Blog

  • Jalandhar News: डाक गाड़ी लेकर भागे लुटेरे, वाहन बरामद कर किया केस दर्ज

    Jalandhar News: डाक गाड़ी लेकर भागे लुटेरे, वाहन बरामद कर किया केस दर्ज

    इस इलाके के व्यक्ति की बाइक भी हुई बरामद

    जालंधर, ENS: संत नगर फाटक के पास रात करीब 2:20 बजे लुटेरे ड्राइवर सहित दिल्ली डाक लेकर जा रही गाड़ी को लूटकर फरार हो गए। शिकायत के कुछ समय के बाद पुलिस ने गाड़ी में लगी जीपीएस ट्रैकर डिवाइस से गाड़ी को ट्रेस कर लिया लेकिन लुटेरे सलेमपुर मसंदा एरिया में गाड़ी छोड़कर भाग चुके थे। ड्राइवर कमलजीत ने बताया कि वह ठेके पर ड्राइविंग करता है। सिटी रेलवे स्टेशन से डाक वाहन लेकर दिल्ली जा रहा था कि देर रात संत नगर फाटक पार करते ही बाइक आगे आ गई और लुटेरे ने जान से मारने की धमकी देकर उसे गाड़ी से उतार दिया। एक लुटेरा गाड़ी लेकर तो उसके साथी पीछे-पीछे निकल गए। वे सिटी रेलवे स्टेशन डाक विभाग में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी सिटी-1 तेजबीर सिंह हुंदल ने कहा कि डाक वाहन बरामद कर लिया है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज रविंदर कुमार, स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज जसपाल सिंह और थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह टीम सहित क्राइम सीन पर पहुंच गए थे। उन्होंने गाड़ी को बरामद कर थाना नई बारादरी में केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई है।
  • Jalandhar News: पैरोल पर आया कैदी हुआ फरार, मामला दर्ज

    Jalandhar News: पैरोल पर आया कैदी हुआ फरार, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: लुधियाना में आधा किलो हेरोइन मामले में 10 साल कैद की सजा काट रहा कैदी जालंधर में पैरोल पर आकर फरार हो गया है।

    लुधियाना जेल सुपरिंटेंडेंट के बयानों पर थाना सदर की पुलिस ने गांव लखनपाल थाना सदर के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ दीपा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट लुधियाना ने बताया था कि उनके पास प्रदीप कुमार 10 साल की कैद काट रहा था।

  • Punjab News: कत्ल मामले में 4 आरोपियों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल मामले में 4 आरोपियों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    मोहालीः एक व्यक्ति के कत्ल मामले में पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। जिसके बाद अदालत से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान मामले में और भी अन्य खुलासे होने की संभावना है। जानकारी अनुसार पिछली दिनी मोहाली के गांव जगतपुरा में दो गुटों में झड़प हो गई थी। जिसमें प्रिंस चौहान नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उनका रिमांड हासिल किया गया है।

  • Jalandhar News: नगर निगम ने Bath Castle को जारी किया करोड़ों का नोटिस

    Jalandhar News: नगर निगम ने Bath Castle को जारी किया करोड़ों का नोटिस

    जालंधर, ENS: नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने बाठ कैसल को नोटिस जारी किया है। जिसमें नगर निगम ने बाठ कैसल को 1.58 करोड़ रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने ये नोटिस जारी किया है।

    नोटिस में कहा गया है कि साल 2017 में बाठ कैसल को रेगुलराइज करने के लिए 1.04 करोड़ रुपए फीस जमा करवानी थी। बाठ कैसल ने 15.26 लाख रजमा करवाए और 89 लाख रुपये आज तक लंबित है। निगम अब बाठ कैसल को रेगुलर करने के लिए बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज भी लेगा, जिसके बाद अब कुल राशि 1.58 करोड़ रुपए बनती है।

  • Punjab : चोरों ने 2 अलग-अलग जगह पर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : चोरों ने 2 अलग-अलग जगह पर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोहाली – चोर और लुटेरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मोहाली से सामने आया है। जहां चोर मोटरसाइकिल और ऑटों में आते है दुकानों के बाहर पड़े क्रेट उठा कर ले जाते है। यह चोर विभिन्न सेक्टरों में सुबह के समय आते है और दुकानों के बाहर पड़े दूध, दही और पनीर की क्रेट लेकर फरार हो जाते है।

    इसी तरह चोरों ने एक और जगह पर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर ऑटो में आते है और दूध-दही के क्रेट उठाकर फरार हो गए। यह घटनाएं इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि न तो पीसीआर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही पुलिस पार्टी इस पर ध्यान दे रही है।

  • Punjab News: Court Complex में व्यक्ति ने लगाए महंगी Cold Drinks बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Court Complex में व्यक्ति ने लगाए महंगी Cold Drinks बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट कांप्लेक्स में महंगी और एक्सपायरी कोलड्रिंक्स बेचने का मामला सामने आया है। कोर्ट में तारीख भुगतने आए एक व्यक्ति ने वीडियो बना महंगी कोलड्रिंक्स बेचने के आरोप लगाए है। उक्त व्यक्ति ने जानकारी देते बताया कि वह कोर्ट में किसी केस संबंधी आया था। जब उसे प्यास लगी तो उसने कोर्ट कांप्लेक्स से एक कोलड्रिंक्स खरीदी। जब कोलड्रिंक्स खरीदी तो वह तय मूल्य से ज्यादा पैसे वसूल रहा था, जब उसने विरोध किया तो वह उसके साथ बहस करने लगा।

    उसने बताया कि 20 की कोलड्रिंक्स उसे 30 रुपए में बेची जा रही थी। जिसके बाद उसने वीडियो बनाई ताकि प्रशासन तक उक्त मामला पहुंचाया जा सके। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उसे धमकी भी दे रहा था कि वह अपने साथियों को बुलाकर उसका फोन छीन लेगा जो सरेआम धक्का है। उसने मामले संबंधी प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कोर्ट कांप्लेक्स में लोगों के साथ किसी भी तरह का कोई धक्का ना किया जाए।

  • Jalandhar News: युवती से शारीरिक संबंध बनाकर युवक ने बनाई वीडियो, दी धमकी, गिरफ्तार

    Jalandhar News: युवती से शारीरिक संबंध बनाकर युवक ने बनाई वीडियो, दी धमकी, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: माडल टाउन की युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद युवक ने युवती को उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठ लिए। इस मामले की शिकायत युवती ने महिला थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने जीटीबी नगर के रहने वाले आरोपी अजहर भट्ट के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    माडल टाउन की रहने वाली युवती ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने एक साल पहले नवंबर 2023 को युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बना कर अश्लील वीडियो बना ली थी और बाद में आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे पैसे ऐंठता रहा। आखिरकार युवती ने तंग होकर महिला थाना में शिकायत दी।

     

  • Punjab News: सीमेंट फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति के घर NIA की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमेंट फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति के घर NIA की रेड, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में लगातार एनआईए की टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जिले के निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में कुलवंत सिंह के घर एनआईए की रेड हुई है। जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह रामपुरा में एक सीमेंट फैक्टरी में काम करता है। एनआईए की जांच अभी चल रही है।

  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple के घर के बाहर युवकों ने किए भद्दे कमेंट, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple के घर के बाहर युवकों ने किए भद्दे कमेंट, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देर रात Kulhad Pizza Couple के घर के बाहर युवकों ने भद्दे कमेंट करके जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा गलत शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने को लेकर Kulhad Pizza Couple ने मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा शुरू हो गया।

    कपल ने आरोप लगाया है कि वह अपने कमरे में बैठे थे, इस दौरान उन पर भद्दे कमेंट किए गए। सहज का कहना है कि उसने घर से बाहर निकलकर युवकों को गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने पर रोका। इतने में उनके साथ युवकों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सहज का कहना है कि जिस लड़के द्वारा ऐसा किया गया, न मैं उसे जानता हूं और ना ही कभी देखा था। हालांकि मोहल्ला वासियों ने कहा- जिस युवक पर आरोप हैं, वह एक नाबालिग था।

    गौर हो कि कुल्हड़ पिज्जा दंपती की कार पर करीब दो माह पहले हमला भी हुआ था। कुछ अज्ञात हमलावरों ने दंपती की कार के शीशे पर पत्थर फेंककर तोड़ दिया था। तब सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त घटना की जानकारी साझा की थी। सहज ने लाइव होकर कहा था कि अगर किसी की हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है, लेकिन क्या कार से किसी की दुश्मनी थी। पहले ईंट मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा गया और फिर लात मारकर कार पर डेंट लगा दिए गए था।

  • Jalandhar : कबड्डी के खिलाड़ी ने किया सुसाइड, 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar : कबड्डी के खिलाड़ी ने किया सुसाइड, 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाब(जालंधर)ENS – कस्बा शाहकोट में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी बुढ़ांवाल शाहकोट के तौर पर हुई है। मृतक कबड्डी का खिलाड़ी था। जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह ने थाने में हुई मारपीट और बेइज्जती से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था और फिर अपने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर उसके दोस्त पुलिस मुलाजिम रमन, उसकी पत्नी ज्योति और सास पर मामला दर्ज कर लिया है।

    सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। थाना शाहकोट के एसएचओ अमन सैनी ने कहा कि एफआईआर हो गई है। गुरविंदर का अपने पुलिस मुलाजिम दोस्त रमन के घर काफी आना जाना था। मगर बीते दिन गुरविंदर रमन के घर गया था। इस दौरान उसका रमन की पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर बहस हुई और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसे लेकर ज्योति, रमन और सास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गुरविंदर को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

    गुरविंदर का परिवार किसी तरह उसे घर लेकर आया। घर आकर गुरविंदर ने अपने परिवार को बताया कि पुलिस ने उसे काफी परेशान किया और उसकी कोई गलती नही थी। परिवार ने बहुत समझाया और फिर परिवार देर रात सोने चला गया। इस दौरान जब रात में गुरविंदर की मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद खिड़की से देखा तो गुरविंदर फंदे से लटका हुआ था। गुरविंदर को नीचे उतारा कर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया।