जानकारी मुताबिक, लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को एक ट्रक ड्राइवर अपनी बाइक से कस्बे में कुछ काम से आया था। अचानक उसकी बाइक के सामने 2 लुटेरों ने अपनी बाइक अड़ा दी और उसे धमकाने लगे। आरोपियों ने उसका मोबाइल और जेब में रखे 15 हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित से लूट के दोनों आरोपी शेरपुर चौकी की तरफ भागने लगे। ड्राइवर भी अपनी बाइक से उनका पीछा करने लगा। आरोपी वहां से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भागने लगे, तभी पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला सुनकर दोनों को पकड़ लिया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने उन्हें पकड़ा तो आरोपी लूट का आरोप मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद तलाशी ली तो उनकी जेब से मोबाइल और रुपए बरामद हुए। आरोपियों के पास से नशे के इंजेक्शन भी मिले। आशंका है कि दोनों नशा करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर ट्रक ड्राइवर के रुपए और मोबाइल वापस करवा दिए हैं। इसके बाद ड्राइवर घर चला गया। आरोपियों के पास से नशा करने वाले इंजेक्शन भी मिले। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आगामी जांच जारी है।Driver को लूटकर भाग रहे लूटेरे काबू लोग ने ला त-घू सों से की खूब पिटा ई#BreakingNews #RoadAccident #PunjabNews #TragicIncident #RoadSafety #EncounterNews pic.twitter.com/iIhdYQMAfC
— Encounter India (@Encounter_India) October 16, 2025
Blog
-

Punjab News: Driver को लूटकर भाग रहे लूटेरे काबू, लोगों ने लात-घूसों से की खूब पिटाई, देखें वीडियो
लुधियानाः बिना नंबर की बाइक पर सवार लुटेरों की लोगों द्वारा धुनाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लुटेरा माफी मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं। मगर, गुस्साए लोग उसे जमकर लात-घूसों से पीटते रहे। वहीं नशेड़ी इस दौरान अपने आरोपों से मुकरते हुए भी नजर आए, लेकिन उनकी तलाशी ली गई तो जेब से कैश समेत लूटा हुआ दूसरा माल बरामद किया गया। लोगों को उनकी जेब से नशा भी मिला। बाद में लोगों ने दोनों नशेड़ियों को पुलिस बुलाकर मुलाजिमों के हवाले कर दिया गया। -

सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, पूरे इलाके की चैकिंग शुरू
पटनाः देश भर में एक ओर दीपावली को लेकर तैयारियां चल रही है। दूसरी ओर राजधानी पटना के सिविल कोर्ट को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसी ने ईमेल भेजकर कोर्ट परिसर में आरडीएक्स लगाने की बात लिखी है। जैसे ही यह सूचना पुलिस तक पहुंची, हड़कंप मच गया।
फौरन ही कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड यूनिट भी तलाशी अभियान में जुटी हैं। पटना सिविल कोर्ट आने-जाने वाले लोगों की भी कड़ी जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
खुद पटना एसएसपी और सिटी एसपी हालात पर नजर रख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जाएगा और धमकी की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी तरह का ईमेल आ चुका है, जिसमें सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस ने कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया था।
-

खौफनाक Medical Murder: पत्नी को Anesthesia का Overdose देकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
बेंगलुरुः कर्नाटक के चिकित्सा जगत में सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 32 वर्षीय सर्जन ने अपनी पत्नी, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं, की शादी के एक साल से भी कम समय बाद एनेस्थीसिया की घातक खुराक देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मुताबिक, विक्टोरिया अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी की शादी 26 मई, 2024 को 28 वर्षीय त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका रेड्डी के साथ हुई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, महेंद्र को यह पता चलने पर गुस्सा आया कि कृतिका कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि शादी से पहले उन्हें इस बारे में नहीं बताया गया था। पुलिस ने कहा कि महेंद्र ने हत्या की योजना बनाने के लिए अपने पेशेवर ज्ञान और चिकित्सीय दवाओं तक पहुँच का इस्तेमाल किया। 21 अप्रैल को, कथित तौर पर उसने पेट दर्द के इलाज के बहाने कृतिका को घर पर ही एक IV इंजेक्शन लगाया। अगले दिन, वह उसे आराम की जरूरत बताकर मराठाहल्ली स्थित उसके माता-पिता के घर ले गया।
जब कृतिका ने IV लगाने वाली जगह पर दर्द की शिकायत की, तो महेंद्र ने कथित तौर पर उसे इसे न हटाने की सलाह दी – यहां तक कि व्हाट्सएप संदेशों पर भी और उसी रात बाद में उसे फिर से इंजेक्शन लगाने के लिए लौटा। अगली सुबह, 24 अप्रैल को, कृतिका बेहोश पाई गई। एक प्रशिक्षित सर्जन होने के बावजूद, महेंद्र ने उसे होश में लाने की कोई कोशिश नहीं की। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत माना गया था, लेकिन फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में उसके शरीर में बेहोशी के पदार्थ पाए जाने के बाद संदेह बढ़ गया। फिर पुलिस ने कृतिका के पिता, के. मुनि रेड्डी की शिकायत के आधार पर मामले को अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट (UDR) से हत्या में बदल दिया।
पुलिस का मानना है कि महेंद्र ने अपराध को अंजाम देने के लिए अपनी विशेषज्ञता का बड़ी सावधानी से इस्तेमाल किया। डीसीपी एम. परशुराम (व्हाइटफील्ड) ने कहा, “उसने इसकी योजना चिकित्सकीय सटीकता के साथ बनाई थी। उसने देखभाल के नाम पर अपनी पत्नी की चिकित्सीय कमजोरियों का फायदा उठाया।” महेंद्र पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत आरोप लगाया गया है।
-

क्या भारत रुस से तेल खरीदना कर देगा बंद? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी तेल को लेकर एक बार फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि भारत अब रुस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय और रुस के एंबेसडर का जवाब भी सामने आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत तेल या गैस का आयात यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर करता है हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ट्रंप के दावों का खंडन कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तेल और गैस का अहम आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी के आधार पर हैं। स्थिर ऊर्जा कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य रहे हैं। इसके अतंर्गत हम अपने ऊर्जा स्त्रोतों का विस्तार कर रहे हैं और बाजार को देखते हुए कई तरह के बदलाव भी कर रहे हैं।अमेरिका पर भी बोले जायसवाल
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका से हमने कई सालों अपनी ऊर्जा खरीद बढ़ाने का भी प्रयास किया है। यह पूरी प्रक्रिया पिछले दशक से लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका की मौजूदा सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने में रुचि दिखाई है। इस पर बातचीत चल रही है।रुस के एंबेसडर ने कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद से हलचल मच गई है। इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बाद रुस के एंबेसडर डेनिस अलीपोव का भी बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर तेल खरीददारी को बंद करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। उनकी ओर से सिर्फ इतना कहा गया है कि भारत रुस से कच्चे तेल की एक तिहाई खरीद करता है। हम इस बाजार लागत के प्रभावी ऑप्शन हैं।भारत की तारीफ करने के बाद भी लगाया टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि – राष्ट्रपति ट्रंप ने 51 बार यह दावा किया है कि व्यापारिक धमकी को लेकर भारत-पाकिस्तान तनाव को रोकने को लिए वे जिम्मेदार हैं। कल ट्रंप ने कहा कि उन्होने पीएम मोदी से कहा था कि भारत को रुस से तेल खरीदना चाहिए और भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रुस से तेल नहीं खरीदेगा। पीएम भी इस पर चुप हैं। यदि ऐसा कोई फैसला लिया गया तो पीएम को इसकी घोषणा करनी चाहिए। पीएम ट्रंप की तारीफ करते हुए अक्सर ट्वीट करते हैं लेकिन टैरिफ अमेरिका की ओर से लगाया जाता है। -

Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 8 वर्षीय बच्ची से बार-बार यौन शोषण के मामले में टीचर गिरफ्तार
पटियाला: पंजाब के पटियाला शहर से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक पॉश इलाके में स्थित प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल, ओरो मीरा स्कूल में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बार-बार यौन शोषण किया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ कई बार यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूल प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। 13 अक्टूबर को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, बच्ची के साथ स्कूल के भीतर बार-बार यौन शोषण किया गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:ਪਟਿਆਲਾ – ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਟੀਚਰ ਵੱਲੋਂ 8 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ, ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ!
तीन दिन बाद आई मेडिकल जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ एक से अधिक बार यौन शोषण हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। शहर के एसपी पलविंदर चीमा ने बताया, पीड़िता की मेडिकल जांच में कई बार यौन शोषण की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी का डीएनए सैंपल भी मेडिकल जांच के लिए भेजेगी ताकि साक्ष्यों को और पुष्ट किया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या स्कूल में किसी अन्य बच्चे के साथ भी इस तरह का शोषण हुआ है। पुलिस सरकारी काउंसलरों और जिला बाल सुरक्षा कार्यालय की मदद ले रही है।लाहौरी गेट के एसएचओ शिवराज सिंह ने कहा, हमारी टीमें साक्ष्य इकट्ठा करने और अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए स्कूल परिसर का दौरा कर चुकी हैं। स्कूल से स्टाफ का विवरण जमा कराए जाने को कहा गया है। पुलिस ने अन्य माता-पिताओं और विद्यार्थियों से भी अपील की है कि यदि उनके पास ऐसी किसी घटना की जानकारी है तो वे आगे आएं। यह घटना शहर के एसएसटी नगर स्थित ओरो मीरा स्कूल की है। स्कूल की प्रिंसिपल चिन्मयी ने बताया कि उन्होंने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा, हम पुलिस और पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग दे रहे हैं। -

Punjab News: मुआवजा मिलने की हुई शुरुआत, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डयां ने 254 किसानों को बांटे पत्र, देखें वीडियो
फिरोजपुरः किसानों को मुआवजा मिलने की शुरुआत हो गई है। पंजाब सरकार ने किसानों की दिवाली को खुशहाल बनाने के मकसद से ये शुरुआत की है। इसी कड़ी के तहत पंजाब के कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने निहाला लवेरा बाघेवाला गांव में आयोजित एक समारोह में निहाला लवेरा गांव के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और कमाल वाला गांव के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।
इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने कहा कि फिरोजपुर जिले को करीब 22 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत है और किसानों को पूरी मदद दी जाएगी। पंजाब सरकार किसानों के साथ है और उन्हें जितना हो सके सहायता दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को मुआवजे से वंचित नहीं रखा जाएगा और हर किसी तक पंजाब सरकार की मदद पहुंचेगी।
-

Premanand Maharaj के स्वास्थ्य को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया अपेडट, बोले – ‘वो अब ठीक हैं’
धर्म: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब इन्हीं सब अफवाहों के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद की तबीयत अब एकदम ठीक है। हाल ही में खुद महाराज ने किडनियों को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अब कुछ नहीं हो सकता ऐसे में कई बड़े सेलेब्स भी उन्हें अपनी किडनी दान करने की पेशकश कर चुके हैं।अब वे ठीक हैं
धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि- ‘प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन अब वह ठीक हैं। मैं उन्हें पदयात्रा का निमंत्रण देने के लिए गया था। उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया और हमें ढेर सारा प्यार दिया’। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से न सिर्फ गलत सूचनाओं पर विराम लगा है बल्कि देश भर से उनके हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं को भी राहत मिली है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच में आया है। शास्त्री ने यह भी कहा कि प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात गर्मजोशी और आशीर्वाद से भरी रही।स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
उन्होंने यह भी कहा है कि प्रेमानंद महाराज को अपनी आगामी यात्रा के लिए व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण दिया है। यह एक आध्यातमिक पदयात्रा होगी जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और महाराज जी के द्वारा इसको स्वीकार करना उनके अच्छे स्वास्थ्य में सुधार का संकेत माना जा रहा है।आश्रम की ओर भी दिया गया था हेल्थ अपडेट
इससे पहले श्री हित राधा केली कुंज परिवार श्रीधाम वृंदावन ने आधिकारिक बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं और अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या जारी रख रहे हैं हालांकि उनकी नियमित सुबह की सैर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी से अनुरोध भी किया है कि वे महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। भक्तों से भी विनती की गई है कि सिर्फ सत्य और आधिकारिक जानकारी ही शेयर करें। इस तरह के मैसेज शेयर न करें जो स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ाएं। -

6 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक दिन में टूटी, ठेकेदार को ठोका 57 लाख जुर्माना, देखें वीडियो
गुड़गांव: नगर निगम के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। दरअसल, 6 करोड़ की लागत से मालिबु टाउन में रोड निर्माण शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के एक बाद ही सड़क टूटने लगी। निर्माण सामग्री घटिया होने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद मामला नगर निगम तक पहुंचा। नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माण करने वाली एजेंसी देशवाल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की।
नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि एजेंसी पर 57 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही दोबारा रोड बनाने के आदेश दिए गए है। नोटिस जारी कर दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। एक सप्ताल पहले ही नगर निगमकी ओर से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद यहां निर्माण शुरू किया गया था। मालिबु टाउन 300 एकड़ में हैं। यहां 10 हजार लोग रहते हैं।
इस क्षेत्र में नगर निगम की ओर से 13 किमी एरिया की सड़क निर्माण का टेंडर कुछ समय पहले देशवाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। कुछ काम हुआ, जो बाद में बारिश के कारण रुक गया। अब एक सप्ताल पहले फिर से यहां काम शुरू किया गया था। रात यहां पामवुड ब्लॉक में काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने यहां सड़क निर्माण में घटिया मटिरियल का विरोध किया। सुबह नगर निगम को शिकायत की।
नगर निगम की ओर से एसडीओ मनोज अहलावत पहुंचे। निगम की ओर से यहां पर सैंपल लिए गए। घटिया मटिरियल पाए जाने पर निगम की ओर से सड़क निर्माण पर होने वाले खर्ज का दस फीसदी जुर्माना लगाया गया। आरडब्ल्यूए के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को बनी सड़क में घटिया मटिरियल लगाया गया, जिससे वह एक दिन भी नहीं चल पाई। ऐसे में लोगों को परेशानी होती तो नगर निगम को पूरा मामला बताया गया।
-

तीसरी मंजिल पर बनी टंकी से गिरी युवती, दर्दनाक मौत
पालीः दीपावली को लेकर घर में चल रही साफ-सफाई के दौरान तीसरी मंजिल पर बनी टंकी की सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे गिरकर 18 साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी मुताबिक, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने के हाउसिंग बोर्ड में अपनी मां और बहन के साथ किराये के मकान में रहने वाली 18 साल की मृणाल सिंह पुत्री चंद्रपाल सिंह घर रहकर सेल्फी स्टडी करती थी। मंगलवार देर शाम को घर की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी की सफाई करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई।
परिजनों ने युवती को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पाली जिले के आकड़दा की 18 वर्षीय मृणाल सिंह कोटा में कोचिंग कर रही थी, जो 3 महीने पहले पाली में न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने आई थी। यहां वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती थी। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।
-

भीषण सड़क हादसाः Scorpio में लगी आग, जिंदा जले 4 दोस्त, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो
बालोतराः राजस्थान के जैसलमेर में बस में लगी आग के बाद अब बाड़मेर के बालोतरा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल,सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेगा हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्तों में से 4 की मौके पर ही जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मोहनसिंह (35) पुत्र धूड़सिंह, शम्भूसिंह (20) पुत्र दीपसिंह, पांचाराम (22) पुत्र लुंबराम और प्रकाश (28) पुत्र सांपाराम की जलकर मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ।
टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही जलने लगे, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद जले वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस के अनुसार, गुड़ामालानी (बाड़मेर) के डाबड़ गांव के पांच युवक सिणधरी काम से गए थे। रात 12 बजे के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन घर से करीब 30 किलोमीटर पहले उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।