घायल रिटायर्ड फौजी जर्नाधन ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी सोसायटी के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था जो बुधवार को हिंसक रुप ले लिया। उन्होंने बताया कि अचानक पांच-छह युवक हथियारों के साथ उनके घर के पास आए और उन पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। जब उनका बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो हमलावरों से उसको भी नहीं छोड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह पूरी घटना सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावर कैसे रिटायर्ड फौजी और उसके बेटे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाका निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिटायर्ड फौजी पर जैसे हमला हुआ है वो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित पक्ष की ओऱ से मामले की शिकायत भी पुलिस को दे दी गई है। जब इस बारे में मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी और बेटे के साथ की मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल#RetiredArmyMan #FatherSonAssault #BrutalAttack #LocalCrime #AreaInFear #LawAndOrder #CrimeNews #PublicSafety #BreakingNews pic.twitter.com/CnRvFwvwiM
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026
Blog
-

Punjab News: हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी और बेटे के साथ की मारपीट, इलाके में दहशत का माहौल, देखें CCTV
चंडीगढ़: डेराबस्सी-मुबारकपुर रोड़ पर स्थित वीआईपी इंक्लेव में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पांच छह युवकों ने एक सेवानिवृत्त फौजी पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में एक रिटायर्ड फौजी जर्नाधन और उनका बेटा गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। -

Punjab News: शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुए हमले की CCTV फुटेज आई सामने
लुधियाना: जामा मस्जिद जेल रोड के बाहर शाही इमाम समेत 3 लोगों पर 3 व्यक्तियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ हाथापाई देखने को मिल रही है। हमलावरों ने शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, मस्जिद कार्यालय प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटें उड़ाकर हमला किया।
घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान उबेद-उर-रहमान, उसके बेटे अतिक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में की गई है। मामले की शिकायत मस्जिद कार्यालय इंचार्ज मोहम्मद मुजाहिद ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद का नवीनीकरण चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाहि इमाम कर रहे हैं। 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुँचे तो आरोपियों वहां आए और गाली‑गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने और शाह नवाज़ ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। जब घटना स्थल पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मस्जिद परिसर में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं, जिन पर आरोपी अपना मालिकाना हक जता रहे थे। पूरे परिसर के नवीनीकरण के चलते दुकानों को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सहमति न बनने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 115 (2) (जान बूझकर चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 332-सी (घर में घुसपैठ), 3(5) (सामूहिक मंशा) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुए हम-ले की CCTV फुटेज आई सामने pic.twitter.com/UcCuNk4W8v
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026 -

अश्लील कंटेट से बच्चे रहेंगे दूर, Parents अपनाएं ये तरीका
लाइफस्टाइलः आज के टेक्नोलॉजी वाले जमाने में स्मार्टफोन होना बहुती जरूरी है। बच्चे भी बिना स्मार्टफोन के अच्छे से पढ़ नहीं पाते हैं, लेकिन इनकी वजह से बच्चे अडल्ट और आपत्तिजनक कॉन्टेंट तक भी आसानी से पहुंच रहे हैं। पैरंट्स 24 घंटे तो इनकी निगरानी नहीं कर सकते और न ही यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पा सकते हैं कि इन्हें ज्यादा यूज मत करो। कई सारे प्लेटफार्म में आजकल अश्लील कंटेट आसानी से मिल जाता है। यहां तक कि ऑनलाइन गेम्स के भीतर चैट फीचर, कस्टम अवतार और थर्ड-पार्टी लिंक के जरिए अश्लील भाषा और कॉन्टेंट तक पहुंच बन जाती है, जिस पर पैरंट्स का ध्यान कम ही जाता है। पैरंट्स अक्सर यह मान लेते हैं कि बच्चों को सख्त शब्दों में मना कर देने से प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी, लेकिन आज के डिजिटल दौर में यह तरीका न तो कारगर है और न ही प्रैक्टिकल। इसलिए बच्चों को कुछ सावधानियां बरतकर इस तरह के कॉन्टेंट से दूर रखा जा सकता है।
Google Family Link बच्चे के मोबाइल में निगरानी रखने वाला बहुत ही अच्छा एप्प है। अगर बच्चे की उम्र 13 साल से कम है और वह अलग मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है तो उसकी निगरानी के लिए यह मददगार साबित होगा। इसमें बच्चे का Gmail अकाउंट बनाना होता है, जिसके साथ पैरंट के Gmail अकाउंट की भी जानकारी डालनी होती है। बच्चा कौन-कौन से ऐप यूज़ करे, साथ ही रात में कितने बजे के बाद उसका फोन लॉक हो जाए, यह सब इस ऐप के जरिए तय कर सकते हैं।
इसी के साथ Watcher-Parental Control ऐप पैरंट्स के लिए बहुत ही सहायक है। बच्चे के स्मार्टफोन को रिमोटली मॉनिटर और कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लाइव स्क्रीन शेयरिंग, फोटो और विडियो गैलरी तक एक्सेस, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और फाइल ट्रांसफर जैसे फीचर्स से उनके मोबाइल की पूरी निगरानी कर सकते हैं। यह केवल एंड्राइड के लिए है।
वहीं ScrinTrim; Break Screen-Time भी बहुत ही लाभदायक है। अगर बच्चा छोटा है और वह पैरंट्स का ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है तो यह ऐप उसे ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से रोकेगा। इसमें टाइम सेट किया जा सकता है। उतने टाइम के बाद मोबाइल फोन की ब्राइटनेस अपने आप बंद हो जाएगी और नोटिफिकेशन पैनल नीचे आ जाएगा। बच्चे को लगेगा कि फोन सही से काम नहीं कर रहा और वह इसे वापस कर देगा।
FlashGet Kids: parental control ऐप से बच्चे के फोन की रीयल-टाइम निगरानी के साथ मोबाइल इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो वह कहां है, उसके फोन के कैमरे के सामने क्या है, उसके आस-पास क्या आवाजें आ रही हैं, ये सब आप इस ऐप से पता लगा सकते हैं। इस ऐप के जरिए पैरंट्स तय कर सकते हैं कि बच्चा अपने मोबाइल फोन में कौन-कौन से ऐप यूज़ कर सकता है।
Screen Time एप्प आईफोन यूजर के लिए बहुत ही अच्छा है। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना चाहते हैं तो उसमें Screen Time मददगार साबित होगा। यह Apple का फीचर है, न कि कोई अलग से ऐप। यह स्क्रीन टाइम घटाने में मदद करता है। एंड्रॉइड में इसी तरह का फीचर Digital Wellbeing नाम से आता है। इसमें हर दिन की टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।
-

BJP नेता ने 2 युवकों पर किया हमला, बुरी तरह मारपीट कर स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े
इंदौरः राऊ इलाके में आज सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए। घटना के बाद घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी के रूप में हुई है। मामले में जांच शुरू कर दी है।

आरोपी। जानकारी मुताबिक, प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। इसी दौरान वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और बीच रास्ते में रोककर उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने युवकों के साथ बुरी तरह मारपीट की और उनके सिर पर भी तेजधार चीज से हमला किया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए।
घटना के बाद घायल युवक जब राऊ थाने पहुंचे, तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव के चलते पुलिस शुरुआत में FIR दर्ज करने से कतराती रही। हालांकि, जब मामला बढ़ा और थाने पर हंगामा शुरू हुआ, तब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह पहली बार नहीं है जब वेदांत और उसके साथियों ने इन युवकों को निशाना बनाया हो। करीब 20 दिन पहले महूनाका चौराहे पर भी इन युवकों को घेरने की कोशिश की गई थी। उस वक्त युवक कार भगाकर निकलने में कामयाब रहे थे। मामला छत्रीपुरा थाने तक पहुंचा था, लेकिन तब दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। इसी समझौते का नतीजा रहा कि आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: Jalandhar-Jammu National Highway पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की टूटी टांगें, देखें वीडियो
यात्रियों में मची चीख-पुकार
जालंधर (Ens): जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर डबल डैकर टूरिस्ट बस और ट्रक का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा जिला होशियारपुर की तहसील दसूहा के ऊच्ची बस्सी में हुआ है। इस हादसे में बस चालक की टांगें टूट चुकी हैं। सड़क सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर बुरी तरह से फंस चुका था।
ड्राइवर को बस की बॉडी को कटर से काटर 2 घंटे के बाद निकाला जा पाया। ड्राइवर की पहचान जम्मू के इमराज शरीफ के तौर पर हुई है। इस हादसे में उसके अलावा भी 4 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं जिनको दसूहा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग दिल्ली से जम्मू जाने के लिए डबल डैकर बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर आसिफ ने बताया कि गलत साइड से अचानक आए ट्रक के कारण ये हादसा हुआ है। बस में बैठी सभी सवारियां सेफ हैं। कैबिन के पास बैठे लोगों ही चोट आई है। सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला है। लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चालक ने इतना ही बताया है कि बस जम्मू के धार्मिक स्थलों पर घुमाने के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी। यह हादसा करीबन सुबह 4 बजे नींद की झपकी आने से हुआ। सुबह के समय बस में सभी सवारियां सोई थी। हादसे में ट्रक ड्राइवर बिल्कुल सुरक्षित है। इस हादसे के बाद बस में सवार सभी लोगों में चीख पुकार मच गई हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सड़क सुरक्षा फोर्स ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 4 बजे मिली। 4 लोग गंभीर हालात में दसूहा के अस्पताल में पहुंचाए गए हैं वहीं कम चोटिल लोगों को घर पहुंचा दिया गया है। बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी और इसमें करीबन 46 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस सामने से आ रही लकड़ी से लदे हुए ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस पुल पर चढ़ गई और उसके परखच्चे भी उड़ गए। इस हादसे में बस चालक की दोनों टांगें टूट गई हैं। घायलों को तुरंत दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऊच्ची बस्सी में जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर पास में एक आर्मी का कैंप भी है। धमाके की आवाज सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। बस चालक को भी कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। जम्मूू जा रहे दुर्गा दत्त नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू जा रहे थे। बस जब दसूहा क्रास की तो गलत साइड से आ रहे ट्रक में टकरा गई। दसूहा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया है। उसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।Jalandar-Jammu National Highway पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की टूटी टांगें#JalandharJammuHighway #BusTruckCollision #MajorRoadAccident #HighwayCrash #SevereAccident #DriverInjured #BrokenLegs #TrafficAlert #BreakingNews #encounternews #SalmanKhan #Dragon pic.twitter.com/1cc5rMJU6F
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026 -

Punjab News: नशा तस्करी और हथियार गिरोह का पर्दाफाश, घर से 25 किलो हेरोइन व 2 Pistol बरामद
अमृतसरः भारत–पाक सीमा के नजदीक स्थित घोगा गांव में अमृतसर रूरल पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नशा तस्करी और अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक घर से करीब 125 करोड़ रुपये की हेरोइन और पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घोगा गांव में एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से हेरोइन के कुल 10 पैकेट बरामद किए गए, जिनका वजन 25 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा मौके से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी कर भारत लाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था।
अमृतसर रूरल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, हथियार और हेरोइन किस रास्ते से लाई गई, और इसका स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से क्या कनेक्शन है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। वहीं, इस सफलता को सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी और आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
-

Truck ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, बच्ची घायल
बैतूलः भोपाल नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ के पास हुई, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की ढाई साल की बेटी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी देते पुलिस ने बताया, मृतक विजय यादव (47) और उनकी पत्नी आरती यादव (40) नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी थे। वे अपनी ढाई साल की बेटी के साथ बाइक से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहा ट्रक बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े और खदारा सरपंच तारा कवड़े सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर भेजा है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, Student समेत 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो
कोटाः शहर में बीती रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला सामने आया है। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।
जानकारी मुताबिक, कोटा के तलवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। वहीं हादसे में कोचिंग स्टूडेंट आर्यन (20) निवासी पश्चिम बंगाल व एक अन्य के रूप में हुई है। घायलों में सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड शामिल हैं। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो ब्लास्ट जैसी आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। लोगों के मुताबिक, इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। शायद इसी वजह से बिल्डिंग गिर गई। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं रेस्क्यू आप्रेशन जारी है।3 मंजिला बिल्डिंग गि/री, Student समेत 2 की मौ/त, कई घा/यल#Encounternews #BuildingCollapse #ThreeStoreyBuilding #ManyInjured #RescueOperation #EmergencyResponse #BreakingNews pic.twitter.com/ZVTypYkoBw
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026 -

Canada में महिला ने की बदसलूकी, गुस्साए सिख Security Guard ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
सस्केचेवानः कनाडा में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड द्वारा महिला को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना को लेकर स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। क्या ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है।
जानकारी मुताबिक, वीडियो सस्केचेवान के एक स्टोर का है। यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड और एक महिला के बीच बहस होती है। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि महिला सामान को इधर-उधर कर रही थी। उसे ढंग से पेश आने के लिए कहा था। मगर वह बहस करने लगी। वीडियो में एक स्थानीय महिला किसी आदमी के साथ खड़ी दिखाई देती है। इस दौरान सिख सिक्योरिटी गार्ड उसे किसी बात तो लेकर टोकता है तो महिला पहले उसे अंग्रेजी में गाली देती है और उसके बाद तेजी से उसकी पगड़ी की तरफ हाथ बढ़ाती है। महिला जैसे ही सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी-दाढ़ी की तरफ हाथ बढ़ाती है तो सिक्योरिटी गार्ड भी गुस्से में आ जाता है। पहले वह पीछे हटता है, लेकिन इसके बाद महिला को जोर से एक थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद महिला उसे फिर से गालियां देने लगती है। कुछ स्थानीय लोग थप्पड़ का विरोध करते हैं, जिनको दूसरा सिख सिक्योरिटी गार्ड रोक देता है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस (PAPS) ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी ने जांच पूरी होने तक गार्ड को स्टोर से हटवा दिया है। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सेंसिटिव हो गया है क्योंकि प्रिंस अल्बर्ट में हाल के महीनों में सुरक्षा कर्मियों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महिला को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सस्केचेवान के मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग की मांग उठाई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पंजाबियों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसे धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। नेट पर बहस छिड़ गई है कि सिखी के सिद्धांतों और सेल्फ डिफेंस के लिए हमला करना बुरा नहीं है। फिलहाल सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित काम के 40 घंटे की छूट की समीक्षा के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कनाडा में गार्ड को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वह उकसावे की चरम सीमा पर भी किसी पर हाथ न उठाएं।
-

Swarna Nagari Express के पहियों से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जैसलमेरः दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस (12468) में रविवार सुबह करीब 9 बजे पहियों में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और रेलवे स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। यात्री लगेज लेकर नीचे उतर गए।
जानकारी मुताबिक, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर लाठी स्टेशन से जैसलमेर के लिए रवाना हुई थी। कोच से धुआं निकलने की सूचना पर लोको पायलट ने जेठा और चांधन रेलवे स्टेशनों के बीच इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल क्षेत्र में ही रोक दिया। ट्रेन के अचानक रुकने और पहियों के पास से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री एहतियातन कोच से नीचे उतरने लगे।
ट्रेन रुकते ही रेलवे का तकनीकी स्टाफ और गार्ड तुरंत प्रभावित कोच के पास पहुंचे। अग्निशमन यंत्रों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच पूरी कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट की देरी से जैसलमेर के लिए रवाना किया गया। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की वजह से हो सकती है।