Blog

  • आज का राशिफल, 8 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 8 जनवरी 2026

    आज का दिन जोश से शुरू होकर समझदारी में ढलता है। सुबह चंद्रदेव सिंह राशि में रहकर आत्मविश्वास, साहस और सामने आने की हिम्मत देते हैं। वहीं शाम को चंद्रदेव के कन्या राशि में गोचर करते ही फोकस साफ-सफाई, एफिशिएंसी और सेवा भाव पर आ जाता है। धनु राशि में स्थित सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और मंगलदेव मनोबल ऊंचा रखते हैं और भविष्य को लेकर सोच को आगे की ओर बनाए रखते हैं। यह ऊर्जा आपको जरूरत से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स देने से भी बचाती है। बुधदेव संवाद को साफ रखते हैं, बृहस्पतिदेव वक्री होकर अपने विचारों पर सोचने की याद दिलाते हैं, और शनि देव भावनाओं को जमीन से जोड़े रखते हैं।

    मेष राशि: दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. आय में वृद्धि के योग हैं. आर्थिक स्थिति आज के दिन बेहतर रहेगी, लेकिन लेन-देन के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. कार्यक्षेत्र में आपका आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी होगी. परिवार संग आज के दिन आपको काफी अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी. धर्म और दान-पुण्य के कामों में दिन का कुछ हिस्सा बीतेगा. सेहत में आज के दिन आपको लापरवाही करने से बचना होगा.

    वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा हुआ होगा. आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि और आपके काम की हर तरफ प्रशंसा होगा. भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे आपके कई अधूरे काम आज के दिन सफल होंगे. आर्थिक स्थितियां काफी बेहतर रहेगी लेकिन इसी के साथ आपका दिन खर्चों से भरा हुआ होगा. जो लोग किसी तरह के बिजनेस में आज उनको को अच्छी डील हासिल हो सकती है. कमाई के मामलों में आज वृद्धि होगी. लेकिन आप अपने परिवार के लिए समय न देने के कारण मन में मायूसी भी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में साथी संग सांमजस्य बरकरार रहेगा.

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों की आज कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. दिन लाभ से भरा होगा और मन काफी प्रसन्न होगा. आज के दिन आप किसी जरूरतमंद की मदद को आगे बढ़ेंगे जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा. वहीं नौकरी में आपके प्रभाव और मान-सम्मान में इजाफा देखेने को मिलेगा. आपके आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे. इसी के आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी. व्यापार में कमाई के अवसरों में वृद्धि होगी. लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांस के पल व्यतीत होंगे लेकिन वैवाहिक जीवन में साथी संग किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

    कर्क राशि: आज कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे उनके मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा. आपको अपनी कार्यक्षमता का बेहतर प्रदर्शन करना होगा. जो लोग किसी मकान या जमीन का सौदा करना चाह रहे हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. लेकिन आज के दिन आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा. किसी को धन उधार देने से बचें. आपकी आय में वृद्धि और बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा.

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरा हुआ होगा. दिन में मौज-मस्ती और छुट्टी का भरपूर आनंद आप उठाने में कामयाब रहेंगे. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. लव लाइफ में प्रेमी संग अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क और सावधान रहना होगा. लव लाइफ में प्रेमी संग अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिलेगा. किसी सगे-संबंधी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. नहीं तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज कई तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यो में असफलता मिलने से मन उदास रहेगा. ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखन होगा. नौकरीपेशा जातकों को आज कहीं दूसरी जगहों से नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी. आज के दिन आपके ज्ञान में तकनीकि मामलों में वृद्दि होगी. किसी मित्र या सगे संबंधियों की तरफ से आपको मदद मिल सकती है. छोटी यात्राओं को संयोग और शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. लेन-देन के मामले में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो किसी तरह का कानूनी मामला बढ़ सकता है.

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन जोश और आनंद से भरपूर रहेगा. आज के दिन आपको कोई सरप्राइज उपहार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी. आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा. आपकी संतान संबंधी चिंताओं से मुक्ति पाने का दिन है. व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा जिससे कई कामों में विचारों का आदान-प्रदान करने में कामयाबी हासिल होगी. घर-परिवार में किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. नौकरी करने वाले लोगों की आय में आज जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों में साथी संग प्यार बरकरार रहेगा. लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा और अनुकूल रहेगा. आज आप किसी तरह का साहसिक कदम उठा सकते हैं. जिसे आपको लाभ तो पहुंचेगा साथी ही आपके साहस की प्रशंसा भी हर तरफ होगी. व्यापार में आज अच्छा मुनाफा हासिल करना का योग बन रहा है. होटल के कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छा फायदा मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है. लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांटिक समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. लेन-देन के मामलों में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांटिक समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. शाम के समय आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है.

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छी सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार और कार्यस्थल पर आज सभी का अच्छा सहयोग और प्यार बना रहेगा. आर्थिक मामलों में आज का दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. इसी के साथ कुछ अतिरिक्त आय प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि भी देखने को मिलेगी. परिवार संग आपकी तालमेल के जरिए कोई बड़ा काम निपटाने में आपको कामयाबी हासिल होगी. लेकिन आज के दिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है जिससे अस्पाताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं.

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. कुछ मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा. निवेश में आज आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है जिससे आपके मन में तरह-तरह की चिंताएं उठेगी. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सहयोगियों से सावधआन रहना होगा नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकता है. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है. आज शाम वक्त निकालकर परिवार और बच्चों संग मौज-मस्ती करने में बीतेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा.

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को गुरुवार के दिन भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा जिससे आपके सभी तरह के अधूरे काम पूरे होंगे. अचानक से धन प्राप्ति और कोई शुभ सूचना सुनने से आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा. आज आपकी अतिरिक्त आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा जिससे आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. लेकिन आपको आज किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा. कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा. आपको अपने खानपान पर ज्यादा फोकस करना होगा. नहीं तो कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है.

    मीन राशि: मीन राशि वालों को आज उनकी कुछ मामलों में चिंताएं बढ़ सकती है. मन उदास रह सकता है. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेगा आपकी चिंताएं भी दूर होंगी. आपको अपने मित्रों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग किसी तरह का कारोबार आदि करते हैं उनको आज अच्छा मुनाफा हासिल होगा. लेकिन आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. आपको किसी दूसरे की कहासूनी बातों में आने से बचना होगा. वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.

  • Ludhiana News: Nagesh Hosiery में मिली खून से सनी लाश, मामला संदिग्ध, देखें वीडियो

    Ludhiana News: Nagesh Hosiery में मिली खून से सनी लाश, मामला संदिग्ध, देखें वीडियो

    लुधियाना : थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ती Nagesh Hosiery के यूनिट से एक खून से सनी लाश मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रोहित उर्फ़ रितेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान करने वाले दिनेश यादव ने बताया कि रोहित उसके दोस्त का साला है। वह मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और चार बहनों का भाई था।
    दिनेश ने आगे कहा कि उसे कुछ देर पहले फोन आया था कि रोहित की मौत हो गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा, तो बॉडी और फर्श पर खून ही खून था। दिनेश ने आरोप लगाया कि यह कोई नैचुरल मौत नहीं है। मृतक के साथ फैक्ट्री के मालिक या किसी स्टाफ ने कुछ किया है। जिसकी जांच होने पर सच सामने आ सकता है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना सलीम टाबरी के ASI प्रेम चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि Nagesh Hosiery मे एक युवक की बॉडी पड़ी है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक रोहित की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उधर इस मामले में जब Nagesh Hosiery के संचालक से संपर्क किया, तो उसने कहा कि उसके चार यूनिट है। इस घटना की उसे जानकारी नहीं है।    
  • Haryana News: पैसे ठगने के मामले में आरोपी फाइनेंसर कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Haryana News: पैसे ठगने के मामले में आरोपी फाइनेंसर कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला:  क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने फाइनेंसर मुकेश गोयल को आज कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने फाइनेंसर को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शिकायतकर्ता के मकान के दस्तावेज रिकवर किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ और सामान भी बरामद किया जाएगा।

    क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने कल पंचकूला के सेक्टर-17 के मकान नंबर 128 में कई घंटे छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 990 ग्राम सोना, 18 लाख रुपये नकदी और दस्तावेज बरामद किए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा घर, गाड़ियां और ऑफिस में सर्च अभियान चलाया गया था।

    क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि पंचकूला सेक्टर-26 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर सेक्टर-14 में ब्लैकमेल करने और धमका कर पैसे वसूलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पंचकूला सेक्टर-17 के मकान नंबर 128 में छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद 990 ग्राम सोना और कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

    आरोपी फाइनेंसर ने महिला के साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जैसे तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। रिमांड के दौरान उन्होंने कहा कि गाड़ियां और मकान के साथ-साथ ऑफिस की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Haryana News: बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की सजा, देखें वीडियो

    Haryana News: बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूला: साल 2020 में एक स्कूल बस चालक ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में अब पंचकूला अदालत ने 6 साल के बाद बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी बस चालक को 25 साल की सजा और 50,000 रुपये जुर्माना लगाया है।

    जांच अधिकारी करमजीत कौर कोएक बड़ा सुराग मिला था जिसको उन्होंने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। कई बार रिमांड लेने के बाद आरोपी ने माना कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में सरकारी वकील डीडीए सुखविंदर कौर ने बताया कि पंचकूला अदालत के द्वारा 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 25 साल की सजा सुनाई गई है।

    इसके साथ ही आरोपी को 50,000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर साल 2020 में पंचकूला के महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा और 6 साल के बाद अब इस मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

     

     

  • ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

    ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

    हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, मोटर वाहन निरीक्षक समीर दत्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने वाहन चालकों और आवेदकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के प्रयोग से बचाव, गुड समेरिटन नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    आरटीओ अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है, बल्कि अनमोल मानव जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    जनवरी माह में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा अभियान

    आरटीओ ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह के दौरान देशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी सड़क सुरक्षा माह – जनवरी 2026 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी प्रविष्टियां 15 फरवरी तक भेज सकते हैं।

    18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी ले सकेंगे भाग

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना, अशोक कुमार ने बताया कि “सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव” के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में लघु वीडियो बनाकर भाग ले सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित नियम एवं शर्तेंhttps://roadsafety.hp.gov.in/storage/files/tenders/sadak-suraksha-film-mahotsav.pdf लिंक से डाउनलोड की जा सकती हैं।

    ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रविष्टियों की सुविधा

    प्रतिभागी अपनी लघु फिल्म/वीडियो ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdh907oNQcKpqWHe1FHqXAF9K8D1FL1X7qSnhSXDjTW4FnvXw/viewform  या  विभागीय ईमेल departmentoftransporthp@gmail.com पर अनुलग्नक एक सहित भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रविष्टियाँ परिवहन निदेशालय, प्रमुख एजेंसी/सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, हिमाचल प्रदेश, शिमला में सीधे भी जमा करवाई जा सकती हैं।

    पात्रता एवं मानदंड

    इस प्रतियोगिता में आम नागरिक, विद्यार्थी तथा पेशेवर फिल्म निर्माता भाग ले सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष (10 दिसंबर, 2025 को या उससे पूर्व) निर्धारित की गई है। देश के सभी राज्यों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। सड़क सुरक्षा पर आधारित फिल्म हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में अधिकतम 5 मिनट अवधि की होनी चाहिए।

    सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाग्तियों को मिलेंगे पुरस्कार

    आरटीओ ने बताया कि महोत्सव में चयनित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 18से 25 वर्ष, 25से 32 वर्ष, 32से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणियों में प्रत्येक श्रेणी में 25 हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 20 विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक पुरस्कार में 5 हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र शामिल होगा। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

  • 11 साल बाद टूटी टीवी एक्टर Krip Kapur की शादी, पत्नी संग इस वजह से लिया तलाक

    11 साल बाद टूटी टीवी एक्टर Krip Kapur की शादी, पत्नी संग इस वजह से लिया तलाक

    मनोरंजन: टीवी की दुनिया में जितनी जल्दी शादी होती है उतनी ही जल्दी टूट भी जाती है। अब उड़ने की आशा फेम एक्टर कृप कपूर सूरी की शादी 11 साल बाद टूट गई है। उनकी पत्नी सिमरन कौर के साथ एक्टर का तलाक हो गया है। नए साल से पहले 31 दिसंबर को कृप कपूर की पत्नी सिमरन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक का ऐलान किया था। अब एक्टर ने खुद रिश्ता टूटने का कारण बताया है।

    हमने साथ मिलकर फैसला लिया

    कृप कपूर सूरी ने अपने टूटे रिश्ते पर बात की है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि – ‘पिछले 5 महीनों से हम अलग ही रह रहे हैं। इस शादी को अब बचाया नहीं जा सकता। अलग होने का फैसला हमारी 6 साल की बेटी के लिए भी अच्छा है। मैं सिमरन को गुड लक विश करता हूं। तलाक पर एक्टर ने आगे कहा कि – समय के साथ हमें यह एहसास हुआ कि हमारा मांइडसेट और चीजों को देखने का नजरिया अलग है। काफी बातचीत और सोच समझने के बाद हम साथ मिलकर इस फैसले पर पहुंचे है’।

    बेटी की खुशियों को प्रायोरिटी देंगे

    एक्टर कृप सूरी की पत्नी ने कहा कि – ‘हमने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में जो भी समय गुजारा है। हम उसकी इज्जत बरकरार रखना चाहते हैं हमारी बेटी के लिए हम स्कूल इवेंट्स साथ में अटैंड करेंगे और उसके लिए मिलते भी रहेंगे। एक-दूसरे के साथ नॉर्मल बॉन्ड मैंटेन करके रखेंगे ताकि हमारी बेटी की खुशियों को प्रायोरिटी मिल पाए’।

    2014 में हुई थी शादी

    कृप और सिमरन की शादी 6 दिसंबर 2014 में हुई थी। शादी के 6 साल के बाद 2020 में दोनों बेटी के पेरेंट्स बने थे। मगर अब 11 साल के बाद दोनों ही तलाक लेकर अलग हो गए हैं। कृप कपूर सूरी की बात करें तो वो कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। एक्टर ‘सावित्री’, ‘कलश’, ‘फुलवा’, ‘उतरन’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से बाइक चोरी करता नौजवान काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से बाइक चोरी करता नौजवान काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के माथा टेकने आए नौजवान का गुरुद्वारा साहिब के बाहर से बाइक चोरी करके भाग रहे नौजवान को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। नौजवान की तालाशी के दौरान जेब से 3 बाइक की आरसी बरामद हुई है। काबू किए गए नौजवान की पहचान दविंदर सिंह का बेटा निवासी बस्ती जोधेवाल के रूप में हुई है। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गई थी और वह गर्भवती है।

    आरोपी बाइक की लॉक तोड़कर बाइक को गली में ले गया। इस दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने बाइक भी चोरी की थी। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का कहना हैकि वह पहलवानी करता था और गुरदासपुर का रहने वाला है, लेकिन यहां वह बस्ती जोधेवाल में रह रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले जाया जा रहा है।

    आरोपी से पूछताछ में अन्य बरामद की गई बाइकों की आरसी और एक ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आया था। इस दौरान उसने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के बाहर से उसका बाइक गायब है और लोगों ने चोर को गुरुद्वारा साहिब के पास गली से काबू किया है। जबकि घटना के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया।

  • Vicky-Katrina ने फैंस को दिया खास तोहफा, स्पेशल पोस्ट के साथ Reveal किया बेटे का नाम

    Vicky-Katrina ने फैंस को दिया खास तोहफा, स्पेशल पोस्ट के साथ Reveal किया बेटे का नाम

    मनोरंजन: बॉलीवुड के सबसे पॉवर कपल के तौर पर पहचाने जाने वाले विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बार दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फैंस से सुर्खियां ले रहे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे का प्यारा सा नाम फैंस को बताया है। फैंस के द्वारा इस पोस्ट पर उन्हें बधाईयां भी दी जा रही हैं।

    बेटे का रखा क्यूट सा नाम

    कटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम जन्म के तीन महीने बाद रखा है। इसके साथ ही फैंस ने उसकी खास झलक भी दिखाई है। विक्की-कटरीना ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन में उन्होंने लिखा कि – ‘हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल दुआएं कबूल हो गई जिदंगी बहुत खूबसूरत है एक पल में ही हमारी दुनिया बदल गई शब्दों से परे सिर्फ ग्रैटीट्यूड’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    बता दें कि विहान नाम का मतलब होता है कि नई शुरुआत। सुबह की पहली किरण ऐसा माना जा रहा है कि ये नाम कपल की जिंदगी में शुरु हुए नए चैप्टर और खुशियों का प्रतीक है। नाम सामने आते ही फैंस विक्की-कटरीना की जिंदगी को काफी पॉजिटिव और खूबसूरत बता रहे हैं।

    7 नवंबर को हुआ था जन्म

    विक्की-कौशल और कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान का स्वागत 7 नवंबर 2025 को किया था। इसके बाद से ही कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा। शादी से लेकर परिवार से जुड़े सभी फैसले दोनों ने शुरु से ही प्राइवेसी और सादगी बरती है। बेटे के जन्म के बाद भी दोनों ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की थी।

    फैंस दे रहे बधाईयां

    जैसे ही कपल ने बेटे का नाम फैंस को बताया सोशल मीडिया पर सभी उन्हें बधाईयां देते दिख रहे हैं। सभी विहान नाम की तारीफ कर रहे हैं और कपल को इस नए सफर की शुरुआत की शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा, दिया मिर्जा, भूमि पडनेकर समेत सभी सेलेब्स कपल को बधाईयां दे रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने बताया था कि उनके बेटे के जन्म के बाद जिंदगी बदल गई है। अब वहीं दूसरी ओर फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कटरीना और विक्की अपने बेटे विहान का चेहरा कब दिखाएंगे।    
  • Punjab News: भीषण सर्दी ने एक माह के मासूम की ली जान

    Punjab News: भीषण सर्दी ने एक माह के मासूम की ली जान

    गुरदासपुरः पंजाब में सर्दी का कहर जारी है। कोहरे और भीषण सर्दी में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए आज पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्बा कलानौर के गांव खासा में कड़ाके की ठंड से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक माह के प्रभनूर सिंह की ठंड और निमोनिया के कारण मौत हो गई।

    इस घटना को जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर छा गई है। मृतक बच्चे प्रभनूर सिंह के पिता कुलबीर सिंह उसे रात में दूध पिलाकर सोए थे। परिवार के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए कमरे में रूम हीटर भी लगाया गया था और बच्चे को गर्म कपड़ों में लपेटा गया था।

    हालांकि रात में कुछ समय बाद बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी। घबराकर परिजन तुरंत उसे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात बच्चों के माहिर डाॅ. विशाल जग्गी ने जांच की और बताया कि बच्चा पहले ही दम तोड़ चुका था। डॉक्टर जग्गी के अनुसार, बच्चे की मौत का कारण निमोनिया है, जो इस भीषण ठंड के मौसम में छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है।

  • Punjab News: 328 पावन स्वरूप मामले में सतिंदर कोहली की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: 328 पावन स्वरूप मामले में सतिंदर कोहली की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    इस मामले में अब तक 16 नामजद, 2 गिरफ्तार

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के मामले में गिरफ्तार किए गए सतिंदर सिंह कोहली का पुलिस रिमांड खत्म होने पर आज फिर से माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस की अर्जी पर एसएस कोहली के 5 दिनों का रिमांड पर भेजने का आदेश जारी किया है। ऐसे में अब कोहली को सोमवार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, जिनमें से 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है। सतिंदर सिंह कोहली को पहले मोहाली से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के गबन और बेअदबी मामले में SGPC के पूर्व आंतरिक ऑडिटर और सुखबीर बादल के करीबी सतिंदर सिंह कोहली का पहले पुलिस ने 6 दिन की पुलिस डिमांड पर हासिल किया था। गौर हो कि यह मामला 2020 से चर्चा में है, जब अकाल तख्त द्वारा गठित जांच समिति ने उनकी लापरवाही पकड़ी थी। हाल ही में पंजाब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने भी एसजीपीसी पर सवाल उठाए थे। एसएस कोहली एंड एसोसिएट्स फर्म को 2009 में एसजीपीसी ने आंतरिक ऑडिट, खातों के कंप्यूटरीकरण और नियंत्रण प्रणाली के लिए 3.5 लाख रुपए मासिक भुगतान किया जा रहा था। कोहली को सुखबीर सिंह बादल का करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट माना जाता है, जो उनके निजी और SGPC खातों को संभालते रहे। 2003 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बादल परिवार के काले धन को सफेद करने के आरोप में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि हाईकोर्ट ने जब पिछले दिनों उस याचिका का निपटारा किया, जो कि 328 पावन स्वरूपों की गुमशुदगी को लेकर दर्ज की गई थी, उस समय अदालत ने कहा था कि इस मामले की इन्वेस्टिगेशन की जाए। उसके बाद पंजाब पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एक एसआईटी का गठन किया गया था।