Blog

  • Jalandhar News: मेन चौक पर 3 वाहनों की टक्कर में Activa को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर 3 वाहनों की टक्कर में Activa को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रविदास चौक पर कार, एक्टिवा और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक्टिवा को आग लग गई। वहीं बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक बाल बाल बच गया। कार के नीचे बाइक आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोट लग गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलती है पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मौके पर मौजूद बाइक सवार वरिंदर नामक व्यक्ति ने बताया कि कार चालक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। जिसके कारण बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई और बाइक पर काबू होकर एक्टिवा पर गिर गई।

    वहीं कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कार के नीचे बाइक आ गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दूसरी और एक्टिवा चालक पंकज ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा खड़ी करके दुकान पर गया था। इस दौरान कार चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्टिवा को आग लग गई।

  • खौलते दूध का Boiler फटा, महिला का धड़ से सिर कटकर 70 मीटर दूर जा गिरा, दूसरी का फटा सिर, मचा हड़कंप

    खौलते दूध का Boiler फटा, महिला का धड़ से सिर कटकर 70 मीटर दूर जा गिरा, दूसरी का फटा सिर, मचा हड़कंप

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, मिठाई में इस्तेमाल के लिए दूध को उबाला जा रहा था। घर में ही दूध को खौलाया जा रहा था। बॉयलर के फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं, जिसमें उनका बेटा राजेंद्र व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते रहे। पहले वे दूध को बड़े भगोने में उबालते थे। करीब छह माह पहले वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख कीमत का बॉयलर ले आए थे, जिसकी क्षमता 500 लीटर की थी।

    मंगलवार की दोपहर घर के बाहर स्थित टिनशेड के नीचे बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा।

    घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी व एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोज सके। फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • विधायक ने नालागढ़ अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ से की बैठक

    विधायक ने नालागढ़ अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ से की बैठक

    रिक्त पद भरने का दिया आश्वासन

    नालागढ़सचिन बैंसल: मंगलवार को नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुक्त रस्तोगी ने डॉक्टर तथा स्टाफ नर्सिंग स्टाफ  की बैठक बुलाई जिसमें  स्थानीय विधायक हरदीप बावा विशेष रूप से उपस्थित है । इस अवसर पर  बावा ने उपस्थित डॉक्टर अन्य स्टाफ सदस्यों से कहा कि वे मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का प्रयास करें । सरकार की ओर से हर प्रकार के  सहयोग दिया जाएगा । इसके बाद  खंड चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर मुख्तार रस्तोगी ने अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी डॉक्टर पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं परंतु स्टाफ की कमी के कारण कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा यहां पर डॉक्टरों के जॉनपद खाली है उन्हें भरे जाने  की जरूर है विशेष रूप से मेडिसिन, सर्जन, गायनी, रेडियोलॉजिस्ट और ई एन टी विशेषज्ञों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में प्रतिदिन 900 से अधिक ओपीडी होती है जिसे कम डॉक्टरों के चलते संभालना मुश्किल होता है। उन्होंने विधायक से इन पदों का भरवाने का आग्रह किया। विधायक ने आश्वासन दिया  और कहा कि अभी स्थानांतरण पर बेन लगा है। वे मुख्यमंत्री से इस विषय में बात करके समस्या का समाधान करवाएंगे। नालागढ़ में डायलिसिस केंद्र में मशीनों की कमी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किसी एनजीओ से बात करके यहां पर  अतिरिक्त मशीन उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे ताकि लोगों को चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर न जाना पड़े। इसके बाद बावा इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों से मिले और उनका हाल चाल पूछा

    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल, पार्षद संजीव भारद्वाज, डॉक्टर संयोग गुप्ता,डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर वैभव, डॉक्टर गौरव,, गोपाल कृष्ण, डॉक्टर विजय अन्य चिकित्सक तथा  नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।

     

  • नगर परिषद बद्दी पर फिर से चौधरी परिवार का कब्जा

    नगर परिषद बद्दी पर फिर से चौधरी परिवार का कब्जा

    कांग्रेस के सुरजीत चौधरी बने नप बद्दी के अध्यक्ष

    चुनाव में  भाजपा पार्षद रहे नदारद

    बद्दीसचिन बैंसल: कांग्रेस के सुरजीत चौधरी बद्दी नप के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में भाजपा के चारों पार्षदो ने भाग नहीं लिया। नालागढ़ के बाद बद्दी में आपस में हुए समझौते के आधार पर नया अध्यक्ष बनाया गया। एस़डीएम बद्दी विवेक महाजन ने मंगलवार दोपहर बाद सवा तीन बजे चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस सभी पांच पार्षद व  विधायक राम कुमार मौजूद रहे। यह दूसरी बैठक थी इसमें कोरम की जरूरत नहीं थी। कांग्रेस के सुरजीत चौधरी, तरसेम लाल, मोहन लाल, अजमेर कौर, मोहन लाल निर्धारित समय पर बैठक में  आ गए  थे। कांग्रेस का बहुमत होते देख भाजपा के पार्षदो ने बैठक में भाग नहीं लिया।  बैठक में वार्ड नो के पार्षद सुरजीत चौधरी को सभी ने एक मत से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर एसडीएम विवेक महाजन ने सुरजीत चौधरी को अध्यक्ष चुना गया।

    चुनाव के बाद नप कायार्लय परिसर में  सीपीएस राम कुमार चौधरी के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला गया। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी व सुरजीत चौधरी में सवा साल के बाद पद देने की पहले ही बात हुई थी जिसके मुताबिक तरसेम चौधरी ने त्यागपत्र सौंपा और सुरजीत चौधरी को सर्वसम्मति से नप का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि तरसेम चौधरी व जस्सी चौधरी ने जो काम शुरू कराए थे सुरजीत चौधरी उन्हें पूरा करने व बद्दी के विकास के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।

    सुरजीत चौधरी ने कहा कि सभी वार्डो में समान विकास कराया जाएगा, सभी को विश्वास में लेकर यह कार्य होगा। उन्होंने अध्यक्ष बनाने के लिए सभी पार्षदों को अभार जताया। इस मौके पर नालागड़ के विधायक हरदीप बावा, नप के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी, संजीव कुंडलस, रमन कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • बददी विश्वविद्यालय के सभागार में मनाया गया नेशनल प्रिंट यूनिटि डे

    बददी विश्वविद्यालय के सभागार में मनाया गया नेशनल प्रिंट यूनिटि डे

    चैलेंजस इन प्रिंट इंडस्ट्री पर किया उत्तर भारत के राज्यों ने मंथन

    अजय भारद्वाज को सौंपी हिमाचल प्रिंट-पैक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय संरक्षक कमल चोपड़ा ने रखा वक्तव्य

    बददीसचिन बैंसल: राष्ट्रीय प्रिंट यूनिटी डे पर बददी विश्वविद्यालय के सभागार में एक सैमीनार का आयोजन किया गया जिमसें हिमाचल के साथ साथ उत्तर भारत के प्रिंटरों ने शिरकत की। प्रिंटिंग के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों विषय पर इस वर्ष की थीम थी जिसका मंथन तीन घंटे तक हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था आफसेट प्रिंटर एसोसिएशन की हिमाचल इकाई का गठन भी किया गया जिसमें बड़सर (हमीरपुर) के अजय भारद्वाज को सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।

    इससे पहले विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रिटिंग विशेषज्ञ डा. कंवरदीप शर्मा ने देश के विश्वविद्यालयों व औद्योगिक संस्थाओं के बीच प्रिटिंग को लेकर किए गए प्रयासों को बताया और कहा कि इन दोनों के मध्य तालमेल का लाभ विद्यार्थियों को मिला है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रिटिंग बी-टेक व एम.टेक के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र जैन ने बददी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से आग्रह किया कि हिमाचल में बहुत से प्रिंट पैक उद्योग स्थापित है लेकिन किसी भी विश्वविद्यालय में इसका कोर्स नहीं है।

    बददी विश्वविद्यालय के कुलपति के मुख्य सलाहकार टी. आर भारद्वाज ने कहा कि बददी विश्वविद्यालय में प्रिटिंग से जुडे कोर्स प्रारंभ करने पर विचार किया जाएगा। उन्होने हिमाचल प्रिंट पैक एसोसिएशन की नई टीम को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा व चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने हिमाचल प्रिंट पैक के नए पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग देने की बात दोहराई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विवि के प्रो कंवरदीप शर्मा व नालागढ़ के वरिष्ठ उद्यमी सुरेंद्र जैन को उनकी दो दशक की प्रिंटिंग के क्षेत्र में सेवाओं में आऊट स्टैंडिंग अवार्ड से विभूषित किया गया।

    ————————

    प्रिटिंग के बिना जीवन अधूरा-कमल चोपड़ा

    इस नेशनल प्रिंट सैमीनार में विशेष तौर पर लुधियाना से पधारे आफसेट प्रिंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सरंक्षक कमल चोपडा ने हिमाचल व पडोसी राज्यों से आए प्रिंटरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिटिंग एक बहुत बड़ा व्यवसाय है जो कि हर किसी के जीवन से जुडा है। सुबह उठकर पेस्ट व ब्रश पर भी प्रिटिंग होती है और कोई भी चीज प्रिंट के बिना अधूरी  है। उन्होने कहा कि इसमें रोजाना आ रही नवीनतम तकनीकों को सीखने के लिए हमें आगे आना होगा क्योंकि समय के साथ पुरानी तकनीकें समाप्त हो चुकी है।  उन्होने कहा कि प्रिटंरो का उनके ग्राहक जमकर शोषण करते हैं और उनकी कोई सहायता भी नहीं करता। हमने जिस संगठन का आज गठन किया है उसमें सभी समस्याओं का हल समावेश है। हमने प्रतियोगिता में अपना घर नहीं लुटाना है बल्कि आपस में मिलकर चलना है।
    ———————————–

    इनको मिली कमान-

    इस अवसर पर सौ से ज्यादा प्रिंटरों ने सर्वसम्मति से बडसर ( जिला हमीरपुर) के युवा प्रिंटर अजय भारद्वाज को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनपुम अग्रवाल व गुरजिंदर कुंडलस उपाध्यक्ष, तनुज शर्मा महासचिव, मनोज कुमार सोलेरा संयुक्त सचिव, अंजय सिंह कोषाध्यक्ष, पटटा महलोग के डा. रुप किशोर ठाकुर को प्रदेश संगठन मंत्री, झाड़माजरी के आ.एस. राणा को मुख्य सलाहकार व नालागढ़ के सुरेंद्र कुमार जैन को मुख्य संरक्षक चुना गया।

  • जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

    जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

    ऊनासुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला ऊना द्वारा आज जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं में पाए जाने वाले जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच, प्रारंभिक प्रबंधन और रेफरल पर एक दिवसीय पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना, डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि जन्मजात विकारों की समय पर जाँच और उचित चिकित्सा न की जाए, तो ये विकार असाध्य हो सकते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नवजात शिशुओं की सेहत में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं और जन्मजात विकारों से बचाव एवं प्रबंधन के प्रयासों को मजबूती प्रदान करते हैं।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएच हरोली के शिशु विशेषज्ञ डॉ. मनमीत सैनी ने नवजात शिशुओं की जाँच, उनमें पाए जाने वाले जन्म दोषों, उनके प्रारंभिक प्रबंधन और रेफरल पर विस्तृत जानकारी दी। इस एक दिवसीय पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अस्पतालों से शिशु विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, अन्य चिकित्सक और स्टाफ नर्सों ने भी हिस्सा लिया।

    डॉ. सैनी ने भ्रूण के विकास की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद उसका सिर से पैर तक परीक्षण करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे सामान्यतः पाए जाने वाले जन्मजात विकारों का पता लगाया जा सके। इन विकारों में मस्तिष्क और रीड़ की हड्डी के विकार, कटा होंठ, भंग तालु, क्लब फुट और दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियाँ शामिल हैं। समय पर इन विकारों की पहचान और उचित उपचार से शिशु की जीवन गुणवत्ता में सुधार संभव है। इसके अलावा, उन्होंने जन्मजात विकारों से प्रभावित माता-पिता की काउंसलिंग के महत्व पर भी जोर दिया।

    इस मौके पर डीपीओ सीएच, डॉ. रिचा कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में 10 मोबाइल हेल्थ टीमें कार्यरत हैं, जो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं। इसके अतिरिक्त, जिला अस्पताल ऊना में एक डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। इस केंद्र में 0-18 वर्ष की आयु के बच्चों का जन्मजात विकारों का इलाज किया जाता है। यदि कोई भी बच्चा इन विकारों से ग्रसित हो, तो वह जिला अस्पताल ऊना के कमरा नंबर 115 ए स्थित इंटरवेंशन सेंटर में आकर सलाह व उपचार प्राप्त कर सकता है।

  • बंगाणा भाजपा कार्यालय बैठक में 64 भाजपा के सक्रिय सदस्य बने, भाजपा नेता भुट्टो रहे मौजूद

    बंगाणा भाजपा कार्यालय बैठक में 64 भाजपा के सक्रिय सदस्य बने, भाजपा नेता भुट्टो रहे मौजूद

    कुटलैहड़ में भाजपा समर्थिक कार्यक र्ताओं पर बनाए जा रहे झूठे केस,किया जा रहा प्रताड़ित:दविंदर भुट्टो चाहेतों को बंद कमरे में दिए जा रहे टैंडर  ऊना/सुशील पंडित: राज्य की सुक्खू सरकार कुटलैहड़ में बदले की भावना से कार्य करने पर उतर चुकी है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में मेरे बाद अब मेरे समर्थकों पर झूठे केस बनाकर उन्हें प्रताड़ित करने पर तुली हुई है और उपमंडल बंगाणा प्रशासनिक अधिकारी सरकार व विधायक की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें ज्ञात नहीं कि अब भाजपा की सरकार बनेगी और हमने एक एक अधिकारी के नाम की लिस्ट बना ली है। बहुत जल्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हक की लड़ाई अब सड़कों पर आने वाली है।यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा सक्रिय सदस्यता की बैठक में मुख्यतिथि पहुंचे कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने कहे वहीं भुट्टो की अध्यक्षता में 64 से ज्यादा सक्रिय भाजपा नेताओं ने सदस्यता ली। भुट्टो ने संबोधन कहा कि यह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं जो बीते चालीस वर्षों से लगातार भाजपा की सेवा में समर्पित है। भाजपा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि इन वरिष्ठ भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की बदौलत कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा ने 1990 के बाद लंबे समय तक राज किया है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे हैं। दविंद्र भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा आगे बढ़ रही है और कुटलैहड़ में भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा 25 हजार पार होने बाला है। हिमाचल प्रदेश में कुटलैहड़ विस क्षेत्र भाजपा सदस्यता अभियान के पहले या दूसरे स्थान पर पहुंचने बाला है। भुट्टो ने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र में राजनीति द्वेष भाव से काम हो रहे हैं और ठेकेदारों के मामूली झगड़ों को खूंखार का नाम देकर मेरे समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। यहां एक नल लगाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक से स्वीकृति लेनी पड़ रही है। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है। भुट्टो ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी कुटलैहड़ के विधायक को खुश करने के लिए दो इंच की 367 मेन लाइन से पाइप डालकर उनके होटल को पानी की सप्लाई दी जा रही है। अनुसूचित जाति के गांव का ट्रांसफॉर्म होटल के आगे लगाया जा रहा है। अपने चाहतों को बंद कमरे में टेंडर वितरण किए जा रहे हैं। ऐसा गोरख धंधा आज तक कुटलैहड़ में नहीं देखा गया है। जो वर्तमान समय में हो रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि आज राज्य सरकार हाशिए पर खड़ी हो चुकी है। जिस प्रकार सरकार से पहले 9 विधायक असंतुष्ट थे और मीडिया के अनुसार दस और राज्य सरकार के विधायक सरकार से नाखुश होकर बिलासपुर में बैठक कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि जब सुक्खू सरकार मतलब मित्रों की सरकार बन चुकी है तो फिर विधायकों मंत्रियों ओर हिमाचल की आम जनता को सरकार से क्या आशा होगी। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्वेश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा को आगे लेकर जाना ओर आने वाले समय में कुटलैहड़ से भाजपा विधायक की जीत सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राज्य भाजपा कार्यकारणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर,जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर, उपप्रधान जीवन शर्मा,कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, कैप्टन प्रीतम डडवाल, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, अभय सिंह राणा,अरुण मनकोटिया ,सुभाष शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ,सुरेश शर्मा,अर्चित शर्मा,पंकज शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • Punjab News : महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। मानसिक रूप से बीमार महिला का अपहरण कर तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों की पहचान जनकपुरी इलाके के रहने वाले के रूप में हुई है। मामले बारे एसीपी सेंट्रल अनिल भनोट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस को संबोधित करते हुए एसीपी ने कहा कि घटना बारे पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  जिसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और एक आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एसीपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

    घर से सामना खरीदने निकली थी महिला
    महिला 17 अक्टूबर को पास की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वह दुकान का रास्ता भूल गई और चीमा चौक जा पहुंची। जहां तीनों आरोपियों ने उसे देख लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे घर पहुंचने के बहाने आरोपियों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

  • कर्मचारियों को प्रशासन से आपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी – जतिन लाल

    कर्मचारियों को प्रशासन से आपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी – जतिन लाल

    ऊनासुशील पंडित: कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ हैं और सरकार के कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को धरातल पर कार्यान्वित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह बात उपायुक्त जतिल लाल ने मंगलवार को बचत भवन ऊना में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित लगभग 30 मांगों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा, तत्परता व ईमानदारी तथा अनुभवों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी सुविधाएं कर्मचारियों के लिए अपेक्षित होंगी, उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें, जिससे विकास को नई दिशा तथा प्रशासनिक कार्य प्रणाली को और गति मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी नेताओं ने जो भी मांगें जिला स्तर पर उठाई हैं, तर्कसंगत हैं। अतः इनका सम्बन्धित विभाग त्वरित हल सुनिश्चित करें तथा आगामी बैठकों में इस मामलों दोबारा उठाने की आवश्यकता न पड़े। जबकि कर्मचारियों की राज्य स्तर की समस्याओं को इनके समाधान के लिए शीघ्र भेजने का आश्वासन दिया। महासंघ द्वारा चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को रात्रि डयूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग पर उपायुक्त ने बताया कि जिला के 100 बैड या इससे अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में पहले से ही 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है और अन्य चिकित्सा संस्थानों पर सुरक्षा के लिए मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। तब तक रात्रि समय में जिला के चिकित्सा संस्थानों में पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। सरकारी आवासों की मरम्म्त बारे उठाए गए मुद्दे पर उपायुक्त ने कहा कि रक्कड़ कालोनी स्थित अधिकतर आवासों की मरम्मत की जा चुकी है जबकि शेष सरकारी आवास जिनकी मरम्मत होनी है, को मरम्मत होने के उपरान्त ही आवंटित किया जाए। इसके अलावा राजस्व कालोनी के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा इसके निर्माण के लिए विभाग अन्य औपचारिक्ताओं को शीघ्र पूरा करके प्रेषित करे ताकि मामले को सरकार के समक्ष बजट प्रावधान हेतु प्रस्तुत किया जा सके। जबकि एनजीओ विश्राम भवन को 5 कनाल भूमि आबंटित कर दी गई है, जिसपर चारदीवारी का काम भी कर दिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इसके भवन के लिए व्यय अनुमान तैयार करने के निर्देश दिये ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके।  उन्होंने कहा कि जो दुकानदार और रेहड़ी वाले अपनी रेट लिस्ट डिस्प्ले नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जेसीसी की बैठक में अधिकारी स्वयं हों उपस्थित उपायुक्त ने इस बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न होकर अपना प्रतिनिधि बैठक में भेजने का कड़ा संज्ञान लिया और कहा कि इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा होती है, लिहाजा सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिति ऐसी बैठकों में सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में चल रहे खाली पदों को भरने का मामला सरकार के साथ उठाए जाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने उपायुक्त जतिल लाल का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए तत्परता, व्यक्तिगत रुचि दिखाने व सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया। बैठक में सहायक आयुक्त वरिन्द्र कुमार, ऊना के एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान और बंगाणा के एसडीएम सोनू गोयल, डीएसपी अजय ठाकुर, सीएमओ डा. राजीव और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह सहित जिला ऊना सहित सभी विकास खण्डों के कर्मचारी प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।
  • Punjab News: नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माणधीन बिल्डिंग को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माणधीन बिल्डिंग को किया सील, देखें वीडियो

    लुधियाना। अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम को जारी रखते हुए नगर निगम की टीम व पुलिस अधिकारियों ने शहर के ताजपुर में चल रहे अवैध बिल्डिंग निर्माण को रूकवा दिया है। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध निर्माण को सील कर दिया है।

    इस मौके अधिकारियों ने बताया कि रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की ताजपुर में बिना नक्शा पास कराये बिल्डिंग निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर यह कार्रवाई की गई है।