Blog

  • Punjab-Haryana High Court के बाद 2500 मकानों को प्रशासन करेंगा सील

    Punjab-Haryana High Court के बाद 2500 मकानों को प्रशासन करेंगा सील

    साढ़े 4 हजार मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी

    नई दिल्लीः गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में ढाई हजार मकानों को सील करने का काम आज से शुरू होने जा रहा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने डीएलएफ क्षेत्र के मकानों में अवैध रूप से किए गए निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों को सील करने का खाका तैयार कर लिया है। डीटीपीई कार्यालय की तरफ से ढाई हजार मकानों को सील किया जाएगा। यह काम 4 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगा। इनमें 50 फीसदी लग्जरी घर हैं। आज से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTP) अभियान शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि जहां ये कार्रवाई की जाएगी, वहां पर फिल्म स्टार और बिजनेसमैन की कोठियां भी हैं। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि करीब साढ़े चार हजार मकानों को कारण बताओ नोटिस दिए जा चुके हैं। मकान मालिकों की बात सुनने के बाद ढाई हजार मकानों के खिलाफ रिस्टोरेशन आदेश पारित किए जा चुके हैं। अब 4 अप्रैल से इन्हें सील करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सील को तोड़ा जाता है तो इन मकान मालिकों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन घरों के पानी, सीवर और बिजली कनेक्शन डीटीपी प्लानिंग कार्यालय की तरफ से कटवाए जाएंगे। इनका कब्जा प्रमाण पत्र भी डीटीपी प्लानिंग कार्यालय की तरफ से रद्द किया जाएगा। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल निर्धारित है। साल 2011 में डीएलएफ सिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि डीएलएफ के मकानों में नक्शे का जमकर उल्लंघन हुआ है। सात से आठ मंजिला मकान बना दिए हैं। इन मकानों में परचून, कपड़े, ब्यूटी पार्लर और मोबाइल की दुकान के अलावा रेस्तरां, पीजी और गेस्ट हाउस खोल दिए हैं। इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने आदेश दिए थे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डीएलएफ एक से लेकर 5 तक के सभी ब्लॉक में रिहायशी प्लॉट हैं। यहां सरकार की तरफ से तय जगहों पर ही कॉमर्शियल एक्टिविटीज की जा सकती हैं। इसके बावजूद मकानों में अवैध निर्माण कर लिए गए है। अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैंं। डीटीपी इन्फोर्समेंट टीम की तरफ से डीएलएफ फेज 1 से 5 में मकानों पर कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट सतपाल यादव, महेश, दीपक कुमार, प्रदीप सिंह, अमित यादव, रोहित यादव ने कहा कि पिछले कई सालों से नगर निगम को व्यवसायिक टैक्स और डीएलएफ को मेंटेनेंस चार्ज दे रहे हैं। इसके बाद भी उनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है।    
  • Punjab News: हेरोइन के साथ कार सवार युवक काबू, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन के साथ कार सवार युवक काबू, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    नारकोटिक्स सेल ने गाड़ी से पुलिस की वर्दी बरामद की

    मोहालीः राज्य को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस विभिन्न आप्रेशन चलाकर नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी आप्रेशन के चलते मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिला के नारकोटिक्स सेल ने खरड़ शिवजोत से एक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। एएसआई सोमराज ने बताया कि उन्हें सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थों के साथ कार में सवार होकर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक का पीछा किया जो पुलिस को देखर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उसने एक्टिवा सवार एक महिला को भी टक्कर मारी है। नारकोटिक्स सेल की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी गाड़ी युवक की गाड़ी में ठोकर उसे काबू किया। जांच के दौरान पुलिस को युवक की गाड़ी से हेरोइन, सिल्वर पन्नी और साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तो उसने खूब ड्रामा किया और अपने घर वालों के आने के बाद ही थाने में जाने की जिद्द की। इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे युवक ने भी नशा किया हुआ है। कड़ी पूछताछ दौरान युवक की पहचान रडियाला निवासी शिवम के रूप में हुई है। बाद में नारकोटिक्स सेल की टीम ने लोगों की सहायत से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को थाने ले जाया गया। पुलिस टीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों ने भी पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस से अपील की है कि पंजाब के युवाओं को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए। अब देखना यह है कि जो युवक पकड़ा गया है उसके साथ कौन था और वह कब से यह काम कर रहा था।
  • Punjab News: इस जिले की 85 प्रतिशत पंचायतें हुईं नशा मुक्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले की 85 प्रतिशत पंचायतें हुईं नशा मुक्त, देखें वीडियो

    खन्नाः 85 प्रतिशत पंचायतों द्वारा नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके पंजाब को नशा मुक्त बनाने की पहलकदमी करने वाला खन्ना प्रथम जिला बन गया है। डेढ़ माह में नशा तस्करों और ड्रग के खिलाफ वार तहत 150 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। ये जानकारी डीआईजी जगदाले नीलांबरी विजय ने दी।

    उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुटता की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गांवों में गठित ग्रामीण रक्षा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा जा रहा है। खन्ना जिला पुलिस और सांझ केंद्र की ओर से समराला के खन्ना रोड स्थित एक निजी पैलेस में नशा विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की पंचायतों और ग्रामीण रक्षा कमेटियों के मार्गदर्शन के लिए नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत सेमिनार लगाया गया, जिसका नेतृत्व डीआईजी रेंज लुधियाना जगदल नीलांबरी ने किया।

    विभिन्न गांवों से ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों ने इसमें बड़े पैमाने पर भाग लिया। इसी के साथ कई लोगों ने सेमिनार में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि खन्ना एक ऐसा जिला है, जिसमें 376 ग्राम रक्षा समितियों, गांवों और वार्ड समितियों ने शपथ ली है कि वे न तो अपने-अपने क्षेत्रों में नशीले पदार्थों को घुसने देंगे और न ही नशा तस्करों को घुसने देंगे। वे नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, जिसके लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है, इसके जरिए ड्रग्स से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा की जा सकेगी और कार्रवाई की जा सकेगी।

    उन्होंने बताया कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पिछले डेढ़ महीने में खन्ना पुलिस ने 150 से अधिक नशा तस्करों को कानून के कठघरे में खड़ा किया है। 25 से अधिक तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं तथा सात तस्करों के मकानों को नागरिक प्रशासन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान और डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। सेमिनार परिसर में पहुंचे ग्रामीण रक्षा समितियों के सदस्यों और सरपंचों ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की मुहिम की सराहना की।

  • Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि फिलहाल हाईकोर्ट से गुरशेर संधू को कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई को 9 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। गुरशेर संधू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कभी भी उनकी हिरासत में नहीं था, बल्कि उसे पहले दिन से ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने अपनी कस्टडी में लिया हुआ था। इसके बावजूद उन्हें बिना किसी ठोस कारण के बर्खास्त कर दिया गया।

    उन्होंने अदालत से अपने पक्ष को सुने जाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वीरवार हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने संधू को फिलहाल कोई राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि चूंकि उन्होंने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है, ऐसे में हाईकोर्ट इस पर सुनवाई नहीं कर सकता। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साल 2023 के मार्च में इंटरव्यू जारी हुआ था। यह पूरा इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ और एक निजी चैनल पर टेलीकास्ट भी हुआ। उस समय लॉरेंस सीआईए, खरड़ की हिरासत में था और डीएसपी गुरशेर सिंह इस मामले की जांच में जुटे थे।

    साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई की भी अहम भूमिका थी। इस मामले में पंजाब पुलिस जांच के लिए लॉरेंस को ट्रांजिट रिमांड पर तिहाड़ जेल से लेकर लाई थी। जब लॉरेंस का इंटरव्यू प्रसारित हुआ तो दोषी अफसरों पर एक्शन लेने के लिए हाईकोर्ट ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया। इस मामले में पहले छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि छोटे अधिकारी बलि का बकरा क्यों बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद डीएसपी गुरशेर सिंह को बर्खास्तगी की जानकारी सामने आई थी।

  • Punjab News: Relief Spa Center में प्रेमिका का कत्ल करने की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: Relief Spa Center में प्रेमिका का कत्ल करने की CCTV फुटेज आई सामने

    चाकू से हमला कर शव के पास रोने लग गया प्रेमी, ये वजह आई सामने

    लुधियानाः थाना दुगरी के अधीन आते हिम्मत सिंह नगर में प्रेमी ने रिलीफ स्पा सेंटर में घुसकर प्रेमिका का कत्ल कर दिया। मृतिका की पहचान अकविंदर कौर के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को काबू कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई। हालांकि वीडियो में जिस जगह महिला को मारा गया है, उस जगह कैमरा पूरी रिकार्डिंग नहीं करता। लेकिन हत्यारोपी के साथ हाथापाई जरूर नजर आ रही है। वहीं कुछ लोग महिला को छुड़वाने की कोशिश भी करते है लेकिन हाथापाई दौरान एक युवक के हाथ में भी चोट आ गई।अकविंदर कौर की हत्या करने के बाद आरोपी सिमरनजीत सिंह उसके शव के पास बैठकर रोने लगा और चाकू को टिकटिकी लगाकर देखता रहा। आरोपी को थाना दुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला से शादी करने का दबाव बनाता था। वह उससे कहता था कि वह स्पा सेंटर से नौकरी छोड़ दे, ताकि वह उसे अपने परिजनों से मिलवा सकें। मगर अकविंदर ने नौकरी छोड़ने से इनकार कर दिया था। क्योंकि वो अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण यहीं से कर रही थी। इसी को लेकर उनका विवाद चल रहा था। आरोपी सिमरनजीत सिंह के साथ अकविंदर कौर की करीब 1 साल से दोस्ती थी। अकविंदर थाना डेहलों के गांव बुल की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसकी शादी कोहाड़ा में हुई थी और उसके दो बच्चे एक बेटा और दूसरी बेटी है। करीब डेढ़ साल से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वो अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती आरोपी सिमरनजीत के साथ हुई थी। इस वारदात से करीब 10 दिन पहले भी आरोपी ने उससे मारपीट की थी। जिसका समझौता थाना डेहलों में हुआ था। हत्यारे सिमरनजीत सिंह उस समय अकविंदर से मिलने आया जब वह स्पा सेंटर में काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी आकर उसके साथ बहस करने लगा। अकविंदर ने उसे बाहर जाने को कहा, तभी आरोपी सिमरन ने चाकू निकाला, जिसे वह योजना के तहत पहले से लेकर आया था। उक्त चाकू से अकविंदर की गर्दन काट दी। आरोपी ने उसकी गर्दन पर कई वार किए। लोगों ने बताया कि घटना के समय वहां एक लड़का मौजूद था, जिसने अकविंदर को बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उसके हाथ पर भी चाकू से वार कर दिया और वो पीछे हट गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर अकविंदर को उठाकर दीप अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों पर आरोपित सिमरनजीत पर पर्चा दर्ज कर दिया। जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड के सैंपल लिये। फिर उन्होंने आरोपी से मिले चाकू से उसके फिंगर प्रिंट को उठाया। इसके अलावा उन्होंने हत्या के बाद और पहले स्पा सेंटर में आरोपी घूमा था, वहां से फुटप्रिंटस को भी कब्जे में लिया। आरोपी से पुलिस को मोबाइल मिला, उसकी डिटेल्स भी पुलिस खंगाल रही है। इसके अलावा स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस केस में आज पुलिस प्रेसवार्ता भी कर सकती है।
  • Punjab News: Gun Point पर 2 पेट्रोल पंपों से हुई लूट की गुत्थी सुलझी, हुआ ये खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर 2 पेट्रोल पंपों से हुई लूट की गुत्थी सुलझी, हुआ ये खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा इलाके के 2 पेट्रोल पंपों पर गन प्वाइंट पर लूटपाट करने का मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 व्यक्तियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड लिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी महीने में एक दिन 5 लुटेरों ने माछीवाड़ा इलाके के बेनीपाल किसान फीलिंग स्टेशन और महावीर फीलिंग स्टेशन से गन प्वाइंट पर हजारों रुपए की नगदी छीनकर फरार हो गए थे। इन लुटेरों को फरीदकोट जिले की पुलिस ने गिरफ्तार लिया था और अब इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से लूटपाट करने वाले इन व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी शाहावाला, थाना सदर जीरा, साहिलदीप सिंह निवासी दमदमा साहिब, हरीके थाना, गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी मड्डकी, विशाल निवासी हरीके पट्टन, और बॉबी निवासी फतेहगढ़ पंजी तूर के रूप में हुई है। आज इन मुजरिमों की पहचान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी की। थाना प्रभारी ने बताया कि इनके पास जो पिस्तौल थी, वह भी चोरी की थी और जिस कार में सवार होकर आए थे, वह भी चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इन 5 आरोपियों को प्रभदीप सिंह निवासी पटियाला ने पनाह दी थी और उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इन सभी मुजरिमों की उम्र 19 से 23 साल है, जो छोटी उम्र में ही नशे के आदी हो गए और इसकी पूर्ति के लिए लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे। उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तार किए गए मुजरिमों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले आपराधिक मामलों में जमानत पर रिहा होने के बाद इन्होंने गिरोह बनाया और लूटपाट की वारदातें करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि माछीवाड़ा इलाके के 2 पेट्रोल पंपों से जो 87 हजार रुपए लूटे गए थे, उसका इन्होंने नशा खरीदकर सेवन किया। उन्होंने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए यह अपराध की दुनिया में धसते चले गए और इनके खिलाफ जो लूट का मामला दर्ज है उसमें जुरम का वाधा भी किया गया है।

     

  • Punjab News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘नशे विरुद्ध जंग’ के तहत तत्काल और सख्त कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को हेरोइन के साथ उसकी थार गाड़ी में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में प्रशासन ने आगामी कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी आईजीपी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह ने दी।

    उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बठिंडा पुलिस टीमों द्वारा आरोपी अमनदीप कौर को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद हुई है, जब उसके द्वारा चलाई जा रही काली महिंद्रा थार से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस टीमों ने उसकी थार गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी महिला कांस्टेबल अस्थायी तौर पर पुलिस लाइन बठिंडा में तैनात थी।

    आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशे से संबंधित मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक कर्मचारी को बर्खास्त करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भागीरथ मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

    आईजीपी ने आगे बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की संपत्तियों की भी गहन जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध रूप से निर्मित संपत्ति पाई जाती है तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल को मामले की गहनता से जांच करने तथा मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे-पीछे के लिंक पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Jalandhar ED का Rana Sugars Ltd. के खिलाफ Action, 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Jalandhar ED का Rana Sugars Ltd. के खिलाफ Action, 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

    जालंधर, ENS: जालंधर प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा लगातार सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। वहीं जालंधर ईडी की टीम ने भारत के बाहर विदेशी मुद्रा रखने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है। बताया जा रहा है कि कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह उक्त कंपनी के मालिक हैं।

    कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं। ईडी द्वारा देर रात को जारी एक बयान में कहा गया है कि संघीय एजेंसी ने ग्लोबल डिपॉजिट रिसीट्स (जीडीआर) जारी करने और अपने वास्तविक उद्देश्य के लिए पूरी जीडीआर प्रक्रिया का उपयोग न करने के संबंध में राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटरों, निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की गई थी।

    ईडी की जांच से पता चला है कि कुल जीडीआर प्राप्ति में से राणा शुगर्स लिमिटेड ने पूरी जीडीआर आय भारत में वापस नहीं लाई। जिससे शूगर मिल ने FEMA 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए भारत के बाहर 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (22.02 करोड़) की जीडीआर आय रखी।

  • Punjab News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    संगरूरः जिले के धूरी में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार धूरी-मालेरकोटला रोड पर सत्संग घर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान व्यक्ति घर गांव भसौड़ लौट रहा था। इस दौरान व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

    घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार (दीपा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं पुलिस ने अनजान वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जागो में DJ पर चली गोली, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जागो में DJ पर चली गोली, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं के गांव मलक में जागो समारोह में फायरिंग मामला सामने आया है। डीजे पर नाच रहे एक ज्वैलर की छाती और कमर के ऊपर गोली लगी है। गोली किसने चलाई ये अभी तक पुलिस को पता ही नहीं चला। कस्बा जगराओं के गांव मलक में जागो समारोह में डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज में गोली चलने की आवाज भी दब गई। डीजे पर नाच लोगों को घटना का उस समय पता चला जब ज्वेलर घायल होकर जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ ज्वेलर को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    ज्वेलर की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई है। इलाके में चर्चा है कि ज्वेलर लवली को करीब 6 महीने पहले धमकी भी मिली थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जागो समारोह में शामिल लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों भी खंगाले जा रहे है। डॉक्टर शीतल के अनुसार, एक गोली लवली की छाती के बाई तरफ और दूसरी पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    लवली की मुल्लांपुर स्थित कोठी पर पहले भी धमकी देने वालों ने गोलियां चलाई थी। मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने मामला दर्ज करके इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर मोगा का रहने वाला था। काफी देर तक पुलिस ने लवली को सुरक्षा भी दी थी, लेकिन फिर उसकी सुरक्षा हटा ली गई। जिसके बाद उसने खुद के निजी सुरक्षा कर्मी रखे हुए थे।

    मौके पर पहुंचे थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। घटना के गवाह चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी व्यक्ति पुलिस को यह बताने को तैयार नहीं है कि गोलियां अचानक चली या किसी ने जानबूझकर चलाई। सुरजीत ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि गोली एक लगी है बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद ही क्लियर होगा।