन्होंने गाड़ी में टक्कर मारने का विरोध किया तो उन्होंने वहां पर कई युवकों को बुला लिया। इस दौरान घटना के दौरान उन्होंने चौंक पर काफी देर तक पटाखे चलाकर कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई। हैरानी की बात यहा है कि उक्त युवकों के सड़क पर पटाखे चलाने के दौरान पुलिस वहां पर मौजूद थी, लेकिन वह मूकदर्शक बनकर बैठी रही।

    इस घटना को लेकर पुलिस कर्मी सुरजीत से बात की गई तो वह पहले तो बात को टालते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने जब पुलिस कर्मी से इस घटना को लेकर कार्रवाई करने की बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक दोनों गाड़ियों के मालिकों के बारे में कुछ नहीं पता है। वह मामले की जांच कर रहे है। वहीं पटाखे बजाने के मामले में जब सुरजीत से पूछा गया तो वह हंसते हुए कहने लगे कि मुझे घटना संबंधी जांच करने दो। इस दौरान पीड़ित गाड़ी चालक ने कहा कि वह गाड़ी में टक्कर मारने के बाद खुशी जाहिर करते हुए सड़क पर पटाखे बजा रहे है।

    इन्हें लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने की किसने ईजाजत दी है। तभी पुलिस कर्मी सुरजीत ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। हालांकि काफी देर बात पुलिस कर्मी सुरजीत ने खुद माना कि उनकी आंखों के सामने पटाखे चले है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे। हालांकि इस दौरान वीडियो में देखा  जा सकता है कि पुलिस कर्मी पर मामला दबाने के आरोप लगाए गए। इस गाड़ियों की टक्कर के मामले में अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों पक्षों में किसकी गलती थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਨਹਿਰ ‘ਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਨਹਿਰ ‘ਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਹਾਇਡਲ ਚੈਨਲ ਵਿੱਚ ਨੰਗਲ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋਂ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲੈਣ ਦਾ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਸੁਰੂ ਹੁੰਦੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਹਾਇਡਲ ਚੈਨਲ ਨਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਕੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਦੇਖਦੇ ਦੇਖਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਹ ਨਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੇਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : सरकारी कर्मचारी और प्लाट मालिक की बीच हुई बहसबाजी, देखें वीडियो

    पंजाब : सरकारी कर्मचारी और प्लाट मालिक की बीच हुई बहसबाजी, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम के कुछ कर्मचारी एक प्लाट में अवैध तौर पर हो रही डेमोलेशन को हटाने के लिए वहां पर गए। वहां पर प्लाट मालिक और इनके बीच झगड़ा हो गया। नगर निगम के कर्मचारी पीला पंजा लेकर आए तो उसका विरोध हुआ। घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के कर्मचारी ने बताया की कई जगह पर अवैध तौर पर कलोनियां काटी जा रही है। जब जब नगर निगम को उनके बारे में जानकारी मिलती है, तो वहां पर नगर निगम करवाई करता है।

    इसी कड़ी के तहत हमे यहां पर पता चला की यहां पर भी प्लाट में अवैध तौर पर डेमोलेशन की जा रही है। हम इसको रोकने के लिए यहां आए थे, तो यहाँ पर प्लाट के मालिक ने विघन डाला है। मालिक की और से छोटी छोटी प्लाट और दुकानें काट कर बेचीं जा रही है, जो गलत है। उसकी परवानगी नहीं ली गई थी। वही प्लाट के मालिक की और से विघन डाला गया, हमें कार्रवाई रोकनी पड़ी। वही जो हमारे साथ इन्होंने तू तू में में की है उसकी कार्रवाई की जाएगी।

    प्लाट मालिक ने बताया कि में कानून के दायरे में रह कर काम कर रहा हूं और में अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था। नगर निगम से मंजूरी लेकर अपनी बिल्डिंग बनाई। भले वो चार मंजिला या दो मंजिला हो। में यहां पर अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था कि नगर निगम के कर्मचारियों ने मेरा नुकसान कर दिया। मेंने कोई अवैध तौर पर काम नहीं किया।