Blog

  • शराब के नशे में BJP नेता के भाई ने संत को पीटा, दो लोग गिरफ्तार

    शराब के नशे में BJP नेता के भाई ने संत को पीटा, दो लोग गिरफ्तार

    मध्यप्रेदशः उज्जैन में त्यागी महाराज के आश्रम जा रहे एक संत से बीजेपी नेता के भाई की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संत गोपाल दास महाराज पर बीजेपी नेता सुल्तान सिंह शेखावत के छोटे भाई ने शराब के पैसों के लिए हमला किया है। महाराज को निर्वस्त्र कर पीटा गया है।

    नागदा सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुना जिले के मुंगावली के रहने वाले गोपाल दास महाराज अक्सर बिरलाग्राम स्थित त्यागी महाराज के आश्रम में आते-जाते रहते हैं। दो दिन पहले भी आश्रम की ओर जा रहे थे, तभी बीसीआई कॉलोनी के जंगल नयन गांव में दो लोगों ने गोपाल दास महाराज को रोका। दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में मारपीट की और शराब के लिए पैसे मांगे। जब गोपाल दास महाराज ने पैसे देने से इंकार कर तो दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Punjab: बाइक सवार दो लुटेरों ने पूर्व महिला सरपंच की झपटी चैन, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक सवार दो लुटेरों ने पूर्व महिला सरपंच की झपटी चैन, देखें वीडियो

    लुधियानाः घुमार मंडी में बाइक सवार दो लुटेरे राहगीर महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वारदात से इलाके में काफी दहशत पाई जा रही है।

    जानकारी देते महिला परमिन्द्र कौर ने कहा कि उनके पति नवतेज सिंह और वह खुद गांव मन्नेवाल के पूर्व सरपंच रह चुके है। घुमार मंडी नजदीक माया नगर में उनके पिता रहते है। कुछ दिनों से उनके ससुर बीमार चल रहे है। इसलिए वह उनकी सेवा के लिए दिन के समय घर आ जाते है। ससुर की दवा खरीदने के लिए वह मैडिकल स्टोर पर गई थी। जैसे ही आस्था अस्पताल के नजदीक पहुंची तो दो अज्ञात युवक पहले से ही सड़क पर बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। उन युवकों को जब उन्होंने क्रास किया तो एक लड़के ने कोई तिखी चीज दिखा कर गले पर हाथ डाल कर पहनी चैन झपट ली। परमिन्द्र ने बताया कि उसकी चेन का वजन 1 तोले था। वारदात के बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई। ASI सतनाम सिंह मामले की जांच कर रहे है।

  • Jalandhar: Bank कर्मियों को धमकाकर कोठी पर किया कब्जा, मां-बेटे समेत 5 पर केस

    Jalandhar: Bank कर्मियों को धमकाकर कोठी पर किया कब्जा, मां-बेटे समेत 5 पर केस

    जालंधरः बैंक कर्मचारियों को धमकाकर कोठी पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। जानकारी अनुसार थाना रामामंडी में बैंक ने कर्ज न चुकाने पर एक कोठी को सील किया था। मामले में बैंक से कर्जा लेकर न लौटाने वाली राज कुमारी उनके बेटे विकास, भारत भूषण, राकेश कुमार और धर्म पत्नी वासी किशनपुरा को नामजद किया है।

    एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि चौकी दकोहा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। द सिटीजन अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की किशनपुरा स्थित शाखा के मैनेजर रमेश प्रभाकर ने शिकायत में बयाता कि लम्मा पिंड से सटे अर्जुन नगर की रहने वाली राज कुमारी और उनके बेटे विकास ने बैंक से 19.80 लाख का कर्ज लिया था। सही समय पर किश्त न देने के चलते बैंक ने कानूनी तरीके से बीते साल 17 दिसंबर को कोठी पर कब्जा लेते उसे सील कर दिया था। कोठी पर अपने कर्मचारी तैनात कर दिए थे। बीते शुक्रवार को राज कुमारी, बेटा और अन्य लोगों ने बैंक में आकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर कोठी पर कब्जा ले लिए। बैंक का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भजन गायक Kanhaiya Mittal इस पार्टी में हो सकते है शामिल!

    भजन गायक Kanhaiya Mittal इस पार्टी में हो सकते है शामिल!

    हरियाणा – विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। जाने-माने गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते है। कन्हैया मित्तल टिकट नहीं मिलने से नाराज है। यूपी चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना चर्चित हुआ था,  ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि उनके मन में टिकट न मिलने को लेकर क्या नाराजगी है। इस पर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नाराजगी नहीं है लेकिन मेरा मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है।

    वहीं जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि जो आपका गाना ही ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। बीजेपी के प्रचार में खूब चला। आप ने भी कहा था कि कांग्रेस ने भी राम को आने से रोका, ऐसे में इतना बड़ा फैसला कैसे। इस पर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा बल्कि ये कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते तो मैं उनके लिए भी गीत गा देता। लेकिन अब देश के अंदर लग रहा है कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए। आने वाले यूथ को भी ये समझना चाहिए। ठीक है हम राम को मानते है लेकिन ऐसा तो नहीं की सारे राम विरोधी ही कांग्रेस में है।

    वहां भी राम को चाहने वाले हैं और वहां भी सनातनी लोग है। सबके साथ मिलकर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया। लेकिन मुझे लगता है मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट भी कांग्रेस के साथ जुड़ी है उसके बाद भी उनको आचोलनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इससे मुझे लगता है कहीं ना कहीं हमें उनके समर्थन के साथ ऐसी पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बात बनती है तो वे कांग्रेस में जरूर जाएंगे।

  • भरभराकर गिरी 3 मंजिला Building , 8 की मौत, Rescue जारी

    भरभराकर गिरी 3 मंजिला Building , 8 की मौत, Rescue जारी

    लखनऊः ट्रांसपोर्ट नगर में एक 3 मंजिला बिल्डिंग (हरमिलाप टावर) भरभराकर गिर गई। हादसे में 8 की मौत और 27 लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही SDRF की 2 और NDRF की 4 टीमें रेस्क्यू कर रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करा दिया। हादसा शनिवार शाम को हुआ है। NDRF के जवान चेन बनाकर अंदर गए। मलबा इतना ज्यादा था कि बगल की बिल्डिंग की दीवार कटर से काटकर रास्ता बनाया गया, तब टीम अंदर घुस पाई। ड्रोन से सर्चिंग की गई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर शवों को बाहर निकाला गया। 27 घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। बिल्डिंग में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया- पहले एक अंदर का पिलर धंसा और कुछ देर बाद बारिश होने लगी। उसी समय बिल्डिंग गिर गई।

  • Police ने इस एक्टर को Airport पर किया अरेस्ट, जाने मामला

    Police ने इस एक्टर को Airport पर किया अरेस्ट, जाने मामला

    नई दिल्ली – सिनेमा जगत के किसी ना किसी स्टार को लेकर अकसर मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला रजनीकांत स्टार ‘जेलर’ के एक्टर विनायकन का आया है। रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ में नजर आए टीके विनायकन को हिरासत में ले लिया गया है।

    विनायकन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, विनायकन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और एक्टर पर मामला भी दर्जा किया गया है। जानकारी के अनुसार विनायकन एयरपोर्ट पर नशे में धुत बदतमीजी कर रहे हैं।

    जब एक्टर ने एयरपोर्ट पर हंगामा खड़ा कर दिया तो पुलिस ने उनको अरेस्ट किया। जानकारी है कि विनायकन ने जब हंगामा किया, उस वक्त वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे।

  • Club के बाहर की बदमाशों की गुंडागर्दी, की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Club के बाहर की बदमाशों की गुंडागर्दी, की ताबड़तोड़ फायरिंग

    नई दिल्लीः सीमापुरी इलाके में बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई है। बदमाशों ने एक क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने सबसे पहले बाउंसरों को घुटनों पर बैठाया और फिर हवाई फायरिंग की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि हथियारों से लैश चार बदमाश KAANCH नाम के क्लब में आते हैं और क्लब के बाहर तैनात एक महिला बाउंसर समेत तीन बाउंसरों को घुटनों पर बैठने के लिए धमकाते हैं। इसके बाद महिला बाउंसर के सिर पर पिस्टल रखकर दो पुरुष बाउंसरों को जमीन पर बैठाते हैं और फिर क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग का मकसद केवल क्लब मालिक को धमकाना और रंगदारी वसूल करना था।

  • Jalandhar में आज ये दुकानें रहेंगी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    Jalandhar में आज ये दुकानें रहेंगी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS : जिला प्रशासन की तरफ से मीट व अंडे की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से आज जैन महापर्व संवत्सरी के उपलक्ष्य में शहर में सभी मांस और अंडे की दुकानों, रेहड़ी, बूचड़खानों आदि को बंद रखने के निर्देश जारी हुए है।

    आदेशों में जिला प्रशासन के आदेशों में कहा गया है कि आज होटल, ढाबों और अन्य परिसरों में मांस व अंडे पकाने और परोसने पर पूर्ण तरह से पाबंदी रहेगी। जिसके तहत आज शहर भर की मीट व अंडों की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी।

  • Phagwara: कटर मशीन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे का फटा पेट, आंतें आई बाहर

    Phagwara: कटर मशीन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे का फटा पेट, आंतें आई बाहर

    फगवाड़ाः घर में खेलते समय एक एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे बच्चे के पेट पर बड़ा चीरा पड़ गया था, जिसके चलते उसकी आंते बाहर तक आ गई। घटना शनिवार की है। जिसके बाद तुरंत परिजनों ने तुरंत बच्चे को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी गंभीर देखते पीजीआई रेफर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार जख्मी बच्चे की पहचान फगवाड़ा के रहने वाले विनय यादव के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल है। बच्चे का पिता मजदूरी करता है। विनय घर में ही खेल रहा था। इस दौरान घर में पड़ा कटर बच्चे के हाथ में आ गया। कटर ऑन था। विनय से जैसे ही कटर का बटन दबाया को वह उसके पेट और हाथ पर लगा। जिससे बच्चे की आंते बाहर आए गई और वह चिल्लाने लगा।

  • Railway Station पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Railway Station पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – प्रयागराज रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अचानक ओवरब्रिज पर आग गई। वहीं आग लगने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आग लगने की वजह से रेलवे स्टेशन पर धुआं-धुआं हो गया। वहीं ओवरब्रिज पर लगी आग को देखकर यात्री भी परेशान हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज स्टेशन के पुल संख्या दो में लगे पॉवर केबिन बॉक्स में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री भी आग लगा देख परेशान हो गए। अधिकारियों के मुताबिक केबिल ट्रे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल रेल कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।