Blog

  • भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा: मुख्यमंत्री

    भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा: मुख्यमंत्री

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र प्रदेश के विकास की दिशा, जनकल्याण की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को सशक्त आधार प्रदान करेगा। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने कार्यभार संभालते समय जो संकल्प पत्र प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था, वह हमारे लिए गीता के समान है। वह सुशासन, पारदर्शिता तथा जनहित के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट दस्तावेज है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क भाषा विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग व मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय मौजूद थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा सरकारों में कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने भी अपने संकल्पों को जमीन पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर, 2024 को जारी किए गए संकल्प पत्र के 217 वादों में से 60 वादे पूरे किए जा चुके हैं और 120 वादों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 मार्च, 2025 को उन्होंने विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट प्रस्तुत किया था। उस बजट वर्ष में 248 घोषणाएं की गई थी। इनमें से 77 बजट घोषणाएं पूरी कर ली गई हैं और 165 बजट घोषणाओं का कार्य अंतिम चरण में है, जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

    2 हजार से ज्यादा मिले अब तक सुझाव

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया जारी है। पूर्व-बजट परामर्श की परंपरा को निभाते हुए, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ अब तक कुल 13 बैठकें की हैं। इनमें उन्हें 2 हजार 199 सुझाव प्राप्त हुए। इस बार प्रदेश सरकार ने ए.आई. चैटबॉट का नया प्रयोग किया। इसके माध्यम से भी लगभग 12 हजार 400 सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सभी पर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कम से कम 4-5 हजार सुझावों को आगामी बजट वर्ष 2026-27 में सम्मिलित करेंगे।

    जन भावनाओं के अनुरूप होगा आगामी बजट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका हरियाणा की जनता से वादा है कि आगामी बजट वर्ष 2026-27 न केवल जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को भली-भांति पूरा करेगा, बल्कि उनके परिवारों, गांवों, शहरों, जिलों और समूचे हरियाणा के विकसित भविष्य की सुदृढ़ नींव रखेगा। उन्होंने हरियाणा की अर्थव्यवस्था और राजकोष की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि 29 जनवरी, 2026 को योजना विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य का सकल घरेलू उत्पाद अर्थात् जी.डी.पी. वर्ष 2025-26 के अग्रिम अनुमानित आंकड़ों के अनुसार 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रूपये रही है। जबकि गत वर्ष के इन्हीं आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में यह 12 लाख 13 हजार 951 करोड़ रूपये थी। ये आंकड़ें दर्शाते हैं कि वर्ष 2025-26 में वर्ष 2024-25 के मुकाबले राज्य की जी.डी.पी. 12.67 प्रतिश्त की दर से बढ़ी है। 29 जनवरी, 2026 को योजना विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय 3 लाख 58 हजार 171 रूपये रही है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिव्यक्ति आय 2 लाख 19 हजार 575 रूपये है। हरियाणा की प्रतिव्यक्ति आय देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ी है। वर्ष 2014-15 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 47 हजार 382 रूपये थी। इन आंकड़ों से यह पूर्णतः स्पष्ट होता है कि पिछले 10 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुणा की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार के सभी विभागों का वास्तविक खर्चा 1 लाख 75 हजार 801 करोड़ रुपए था, जबकि वर्ष 2014-15 में यह केवल 61 हजार 904 करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष में 16 फरवरी, 2026 तक सभी विभागों का वास्तविक खर्चा 1 लाख 59 हजार 747 करोड़ रूपये है। मार्च माह तक यह आंकड़ा लगभग 2 लाख करोड़ रूपये हो जाएगा, जो कि बजट का लगभग 98 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार टिप्पणियां करता है कि सरकार अर्थव्यवस्था पर खर्च नहीं कर रही है, लेकिन वे उन्हें बताना चाहेंगे कि प्रदेश सरकार के समय में अर्थव्यवस्था पर हुआ वास्तविक खर्च उनके समय में हुए वास्तविक खर्च से लगभग तीन गुणा है। लगभग 11 विभागों जिनमें पुलिस, परिवहन, राजस्व, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शामिल हैं, का वर्ष 2025-26 के लिए कुल व्यय 80 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। लगभग 21 विभागों का अब तक का व्यय वर्ष 2025-26 के लिए 70 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है तथा लगभग 18 विभागों का कुल व्यय वर्ष 2025-26 के लिए 60 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है।

    जिनके समय में अर्थव्यवस्था लचर—पचर थी वो सुझाव दें रहे

    मुख्यमंत्री ने इस बीच विपक्ष पर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा कि जिनके समय में अर्थव्यवस्था लचर पचर थी, आज वो बाहर बैठ कर सुझाव दें रहे है कि प्रदेश सरकार का अच्छा आर्थिक प्रबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपने राजकोष का कितना अच्छा प्रबंधन कर रही है, यह जानने के लिए राजकोषीय घाटा सबसे उत्तम तरीका है। वर्ष 2024-25 में राज्य का राजकोषीय घाटा तत्कालीन जी.डी.पी. का 2.83 प्रतिशत रहा, जबकि 2014-15 में यह 2.88 प्रतिशत था। ध्यान रहे कि एफ.आर.बी.एम. एक्ट के अनुसार उस समय भी राजकोषीय घाटे की ऊपरी सीमा 3 प्रतिशत थी और आज भी 3 प्रतिशत है। यह तथ्य है कि राजकोषीय घाटा उस समय हमसे अधिक था। हमारे कुशल वित्तीय प्रबंधन का यह पहला परिचायक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 16 वें वित्त आयोग (2026-2031) की सिफारिशों के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा 1.093 प्रतिशत से बढ़कर 1.361 प्रतिशत हुआ है, जो 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि को दर्शाता है। 13वें वित्त आयोग की रिपोर्ट से राज्यों को केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से में हरियाणा 20वें स्थान पर, 14वें वित्त आयोग में 17वें स्थान पर, 15वें वित्त आयोग में 21वें स्थान पर था। परंतु अब 16वें वित्त आयोग में हरियाणा पहले स्थान पर आ गया है।  
  • Miss Universe Punjab के ऑडिशन 22 मार्च से किए जाएंगे आयोजित, देखें वीडियो

    Miss Universe Punjab के ऑडिशन 22 मार्च से किए जाएंगे आयोजित, देखें वीडियो

    मोहालीः लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने और अपनी प्रतिभा व खूबसूरती को निखारने के लिए Miss Universe Punjab एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रेरित करता है।

    प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
    MBP Groups के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने Hotel Regenta (टीडीआई, मोहाली) में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स पंजाब के टाइटल स्पॉन्सर एमबीपी ग्रुप्स हैं और यह प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए आयोजित की जा रही है।

    नए चेहरों को मिलेगा अवसर
    प्रेस वार्ता के दौरान प्रीति यादव, फाउंडर और सीईओ Kunified Events Private Limited, ने बताया कि उनकी कंपनी नए चेहरों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से लड़कियों को अपनी प्रतिभा और ब्यूटी प्वाइंट दिखाने का मौका मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स पंजाब के ऑडिशन 22 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। ये ऑडिशन मोहाली, चंडीगढ़ और जालंधर में होंगे। इस प्रतियोगिता में 18 साल से अधिक उम्र की लड़कियां भाग ले सकती हैं और अपनी पसंद के अनुसार अपने ब्यूटी टैलेंट को चुन सकती हैं। इस मौके पर रवि तन्या शर्मा (Miss Universe Punjab 2025) और गुनीत कौर (Miss Punjab 2024) भी मौजूद रहीं।

     

     

  • व्यापारियों के लिए Single से मिलेगी तेज सुविधा, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    व्यापारियों के लिए Single से मिलेगी तेज सुविधा, वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार ने राज्य के व्यापारी समुदाय को मज़बूत करने और छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों के लिए बिज़नेस प्रोसेस को आसान बनाने के मकसद से ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ बनाने का ऐलान किया है। पंजाब के फ़ाइनेंस, एक्साइज़ और टैक्सेशन और प्लानिंग मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पहल पंजाब की आर्थिकता चलाने वाले लोगों के लिए गवर्नेंस को ज़्यादा आसान और जवाबदेह बनाने के सरकार की वचनबद्धता को दिखाती है।

    कमीशन का मुख्य मकसद

    मत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कमीशन का मुख्य मकसद यह पक्का करना है कि व्यापारियों को रूटीन अप्रूवल, डिपार्टमेंटल क्लीयरेंस और रोज़ाना के बिज़नेस ऑपरेशन के लिए ऑफिस के चक्कर न काटने पड़ें। सालों से, छोटे व्यापारी और दुकानदार छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए भी कई ऑफिस के चक्कर लगाकर अपना कीमती समय बर्बाद करने को मजबूर हैं। यह बदलना चाहिए, और मौजूदा सरकार इसे बदलने के लिए पक्की है। पंजाब के मंत्री ने कहा कि पंजाब ट्रेड कमीशन व्यापारी समुदाय का समय, मेहनत और पैसा बचाने के लिए एक खास प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा। यह उनके मुद्दों के जल्दी और आसानी से हल के लिए एक ऑर्गनाइज़्ड सिस्टम, साफ़ जवाबदेही और समय पर समाधान देगा ताकि दिक्कतें हमेशा के लिए लटकी न रहें। इस पहल की तैयारी में, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, बरनाला और बठिंडा में रिव्यू मीटिंग हुईं। इन मीटिंग में, सरकारी नुमाइंदों, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और संबंधित टीमों ने कमीशन को असरदार तरीके से लागू करने के लिए लोकल दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और ट्रेडर्स के साथ ऑपरेशनल तरीकों और ज़िला लेवल पर तालमेल पर चर्चा की।

    व्यापारी और छोटे बिजनेस राज्य की आर्थिकता की रीढ़ हैं

    मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि व्यापारी और छोटे बिज़नेस राज्य की आर्थिकता की रीढ़ हैं। हमारी सरकार एक ऐसा पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह से वचनब्ध है, जहाँ ईमानदार बिज़नेसमैन कागजी कार्वाई, देरी और फालतू झंझटों में फंसने के बजाय अपने काम को बढ़ाने पर फोकस कर सकें। मंत्री ने दोहराया कि पंजाब ट्रेड कमीशन को पब्लिक सर्विस, पारदर्शिता और बिज़नेस करने में आसानी की भावना के साथ बनाया जाएगा। व्यापारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सहायता ,मार्गदर्शन और तुरंत हल मिलेंगे, जिससे यह पक्का होगा कि शासन उनके विरूद्ध नहीं, बल्कि उनके हित में काम करे।  
  • Punjab News: गुनोवाल सुए के पास से युवक की लाश बरामद, परिवार ने जताया हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: गुनोवाल सुए के पास से युवक की लाश बरामद, परिवार ने जताया हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के जंडियाला गुरु में ज्योतिसर कॉलोनी के पास गुनोवाल सुए के पास झाड़ियों में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। सुबह खेतों में गए लोगों ने जब लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

    मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। पूरी रात ढूंढने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला और आज उसकी लाश शेरे के खेतों में मिली। परिवार का कहना है कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी हत्या करके उसकी लाश यहां फेंकी गई है। परिवार ने इंसाफ और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

    परिवार ने यह भी कहा कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था और पेंटर (रंगाई) का काम करता था। उसका न तो किसी से कोई पुराना झगड़ा था और न ही वह किसी तरह का नशा करता था। वह सभी से खुशमिजाज होकर मिलता था, जिस वजह से परिवार को यह घटना बहुत शक वाली लग रही है।

    इस बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित (24) बेटे जॉर्ज, निवासी ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके।

    मौके पर मौजूद SHO रमेश कुमार ने कहा कि यह मामला गंभीर है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: कपड़े की फैक्ट्री के बाहर से थान चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: कपड़े की फैक्ट्री के बाहर से थान चोरी, देखें CCTV

    लुधियाना। जिले में आये दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोर वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। जिससे आए दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते इलाके का है जहां बेखौफ चोरों ने दिन-दिहाड़े एक कपड़े की फैक्ट्री के बाहर से थान चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    CCTV फुटेज आया सामने
    CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर सवार दो चोर पहले इलाके की रेकी करते हैं। शातिर चोर कुछ दूरी पर रुककर पहले माहौल भांपते हैं। जब उन्हें लगता है कि कोई देख नहीं रहा तो स्कूटी सवार एक युवक रेहड़े के पास पहुंचता है। उसने बड़ी ही चतुराई से रेहड़े पर लदे कपड़ों के थानों में से एक भारी थान उठाया और अपने साथी को इशारा किया। पलक झपकते ही दोनों आरोपी एक्टिवा पर थान लादकर रफू-चक्कर हो गए।

    कारोबारी को हुआ गिनती पर शक
    कपड़ा कारोबारी को जब माल कम लगा तो उसे लगा कि शायद गिनती में कोई गलती हुई है। उसने बार-बार थानों की गिनती की लेकिन जब स्टॉक पूरा नहीं हुआ तो उसे शक हुआ। इसके बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो चोरों की करतूत सामने आ गई।

     

     

     

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – आवास पंडित

    सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – आवास पंडित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी का सत्यापन नहीं करवाया है,  वे अपना ई-केवाईसी 28ं फरवरी से पूर्व करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बतााया कि लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत यदि किसी पेंशन लाभार्थी द्वारा ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया जाता है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित व्यक्ति पेंशन के लिए पात्र नहीं है अथवा पेंशन अनुपलब्ध है। ऐसी स्थिति में उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्थायी रूप से बंद की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है अथवा आधार अपडेट करवाने की आवश्यकता है, तो वह इस संबंध में संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

    आवास पंडित ने पेंशन लाभार्थियों से अपील की कि ई-केवाईसी सत्यापन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने अथवा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु वे अपने जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से शीघ्र संपर्क करें, ताकि पेंशन सुविधा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

  • Rashmika-Vijay की शादी का Date हुआ Final, इस दिन कपल लेगा सात फेरे

    Rashmika-Vijay की शादी का Date हुआ Final, इस दिन कपल लेगा सात फेरे

    मनोरंजन : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसमें 26 फरवरी को शादी की डेट बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इंटिमेट वेडिंग करने वाला है। इस हाई प्रोफाइल शादी की कई सारी डिटेल्स भी सामने आई हैं।

    प्राइवेट होगी कपल की वेडिंग

    एक करीब सूत्र के अनुसार, कपल की शादी बहुत ही प्राइवेट होने वाली है। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स 24 फरवरी से शुरु होंगे और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेने वाला है। सूत्रों के अनुसार, रश्मिका विजय ने लिमिटेड लोगों को ही बुलाया है इसी वजह से उनकी गेस्ट लिस्ट काफी छोटी है। शादी में फोन भी बैन कर दिया गया है यहां तक की शादी की फोटो वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन कर लिया है। रश्मिका विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग से अलग होगी। शादी में किसी भी एक्टर को नहीं बुलाया गया है और न ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा। सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शादी में शामिल होंगे। कपल की शादी से जुड़ी दो प्री-वेडिंग रस्में हो गई हैं। एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष ने उनके घर पर की है। दूसरी रस्म विजय की फैमिली ने की है। इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान हुआ है। रश्मिका विजय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ने लेने की बात कही है। सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है।

    हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिस्पेशन

    सूत्रों का यह कहना है कि शादी के बाद रश्मिका और विजय 1 महीने की छुट्टी पर होंगे। उनकी शादी भले ही प्राइवेट है परंतु 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए ग्रैंड रिस्पेशन रखा गया है। इसकी जानकारी वेडिंग कार्ड में भी मिली है। फैंस साउथ इंडस्ट्री के इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। वो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंने अपने प्यार का पब्लिकली अभी तक इजहार नहीं किया है। शादी के करीब आते-आते दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है।          
  • इस मामले में BJP अध्यक्ष पर भड़की Actress Trisha Krishnan, जमकर सुनाई खरी खोटी

    इस मामले में BJP अध्यक्ष पर भड़की Actress Trisha Krishnan, जमकर सुनाई खरी खोटी

    मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के लंबे समय से अफेयर होने की खबरें चल रही हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया परंतु फिर भी लोग उन्हें लिंक करने का कंफर्म नहीं करते। अब हाल ही में तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने विजय को लेकर विवादित कमेंट किया था जिसमें उन्होंने तृषा पर भी टिप्पणी कर दी थी।

    तृषा कृष्णन ने दिया करारा जवाब

    नयनार नागेंद्रन ने विजय को अनुभवहीन और बेचारा बताते हुए उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि जो छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है। पहले उन्हें घर से बाहर निकलना होगा वो पहले तृषा के घर से बाहर आएं तभी उनका कुछ हो सकता है। नयनात के इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी। अब नयनार के कंट्रोवर्शियल बयान पर तृष्णा का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ी हैं। पॉलिटिक्स को लेकर हमेशा उनका स्टैंड न्यूट्रल ही रहा है। तृषा ने राजनीति मामलों में उनका नाम लेकर किसी भी तरह की बयानबाजी न करने के लिए भी कहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Trish (@trishakrishnan)

    तृषा ने रखी अपनी राय 

    वकील नित्येष नटराज ने तृषा की ओर से दिए गए बयान जारी कर उनका पक्ष भी सामने रखा है। इसमें लिखा है कि – मेरी क्लाइंट तृषा को कभी उम्मीद नहीं थी कि राज्य की राजनीति में इतने ऊंचे पद पर बैठा शख्स उन्हें लेकर ऐसी अपमानजनक और अनुचित टिप्पणी करेगा। तृषा ने हमेशा क्लियर किया है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं है न ही भविष्य में उनका ऐसा कोई इरादा है। जैसे कि पहले भी बताया गया है कि राजनीति के मामले में वो हमेशा न्यूट्रल रहती है। तृषा चाहती है कि उन्हें सिर्फ उनके काम से पहचाना जाए न ही किसी कि तरह के राजनीतिक जुड़ाव को लेकर सबसे अहम चीज है ये है कि पर्सनल लाइफ पर पब्लिक के बीच कमेंट्री या बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। खासतौर पर ऊंचे पद पर बैठे लोगों से उम्मीद होती है कि वो पब्लिक में जिम्मेदारी और संयम बनाए रखें। एक्ट्रेस की अपील है कि उन्हें उन चीजों में न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई भी लेना देना नहीं है।  
  • विजिलेंस ने माजरा वन क्षेत्र के वन रक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    विजिलेंस ने माजरा वन क्षेत्र के वन रक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    बद्दी/सचिन बैंसल: विजिलेंस ने दभोटा के माजरा में एक वन रक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। उसे बुधवार को सोलन स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।

    पुलिस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से पेड़ काट लिए थे। जिसकी भनक वन रक्षक समीर की लग गई थी। वन रक्षक  समीर ने कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट कटनी थी। वन रक्षक ने इस मामले के रफा दफा करने की एवज में व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत देने की मांग रखी। ग्रामीण ने इस बारे में विजिलेंस  की टीम को इसकी सूचना दी। विजिलेंस ने वन रक्षक को मगलवार को पैसे लेने के लिए बुलाने को कहा गया। जिस पर पुलिस ने रिश्वत के पैसों में रगं लगा दिया। जैसे ही ग्रामीण ने वन रक्षक को बुलाया उससे पहले विजिलेंस की टीम ने चोरों ओर से योजना बद्ध तरीके से प्लानिंग कर ली थी। जैसे ही ग्रामीण न वन  रक्षक को पैसा दिया उसके साथ ही टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

    डीएसपी प्रतिभा ने बताया कि वन कर्मी समीर मामले को  रफा दफा करने के चक्कर में पैसे की मांग कर रहा था। विजिलेंस पुलिस ने ग्रामीण के अनुसार जाल बिछा दिया था। जैसे ही वन रक्षक ने पैसा लिया उसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर  लिया गया। उसे बुधवार को सोलन में अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Jalandhar News: फर्जी लुटेरे पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फर्जी लुटेरे पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। ADCP Sukhwinder Singh ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है।

    ADCP ने कहा कि 14 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत ने सूचना दी थी। आरोपियों ने उन्हें देर रात को डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में टीमें तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 9 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में से 2 आरोपी पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर देर रात लोगों को रोककर पूछताछ करना शुरू कर देते थे। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक वॉकीटॉकी बरामद किया गया।

    जहां एक आरोपी घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा हो जाता था और उक्त व्यक्ति वॉकीटॉकी के जरिए वाहन चालक से दस्तावेज ना मिलने को लेकर बात करते थे और लोगों से नगदी सहित अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ण व अमनपाल थानेदार के जूते व पगड़ी बांधकर ऊपर से जैकेट पहन लेते थे और सरबजीत सादे कपड़े में होता था। आरोपी पहले घूम फिर के चश्मे बेचते थे, लेकिन नशा करने लगे।

    नशे के लिए पैसे नहीं थे तो 2 महीने पहले गैंग बना लिया था। आरोपी मानते हैं कि उन्हें याद ही नहीं कि 2 महीने में वह कितने वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपी मानते हैं कि वह दो महीने से वारदात कर रहे थे। एक बाइक भी लूटी थी। इतना ही नहीं, आरोपी दिन में एक मजदूर के घर गए और कहा-तुम रात में ट्रिपलिंग कर रहे थे। कैमरे में कैद हुए हैं तो तुम्हारी बाइक जब्त करने के नाम पर लेकर भाग गए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर उनकी टीम नशे के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।