Blog

  • Punjab News: Pizza लेने जा रहे नाबालिग से बाइक सवार लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    Punjab News: Pizza लेने जा रहे नाबालिग से बाइक सवार लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    कपूरथलाः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। रोजाना हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला सब डिवीजन कस्बा भुलत्थ से सामने आया है। जहां गांव कमराए के 14 वर्षीय बच्चे की बेहरमी से मारपीट करके बाइक सवार उससे फोन छीनकर फरार हो गए।

    इस घटना में बच्चे की आंख पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए 14 वर्षीय अमृत पाल पुत्र धर्मपाल ने बताया कि 3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे उससे मारपीट करके उसका फोन लेकर भाग गए। वहीं अमृत पाल की मां जसवंत कौर ने बताया कि बेटा घर से पिज़्ज़ा लेने के लिए कमराए में स्थित दुकान पर गया था।

    इस दौरान रास्ते में 3 अनजान लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बेटे की मारपीट कर उसके पास से मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी की घोषणा की

    मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी की घोषणा की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी। इस पॉलिसी के तहत सीनियर रेजिडेंट के पदों का युक्तिकरण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर रेजिडेंटशिप में जीडीओ का कोटा 66 प्रतिशत किया जाएगा। अभी इसका अनुपात जीडीओ व सीधी भर्ती द्वारा पचास-पचास प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नाहन, हमीरपुर व नेरचौक में नए विषयों में एमडी व एमएस करवाई जाएगी। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना और सुदृढ़ होगी।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो डीएम और एमसीएच सुपरस्पेशलिस्ट फील्ड में हैं उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में उच्च तकनीकयुक्त स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आईसीयू स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्र नियुक्त किये जाएंगे, जिसमें से 500 चिकित्सा महाविद्यालयों और 500 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किये जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट हमीरपुर जिला से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोगी मित्र की कार्यप्रणाली के लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में रोगी मित्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि चमियाणा अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय टांडा व आईजीएमसी शिमला में भी पायलट आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की मदद के लिए रोगी मित्र तैनात किये जाएंगे। इन संस्थानों में रोगी मित्र कांऊटर भी स्थापित किये जाएंगे।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय की विभिन्न ओपीडी में मरीजों से सम्बन्धित विभिन्न डेटा दर्ज करने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त करने के लिए नवोन्मेषी उपायों के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि इस क्षेत्र में प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य बने।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा एवं जितेन्द्र सांजटा, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य गोपाल बेरी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: बाजार में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे दबे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बाजार में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे दबे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के टहल्ली चौक स्थित कित्तियां वाले बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुरम्मत अधीन एक 4 मंजिला इमारत अचानक ही ढह गई। हादसा इतना भयानक था कि लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, इमारत के अंदर मुरम्मत और बनावट का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक इमारत का बड़ा भाग गिर पड़ाया, जिससे अंदर काम कर रहे रहिम मिस्तरी और एक मजदूर हादसे का शिकार हो गए। हादसे के तुरंत बाद रहिम मिस्तरी को जख्मी हालत में अस्पताल भेज दिया गया, जबकि एक मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह फंस गया।

    घटना की सूचना मिलने ही इलाके वासियों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी। थाना बी डिवीजन की पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। इलाके वासियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद फंसे हुए मजदूर को सुरक्षित तरीके से मलबे में से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद मजदूर को भी इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मौके पर आसपास एरिया को सील कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इमारत गिरने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

    थाना बी डिवीजन के एसएचओ ने मीडिया को बताया कि टाहली वाला चौक के पास एक 4 मंजिला बिल्डिंग का काम चल रहा था, जो अचानक ही ढह गई। अंदर काम कर रहे घायल हुए रहिम मिस्तरी को पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ था, जिसे करीब डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर के बाहर निकाल लिया गया। दोनों की हालत ठीक है। बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर लगा लंबा जाम, कई किमी दूर जाम में फंसी गाड़ियां, देखें वीडियो 

    Jalandhar News: हाईवे पर लगा लंबा जाम, कई किमी दूर जाम में फंसी गाड़ियां, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: अगर आप भी जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, जालंधर-लुधियाना हाईवे पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है। इस लंबे जाम में काफी समय से गाड़ियां फंसी हुई है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लाइन खुली हुई है, जबकि दूसरी लाइन में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।
    इस लंबे जाम में काफी समय से लोग परेशान हो रहे है। हाईवे पर जाम से निकलने के लिए 3-3 लाइनें गाड़ियों की लगी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इतना लंबा जाम लगा हुआ है, लेकिन कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने के लिए वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है।
  • मुख्यमंत्री के हाथों राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का नया कैलेंडर जारी

    मुख्यमंत्री के हाथों राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का नया कैलेंडर जारी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का वार्षिक कैलेंडर-2026 जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को बैंक की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष में सरकार के निर्देशों के अनुसार पात्र लोगों को ऋण मुहैया करवाया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबन्ध निदेशक हरीश गज्जू और महाप्रबन्धक आर.एम. झमाल्टा उपस्थित थे।

     

  • Jalandhar News: नशे के खिलाफ दूसरी मुहिम शुरू, Arvind Kejriwal, CM Mann और मनीष सिंसोदिया ने किया ऐलान, देखें Live

    Jalandhar News: नशे के खिलाफ दूसरी मुहिम शुरू, Arvind Kejriwal, CM Mann और मनीष सिंसोदिया ने किया ऐलान, देखें Live

    जालंधर, ENS: आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए लवली यूनिवर्सिटी में हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिंसोदिया, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह, आप प्रधान अमन अरोड़ा, सासंद अशोक मित्तल, स्पेशल डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला सहित कई नेता पहुंचे। सासंद मित्तल ने कहा कि पंजाब में सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त किया जा रहा है, वहीं जल्द रंगला पंजाब फिल्म भी इसके लिए बनाई जा रही है। नशे को खत्म करने के लिए सरकार ने दूसरे पड़ाव में हैल्पलाइन नंबर 9899100002 जारी किया है। इस नंबर पर लोग नशा तस्करों की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

    जहां स्पेशल डीजीपी ने बताया कि मुहिम का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 19500 जिला वार्ड कमेटियां गठित हैं। उन्होंने कहा कि 50 हजार मेंबर कमेटियों में हैं, जो पंजाब पुलिस व सरकार के साथ मुहिम में लगे हुए हैं। पहले फेज में लोगों के बीच में जाकर अपनी बात रखी। 55400 मीटिंग पहले चरण में मीटिंग की। डीजीपी ने बताया कि पहले चरण में 358 बड़े तस्कर पकड़े जा चुके है। 9 महीनों में 55 हजार 499 पब्लिक मीटिंग की गई। वहीं स्कूलों में 1452 मीटिंग की गई। इस दौरान 29 हजार 938 मामले दर्ज किए गए।

    इस दौरान गुमराह होकर नशे की दलदल में फंस चुके लोगों को नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करके 90 हजार युवा नशा छोड़ चुके है। डीजीपी ने कहाकि अधिक मात्रा में नशा बॉर्डर एरिया से आता है। ऐसे में बॉर्डर एरिया से नशा रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। इनमें 20 करोड़ सीसीटीवी कैमरे लगाने को दिए गए। वहीं 10 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर और 10 लाख मोबिलिटी पर खर्च किए गए। ड्रोन से नशा रोकने के लिए एंटी ड्रोन व्हीकल स्थापित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि पिछले साल 252 ड्रोन रिकवर किए गए, जो नशा लेकर आए थे। पहली बार तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज करने का एक्शन हुआ है। डीजीपी ने बताया कि पिछले एक साल में 548 बड़े तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज की गई है। वहीं 269 करोड़ की प्रॉपर्टी को गिराने का काम किया गया। डीजीपी ने कहा कि लोगों का नशा छुड़ाओं मुहिम में काफी सहयोग मिल रहा है। इस दौरान लोगों द्वारा सेल्फ हेल्पलाइन 30 हजार शिकायत आई हैं। इन शिकायतों की वेरिफिकेशन करने के बाद पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ 11 हजार केस दर्ज किए गए।

    अशोक मित्तल ने कहाकि उनका परिवार राजस्थान से है, ऐसे में उन्हें वहां जाने का मौका मिला। इस दौरान सभी विपक्ष पार्टियों के नेताओं की एक ही बात थी कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान नशा तस्करों को दूसरे राज्यों में भेज रहे है, ये क्या हो रहा है। सासंद अशोक मित्तल ने कहा कि उन्हें यह सुनकर काफी खुशी हुई कि पंजाब में आप के सीएम मान सरकार की मेहनत रंग ला रही है। वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करवाने के लिए उन्हें 10 चुनाव भी हारने पड़े तो उन्हें दुख नहीं है, लेकिन वह पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे।

  • बीस पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ, पुल निर्माण होने से पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा कुटलैहड़

    बीस पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ, पुल निर्माण होने से पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा कुटलैहड़

    लठियानी,मंदली पुल, कुटलैहड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि,मोदी सरकार ने साकार किया दशकों पुराना सपना: भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने लठियानी,मंदली पुल के निर्माण को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगा, बल्कि दशकों से चली आ रही जनता की मांग को भी पूरा करेगा। दविंदर भुट्टो ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

    पूर्व विधायक ने कहा कि लगभग 922 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह पुल कुटलैहड़ की करीब 20 पंचायतों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। पुल के निर्माण से लठियानी, रायपुर, भाखड़ा-नंगल क्षेत्र के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली की दूरी में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि लठियानी मंदली पुल वर्षों तक केवल राजनीति का विषय बना रहा। हर चुनाव में इसका उल्लेख हुआ, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।

    भुट्टो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तक इस पुल पर सिर्फ राजनीति होती रही, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इस सपने को साकार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास रखती है।

    भाजपा नेता भुट्टो ने जानकारी दी कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो डेढ़ वर्ष के भीतर इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू जिला पार्षद सदस्य एवं सह संयोजिका स्टेट पंचायती राज प्रकोष्ठ कृष्ण पाल शर्मा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया भाजयुमो नेता सुमित वशिष्ठ मौजूद रहे।

  • इस दिन मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मनाई जाएगी Makar Sankranti, जानें शुभ मुहूर्त

    इस दिन मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मनाई जाएगी Makar Sankranti, जानें शुभ मुहूर्त

    धर्म: सूर्य जब किसी भी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसको संक्रांति कहते हैं। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करें तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में दोपहर को 3:13 पर प्रवेश करेंगे। इस दिन सुबह उठकर स्नान-दान और ध्यान का खास महत्व बताया गया है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में यह त्योहार अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल, पंजाब में लोहड़ी, गुजरात में उत्तरायण और उत्तर भारत में खिचड़ी या मकर संक्रांति के तौर पर इसे मनाया जाता है।

    शुभ मुहूर्त

    इस बार मकर संक्रांति पर पुण्य काल 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरु होगा। वहीं महापुण्य काल भी दोपहर में 3 बजकर 13 मिनट से शुरु होकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस दिन गंगा स्नान सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक होगा।

    पूजा विधि

    इस दिन सूर्य उदय से पहले गंगा या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो स्नान के जल में ही गंगाजल मिला लें। सूर्यदेव की पूजा करके उन्हें अर्घ्य दें। अर्घ्य के जल में रोली, चावल और लाल फूल डालें। इस दिन गुड़ चावल, वस्त्र और कंबल का दान करें। तिल गुड़ के लड्डू, खिचड़ी और मौसमी व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित करें। इसके साथ ही गीता और भगवान सूर्य की उपासना से जुड़े ग्रंथों का पाठ भी जरुर करें।

    खास महत्व

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति वाले दिन गंगा नदी के साथ-साथ पवित्र नदियों, कुओं, तीर्थों और सरोवरों में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऊनी कपड़े, कंबल, जूते, धार्मिक ग्रंथों और पंचाग का दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य की उपासना का पर्व होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिए मकर राशि में जाते हैं। ऐसे में यह पर्व फसल की कटाई के साथ भी जुड़ा हुआ है। खासतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका खास महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर असुरों का संहार करने के लिए धर्म की स्थापना की थी। ऐसे में यह माना जाता है कि गंगा भागीरथ के पीछे-पीछे स्वर्ग से पृथ्वी पर भी आई थी। इसी दिन के बाद से उन्हें पतित पावन कहा जाने लगा था।      
  • Punjab News: 452 ग्राम ICE और अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 452 ग्राम ICE और अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 452 ग्राम आइस (ICE) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से 452 ग्राम आइस नशा बरामद हुआ है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में काफी अधिक कीमत बताई जा रही है। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सेमा पुत्र सरज सिंह निवासी ‘काले के’ के रूप में हुई है।

    एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मुखबिर ने गुप्त सूचना दी थी कि तरसेम सिंह उर्फ सेमा आइस ड्रग का कारोबार करता है, जो अब भी भारी मात्रा में आइस ड्रग लेकर बेचने के लिए फिरोजपुर-फरीदकोट रोड दाना मंडी फिरोजपुर कैंट के गांव नवां पुरबां वाली साइट गेट पर खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए तरसेम सिंह को उक्त 452 ग्राम आइस समेत काबू किया गया।

    इसी तरह, एक अन्य केस में पुलिस गैर हथियारों के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गैरकानूनी हथियार और 9 कारतूस बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई हैं और नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए और जांच जारी है। फिरोजपुर पुलिस का कहना है कि नशे व गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

  • महाविद्यालय ऊना में चल रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन के कार्यक्रम

    महाविद्यालय ऊना में चल रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन के कार्यक्रम

    “उठें समाज के लिए उठें- उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें, स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें” गाकर कार्यक्रम की शुरुआत

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा से की और फिर विभिन्न व्यायाम किये ।आज मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट शिखा  ने शिरकत की ।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई । इसके उपरांत एन एस एस गीत “उठें समाज के लिए उठें- उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें, स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें” गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा एक गंभीर समस्या है जो महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करती है और उनके जीवन को प्रभावित करती है।

    उन्होंने  कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत जरूरी है।घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून में प्रावधान हैं, लेकिन इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सके ।इसके बाद स्वयंसेवियों ने एन एस एस इकाई के द्वारा गोद लिए गाँव “ भडोलियां खुर्द “ में  नशे के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक करके ग्रामीणों को जागरुक किया और वहाँ सफ़ाई अभियान चलाया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान उपस्थित रहे ।