- होटल में जुआ खेलने के दौरान जुआरी के साथ 7 लाख रुपये की लूट।
- सड़क पर नोटों की बारिश कर जुआरी ने सुनाई अपनी दर्दनाक दास्तां।
- पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल, क्या होगा कार्रवाई का अंजाम?
Blog
-

Punjab News : Hotel Royal मे चला रहा था जुआ, लूट के बाद जुआरी ने किया High Voltage ड्रामा, देखे वीडियो
Highlight: -

Punjab News : तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर के लुहारा पुल पर एक सड़क हादसा हो गया है। जहां, एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल दिया। जिसके बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक हलवाई का काम करके साहनेवाल के पास अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक तेज़ रफ़्तार आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे ये हादसा हो गया।
-

Punjab News: वकील ने किया पत्नी का कत्ल
अमृतसर। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जोड़ा फाटक के पास पढ़ने इलाके में वकील ने पत्नी का कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।
-

मानव तथा मानवता की रक्षा के लिए विश्व धर्म संसद अति आवश्यक: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज
विश्व धर्म संसद के लिए जन सहयोग के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब में यात्रा आज से मां कालिका देवी मन्दिर छपरोह से आरम्भ: राहुल ठाकुरऊना/सुशील पंडित: पूरे विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार , बच्चियों से बलात्कार, बच्चों के कत्ल, हिन्दू मंदिरों, धार्मिक यात्राओं तथा धार्मिक अनुष्ठानों पर हो रहे हमलों पर अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अब समय उस चरण पर है कि एक निर्णायक युद्ध मानवता और मानवता को मिटाने बालों के मध्य होने बाला है। मानवता के शत्रु पूरी तैयारी किए बैठे हैं और मानवताबादी अभी भी सरकारों और सैनिकों तथा संगठनों पर आश्रित हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश से लेकर देश के अलग अलग स्थानों से विदेशों में बंगलादेश तथा कैनेडा जैसे देशों में भी हिंदुओं और हिन्दू मंदिरों पर हमले यह प्रमाण करते है कि अब निर्णायक निर्णय लेने का समय आ गया है वर्ना मानवता समाप्त हो जाएगी।इसी उद्देश्य को लेकर उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज की अध्यक्षता में यति नरसिंहानन्द सरस्वती फाउंडेशन तथा शिव शक्ति धाम डासना मन्दिर परिवार दिसम्बर 17,18,19,20,21 को भारत में विश्व धर्म संसद ( World’ Religious convention) करने जा रहें हैं। यह विश्व धर्म संसद दो चरणों में होगी जिसमें 17,18,19 दिसम्बर2024 को दिल्ली में और 20,21 दिसम्बर 2024 को हरिद्वार में होगी। जिसमें विश्व के कई देशों से सभी धर्मों के गैर इस्लामिक प्रतिनिधि आयेंगे। जो बताएंगे कि उनके देश में इस्लाम का जिहाद कैसे अत्याचार कर रहा है। तथा इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत तथा विश्व में हिन्दुओं पर इस्लामिक जिहाद द्वारा हो रहें अत्याचारों को विश्व स्तर पर उठाना जिससे दुनियां में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी हो और आवाज उठे और दूसरा विश्व को इस खतरे के बारें में जानकारी हो।इसके लिए अखिल भारतीय सन्त परिषद् का प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में निमंत्रण तथा आर्थिक जन सहयोग हेतु अपने सभी सनातनियों के पास जाएंगे तथा इस धर्म यज्ञ के लिए जन, आर्थिक सहयोग मांगेंगे तथा अपने प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे।इस अवसर पर छपरोह गांव के राहुल ठाकुर को अखिल भारतीय सन्त परिषद् को थाना कला मण्डल का प्रतिनिधि चुना गया है। राहुल ठाकुर ने यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज का धन्यवाद करते कहा कि हम अपने क्षेत्र में अपने सभी सनातनी साथियों के पास जाकर इस धर्म युद्ध में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करेंगे।इस अवसर पर उनके साथ बलवंत वर्मा, कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन सुभाष सिंह, बीरबल सुमन, राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर गौतम ठाकुर, नितिन, अभिषेक सोहेल बिकु मोहित पूरी, सन्नी ठाकुर तथा गांव के लोग उपस्थित रहे। -

संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा
बीत क्षेत्र में किए जा रहे 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं के काम – मुकेश अग्निहोत्रीउपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकतऊना सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया। उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले महाराज के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
बता दें, हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप महाराज द्वारा जारी रखा जा रहा है।इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाईसुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत 250 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें से 72 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही, बीत क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की एक अन्य जल योजना का कार्य भी चल रहा है।उन्होंने आगे बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग के तहत 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है, जिनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है -

Punjab News : World Dragon Boat Games में मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर युवक का स्वागत, देखें वीडियो
गुरदासपुर। हाल ही में चीन के फिलीपींस में हुए वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप ड्रैगन बोट गेम्स में संत सिचेवाल वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के तीन खिलाड़ियों ने कनाडा की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता है। मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का गर्म जोशी के साथ लोगों नेे स्वागत किया। साथ ही पैतृक गांव रो खैरा में उनके परिवार के सदस्यों और विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा ने भी स्वागत किया। ये छात्र कोच अमनदीप सिंह खैरा और सहायक कोच रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
जीत के बाद इन खिलाड़ियों को कल सुल्तानपुर लोधी में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विशेष रूप से सम्मानित किया और और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
-

Punjab News : पैसे के लेन-देन को लेकर थाने के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा, देेखें वीडियो
अमृतसर। शहर पुलिस पुलिस स्टेशन डी डिवीजन के पास पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया है। जिसके को लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। वहीं इसी बीच मौके से गुजर रहे एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने रुककर दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।
जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर एक युवक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को डी डिवीजन पुलिस स्टेशन ले आई, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे से बहस करते नजर आए, जबकि युवकों ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे देने थे और देने थे जिस पर हंगामा हो गया और इसी दौरान एक युवक गोली मारने की धमकी दे रहा था तभी उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई।
इधर, मीडिया ने जब इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि वे फिलहाल इस मामले की जांच करेंगे और उसके बाद ही मीडिया के सामने अपना बयान देंगे।
-
Punjab News : MP अरोड़ा ने की निगम कमिश्नर के साथ बैठक, कहा- फिरोजपुर रोड का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो
लुधियाना। शहर को ब्यूटीफिकेशन के साथ जोड़ने को लेकर आज लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने इंडस्ट्रियलिस्टों के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक की। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स पर विचार चर्चा की गई। जिसके बाद ब्यूटीफिकेशन को लेकर बातचीत की और कहा कि फ्लावर के नीचे ब्यूटीफिकेशन का 17 किलोमीटर का एरिया है।
जिसको एक अच्छे रोल मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा और इसको 10 साल के लिए मेंटेनेंस के लिए इंडस्ट्रियलिस्टों ने जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए अरोड़ा ने कहा कि इंडस्ट्रीलिस्टों और कुछ बड़े कारोबारियों की मदद से फिरोजपुर रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने जा रहा है।
करीब 2 महीने का समय काम को शुरू होने में लगेगा। एलीवेटिड पुल के नीचे का हिस्से में पेंट और पौधारोपण किए जाएंगे। पुल के नीचे धूप न आने के कारण यहां सनप्रूफ पौधे लगाए जाएंगे। पुल के नीचे का हिस्सा NHAI के अधीन आता है इसलिए NHAI से मंजूरी लेना भी जरूरी है। आज NHAI के अधिकारी भी बैठक में मौजूद है।
-

Punjab News : हिरोइन व Drug Money सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा। जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां, मोगा पुलिस की सीआईए स्टाफ ने थाना निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव मधेके बस्ती गुमटी रोड की रहने वाली नशा तस्कर महिला मंजीत कौर को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से 100 ग्राम हीरोइन व 34000 ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस टीम ने कहा महिला के हिस्ट्री बारे पता किया जा रहा है। जिसके बाद महिला की पुलिस रिमांड हासिल कर नशा तस्करी बारी पूछताछ की जाएगी।
-

‘नाम है हिंदुस्तानी, बैंड स्टैंड वाले Shahrukh Khan को मार दूंगा’, किंग खान को धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से पुलिस ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में आरोपी फैजान खान को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस उपायुक्त (DSP) के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा कि बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के तीन अफसर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर में पुलिस ने फैजान खान संग पूछताछ की। जहां फैजान ने बताया कि उसका फोन 5 दिन पहले ही चोरी हो चुका है।