Blog

  • जब कोई नहीं आता, मेरे शाम आते है से गुंजा पंडाल, वाल कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

    महान संत अशोक कुमार को कथा में आयोजकों ने किया सम्मानित
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के हिमुडा कालौनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कृष्ण भगवान के जन्म महोत्सव पर सुंदर झांकी निकाली गई। ओर नाच गाकर भगवान बाल कृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया गया। बही कई प्रकार के भोग भगवान बाल कृष्ण को लगाए गए। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने बासुदेव ओर देवकी प्रसंग सुनाया। किस प्रकार बासुदेव ओर देवकी बिदाई पर आकाश बाणी के दौरान राजा कंस को देवकी की आठवीं संतान द्वारा बध करने पर किस प्रकार महाराजा कंस तिलमिलाए। कैसे बासुदेव ओर देवकी को सलाखों के पीछे रखा, कैसे जेल के अंदर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया। कथा व्यास ने कहा कि आज के समय मे हर कोई व्यक्ति केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाता है। लेकिन जो प्रभु संसार चलाते है। उनका जन्म जरूर मनाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्री मद भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार लगवाती है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। कि सतयुग द्वापर त्रेता में संग ऋषि मुनियों को भगवान को पाने के लिए हजारो वर्षो तक तपस्या करनी पड़ती थी। लेकिन कलयुग में मात्र श्री मद भागवत कथा सुनकर ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। कथा व्यास ने कहा कि उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा को सुनने से कई हजार गुना फलादेश मिलता है। और व्यक्ति का जीवन सार्थक बन जाता है।
    हिमुडा कालौनी बंगाणा में कथा आयोजक एवं श्री रामनाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र अंकुश वर्ज़ाता द्वारा करवाया गया है। बही मंच संचालक आदित्य शर्मा ने कहा कि सभी जनता व कालौनी के सहयोग से हर वर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। ओर बाल कृष्ण भगवान जी का जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रोतागण माखन मिस्त्री भगवान का भोग प्रसाद वितरण किया।
  • कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

    इस्लामाबादः डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने 2024 को होने वाले आम चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। मतदान प्रक्रिया 19 दिसंबर को शुरू होगी, जब रिटर्निंग अधिकारी (RO) एक सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। जल्द ही ईसीपी रिटर्निंग ऑफिसर्स और डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू करेगा। ईसीपी ने कहा कि यह चुनाव कार्यक्रम नेशनल असेंबली के साथ ही पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की चार प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं और गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित सीटों पर भी लागू होता है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जाते हुए कार्यकारी शाखा से आरओ और डीआरओ की नियुक्ति के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना को निलंबित कर दिया था।

    लाहौर हाई कोर्ट का फैसला पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया था। पीटीआई ने ही सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में समय पर चुनाव कराने की मांग की थी। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, निर्वाचन आयोग ने लाहौर एचसी के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार की और समय पुर आम चुनाव कराने का आदेश देते हुए लाहौर हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया।

    बता दें कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को उसके 5 साल के कार्यकाल के पूरा होने से 3 दिन पहले भंग कर दिया था। पूर्व सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए निचले सदन को समय से पहले भंग कर दिया कि पाकिस्तान के संविधान के अनुरूप चुनाव 90 दिन बाद निर्धारित हों। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि ईसीपी ने 90 दिनों की समय सीमा का पालन करने में असमर्थता जताई।

    ईसीपी ने कहा कि काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (सीसीआई) द्वारा 2023 डिजिटल जनगणना के परिणामों को मंजूरी देने के बाद उसे निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन पर काम करना था। ईसीपी के फैसले के बाद, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और कई अन्य ने समय पर चुनाव कराने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईसीपी और राष्ट्रपति को आपस में विचार-विमर्श करने का आदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप 8 फरवरी 2024 तक चुनाव संपन्न कराने पर आम सहमति बनी।

  • रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता बारे जानकारी और छात्राओं को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए के बारे में जागरूक किया गया।
     
    कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। 
    उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी। 
    कुलदीप सिंह दयाल ने कहा कि इन सभी जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। 
    जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता तथा नारा लेखन में प्रथम स्थान वंशिका, दूसरा स्थान तान्या सैनी, तीसरा स्थान कोमल, ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नीरजा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान वर्षा व तीसरा स्थान अनुराधा ने प्राप्त किया।
    इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य  राजेंद्र कौशल, ब्लाक समिति सदस्य पूनम सैनी, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, आशा देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, सुमन बाला, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक: एसडीएम

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैन विस क्षेत्र के समस्तों बूथों पर जाकर ईवीएम के प्रयोग बारे संबंधित मतदाताओं को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी, 2024 तक चलाया जाएगा।
    इसी कड़ी में मिनी सचिवालय में लगाएं गए ईवीएम बूथ पर शनिवार को एडीसी महेद्र पॉल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसएचओ ऊना ने मॉक पोल कर ईवीएम के प्रयोग करने बारे जागरूकता संदेश दिया।
  • कॉलेज में हर महीने बच्चों को पढ़ाए लाइफ स्किल: विश्व मोहन देव चौहान

    कॉलेजों में नशे के खिलाफ बनाए एक सकारात्मक माहौल: एसडीएम
    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कॉलेज इंटरवेंशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक ऊना के तहत पड़ते कॉलेज व आईटीआई संस्थानों ने प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि बैठक में चर्चा करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में चल रहे नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत अवेयरनेस कार्यक्रम, रील चैलेंज, सेल्फी, स्पोर्ट्स इवेंट्स आदि को बढ़ावा देना है ताकि यूथ नशे की ओर न जाकर इन एक्टिविटीज की तरफ अपना ध्यान लगाएं। 
    इसके साथ ही एसडीएम ने बताया कि हमें छात्रों से नशे से हट कर उनसे लाइफ स्किल पर बात करना भी जरूरी है जिसमे छात्रों को बताया जाए की अपने गुस्से व भावनाओं को कैसे पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा स्वस्थ्य चीजों की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित करें ताकि वह अपने जीवन में कभी नशे की ओर न जाएं ओर अपने अच्छे बुरे की पहचान कर पाएं। एसडीएम ने बताया कि छात्रों को अपने सही दोस्त चुनने का पता होना भी बेहद जरूरी है ताकि वे नकारात्मक पियर से हटकर साकारात्मक पियर चुनें। 
    इस बैठक में एसोशिएट प्रोफेसर एसवीएसडी कॉलेज भटोली, शिक्षा भारती ठम्क कॉलेज, वाइस प्रिंसिपल कन्या महाविद्यालय कोटला खूर्द, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान ऊना, प्रिंसिपल न्यू एंजल आईटीआई पेखुबेला, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान वूमेन, शोभित आईटीआई चलोला व समाक्षी धीमान उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਰਾਕਬਾਲ ਜੂਨੀਅਰ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ‘ਚ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਟੀਮ ਦਾ ਹੋਇਆ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਾਕਬਾਲ ਜੂਨੀਅਰ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਵਿੱਚ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਟੀਮ ਦਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਰਾਕ ਬਾਲ ਸੀਨੀਅਰ ਅਤੇ ਜੂਨੀਅਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਵਿੱਚ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਟੀਮ ਦਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਸਥਿਤ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਯੋਜਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨੈਸ਼ਨਲ ਰਾਕਬਾਲ ਸੀਨੀਅਰ ਅਤੇ ਜੂਨੀਅਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਟੀਮ ਦਾ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਤਾਂ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲਾ ਅਫਜਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • 2 मेट्रो की टक्कर में 500 लोग घायल

    बीजिंग: चीन के बीजिंग में 2 मेट्रो आपस में टकरा गईं। हादसे में 500 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन 100 से ज्यादा लोगों के शरीर के कई जगह फ्रैक्चर हुए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, करीब 400 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 20 से ज्यादा लोग डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बीजिंग प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा चांगपिंग लाइन पर बीते दिन भारतीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे हुआ। ढलान से गुजरते समय ब्रेक ठीक तरह से नहीं लगने से बैलेंस बिगड़ गया और मेट्रो ट्रेन सामने से आ रही मेट्रो से टकरा गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो ट्रेन शीर्की स्टेशन से लाइफ साइंस पार्क स्टेशन की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से 2 मेट्रो टकरा गईं। वहीं टक्कर लगने से सबवे ट्रेन की आखिरी 2 कारें सामने वाली कारों से अलग हो गईं। हादसा स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ। चांगपिंग लाइन और लाइन 13 के बीच एक इंटरचेंज है, जिसे हादसे के बाद ही बंद कर दिया गया।

    चांगपिंग लाइन की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन इस लाइन से ट्रेनों की आवाजाही कब से शुरू होगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यात्रियों ने बताया कि अचानक झटका लगा और ट्रेन के अंदर अंधेरा छा गया। इस बीच घोषणा हुई कि ट्रेन खराब हो गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन छोड़ दें। वहीं हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन पर एंबुलेंस और शटर बसें पहुंची। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।

  • Indian Navy ने जहाज हाईजैक करने की साजिश की नाकाम 

    नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में एक माल वाहक जहाज MV रुएन को हाईजैक होने से बचाया। इस जहाज पर 18 क्रू मेंबर थे और करीब 6 समुद्री लुटेरे जहाज को सोमालिया की ओर ले जा रहे थे। खतरे को भांपते हुए जहाज के कैप्टन ने UKMTO पोर्टल पर मैसेज छोड़ा कि जहाज मुसीबत में है। हाईजैक होने का डर है। 6 अज्ञात लोग हथियार लेकर हमारी ओर बढ़ रहे हैं। यह संदेश भारतीय नौसेना को मिला तो तुरंत एक्शन लेते हुए सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल वाहक जहाज को लोकेट करने और उसकी मदद करने के लिए रवाना किया गया।

    यूरोपियन यूनियन और स्पेन भी जहाज की मदद के लिए आए, लेकिन भारतीय नौसेना का जहाज सबसे पहले मदद के लिए पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना को सबसे पहले मुसीबत में फंसे जहाज का मैसेज मिला था। जैसे ही मैसेज रिसीव हुआ, भारतीय नौसेना ने अदान की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को अलर्ट किया। माल वाहक जहाज को लोकेट किया गया।

    इसके बाद घटनास्थल का हवाई सर्वे करके स्थिति का जायजा लिया गया। जैसे ही समुद्री लुटेरो को भारतीय नौसेना नजर आई तो वे भाग खड़े हुए। इसके बाद माल वाहक जहाज का भारतीय नौसेना के जवानों ने जायजा लिया। इस समय माल वाहक जहाज भारतीय नौसेना की निगरानी में अपने गंतव्य सोमालिया की ओर बढ़ रहा है। वहीं 2017 के बाद अरब सागर में हाईजैकिंग का यह दूसरा मामला सामने आया है। जैसे ही जहाज हाईजैक होने की खबर फैली तो ब्रिटेन ने इलाके से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰਾਣਾ ਸੂਗਰ ਮਿਲ ਵੱਲੋਂ ਡੰਪ ਕੀਤੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਰਾਣਾ ਸੂਗਰ ਮਿਲ ਵੱਲੋਂ ਡੰਪ ਕੀਤੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਸਮਾਂਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸ੍ਰੀ ਰਜੇਸ਼ ਕੱਕੜ ਜੀ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਮੌਕੇ ਦੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਪੂਰੀ ਚੌਕਸੀ ਵਰਤੀ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਰਾਣਾ ਸੂਗਰ ਮਿਲ ਬੁੱਟਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਲਾਈਟਾਂ ਵਾਲਾ ਚੌਂਕ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਡੰਪ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਮਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰੋਡ ਅਤੇ ਟਾਂਡਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਕਿਨਾਰੇ ਤੇ ਡੰਪ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਤਕਰੀਬਨ ਇੱਕ ਵਜੇ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬੁਟਰ ਮਿਲਦੇ ਚੌਂਕੀਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਅੱਗ ਇਨੀ ਭਿਆਨਕ ਮੱਚ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬਟਾਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦਸੂਆ ਗੁਰੂ ਕਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਤੋਂ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਜਾ ਸਕਿਆ। ਇਸ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬੁਝਾਉਣ ਲਈ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਅਤੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਮਿਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਆਰ ਐਨ ਸ਼ਰਮਾ ਜੀ ਐਮ ਐਚ ਆਰ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ। ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਦ ਤੱਕ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਕੁਝ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ।

  • पंजाब : सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का जायजा लेने पहुंचे DC, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : शहर के कई क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या चल रही है। जिसके कारण लोगों को सड़कों पर फैले गंदे पानी के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस मामले में जानकारी के बाद शनिवार बाद दोपहर जिले के डिप्टी कमिशनर विनीत कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर यहां के गुरू तेग बहादुर नगर का जायजा लिया। जहां पर पिछले करीब 2 साल से ही सीवरेज की समस्या चल रही है। इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जब से उनके क्षेत्र में सीवरेज की नई लाइन डाली गई है, तब से ही समस्या बढ़ी है। यहां पर सीवरेज का पानी सड़क पर फैला रहता है। जिसके कारण लोग नर्क भरी जिदंगी व्यतीत कर रहे है। इस मामले में शिकायत करने पर सीवरेज बोर्ड के कर्मचारी आते है।

    लेकिन अस्थायी तौर पर ही हल निकलता है और एक दो दिन बाद वहीं हालात पैदा हो जाते है। उन्होंने डीसी से इस समस्या को जड़ से खत्म करवाने की मांग रखी। इस मामले में डीसी विनीत कुमार ने जायजा लेकर स्वीकार किया कि लोग खासी परेशानी झेल रहे है। जिसके लिए प्रशासन व संबंधित विभाग जिम्मेवार है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्य करने की हिदायत दी है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इसके लिए बाहर से मशीनरी भी मंगवाई जाएगी और आने वाले 15 दिनों तक समस्या को स्थायी तौर पर दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सीवरेज लाइन के हुए कार्य की भी समीक्षा की जा रही है और उसकी कमी पेशियों को भी दूर करवाया जाएगा।