Blog

  • पुश्तैनी जमीन से चोरी पेड़ काटने पर मामला दर्ज

    पुश्तैनी जमीन से चोरी पेड़ काटने पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित :  पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने उस की पुश्तैनी जमीन से उसी के गांव के व्यक्ति ने चोरी से पेड़ काटे जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सतीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव त्युड़ी जिला ऊना ने बताया कि गांव में इस की व अन्य व्यक्तियों की कुछ जमीन इकट्ठा है।  इसी के गांव के केशवानन्द उर्फ पम्मा ने बिना बताये चोरी से उस जमीन में से कुछ पेड़ काट लिए है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने भा0द0स0 व 41,42 वन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • 7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 7.15 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व यातायात चैंकिग के लिए वंगाणा पुलिस गांव पल्लियां में मौजूद थी तो शक के आधार पर एक मोटर साईकिल सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। युवकों की तलाशी लेने पर 7.15 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान अनूज पुत्र ओम प्रकाश निवासी रैल, जिला हमीरपुर व पंकज कुमार पुत्र मदन लाल निवासी अमरोआ घनेटा, जिला हमीरपुर  के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल,  20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
    राघव शर्मा ने बताया कि  दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
  • जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल,  20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
    राघव शर्मा ने बताया कि  दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
  • अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

    अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए व दोषियों से जुर्माना वसूलने के अलावा पर्यावरण मुआवजे की वसूली करने के पश्चात ही उनके वाहनों को छोड़ा जाए। यह निर्देश उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मुआवजा की वसूली के लिए उपमंडल स्तर पर एसडीएम को अधिकृत किया गया है उन्होंने पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अवैध खनन के मामले पाए जाने पर जुर्माना वसूली के साथ ही संबंधित वाहन के कागज तथा ड्राइविंग लाइसेंस एसडीएम को प्रेषित किए जाएं ताकि अवैध खनन से संबंधित जुर्माने के अलावा दोषियों से पर्यावरण मुआवजा भी वसूला जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अनुदान से खरीदी गई जेसीबी मशीन अथवा वाहन यदि अवैध खनन में पाया जाता है तो ऐसे मशीन अथवा वाहन मालिकों से अनुदान की वसूली की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पुलों के नजदीक 200 मीटर ऊपर  तथा 500 मीटर नीचे की ओर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नदियों व खंडों पर बने पुलों के दोनों ओर पिलर के माध्यम से चिन्हित करें तथा निरंतर निगरानी करें ताकि कोई भी व्यक्ति पुलों के आसपास खनन न कर सके। 
      उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर पुलों के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। यदि इस प्रतिबंधित क्षेत्र के अंतर्गत कोई खनन की लीज माइनिंग विभाग द्वारा दी गई है तो माइनिंग अधिकारी तुरंत उसकी समीक्षा करेंगे और प्रतिबंधित क्षेत्र को विभाग द्वारा लीज से निकाला जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण प्रोजेक्ट का विशेष सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करके तटीकरण को हो रहे नुकसान की रिपोर्ट आंकलन करके कारणों सहित प्रस्तुत किया जाए जिसमें विशेषकर खनन से हो रहे नुक्सान के पहलुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट की जाए। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटीकरण को नुक्सान होने/पाए जाने की स्थिति में स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि स्वां नदी और सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। किसी भी स्थान पर स्वां नदी और सहायक खड्डों के तटों से 75 मीटर नदी/खड्ड के अंदर की ओर के प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन पाए जाने पर स्वां बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा निकटतम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाए।
    उन्होंने बताया कि ज़िला में किसी भी स्थान पर अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर पुलिस एवं माइनिंग विभाग अनिवार्य रूप से कार्रवाई करेगें। अवैध खनन में लिप्त मशीनरी/टिप्पर/वाहन इत्यादि पर न्यूनतम जुर्माना रु 50 हज़ार और अधिकतम जुर्माना रु 5 लाख रूपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी बार अवैध खनन के मामले में मशीनरी/टिप्पर वाहन इत्यादि पकडे़ जाने पर अधिकतम जुर्माना ही लगाया जाए। इसके अतिरिक्त अवैध खनन में पकड़े जाने पर पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा चालान के अतिरिक्त उस वाहन के पंजीकरण और ड्राईवर के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का मामला सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण उप-मंडलाधिकारी (ना) या आरटीओ को अनुसंशा सहित भेजा जाए और सम्बंधित पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार वाहन और ड्राईवर के अवैध गतिविधियों में शामिल होने के कारण वाहन का पंजीकरण और ड्राईवर का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए ठक में जिला खनन अधिकारी ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2023- 24 में अब तक 117 अवैध खनन के मामले पकड़े गए हैं तथा 12 लाख 54 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। उप पुलिस अधीक्षक अजय ठाकुर ने बताया के पुलिस द्वारा अवैध खनन के 666 चालान किए गए हैं 63 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है तथा 60 लाख 5 हजार 240 रुपए जुर्माना वसूला गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, डीएफओ ऊना सुशील कुमार, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, खनन अधिकारी नीरज कांत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल, तहसीलदार हरोली जैमल चंद, उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा के अलावा लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • खण्ड स्तरीय नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक

    खण्ड स्तरीय नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक

    नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

    सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश 

    ऊना/सुशील पंडित : नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस मुहिम के दौरान की गई गतिविधियांे बारे चर्चा की गई।   विश्वमोहन ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ऊना ब्लॉक मंे माह जून, जुलाई में 63 स्कूलों तथा 50 पंचायतों में टास्क फोर्स समितियों का गठन किया जा चुका है। जबकि विकास खण्ड की 335 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 94 आशावर्करज़ को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड के 64 स्कूलों के मंेटोर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 12 स्कूलों का बेसलाइन सर्वे किया गया। पंचायत स्तर पर 63 पंचायतों के मुकाबले 21 पंचायतों में टास्क फोर्स गठित की गई हैं। जबकि स्थानीय शहरी निकायों ऊना, मैहतपुर व  संतोषगढ़ के जन प्रतिनिधियों को इस मुहिम से जोड़कर शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाएगा। 
    एसडीएम ने बताया कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए रफ्तार पकड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान नशामुक्ति पर आधारित 24 फोटोयुक्त स्लोगन, 21 वीडियो तथा एक डॉक्यूमेंटरी जारी की गई है, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गईं हैं। इस मुहिम में गत दो माह में फेसबुक पर 45447, इंस्टाग्राम पर 4 हजार, ट्विटर पर 6 हजार तक व्यूअरशिप हो चुकी है। इसके अलावा नशामुक्ति पर जिला के 30 प्रभावशाली व्यक्तियों की बाइट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। दस्तावेजी प्रक्रिया की बजाय परिणामदायक प्रयास जरूरी एसडीएम ने कहा कि इस मुहिम के अन्तर्गत युवाओं की विशेष भूमिका है। इस मुहिम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवक मण्डल व यूथ क्लब तथा खेल संगठनों को भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि एक जोश के साथ रचनात्मक नवचेतना का वातावरण निर्मित हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि नशामुक्ति अभियान के प्रयास दस्तावेजी आंकड़ों तक ही सीमित न रहें बल्कि धरातल पर परिणामदायक होने चाहिए।   
    हर घर दस्तक मुहिम का आगाज़ सितम्बर माह विश्वमोहन देव ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सितम्बर माह में हर घर दस्तक मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके तहत नशाखोरी से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को हेल्थकेयर ओपीडी, हेल्पलाइन नम्बर, बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी जाएगी। बैठक में सीडीपीओ कुलदीप दयाल, बीडीओ केएल वर्मा, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ. रामपाल शर्मा, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी, विशेषज्ञ सामाजिक विकास मनोज शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, एसएस एमसी संतोषगढ़ शामली ठाकुर, बीओ शिक्षा कांता देवी गंुजन संस्था से विजय कुमार व पंकज पंडित ने भाग लिया।  
  • समाजसेवी हंसराज चन्देल ने थामा आपदा प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र के लोगो का हाथ

    समाजसेवी हंसराज चन्देल ने थामा आपदा प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र के लोगो का हाथ

     पीड़ितों का दर्द मेरा दर्द हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ रहेंगे खड़े -हंसराज 

    50 पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के तौर पर प्रति परिवार 5 हज़ार राशि सौंपी 

    बददी/सचिन बैंसल : दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी  पंचायत साईं के साथ लगने वाले गांव खाली , कोसरी, बबसनी, सील, सुनानी में प्राकृतिक आपदा ने कहर मचा रखा है ।गांव के गांव मिट्टी में मिल चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं |  लोगों के आशियाने उनकी आंखों के सामने खाक हो गए। लेकिन वे कुछ ना कर सके। क्योंकि प्रकृति के आगे किसी की भी नहीं चलती ।इसी बीच दून विधानसभा की ग्राम पंचायत खेड़ा के समाजसेवी हंसराज चंदेल शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुँचे। हंसराज चंदेल ने  प्राकृतिक आपदा के कारण भूस्खलन की चपेट में आए गांवों का दौरा किया और अपने साथियों के साथ प्रभावित परिवारों का सामान उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उसके बाद राहत कैंप में शरण लिए 50 परिवारों को अपनी निजी तौर पर ,5000 की राशि प्रति परिवार को नकद आर्थिक सहायता  प्रदान की ।हंसराज चंदेल कहा कि  इस आपदा के घड़ी में हम सबका नेतिक कर्तव्य है की हम लोगो की अपनी सामर्थ के मुताबिक पीड़ित लोगों की आर्थिक सहायता करनी चाहिए और इसी के तहत में और मेरे परिवार ने फैसला लिया की हम लोग मौके पर जाकर जितना हो सके पीड़ित लोगो की सहायता करेंगे।
    आज मेने अपने लोगो के साथ जाकर साई पंचायत के कोसरी और खाली तथा ववासनी पंचायत के गांव सिल सनोनी के गांव का घर घर जाकर दौरा किया और उसके बाद सरकार द्वारा राहत शिविर में जाकर पीड़ित 50 परिवारों को 5000हजार रुपए के रूप में  आर्थिक सहायता दी और इस तरह दून विधानसभा क्षेत्र में जहां भी इस तरह की आपदा के नुकसान की सूचना मिलेगी वहां पर जो मेरी सामर्थ के मुताबिक आर्थिक सहायता की जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत समिति विकास खंड नालागढ़ के उपाध्यक्ष प्रेमचंद चंद ठाकुर ,  अध्यक्ष लघु उद्योग भारती बी बी एन चेप्टर समर सिंह चंदेल , मेहर चंद प्रधान साई पंचायत राजिंदर सिंह झल्ला पूर्व प्रधान गुलरवाला पूर्व पंचायत व पूर्व प्रधान गुलरवाला दीवान चंद,मोहिंदरसिंह ठाकुर सेवानिर्वित निरीक्षक HRTC, डॉक्टरचुनीलाल, उपप्रधान लालचंद मानसिंह ठाकुर अमरु हुकमचंद कश्यप , किसन चंद कानूनगो, प्रकाश चंद ठाकुर कैप्टन अमर सिंह ,पूर्व प्रधान नंदपुर अमरचंद ठाकुर ,बीरसिंह ठाकुर नंबरदार बरोटीवाला रामकिशन बजाढ़ ,राममूर्ति ठाकुर देव बागवाला शुशील चंदेल भूपिंदर चंदेल मेलाराम माजरू धर्मपाल ठाणा ललित ठाकुर बद्दी जतिंद्र नंदलाल ठाकुर शर्मा रामलोक, केहर सिंह कालका नंबरदार मौजूद रहे ।
  • मेंटर टीचर करेंगे नशा मुक्त ऊना अभियान सफल बनाने की शुरुआत 

    मेंटर टीचर करेंगे नशा मुक्त ऊना अभियान सफल बनाने की शुरुआत 

    ऊना/सुशील पंडित : विकास खंड  बंगाणा के शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने के साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा में मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चलाया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक के सभी स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करने व उनमें लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय मेंटर टीचर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में बंगाणा विकास खंड के 62 स्कूलों से आए मेंटर टीचर शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे आसान शिकार होते हैं।
    ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे को न और जिंदगी को हां कह सके। मुख्यस्त्रोत पंकज पंडित ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच से टू नो विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इतना मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें। इस मौके पर  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत, साहिल, स्माक्षी धीमान मौजूद रहे। 
  • विकास खंड बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों  ने  सीएम राहत कोष में भेजे 11000 रुपये

    विकास खंड बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों  ने  सीएम राहत कोष में भेजे 11000 रुपये

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो को सौपी धनराशि 

    ऊना/सुशील पंडित : खण्ड बिकास बंगाणा  के आधिकारी  ब ग्राम रोजगार सेवकों ने बाढ़ और आपदा से पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में 11000 रुपये का अंशदान विधायक देवेन्द्र भुट्टो को प्रदान किया। खण्ड विकास बंगाणा के अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि बाढ़ और आपदा  की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा अंशदान इक्कठा करके सीएम राहत कोष में दें i जिस से पीड़ित लोगों को राहत दी जा सके विधायक भुट्टो ने खण्ड विकास बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों का सीएम राहत कोष के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए 11000 रुपये प्रदान करने पर आभार प्रकट किया।  इस मौके पर अरुण शर्मा , निर्मला सिंह ,लखविंदर सिंह, महिंद्र सिंह,अजय , हेमराज ,कमल, मीनू ग्राम रोजगार सेवक  उपस्थित रहे। 
  • जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 17 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त तक कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया की जेएनवी की कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को जिला ऊना के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर ऑनलाइन उपलब्ध है।