Blog

  • Jalandhar News: जमीन में दबाकर रखी 4030 लीटर जहरीली शराब बरामद

    Jalandhar News: जमीन में दबाकर रखी 4030 लीटर जहरीली शराब बरामद

    जालंधरः पुलिस ने कार्रवाई करते जमीन में दबाकर रखी बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है। मेहतपुर में अवैध शराब बेचने का धंधा करने वालों पर पुलिस पिछले 15 दिन से नजर रख रही थी। जिसके बाद पुलिस ने रेकी की तो मेहतपुर की हवेली टावर कालोनी में भूमिगत अस्थायी डंप का पता चला। जिसके बाद छापेमारी करते 4030 लीटर जहरीली शराब बरामद की। एसपी जांच जसरूप कौर बाठ, डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़, मेहतपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह इस आपरेशन के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे थे।

    एसएसपी ग्रामीण हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस टीम कुख्यात तस्कर झिलमन सिंह उर्फ निम्मा, जसपाल सिंह उर्फ पाली और जसविंदर कौर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इससे पहले हुई छापेमारी में 68 किलो चूरापोस्त और 150 लीटर केमिकल शराब मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि किलमन सिंह उर्फ निष्मा तस्करी नेटवर्क में जसपाल सिंह उर्फ पालो और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा सक्रिय रूप से केमिकल शराब बनाकर आगे बेचते थे। छापेमारी से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए।

  • Punjab News: दुकान में चोरी करने आए व्यक्ति को मालिक ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में चोरी करने आए व्यक्ति को मालिक ने किया काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में आए दिन लूटपाट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं चोरों को काबू करने के लिए अब लोग मुस्तैद हो गए है, जिसके चलते चोरी की वारदात करने आए व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। दरअसल, फतेहगढ़ चुड़ियां में ओरियंटल बैंक के सामने सब्जी वाले की दुकान में एक संदिग्ध युवक ने चोरी का प्रयास किया, जिसे बाद में लोगों ने पकड़कर उसेपुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सब्जी दुकान के मालिक मणि ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह अपनी दुकान पर आया तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ है और दुकान में सामान बिखरा हुआ है।

    उसके बाद में उसने डीवीआर की जांच की तो संदिग्ध चोर उनकी दुकान पर बने आरजी गेट से जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उसने चोर की पहचान करके उसे फतेहगढ़ चूड़ियां के शोचालया की बिल्डिंग में सोते हुए काबू कर लिया गया और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस थाना में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा आसपास के फल दुकानदारों ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दुकानों में भी कई बार चोरी हो चुकी है और उन्हें संदेह है कि हमारी दुकानों में भी चोरी गिरफ्तार संदिग्ध चोरों ने की है।

    इस संबंध में फतेहगढ़ चूड़ियां के थानेदार किरणदीप सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र परमिंदर सिंह उर्फ ​​बंटी निवासी वार्ड नंबर 6 फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। चोरी करने की कोशिश के मामले की जांच की जा रही है, जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख लुटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख लुटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः उत्तराखंड से पंचकूला के सेक्टर-16 में घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख रुपए लूटने के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 12 लाख रुपये लेने आए गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को 3 घंटे तक कमरे में बंदी बनाकर रखा था और आरोपी पीड़ित लोगों से 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    काबू किए गए आरोपियों की पहचान मोहित निवासी बागपत, मोहम्मद ताजिम निवासी जीरकपुर और मोसिम निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी को पुलिस ने राजीव काॅलोनी से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-14 थाना इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को घटना के बारे में शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई थी। जांच टीम लगातार राजीव काॅलोनी में दबिश दे रही थी। सूचना मिलने पर तीनों आरोपी को काबू में लिया है। तीनों आरोपी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहा से कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला।

    हिमांशु की शिकायत में बताया था कि भाई रवि कंयाल कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। 14 जनवरी सोमवार को उसने फोन पर बताया था कि सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले प्रिंस के पास से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने जाना था। दूसरे दिन 15 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पंचकूला पहुंचा था। जब नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस ने लोकेशन पंचकूला सेक्टर-16 का भेजा था। इसके बाद पकड़े गए तीनों आरोपी ने उत्तराखंड से आए तीनों युवकों को मारपीट करने के बाद बंधक बनाकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज हुआ था।

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर Truck और Car में हुई टक्कर, महिला घायल

    Jalandhar-Pathankot Highway पर Truck और Car में हुई टक्कर, महिला घायल

    जालंधर,ENS : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल की पहचान राजविंदर कौर के तौर पर हुई है।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई राज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक गुरमुख सिंह ने बताया कि उसे नींद आ गई थी।

    जिस कारण कार के साथ टक्कर हो गई। कार में सवार महिला मामूली रुप से घायल हुई है। कार चालक कुलविंदर सिंह सही सलामत था। एएसआई राज कुमार ने कहा कि दोनों वाहनों को रोड से हटाया और ट्रैफिक को सुचारु करवाया।

  • Punjab News: बुलेट मोटरसाइकिल, 3 लैपटॉप, हथियार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बुलेट मोटरसाइकिल, 3 लैपटॉप, हथियार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना सदर की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थाना सदर पुलिस चौंकी विजय नगर में लूट की वारदात की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया 2 भाईयों से लूट की वारदात की शिकायत मिली थी। जिसमें राज कुमार ने बताया था कि वह बिजनेस पार्क कंपनी में आईटी में काम करता है और उसका भाई शिवम भी उसी कंपनी में आईटी में काम करता है।

    वह और उसका भाई कंपनी में काम करके अपने घर लौट रहे थे, जब वे प्रकाश विहार, गली नंबर 1 पर पहुंचे तो वहां पर पहले से बिना नंबरी बुलेट मोटरसाईकिल पर 3 नौजवान खड़े थे, जिन्होंने आगे आकर उन्हें रोक लिया। जहां लुटेरों ने भाई के बैग में पड़े 3 लैपटॉप, फोन और 1560 रुपए छीन लिए और घटना से फरार हो गए।

    पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 03 लैपटाप तथा घटना में इस्तेमाल किया गया बुलेट मोटरसाइकिल से एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया है कि लुटेरों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

  • Jalandhar News : एक्टिवा सवार लुटेरों ने महिला की झपटी बाली

    Jalandhar News : एक्टिवा सवार लुटेरों ने महिला की झपटी बाली

    जालंधर,ens : एक्टिवा सवार लुटेरों ने महिला को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार सफेद एक्टिवा सवार लुटेरों ने रविवार को दोपहर 2.17 बजे मान सिंह नगर में धूप सेक रही बुजुर्ग महिला के कान की बालियां झपटी। लुटेरों के हाथ एक ही बाली लगी। महिला ने शोर मचाया तो इलाकावासी बाहर निकल आए।

    लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पीड़िता की पहचान तृप्ता शर्मा के तौर पर हुई है। घटना की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें लुटेरों की एक्टिवा पर लगा 2271 नंबर लगा हुआ था। लूट की घटना की शिकायत थाना रामा मंडी की पुलिस को दे दी है। बुजुर्ग महिला तृप्ता शर्मा ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी करी हुई थी।

    इसी दौरान एक्टिवा सवार लुटेरे आए और किसी के घर का पता पूछने लगे। पहले तो वह आगे चले गए। फिर जब पीछे आए तो एक दम से उनके कान की बाली उतार ली। लुटेरों ने जिस एक्टिवा पर वारदात को अंजाम दिया था, उस पर लगा नंबर जांच के बाद स्पलेंडर बाइक का निकला।

  • Jalandhar News: घर की छत पर टहलता दिखा चोर, शोर मचाया तो भागा

    Jalandhar News: घर की छत पर टहलता दिखा चोर, शोर मचाया तो भागा

    जालंधरः चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां चोर एक घर की छत पर टहलता दिखाई दिया। ये घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। चोर ने पहले छत से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब शोर मच तो उसने अपनों हाथों से अपना मुंह छुपा लिया और फिर वहां से भागते हुए साथ वाली छत पर चढ़कर फरार हो गया।

    घर के मालिक का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को सूचित किया, लेकिन काफी देर के बाद पहुंची मौके पर पहुंची। पीसीआर की टीम के वहां से चले जाने के बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। घर के मालिक ने जब खुद अपने स्तर पर पूरी गली में जांच की तो पता चला कि उनकी छत से फरार हुआ चोर किसी और घर में चोरी की वारदात की अंजाम दे गया है।

  • Punjab News: पुल से नीचे गिरा ट्राला, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल से नीचे गिरा ट्राला, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर जम्मू अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के पास ट्राले का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के दौरान ट्राला पुल से नीचे गिर गया, जिससे चालक ट्राला में फंस गया और उसकी मौत हो गई, जबकि ट्राला का अगला शीशा टूटकर साथी बाहर आ गया। मृतक की पहचान मनीष पटेल निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए ड्राइवर के साथी पियूष पटेल ने बताया कि ट्राला जम्मू से अमृतसर तो उन्होंने ड्रम ट्रक में लोड करने थे। लेकिन रास्ते में ट्राले का टायर फटने से ट्राला पुल से नीचे गिर गया और मनीष की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल पियूष को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: शरारती अनंसरों ने SAN Jain School के बाहर खड़ी 8 गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: शरारती अनंसरों ने SAN Jain School के बाहर खड़ी 8 गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शरारती अनंसरों द्वारा आए दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला दरेसी ग्राउंड एसएएन जैन स्कूल के बाहर से सामने आया है, जहां शरारती अनंसरों द्वारा स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार शरारती अनंसरों ने 8 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

    हैरानी की बात यह है कि सभी गाड़ियों के ड्राइवर साइड की ओर से शीशे तोड़े गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक पत्रकार अमिता थापर की गाड़ी भी शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ितों ने बताया कि गाड़ियों को ईंटों से हमला कर तोड़ा गया। गाड़ी के अंदर से ईंटे के टुकड़े बरामद हुए है।

    पीड़ित के अनुसार बैटरियों को चोरी करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बैटरियां खुली नहीं। घटना की शिकायत अमित थापर ने थाने 4 के एएसआई कुलबीर राज को दे दी है। जिसके बाद एएसआई मामले की जांच में जुड़ गए है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गुरदेव इलाके में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल, घर में पंखे से लटका हुआ मृतिका का शव मिला। 19 वर्षीय मृतिका नेपाल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि 2 माह पहले ही वह लुधियाना में काम के सिलसिले में आई थी। हालांकि मृतिका के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    लेकिन उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। गौरव ने बताया कि उसकी भतीजी की मौत हो गई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह भतीजी के कमरे में गया तो रस्सी कट चुकी थी और कमरा खुला हुआ था। गौरव के अनुसार मृतिका का शव देखने में कुछ अजीब सा लग रहा है। उनका कहना है कि खुदकुशी की है या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।

    थाना 5 के जांच अधिकारी मोहन लाल के अनुसार मृतिका ने फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली है। वह नेपाल की रहने वाली है और यहां लुधियाना के गुरदेव नगर में रहती थी। जांच में पता चला है कि 2 माह से यहां पर रह रही है, जबकि मालिक मकान दूसरे घर में रहते है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।