Blog

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का जखेड़ा में सांसद डॉ सिकंदर कुमार व विधायक सत्ती ने किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शनिवार सुबह ऊना विधानसभा क्षेत्र के जखेड़ा गांव में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के प्रधान और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संकल्प यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ग्रामीणों को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को दी गई हर गारंटी पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत जहां आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने ग्रामीणों को भारत को विकसित बनाने में सहभागिता दर्ज करने की शपथ भी दिलाई। साथी उन्होंने केंद्र सरकार की उन महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों से साझा की जिनके बलबूते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने कोरोनावायरस जैसा विकट समय भी देखा लेकिन उसे समय से लेकर आज दिन तक देश के 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है और अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस यात्रा में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, मंडल महामंत्री महिंद्र छिब्बर वा  यात्रा के संयोजक विजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • बंगाणा में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सम्पन्न, रोड़ सेफ्टी ने फ्री लगाया स्वास्थ्य शिविर 

    बंगाणा में करीव 60 लोगों का हुआ फ्री चैकअप


    एएसआई रविन्द्र ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ


    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के थाना बंगाणा की रोड़ सेफ्टी बैठक बंगाणा पंचायत घर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एएसआई रविन्द्र कुमार ने की। बहीं स्थानीय पंचायत प्रधान विजय शर्मा,उपप्रधान अजय शर्मा, कांस्टेबल राजेश कुमार,रणबीर सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज जसबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टैक्सी स्टैंड बंगाणा के चालकों व वाज़ार के दुकानदारों, अन्य गणमान्य लोगों को यातायात नियमों बारे जागरूक किया। एएसआई रविन्द्र कुमार ने दो पहिया वाहनों अन्य गाड़ियों को उचित स्थल पर पार्किंग करने की हिदायत दी। ताकि बाजार में जाम की स्थिति उत्पन न हो। बहीं दो पहिया वाहन बाहन चालकों को हैलमेट लगाने की हिदायत दी। और सभी बाहन चालकों को स्पीड लिमिट के साथ चलना ओर हर यातायात नियमों के पालन करने के आदेश दिए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। 


    बंगाणा पंचायत घर मे रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया। जिसमें बाजार एवं चालकों सहित 60 से ज्यादा लोगो ने फ्री स्वस्थ्य सुविधा ली। इस स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप आंखों का चैकअप व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री रही। स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ने बंगाणा पुलिस अधिकारीयों व रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए ऐसे शिविरों का होना जरूरी है। ताकि जनता और खास कर युवा वर्ग यातायात नियमों के बारे जागरूक हो सके । विजय शर्मा ने कहा कि आज का युवा नशे के साथ साथ यातयात नियमों की धज्जियां उड़ा कर जीवन को खराब कर रहा है। इसलिए अगर हर माह पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजन ओर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। तो जनता को फ्री स्वस्थ्य सुविधायों सहित यातायात नियमों की जानकारी भी मिलती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ पारुल शर्मा,डॉ निधि, डॉ करिश्मा,रमेश कुमार,राजेश शर्मा, तरुण कुमार व अन्य करीब 90 लोगों ने भाग लिया। 

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर के संचालक को गोली मारकर नगदी और सामान लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है कि वहीं सीएम मान के लुधियाना दौरे से पहले चंडीगढ़ रोड स्थित मेडिकल शॉप पर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। देर रात करीब 11.50 पर मेडिकल स्टोर के मालिक पर बाइक सवार 3 युवकों ने लूट की नीयत से गोली चला दी। इस घटना में गोली संचालक के पैर पर लगी। वहीं लुटेरे काउंटर पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सूरज के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सूरज ने बताया कि वह सरपंच कॉलोनी का रहने वाला है। वह 5 साल से किराए की दुकान में मेडिकल शॉप चला रहा है। शुक्रवार देर रात वह दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। अचानक बाइक सवार 3 युवक नशे में उसकी दुकान पर आकर रुके। उन्होंने पिस्टल तानते हुए उसकी जेब से मोबाइल, कैश, लैपटाप ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब 2 गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पैर पर लगी। इसके बाद वह वाटर कूलर के पीछे जाकर छिप गया। बदमाशों ने काउंटर पर रखा करीब एक लाख रुपए कैश का बैग उठा लिया।

    उसके शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना जमालपुर के एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर में सीएम मान और अरविंद केजरीवाल 10 दिसंबर को दौरा करने वाले है। ऐसे में उनके शहर में दौरे से पहले गोलियां चलना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

  • 15 करोड़ की लागत से तुतडू कोहडरा पेयजल योजना की डीपीआई तैयार,जल्द होगा कार्य शुरू :देवेन्द्र भुट्टो

    सीसे स्कूल अरलू में विधायक ने नवाजे होनहार, नशे से दूर पढ़ाई ब खेलों में रुचि बढ़ाऐं छात्र,
    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमण्डल के तुतडू से कोहडरा तक जिला पार्षद वार्ड के लिए 15 करोड़ की पेयजल योजना, जिसकी डीपीआर लगभग तैयार हो चुकी है। और बहुत जल्दी उसका शिलान्यास होगा। ताकि मेरे इस जिला पार्षद वार्ड में जो 20 वर्षों से पानी पर राजनीति की जा रही है, वह सदा के लिए खत्म हो। और जनता को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिले। यह शब्द विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू में वार्षिक पारितोषिक बित्तरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके सम्बोधन में कहे। भुट्टो ने कहा कि विधायक बनते ही मुझे 25 करोड़ की धनराशि नावार्ड से मिली थी। मैने 15 करोड़ बंगाणा रेंज यानी तुतडू कोहडरा पेयजल योजना के लिए ओर दस करोड़ झम्बर सड़क के लिए दिए थे। दोनों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। और जल्द कार्य भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि मैने 20 वर्ष बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर गुजारे है। लेकिन कभी झूठ की राजनीति नहीं की है। अगर काम होना है। तो हां नहीं तो न। लेकिन कुछ सत्ताधारी जिन्हें 20 वर्ष कुटलैहड़ में सत्ता की कुर्सी पर बिताए है। हर वार झूठ की राजनीति और झूठी घोषणाएं करके कुटलैहड़ की जनता से ठगी करते रहे। भुट्टो ने कहा कि हमें कोई लालच नहीं है। हम विधायक सैलरी में अपनी निजी आये से 3 लाख डालकर 5 लाख हर माह उन्हें प्रदान करते है। जो गरीबी रेखा से नीचे परिवार या उनके बच्चे है। उन्होंने कहा कि हमने 50 लड़कियों को प्रति माह पढ़ाई के खर्चे के लिए चुना है। जो गरीबी रेखा से नीचे है। इसके अलावा एक वर्ष के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ की जनता के लिए क्या किया है। इसका पूरा रिपोर्ट कार्ड आपके पास पहुंचेगा। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मैं पहला विधायक हूँ, जो बीडीसी का चुनाव हारने के बाद छः गुणा ज्यादा बढ़त से जीता हूँ। और यह सब आपका आशीर्वाद ओर प्रेम की जीत हुई है। भुटटो ने कहा कि एक वर्ष में हमने किसी बदले की भावना से काम नहीं किया है। क्योंकि पूर्व में तो ट्रांसफर माफिया की एक मंडली थी। जो रात को बंगाणा रेस्ट हाउस में बैठकर यह तय करती थी। कि किस सरकारी कर्मचारी का तबादला करवाना है। और किससे कितने पैसे लेने है। हमने इस प्रथा को खत्म किया है,जो भी ब्यक्ति हमारे पास समस्या लेकर आया है। हमने बिना रोकटोक उस की समस्या का समाधान किया है। मुख्यतिथि ने स्कूली छात्रों को दो लाख की स्कॉरशिप भी वितरण की। स्कूली छात्रों ने संस्कृति कार्यक्रम में खूब वाहबाही लूटी। स्कूल प्रिंसिपल की मांग पर विधायक भुट्टो ने कमरों की मरम्मत के लिए अढ़ाई लाख, शैड के लिए 3 लाख,शौचालयों को लिए एक लाख ,साउंड सिस्टम के लिए एक लाख चार दीवारी के लिए 4 लाख , स्कूल में सी सी टी वी लगाने व संस्कृति कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, प्रसिद्ध व्यावसाई लेखराज शर्मा,स्थानीय प्रधान महिंद्र सिंह राणा,उपप्रधान भूषण शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मला भारती,लेखराज भारती, रानू राम, पंकज शर्मा ,किशोरी हटली, मिंटू हटली, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • इस सांसद पर गिरी गाजः पार्टी से किया निलंबित

    नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। बसपा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दानिश अली जिस तरीके से संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आए, सामने आ रहा है यही बात कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह बनी है। बीएसपी ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी। उन्हें निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह यही बताई जा रही है।

    बता दें कि, बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई थी। बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सितंबर में दानिश अली से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे। दानिश ने भी राहुल से मुलाकात के बाद भावुक होते हुए कहा कि उन्हें राहुल से मिलकर लगा कि वह अकेले नहीं है। राहुल मेरा हौसला बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल से मत लगाना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।

    राहुल गांधी के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी दानिश अली से मुलाकात की थी। इसके बाद ऐसे कयास लगने लगे थे कि क्या कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है। अजय राय की दिल्ली में दानिश अली से मुलाकात को कांग्रेस पार्टी सुख-दुख में साथ खड़ा होना बता रही थी। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने इसे लेकर कहा था कि दानिश अली एक विपक्षी पार्टी के सांसद हैं। उनके लिए संसद में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े हों। उन्होंने कहा था कि दानिश अली लोकसभा में यूपी की अमरोहा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष होने के नाते ये अजय राय का फर्ज था।

    बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की चर्चा के दौरान बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों का प्रयोग किया था। विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था कि आखिर उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं करे? उन्हें पार्टी की अनुशासन समिति को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना था। वहीं, यह भी सामने आया था कि दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। कांग्रेस ने मांग की थी कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूत्रों के मुताबिक,रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की थी। रमेश बिधूड़ी के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी भी दी थी कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। बिधूड़ी के इस बयान की तमाम विपक्षी दलों ने आलोचना की थी।

  • पंजाब : खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का श’व, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों मोगा जिला के थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भिंडर खुर्द के पास खेतों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया था। युवक की पहचान कुलदीप सिंह उम्र 31 साल जो गांव कोकरी वेहनीवाला का रहने वाला था। वही गांव कोकरी वेहनीवाला वाला के सबका सरपंच हरभजन सिंह और मृतक कुलदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने बताया कि मैं कल मोचन में माथा टेककर घर वापिस आया। तो देखा मेरा छोटा भाई कल शाम को करीब 6 बजे खेत में गया था।

    जब वह घर वापिस नहीं आया, तो मेरे पिता उसको खेत में देखने के लिए गए। तब हमें पता चला की मेरे भाई को मार कर वहा पर फेंका हुआ था और साथ में कस्सी से एक गड्डा भी खोदा हुआ था और पास में कस्सी पड़ी हुई थी मेरे भाई की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की हत्या उसके बड़े भाई हरदीप सिंह ने की है, जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था।

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

    विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये एक से बढ़कर एक मॉडल, लर्निंग बाय डूइंग को दिया जा रहा बढ़ावा
    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल बनाकर अभिभावकों को भी चकित कर दिया। बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी चीजों के साथ-साथ मैथमेटिक्स, हिंदी, अंग्रेजी और समाज विज्ञान से संबंधित मॉडल की भी प्रदर्शनी लगाई। जबकि कुछ बच्चो ने मॉडल्स के माध्यम से रोचक खेलो से भी खूब मन मोहा। इसी दौरान बच्चों ने कई पहेलियों से भी अभिभावकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी के दौरान स्कूल की छात्रा तारूशी शर्मा, मृदुल, आयनिष, अनन्या, समर, सुदीक्षा और लविश ने चंद्रयान और लैंडर विक्रम के शानदार मॉडल्स प्रदर्शित किए। ओमिषा, आराध्या और आदिश का वॉटर प्यूरीफायर, अर्पित का डीएनए, त्रिष्टी, माधवी का कैपिलेरिटी, अर्णव और नवनीत का नेत्रहीनों के लिए आधुनिक छड़ी, अभीसुमत का लाइफाई, गुरलीन, अंशिका का हीमोडायलिसिस, राधिका और आरुषि का ह्यूमन हार्ट, समीक्षा, इशिता ने फेफड़ों की क्रियो का मॉडल प्रदर्शित किया। सुकृति, जाह्नवी का जियोस्टेशनरी सैटेलाइट, जन्नत का कॉनिक सेक्शन, अनुराधा, रिद्धिमा, सुरभि का एनिमल एंड प्लांट्स सेल, नैतिक और दलविंद्र  की स्मार्ट सिटी, सृष्टि और दीपांशी का मॉडल मेथड ऑफ़ इरिगेशन, तनुज शरद का रेन वाटर डिटेक्टर, अर्णव का वर्किंग रोबोट, अभिजोत का ह्यड्रोलिक रॉकेट, तेजस का इलेक्ट्रिक ब्लोअर, शश्वीता का पुली डोर, मन्नत और पीयूष का रेनवाटर हार्वेस्टिंग, अवियुक्त, इंद्र, आरव, आराध्या और कुशाग्र का वाटर साइकिल, अर्पित और हर्ष का एयर और वॉटर पॉल्यूशन, सिद्धार्थ, वीरेन, कुणाल, शिवांग, अभय, क्रियांश, वंश, सिमरन, सार्थक, चंदन, तनुज, सृष्टि और नेहा के ज्वालामुखी के क्रियाशील होने के मॉडल्स ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। हरनव, ऐशिता के ग्लोबल वार्मिंग के मॉडल को भी खूब सराहा गया। कॉमर्स में आस्था के स्टॉक मार्केट और जपजोत एवं शिवांग के जर्नी आफ करेंसी के मॉडल ने भी ध्यान आकर्षित किया। मैथमेटिक्स में अनिका, आरुष, के सर्कल्स, रीव और सूर्या का पाइथागोरस थ्योरम, मुस्कान, निहारिका की एप्लीकेशन ऑफ ट्रिग्नोमेट्री, अनवी, आरुषि, प्रियांश, अशप्रीत, प्रतीक की 3D शेप्स, वंशिका, वैष्णवी प्रोबेबिलिटी, शिवानी का टाइप का ग्राफ, कार्तिक और श्रेया के फ़्रेक्शन, रिया के अलजेब्रा आईडेंटिटी, अर्पितांश, रोजल, अर्शित ने मैथ्स क्विज में कई सवाल पूछे। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों ने कई आकर्षक खेलों के मॉडल प्रदर्शित करते हुए भी अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कई बच्चों ने इस प्रदर्शनी के दौरान प्रयोगात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। जबकि हिंदी और अंग्रेजी के भी कई प्रकार के क्विज बच्चों ने आयोजित किया। स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम से भी ब्रह्मांड की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की। आर्यन सत्यम और विनायक ने वैक्यूम क्लीनर के मॉडल प्रदर्शित किए। आरव के ड्रोन ने भी अभिभावकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने कहा कि बच्चों को लर्निंग बाय डूइंग से हर कॉन्सेप्ट आसानी से समझ आ सकता है। इसीलिए विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन शिक्षा को बच्चों के लिए और आसान बनाने हेतु किया जाता है। इसके साथ-साथ विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि में भी निखार लाने में काफी मदद मिलती है।
  • पंजाबः सीरत के बयान को लेकर मजीठिया ने जमकर सीएम मान पर कसे तंज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेटी के बयानों को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को 12वीं पास कहा। वहीं उन्होंने सीएम की सोच के बारे में कई बार तंज कहा। मजीठिया ने कहा कि मास्टर के कारण उन्हें 12वीं का सर्टिफिकेट मिला होगा। मजीठिया ने आरोप लगाए कि हर समय लोगों के खिलाफ वह आए दिन कटाक्ष करते रहते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के खर्चे पर जहाज काफी उड़ाया गया। जहां जहां भी आप पार्टी पंजाब के बाहर गई वहां पर उन्हें निराशा ही मिली। इसी दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सीरत की वीडियो भी दिखाई और जमकर सीएम मान पर निशाना साधा।

    मजीठिया ने कहा कि उन्हें पता है कि उनपर कभी भी केस दर्ज हो सकता है। क्योंकि सीएम के खिलाफ उन्हें बोलने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। पर मुझे झूठे पर्चे का कोई डर नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर लोगों ने गलती की। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान 12वीं फेल हैं। वह झूठ बोलने का बेताज बादशाह है। मेरे दादा को लेकर भी उसने झूठ बोला है। मेरे दादा सुरजीत सिंह मजीठिया 1947 से 1949 तक नेपाल के एंबेसडर रहे थे। लोगों को जलील करने अलावा भगवंत मान के पास और कोई काम नहीं है। मजीठिया ने आगे कहा कि हाल ही में 4 राज्यों के नतीजे आएं हैं। इन 4 राज्यों में आम आदमी पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। जो अपनी बेटी का नहीं वह पंजाब का कैसे हो जाएगा। जो शराब पीकर पार्लियामेंट में जा सकता है, वह कुछ भी कर सकता है।

  • अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : इटली के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। इससे कई लोगों की जान चली गई है। काफी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 4लोगों की मौत हो गई। जबकि उसमें भर्ती मरीजों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। टिवोली के महापौर कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती मरीजों को तत्काल एंबुलेंस के जरिये दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

    बयान के मुताबिक कम गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों से स्थानांतरित करने से पहले नगर निकाय के जिमनेजियम में रखा गया। दमकल विभाग के बयान के मुताबिक आग लगने की घटना शुक्रवार देर रात हुई और जबतक आग पर काबू पाया गया। तब तक 4 लोगों की मौ’त हो चुकी थी। टिवोली मध्य रोम के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर दूर अवस्थित है और यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पुरातत्व स्थल विला डी एस्टे और विला एडरियाना के लिए जाना जाता है जो यूनेस्को विश्व विरासत की सूची में शामिल हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः 2 पिटबुल कुत्तों ने महिला पर किया हमला, खाया चेहरे का आधा हिस्सा 

    एक घंटे तक कुत्तों के चंगुल से छूटने के लिए लड़ती रही महिला

    मोहालीः कस्बा खरड़ स्थित गुरु तेग बहादुर नगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में सफाई करने वाली एक महिला पर घर के ही दो पालतू पिटबुल कुत्तों में हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला राखी के चेहरे का आधा हिस्सा खा लिया। लगभग एक घंटे तक कुत्ते उसे नौंचते रहे। उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों पर भी बुरी तरह से काटने के जख्म हैं। महिला जिस घर में काम करती थी, उसे घर का मालिक शादी में गया हुआ था। पहले ही दिन वह घर में सफाई करने पहुंची थी। गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाला प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ बेटे की शादी समारोह में गया था। उसके घर पर उसकी सास अकेली थी।

    दोपहर को उनके रिश्तेदार कुत्तों को ब्रेड और दूसरा खाना खिला कर गए थे। दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे नौकरानी राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तो खुले घूम रहे पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते उसके चेहरे का आधा हिस्सा काट कर खा गए। उसके गर्दन पर भी जख्म के निशान है। पीड़ित सफाई कर्मी राखी लगभग 1 घंटे तक इन कुत्तों के चंगुल से छूटने के लिए लड़ती रही और अपने बचाव के लिए शोर मचाती रही। मगर कोई भी व्यक्ति उसे छुड़ाने के लिए नहीं आया।

    इसके बाद गली से गुजर रहे एक युवक ने पत्थर मारकर इस महिला को कुत्तों से छुड़ाया। इसके बाद उसे खरड़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के पति कल्लू ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मंडेर नगर में किराए का मकान लेकर मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी राखी लोगों के घरों में बर्तन साफ करने, सफाई करने जैसा काम करती है। प्रकाश सिंह के घर में वह पहले दिन ही काम करने गई थी। इसी के दौरान उसके साथ हादसा हो गया।