चंडीगढ़: अक्सर ही पंजाब पुलिस की वर्दी सवालों में रहती है। पुलिस मुलाजिम की छोटी सी गलती से पूरे विभाग को शर्मसार होना पड़ता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने एक बार भी पुलिस की छवी पर सवाल खड़े कर दिए है। जिसमें एक पुलिस मुलाजिम नशे में धुत्त होकर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है। जो कई बार गिरते-गिरते बचा है। जिसका वीडियो सामने आने पर लोग पुलिस की वर्दी पर कई तरह के सावाल उठा रहे है। वहीं लोगों का कहना है कि अगर कोई आम व्यक्ति नशे में बाइक चलाता मिल जाए तो पुलिस तुरंत उसका चालान काट देती है, लेकिन खुद पुलिस मुलाजिम नशे में धुत्त होकर बाइक चला नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है।
Blog
-

Jalandhar News: स्टंट कर रहे युवक को रोकने पर व्यक्ति का किया कत्ल, 4 पर मामला दर्ज
जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रैक्टर पर स्टंट करने से युवक को रोकना व्यक्ति को भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने स्टंट करने से रोकने के विरोध में युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। दरअसल, निज्जरपुर गांव में बुजुर्ग पर ट्रैक्टर से टक्कर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय रशपाल सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक अपने तीन रिश्तेदारों के साथ तेज आवाज में गाने लगाकर और पूरी रफ्तार से गांव में ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था। जिसे बुजुर्ग द्वारा स्टंट करने से रोका गया। रशपाल ने उसे रोका तो युवक ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर रशपाल को नीचे गिरा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-

विदेश में पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो
पंजाब(मोहाली) : अक्सर पंजाब के युवा रोजी-रोटी के लिए विदेशों में जाते हैं और अपनी जमीनें भी बेच देते है। लेकिन जब वहां जाते है और उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो बहुत दुख होता है। ऐसा ही एक मामला खरड़ से सामने आया है। जहां गांव सहोरां का रहने वाला गुरदीप सिंह(25) जो कि करीब सात महीने पहले रोजी रोटी के लिए इटली गया था।
जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने दोस्तों के समुद्र में नहाने के लिए गया। इसी दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गुरदीप एक गरीब परिवार से है और आय का कोई साधन नहीं है। जिस कारण परिवार का भरण-पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया गया है कि गुरदीप के परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जाए। गौरतलब है कि एक माह बाद गुरदीप का शव गांव सहोड़ा पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि उनके दोस्तों ने पैसे इकट्ठा कर मदद की और उनके शव को सहोड़ा गांव लाया।
-

Jalandhar News: इस इलाके में 24 वर्षीय युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियों
जालंधर, ENS: कोट सदीक के पास युवक का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित कैटरिंग का काम करता था और डेढ माह पहले युवक ने नशा छोड़ने की दवाई खानी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले रोहित का किसी युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान उक्त हमलावारों ने रोहित की बेरहमी से पिटाई की थी। कहा जा रहा है कि आज भी रोहित का घर से निकलने से पहले फोन पर किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया था। इस दौरान रोहित घर से फोन पर किसी से झगड़ा करता हुआ निकल गया। जिसके कुछ देर बाद रोहित का कोट सदीक के पास शव बरामद हुआ। वहीं युवक के शव के पास से भारी मात्रा में इजेक्शन भी बरामद हुए है। परिजनों द्वारा युवक की हत्या के आरोप लगाए जा रहे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।Jalandhar News: इस इलाके में 24 वर्षीय युवक का मिला शव, हत्या की आंशका, #JalandharNews #BreakingNews pic.twitter.com/T6WeruEtKr
— Encounter India (@Encounter_India) September 20, 2024 -

Punjab News: ठेकेदार पर लगे निजी जमीन पर सड़क बनाने के आरोप, देखें वीडियो
पंजाब (अमृतसर): जहाजगढ़ इलाके में एक दुकानदार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर उनकी निजी जमीन पर सड़क बनाने के आरोप लगाए है। दुकानदार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से इस रोड पर 40 फीट सड़क बनाने और साइडों पर डिवाइडर बनाने का नक्शा पास किया गया था, लेकिन ठेकेदार की ओर से मेरी निजी जमीन पर लुक डालकर सड़क बना दी गई है और कब्जा कर लिया गया है। अदालत की ओर से उक्त जगह का स्टे मेरे हक में दिया गया है। इसके बावजूद ठेकेदार ने सड़क पर लुक डाल सड़क बना दी है।
दूसरी तरफ ठेकेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उन्हें 60 फीट सड़क बनाने का ठेका मंजूर किया है। वह 60 फीट चौड़ी ही सड़क बना रहा है, अगर दुकानदार के पास अदालत का स्टे है तो वह एसडीएम या एक्सईएन को दिखा सकता है।
-

Punjab News: Medical Store पर सरेआम गुंडागर्दी, तेजधार हथियारों के साथ की तोड़फोड़, देखें वीडियो
पंजाब (अमृतसर): मेडिकल स्टोर पर सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर तोड़फोड़ के आरोप लगाए है। वहीं मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक पक्ष ने बताया कि उन्हें लगातार दुकान खाली करने की धमकियां दी जा रही है और उनकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई है।
उसने बताया कि उनकी दुकान का केस चल रहा है। जिसकों लेकर दूसरे पक्ष की ओर से बीती दिनी दुकान में दाखिल होकर एक लड़ने ने मां के साथ गाली गलौच किया और धमकियां दी। देर रात दुकान में घुसकर सामाने के साथ तोड़फोड़ की और बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। जिससे उनकी दुकान का काफी नुक्सान हुआ है। उनकी ओऱ से पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
वहीं दूसरे पक्षा ने बताया कि उनकी ओर से कोई भी तोड़फोड़ नहीं की गई है, बल्कि दुकानदार की ओर से गाली गलौच किया गया है और अब हमें फंसाने के लिए हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। इस संबंधी थाना अजनाला के एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News: PUNBUS और PRTC यूनियन के कर्मियों ने चक्का जाम करने की दी चेतावनी
जालंधर, ENS: सरकार के खिलाफ PUNBUS और PRTC यूनियन के कच्चे कर्मियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया। दरअसल, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने में हो रही देरी को लेकर ठेका कर्मचारियों यूनियन ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके अपनी भड़ास निकाली। डिपो समक्ष हुए एकत्रित हुए यूनियन कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा पिछली मीटिंग के दौरान अधिकारियों को मांगों पर एक्शन करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन समय बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों का हल नहीं हो पाया।
प्रवक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों से जाहिर हो रहा है कि यूनियन को नजरअंदाज करके उनकी वाजिब मांगों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है, लेकिन यूनियन इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी दलजीत सिंह जल्लेवाल व डिपो-1 से चानण सिंह ने कहा कि 400 बसें कंडम होने की कगार पर खड़ी हैं लेकिन विभाग द्वारा निजीकरण की नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
किलोमीटर स्कीम की बसें डालकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है और डिपुओं में खड़ी बसों को चलाने की तरफ उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चक्का जाम की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह चक्का जाम को मजबूर हो जाएंगे जिसके लिए मैनेजमैंट व सरकार की नीतियां जिम्मेदार होंगी। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित कर्मचारियों को विभाग के अन्तर्गत लेने की मांग पर जोर दिया गया। वहीं, विभाग द्वारा लगाई जाने वाली कंडिशनों व लगातार हो रही रिपोर्ट संबंधी नियमों में बदलाव करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
-

Jalandhar News: घर से 23 हजार की नगदी,अंगूठी समेत अन्य सामान लेकर चोर फरार
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों में लगातार हो रही बढ़ौतरी के चलते लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं नागरा के शिव नगर में स्थित घर से कैश समेत सोने की अंगूठी सहित सामान लेकर चोर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घर से सिलेंडर चोरी कर घसीटते हुए ले जाते आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना-1 की पुलिस को दे दी है।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि बीते दिन वह सुबह काम पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी बाजार गईं हुई थी। पीड़ित ने कहा कि पत्नी जब वापस घर आईं तो देखा कि घर में लॉक टूटा हुआ था व अंदर से सामान गायब था। घर में जब सामान चेक किया तो अलमारी से 23 हजार कैश, दो सोने की अंगूठियां और सिलेंडर गायब था।
पीड़ित ने कहा कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक आरोपी सिलेंडर घसीट कर ले जाता हुआ कैद हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर थाना-1 के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, अब पेट्रोल पंप से टैंकरों के 13 ढक्कन लेकर चोर हुए फरार
जालंधर, ENS: चोरों के खिलाफ भले ही पुलिस सख्ती से कार्रवाई करके उन्हें काबू कर रही है, लेकिन उसके बावजूद चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला जमशेर खास से जंडियाला मंजकी से सामने आया है। जहां सड़क पर मनिला रिजॉर्ट के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप से तड़के 1:53 पर चोरों ने तेल के टैंकरों के ढक्कन चोरी कर लिए।
मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप मालिक कुलविंदर सिंह और मैनेजर मिंटू ने बताया कि चोर कुल 13 ढक्कन लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि चोरों द्वारा चोरी किए गए ढक्कनों में एक ढक्कन का वजन लगभग 50-55 किलोग्राम है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना की सूचना मिंटू ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: बुजुर्ग दम्पति ने मकान मालिक पर घर से निकालने और मारपीट के लगाए आरोप
जालंधर, ENS: शहीद भगत सिंह कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाबा बालक मंदिर पास रहते एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने मकान मालिक पर घर का सामान बाहर निकालने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पीड़ित दंपति ने थाना एक की पुलिस को दे दी है।
मामले की जानकारी देते हुए किराएदार संगीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा ने बताया कि मकान मालिक अपने साथ कुछ लोग भी लेकर आए थे। जिन्होंने जबरदस्ती घर के सामान बाहर रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने उनका मोबाइल तोड़ दिया। संजीव शर्मा ने दावा किया है कि कोर्ट से स्टे मिलने के बावजूद उनके साथ ऐसा किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
