Blog

  • Punjab News: गांव में गरमाया मामला, सरपंच ने लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव में गरमाया मामला, सरपंच ने लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव सुधार में खेतों से मिट्टी निकालने के मामले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के सरपंच ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी जमीन में दखल देने, उनकी पत्नी और मां के साथ गाली-गलौज करने और हंगामा करने के आरोप लगा दिए हैं। इस सम्बंध में सरपंच ने डीएसपी अजनाला को शिकायत भी दी है।

    इस संबंध में बातचीत करते हुए सरपंच निशान सिंह ने बताया कि खेतों से मिट्टी निकालने के मसले को लेकर गांव के कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और वे किसी काम से अजनाला आए हुए थे। उसके बाद गांव के कुछ लोग उनकी जमीन में दखल देने आए और उनकी मां व पत्नी के साथ गाली-गलौज की गई और हंगामा भी किया गया। उन्होंने डीएसपी अजनाला को शिकायत दी है और मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    वहीं दूसरी ओर हरदीप सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। वे किसी मामले में गांव के लोगों के साथ गांव की ही जमीन में गए थे और उन्होंने किसी भी तरह की गाली-गलौज नहीं की; जानबूझकर उनकी छवि खराब की जा रही है।

    इस संबंध में डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलक ने बताया कि सरपंच निशान सिंह की ओर से उन्हें एक लिखित शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में होंगे शामिल

    राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स-रेंजर्स प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में होंगे शामिल

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के 15 रोवर्स और रेंजर्स अपने रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में भाग लेने के लिए आज रवाना हुए। यह राष्ट्रीय स्तर का जंबूरी शिविर 9 जनवरी से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के बलोद जिले के बुदली में आयोजित किया जा रहा है।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने रोवर्स-रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर में महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

    जंबूरी शिविर में देशभर से आए रोवर्स-रेंजर्स विभिन्न साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव और सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

  • बंगाणा के घलूं प्रीमियर लीग सीजन 2 में पहुंचे वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, आयोजकों को दी बधाई

    बंगाणा के घलूं प्रीमियर लीग सीजन 2 में पहुंचे वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, आयोजकों को दी बधाई

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बोले, खेल को खेल की भावना से खेलें, हमारा रहेगा पूरा सहयोग ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के घलूं प्रीमियर लीग सीजन–2 का तीसरा दिन खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। इस दिन न केवल रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुंचा। टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहे मुख्यतिथि कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं  बीडीसी राजकुमार मंकोटिया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। मुख्यतिथि राजकुमार मंकोटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने घलूं क्रिकेट एसोसिएशन को ₹5100 की धनराशि भेंट कर खेलों के प्रति अपने सहयोग और समर्थन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिलती है। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। खेल की दृष्टि से भी तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। इस दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में पनसाई टीम ने ग्लोड टीम को हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में पनसाई टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में सदाशिव तलमेहडा टीम ने मंसाई  टीम को पराजित किया। इस मुकाबले में तलमेहड़ा टीम की मजबूत बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। दर्शकों ने इस मैच को पूरे उत्साह के साथ देखा और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। तीसरा और दिन का सबसे रोचक मुकाबला पनसाई और सदाशिव तलमेहडा टीमों के बीच खेला गया। यह मैच काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा, लेकिन अंततः पनसाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पनसाई टीम के अंश  और तलमेहड़ा टीम के शन्ना  को दिया गया। इस मौके पर कई गणमान्य भी उपस्थित रहे।
  • जिला ऊना में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

    जिला ऊना में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के सफल आयोजन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  रजत राणा ने की।

    बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक के मुख्य वक्ता BJYM के प्रदेश अध्यक्ष  सनी शुक्ला रहेंगे, जो युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

    बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय युवा दिवस को भव्य एवं सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Jalandhar News: जगजीत डल्लेवाल ने किसान जत्थेबंदी तोड़ने के Akali-BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: जगजीत डल्लेवाल ने किसान जत्थेबंदी तोड़ने के Akali-BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पटियाला में प्रेस वार्ता करते हुए पिशौरा सिंह सिधू के पुत्र दलवीर सिंह सिधूपुर ने भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर आज प्रेस वार्ता करते हुए डल्लेवाल ने कहा कि उनके साथ 22 जिले के नेता मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दलवीर सिंह सिधूपुर पार्टी के मैंबर भी नहीं है और वह बीते दिन 8 जिलों के नेता के साथ होने का झूठ कह रहे है।

    किसान नेता ने कहा कि पिशौरा सिंह सिधू के बाद जब जगजीत डल्लेवाल में प्रधानगी का पद संभाला उसके बाद से किसान बुलंदियों की ऊंचाई पर है। उन्होंने चुनाव ना करवाए जाने को लेकर कहा कि पिछले साढ़े 3 साल से चुनावों में देरी होने के दौरान सभी नेता धरनों में व्यस्त थे। जिसमें खनौरी बॉर्डर पर काफी समय तक लंबा धरना लगाया गया। इसी के साथ मोगा में धरना लगाया गया, ऐसे में उनके पास चुनाव करवाने का समय नहीं था।

    किसान नेता ने कहा कि डल्लेवाल पर लगाए गए सारे आरोप बे बुनियाद है। सारी किसान जत्थेबंदियां किसान नेता डल्लेवाल के साथ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल के जरिए भाजपा जत्थेबंदियों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरन की मौत के लिए डल्लेवाल को जिम्मेदार ठहराए जाने को लेकर कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो 8 जिले के प्रधान कल पटियाला में हुई प्रेस वार्ता में शामिल हुए थे, वह सभी किसान जत्थेबंदी से निकाले जा चुके है। ऐसे में वह उनकी किसान जत्थेबंदी का विरोध कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी को कमजोर करने के लिए यह सबकुछ किया जा रहा है। डल्लेवाल ने कहा कि जब एसकेएम ने धरना प्रदर्शन किया था तो उसके बाद कुछ किसानों द्वारा एएसम जत्थेबंदी बनाई गई और उनके द्वारा चुनाव लड़े गए। डल्लेवाल ने कहा कि उनकी जत्थेबंदी का किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं है और ना ही वह किसी को भी किसी पार्टी को वोट डालने के लिए आग्रह करते है।

  • Punjab News: मनरेगा को लेकर Congress MP Gurjeet Aujla का आया बयान, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मनरेगा को लेकर Congress MP Gurjeet Aujla का आया बयान, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्र सरकार के मनरेगा को खत्म करने के कदमों के खिलाफ अमृतसर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संघर्ष शुरू किया है। इस बारे में अमृतसर से कांग्रेस MP गुरजीत सिंह औजला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब मजदूरों के लिए लाइफलाइन है, लेकिन केंद्र सरकार इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे पंजाब समेत पूरे देश के मजदूर परेशान हैं। औजला ने कहा कि जी राम जी बिल सीधे तौर पर गरीबों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी पूरे पंजाब में इस बिल का विरोध कर रही है और सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की जा रही है।

    केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और पंजाब के लोगों को भी एक साथ आकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले MNREGA के तहत 100 दिन का रोजगार था और केंद्र सरकार पूरा खर्च देती थी, लेकिन अब राज्य सरकार से कहा जा रहा है कि वह दिन बढ़ा दे और 40 प्रतिशत हिस्सा दे। इससे राज्य सरकार पर अधिक बोझ पड़ेगा।

    औजला ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का सपना था कि गांवों में लोगों को रोजगार मिले, लेकिन केंद्र सरकार गरीबों को और भी गरीब बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा 328 सरूप मामले पर बोलते हुए औजला ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

  • Punjab News: AAP MLA के भतीजे के कत्ल मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    Punjab News: AAP MLA के भतीजे के कत्ल मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    लुधियानाः जगराओं पास के गांव मानुके में 5 जनवरी को पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और बाउंसर गगनदीप सिंह उर्फ बाबा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जगराओं पुलिस ने इस हत्या में शामिल गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।

    एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने थाना हठूर की पुलिस द्वारा एक महिला समेत 5 अन्य को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या में पुलिस ने गुरसेवक, गुरदीप, जसपाल सिंह उर्फ हंसा, गगनप्रीत कौर और प्रदीप दास उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया है। वहीं 5वें आरोपी निक्का सिंह उर्फ घारू का क्रिमिनल रिकार्ड भी पुलिस ढूंढ रही है। हत्या के मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह और गुरदीप सिंह पुराने दोस्त हैं।

    इन दोनों के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को श्री मुक्तसर साहिब के थाना कबरवाल में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था और उनसे 5 पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई थीं। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रदीप दास उर्फ पप्पा पर चोरी, मारपीट और नशा तस्करी से जुड़े 4 मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में जेल मेंं भी रह चुका है। आरोपी 30 मई 2025 को जमानत पर रिहा हुआ था।

    आरोपी जसपाल सिंह उर्फ हंसा का भी अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा है। उसके खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल सात संगीन मामले दर्ज हैं। वह 17 अक्तूबर 2025 को जेल से बाहर आया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह हत्या पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है। कबड्डी या किसी अन्य खेल गतिविधि से इस वारदात का कोई संबंध नहीं है। इस तरह की सभी अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

  • Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 300 फोन मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 300 फोन मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की रूरल पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस ने हाल ही में भारी मात्रा में गुम हुए फोन बरामद किए है। रूरल पुलिस ने खास कैंपेन के तहत मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटा भी दिए हैं।

    SSP अमृतसर रूरल सोहिल मीर की लीडरशिप में चलाए गए मिसिंग मोबाइल आइडेंटिफिकेशन कैंपेन के तहत सिर्फ एक महीने के अंदर 300 गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर बरामद किए गए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। ये सभी मोबाइल फोन एक खास सेरेमनी के दौरान उनके असली मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कामयाबी CIER पोर्टल और अमृतसर रूरल पुलिस की टेक्निकल टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

    SSP सोहिल मीर ने कहा कि एक महीने पहले लोगों की जरूरतों को समझते हुए साइबर पुलिस स्टेशन के तहत CIER हेल्प डेस्क बनाया गया था। मोबाइल फोन लोगों के लिए सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि इमोशनली जुड़ी हुई चीज है, क्योंकि उनमें जरूरी डेटा और यादें होती हैं। टीम की तारीफ करते हुए SSP ने कहा कि पंजाब के दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों से कई मोबाइल फोन ट्रेस करके वापस मंगाए गए, जो एक बड़ा चैलेंज था। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मोबाइल फोन मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। अमृतसर रूरल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत पास के सांझ केंद्र में रिपोर्ट दर्ज करवाएं और CIER हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

  • क्या शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor? फैंस के सवाल का दिया Actress ने मजेदार जवाब

    क्या शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor? फैंस के सवाल का दिया Actress ने मजेदार जवाब

    मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियां बटौरती हैं। 2026 में श्रद्धा कई बड़ी फिल्मों में दिखने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी लव लाइफ को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा काफी समय से राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों बतौर कपल कई बार एक साथ भी स्पॉट हुए हैं।

    जल्द करेगी शादी

    इंस्टाग्राम पर भी फैंस को श्रद्धा कपूर की रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट मिल गए हैं। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से यह जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी शादी तक कब पहुंचेगी हालांकि शादी से जुड़े सवाल का जवाब देकर श्रद्धा कपूर ने खुद ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके हाजिर जवाब के चलते अब शादी वाले टॉपिक को और भी हवा मिल गई है। ऐसे में कई फैंस का कहना है कि श्रद्धा जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

    ‘मैं शादी करुंगी’

    एक्ट्रेस की शादी की अटकलें उस समय शुरु हुई जब उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड पल्मोनास को प्रमोट करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वह खूबसूरत ज्वेलरी पहनकर नजर आ रही थी। पोस्ट पर फैंस ने कई सारे कमेंट्स किए। एक फैंस ने पूछा – ‘शादी कब करोगी, श्रद्धा कपूर जी’? फैन के सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा कि – ‘मैं करुंगी शादी करुंगी’।

    इन फिल्मों में दिखेगी श्रद्धा

    श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल कई सारी फिल्मों में देखने वाली हैं। इन दिनों में वह डांस बायोपिक ‘ईठा’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद श्रद्धा ‘नागिन’ की शूटिंग शुरु करेंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस ‘स्त्री 2’ में नजर आई थी। फिल्म ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।        
  • कपड़ा Factory में 2 मजदूरों की मौत, प्रबंधकों पर लापरवाही के लगे आरोप, कर्मियों ने किया हंगामा

    कपड़ा Factory में 2 मजदूरों की मौत, प्रबंधकों पर लापरवाही के लगे आरोप, कर्मियों ने किया हंगामा

    भीलवाड़ाः शहर की सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में 2 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रारंभिक जांच में बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरे मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन करते मजदूर और मौके पर पहुंची पुलिस।
    प्रदर्शन करते मजदूर और मौके पर पहुंची पुलिस।

    जानकारी मुताबिक, गजानंद गाडरी (25) पुत्र रामचंद्र निवासी जिंद्रास आसींद और कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर निवासी नानोड़ी 6 महीने से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों की बॉयलर साइट पर ड्यूटी थी। दोनों को आज सुबह अन्य कर्मचारियों ने अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा। एम्बुलेंस से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों और मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। फैक्ट्री के बहुत से मजदूर महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण बॉयलर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे दोनों मजदूरों की जान गई। मजदूर उचित मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। तीन थानों प्रतापनगर, रायला और मांडल की पुलिस फैक्ट्री परिसर और अस्पताल, दोनों जगह मौजूद है। लोगों को समझाया जा रहा है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।