तरनतारन: जिले में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। जानकारी के अनुसार पुलिस इन लुटेरों का पीछा कर रही थी तभी लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें 2 लुटेरे घायल हो गए। जिन्हने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर यह भी सामने आ रही है कि एक घायल लुटेरे की मौत हो गई है। यह लुटेरे अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बना कर लूट करते थे।
Blog
-

पंजाब: बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान की किश्ती का बिगड़ा बैलेंस, देखें वीडियो
फिरोजपुर: सतलुज दरिया के साथ लगते गांव निहाला लिवेरा, धीरा कारा बग्गे वाला आदि पानी की मार के नीचे आए गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दौरा करने पहुंचे। जहां किश्ती में बैठकर भगवंत मान प्रभावित इलाके में गए। इस उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी बीएसएफ और आर्मी के जवान और फिरोजपुर जिले के विधायक मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लोगों की पूरी सहायता की जाएगी। इस दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। इस घटना के दौरान सीएम भगवंत मान बाल-बाल बच गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ का जायजा लेने के दौरान सीएम मान की किश्ती का बैलेंस बिगड़ गया। बता दें कि इसके बाद जालंधर के कस्बा लोहिया के गांव नसीरपुर धुस्सी बांध का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा है कि जीरी और पनीरी दोबारा लग सकती है, लेकिन इंसान और बेजुबान की जान बेहद जरूरी है। बचाव एवं राहत कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने पर्यावरणविद एवं राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से दरार भरने के लिए किए जा रहे कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सांसदों के पास खुद का अपना फंड भी है और इसके अलावा भी जितना फंड जरूरी होगा वह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास फंड का दुरुपयोग किया गया जिसकी वजह से केंद्र ने पंजाब का फंड रोक दिया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि बाढ़ के दौरान गिरने वाली प्रत्येक छत को दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में अपना उल्लेखनीय योगदान देने के लिए एनडीआरएफ एवं सैन्य बलों की टीमों का धन्यवाद व्यक्त किया।
-

पंजाब: ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय बिजली कर्मी को लगा करंट, हुई मौत, देखें वीडियो
फिरोजपुरः बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी को फिरोजपुर शहर की सुकड़ नहर इलाके में बिजली ठीक समय ट्रांसफार्मर से करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से करंट लगने के बाद लोगों के सामने जलता रहा। स्थानक लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही लोगों ने बताया कि बिना हाई वोल्टेज सप्लाई बंद किए व्यक्ति को क्यों भेजा गया।
फिरोजपुर शहर की शुक्र नहर पर एक बिजली ठेका कर्मचारी को बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतना भयानक था कि व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के ऊपर ही काफी देर तक जलता रहा। इस घटना को देखने वाले लोग उसको बचाने में असमर्थ थे। स्थानक लोगों ने बताया कि हमारे इलाके की बिजली बंद पड़ी थी और सब ने बिजली विभाग जाकर बिजली ठीक करवाने के लिए शिकायत दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस बिजली कर्मचारी को बिजली ठीक करने के लिए भेजा। जैसे ही व्यक्ति ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तो इसको हाई वोल्टेज की तारों से करंट लग गया ओर हमारे सामने ही देखते-ही-देखते वह जलता रहा मगर हम असमर्थ थे। जल्द ही नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय में इसकी सूचना दी मगर तब तक यह बिजली कर्मचारी जल चुका था। इसकी ट्रांसफार्मर के ऊपर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि यह काफी समय से बिजली विभाग में ही काम कर रहा है। इसका नाम ज्योति (36) है। स्थानक लोगों ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
-

बाढ़ पीडि़तों के लिए मानवता की सेवा संस्था ने लगाया लंगर
नालागढ़/सचिन बैंसल : नालागढ़ के जगातखाना पुल के समीप मानवता के लिए सेवा संस्था ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राशन, भोजन और उनके तिरपाल की व्यवस्था कराई। चिकनी खड्ड के साथ राजस्थान राज्य के गुरजीत, रामपाल, कांसी राम समेत 12 परिवार झगियां बना कर रहे थे, लेकिन खड्ड में पानी आने से इनकी झुगियां बह गई। और इनका सारा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। इन लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। ऐसे में संस्था आगे आई। संस्था के प्रधान इंद्रजीत सिंह राणा ने इनके लिए न केवल भोजन की व्यवस्था की वहीं उनके राशन की कीटें भी बांटी। दोबारा से झुगी तैयार करने के लिए इन लोगों को तिरपाल भी दी गई।राणा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले डेढ दशक से समाज सेवा में जुटी है। वह पेशे से मेडिकल लाइन में होने से गरीब बीमार लोगों को मुफ्त उपचार करते है तथा रोगियों को उपचार करने में भी मद्द करते है। यही नहीं यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करती है। कोरोना काल में जहां संस्था की ओर से अटूट लंगर लगाया गया वहीं 165 आक्सीजन सिलेंडर भी गंभीर रोगियों को मुहैया कराए गए। यही नहीं जो बाहरी राज्य के लोग यहां पर महामारी के दौरान फंस गए थे उन्हें प्रशासन से परमिशन लेकर उनके राज्य तक छोडऩे तक का कार्य किया गया। शुक्रवार को लंगर बांटने के कार्य में वीर, श्यामलाल ने भी उनका सहयोग किया। -

ਪੰਜਾਬ: 315 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਬੁ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ 315 ਬੋਰ ਦੇ ਦੇਸੀ ਕੱਟੇ ਅਤੇ 3 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੁ ਕਿੱਤਾ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਦੇ ਏਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੁਖਬਿਰ ਖਾਸ ਨੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਨਾਲ ਬਟਾਲਾ ਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਹੈ।
ਐਸਆਈ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਜਰਮਨਜਿੱਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਭੰਗੋਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਕਾਬੁ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸਦੇ ਕੋਲੋ ਇਹ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲਾ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਇਸਨੇ ਇਹ ਅਸਲਾ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਖਰੀਦ ਕੇ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
-

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी
ऊना/सुशील पंडित : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्वैछिक कार्य के लिए चयनित खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3 हज़ार रूपये मासिक तथा कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6 हज़ार रूपये मासिक दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो या इसके समक्ष होनी चाहिए जबकि कार्यालय स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवा की आयु 31/03/2023 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक नियमित छात्र तथा किसी अस्थाई या अंशकालीन सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के इच्छुक युवा 21 जुलाई सांय 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र सहित जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा संयोजक के दूरभाष नम्बर 98824-67854 पर सम्पर्क किया जा सकता है। -

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 146 चालान
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 146 चालान काटे गए।वहीं अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 14,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं। -

अम्ब पुलिस ने पकड़ी देसी शराब
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने 10 बोतल शराब पकड़ी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दियाड़ा में ढाबा संचालक के पास देसी शराब होने की गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर उक्त ढाबे पर दविश दी गई तो ढाबे की तलाशी लेने पर 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी दियाड़ा, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की उप तहसील जोल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चौकीमनियार के गांव कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। इस में मुख्यातिथि के रूप में राजेश शर्मा व उनकी धर्म पत्नी मीना कुमारी शर्मा ने इस नींव पत्थर की विधि विधान से पूजा की। इसका नींव पत्थर सारांश गर्ग फाउंडेशन कैंट हम्बोली,बडूहा द्वारा करवाया गया।इस मौके पर गौशाला के प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ,राधे शाम व अन्य लोग मौजूद रहे । नींव पत्थर की स्थापना पंडित द्वारा पूरे विधी विधान से किया गया। इस मौके पर प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ने बताया कि यह गौशाला पिछले 5 साल से चल रही है ,शुरू में यहाँ 20 गाय बैल थे ,परंतु इस समय 118 गाय बैल हैं । गौशाला संचालक गोपाल ने बात बताया कि हमारी कमेटी का यहाँ समय समय पर योगदान रहता है। -

पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपए
ऊना/सुशील पंडित : आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। इसी कड़ी में रोटरी चैक ऊना के वार्ड नम्बर एक के छठीं कक्षा में पढ़ रहे पनव शर्मा सुपुत्र सुरेंद्र शर्मा ने अपने पिगी बैंक में 51 सौ रूपये की जमा राशि को उपायुक्त ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया। उपायुक्त ने इस छोटी उम्र में पनव शर्मा के मन में पैदा हुई जनसेवा करने की भावना की सराहना की।
