Blog

  • जालंधरः इस इलाके में गाड़ियों के बदमाशों ने तोड़े शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: न्यू गीता कालोनी ग्रीन एवन्यू में शरारती अनसंरो ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा हैकि बदमाशोंं ने गीता कालोनी में 2 आई 20 के शीशे तोड़े। वहीं कुछ आगे स्कूल और पार्क के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 7 से 8 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अभिषेक ने बताया कि 2 एक्टिवा पर सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी सहित कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सीसीटीवी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने कहा कि इस घटना से लाख से 2 लाख का नुकसान हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन ने उक्त युवकों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

  • 2 भाइयों की सीवर टैंक में गिरने से मौ’त, परिवार में कोहराम

    2 भाइयों की सीवर टैंक में गिरने से मौ’त, परिवार में कोहराम

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सीवर टैंक का ढक्कन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। 2 भाई सीवर टैंक में गिर गए। टैंक में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया थालेकिन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थीमृतक भाइयों में एक सिपाही था, जबकि दूसरा ग्राम पंचायत सदस्य था बता दें कि पूरी घटना सुमेरपुर थाने के टेढ़ा गांव की हैजहां सिपाही भाई घर के बाहर सीवर टैंक के ऊपर खड़े होकर कुछ काम करवा रहा था।

    तभी अचानक से टैंक का ढक्कन टूट गया और वो टैंक के अंदर चला गया। ये देख बड़ा भाई (ग्राम पंचायत सदस्य) उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गयालेकिन दोनों ही डूब गए। बाद में उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। घरवाले दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। मामले में सुमेरपुर के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीवर टैंक में गिरकर एक साथ दो भाइयों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं 2 भाइयों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।

  • 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में आप पार्षद का पति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 25 में युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 16 से आप पार्टी की पार्षद पूनम के पति संदीप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग पिछले 2 दिनों से उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की कुछ टीमें दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। सेक्टर 11 के थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इससे पहले परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस तैनात किया गया। परिवार मामले में असली हत्यारों को पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगा रहा है। इसी के चलते परिवार ने बुधवार को भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

    मृतक के शव को चंडीगढ़ पीजीआई की मॉर्च्युरी में रखा गया है। इस मामले में सेक्टर 25 के ही रहने वाले अजय कुमार उर्फ कालू को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने अजय को पहले फोन कर किसी काम का बहाना लगा कर बुलाया था। सोमवार-मंगलवार रात करीब 1:45 पर जब वह बाइक पर सवार होकर पहुंचा तो उन्होंने काले रंग की गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। वह उठने लगा तो युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। घायल हालत में उसे PGI में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    पुलिस ने मोहाली के नयागांव के रहने वाले धर्मेंद्र, सेक्टर 25 कॉलोनी के रहने वाले अजय उर्फ कालू, साबू और सपाटी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अजय की मौत के बाद केस में हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि थनास की EWS कॉलोनी निवासी प्रवेश उर्फ बाबा पर पिछले महीने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से अमरजीत उर्फ तोता ने साथियों के साथ हमला किया था। बाबा के दोनों पैरों पर काफी चोट लगी थी। पैर की हड्डी टूट जाने पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा और वह कई दिनों तक अस्पताल में दाखिल रहा। सहारनपुर थाना पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ तोता समेत अन्य पर मामला दर्ज किया था। हमले में अजय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि पीड़ित का परिवार इलाके के पार्षद के पति पर हत्या का आरोप लगा रहा है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगा : चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वही अब चोरी करने वालों ने मोगा के खाटू शाम मंदिर को निशाना बनाया है। चोरी की घटना रात को हुई और अब चोरी की घटना की सीसीटीवी सामने आने के बाद खाटू शाम मंदिर के पुजारी जसमेर गोड ने बताया की वह खाटू शाम मंदिर के पुजारी है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर में रखे 4 दान पात्रों से चोरों ने कुछ नकदी चोरी की है। पुजारी ने बताया कि हमारे मंदिर से पहले भी ऐसी घटना हुई थी। अभी यह नहीं मालूम की दान पात्रों में कितनी राशी होगी। वही हमने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • लैंटर तोड़ते समय हुआ हादसा, महिला सहित 2 बच्चे घायल, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक इमारत को गिराकर नई इमारत बनाने की तैयारी के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी बनी इमारात का लैंटर तोड़ते समय हुए हादसे एक महिला सहित 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इस हादसे का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

    बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल महिला की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है जबकि 2 बच्चे सैक्टर-32 के अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक जब इमारत के पुराने लैंटर को तोड़ा जा रहा था को इस दौरान स्कूल से वापिस आ रहे 2 बच्चे और एक महिला मलबे नीचे आ गए, जिन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, कई लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमेरिका में लागस वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में हुआ। यहां यूनिवर्सिटी परिसर में हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति हताहत हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है।  लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौ’त हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया। इस घटना पर वॉशिंगटन से बयान आया है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    कहां हुई गोलीबारी?

    पुलिस ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुई, जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। हालांकि तत्काल पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक पोस्ट में छात्रों से क्षेत्र खाली करने का आग्रह किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैंपस में अब कोई और खतरा नहीं है। कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। जांच जारी है। फिलहाल गोलीबारी की घटना के मकसद के बारे में कोई जानकारी सामने  नहीं आई है। 

     आर्लिंगटन के एक घर के अंदर भी हुई थी गोलीबारी और विस्फोट

    इससे पहले हाल ही में अमेरिका के आर्लिंगटन में एक घर के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया था। इस गोलीबारी के बाद एक बड़ा विस्फोट भी हुआ। इसके बाद पुलिस पड़ोस में रहने वाले सभी रहवासियों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि यह घटना ब्लूमाउंट के पड़ोसी एन बर्लिंगस्ट्रीट के 800 ब्लॉग में हुई। पुलिस ने बताया कि अधिकारी आवास में तलाशी वॉरंट जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। एक संदिग्ध ने घर के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिस वजह से विस्फोट हो गया।

  • सरकार का ‘बड़ा फेरबदल, 15 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।उत्तर प्रदेश की सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इनमें 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी हैं जिनका ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के लिए यह बदलाव किए गए हैं।

    बता दें कि हाल में ही जारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में अपराध में कमी देखने को मिली है।  एक डीआईजी रेंज और तीन एसपी बदले गए हैं। अंबेडकर नगर, महाराजगंज और हाथरस के एसपी को बदला गया है। इसके अलावा लखनऊ के साइबर क्राइम एसपी का भी तबादला किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को कुंभ मेले की जिम्मेदारी दी गई है। महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को उनके स्थान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। 

  • जालंधरः केडी भंडारी ने आप और अकाली दल को दिया झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल 

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी (आप) और अकाली को करारा झटका देते हुए पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी ने पार्टियों से जुड़े 60 से ज्यादा सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता में शामिल करवाया। इस दौरान पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक केडी भंडारी और प्रदेश संगठन मंत्री मंथरीश्री निवासुलू ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चिन्ह देकर स्वागत किया। पंजाब के पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी और श्री निवासुलु ने कहा कि पंजाब का युवा नशे की गिरफ्त में है, भ्रष्टाचार व्याप्त है।

    पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए व्यापारी और उद्योगपति पंजाब छोड़ रहे हैं। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों की इन गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय सिर्फ अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब का खजाना और संसाधन लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब और पंजाब के लोगों को उपेक्षित न समझे। पंजाब भाजपा पंजाब की भलाई के लिए अहम भूमिका निभाएगी। पंजाब के लोग इस बार भाजपा का साथ देगी।

  • डॉक्टर ने मरीजों को लगा दिया गलत इंजेक्शन, मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अस्पताल की लापरवाही से दो मरीजों की जान चली गई। मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला नवी मुंबई के कोपर खैरने स्थित आकाशदीप अस्पताल का है। मृतकों को 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दोनों मरीजों की अस्पताल में सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी मौ’त हो गई। उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया था। 

    दोनों मरीजों का हुआ था ऑपरेशन

    परिजनों का कहना है कि एक महिला के पेट का ऑपरेशन हुआ था और एक युवक का बवासीर का ऑपरेशन हुआ था। इंजेक्शन लगाने के बाद दुर्भाग्यवश उनकी मौ’त हो गई। आरोप है कि दोनों की मौत गलत इलाज के कारण हुई है।

    डॉक्टर को अरेस्ट करने की मांग

    मृतकों के परिजनों ने पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की तरफ से भी उनको कोई सहयोग नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में बाप-बेटे की मौ’त

    फिरोजपुरः जिले में ज्वेलर पिता-पुत्र के सुसाइड करने का मामला सामने है। मिली जानकारी के मुताबिक एक ने नहर में छलांग लगाई तो दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि घरेलू कलह के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। पिता का शव फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, जबकि बेटे का शव अभी नहर से बरामद नहीं हुआ है।

    मृतकों की पहचान धर्मपुरा निवासी राहुल धवन (32) और उसके पिता राजिंदर धवन (60) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह दोनों पिता-पुत्र दुकान में गए थे। वहीं दोनों के बीच घरेलू विवाद में कहासुनी हो गई। जिसके बाद राजिंदर ने घर आकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब होने पर तुरंत उसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर दिया गया।

    वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की मौत के बारे में पता चलते ही राहुल फिरोजपुर-फरीदकोट हाईवे को क्रॉस करती नहर में कूद गया। दूसरे दिन भी उसका शव नहीं मिला है। गोताखोरों द्वारा शव खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहुल धवन का मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ा हुआ मिला है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।