Blog

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध रिवाल्वर सहित 3 गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन और अवैध रिवाल्वर सहित 3 गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने अलग अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और प्वाइंट 32 बोर रिवाल्वर और दो रौंद बरामद किए है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ विशाल निवासी निजरपुरा थाना जडिआंला, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। देहांत क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान किशनगढ़ से अलावलपुर की तरफ जा रहे थे, जहा उन्हें किशनगढ़ बस अड्डा पर खड़े दोनो नौजवान पुलिस को देखकर अपनी जेबों से लिफाफे फेंक कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे तो वहां मौजूद एसआई पिपल सिंह ने दोनों आरोपितों गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह को रोककर उनके फेंके हुए लिफाफों की तलाशी ली तो उसमें से एक सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


    इसी तरह देहात क्राइम ब्रांच के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान अड्डा धालीवाल से काला सिंघियां रोड पर मौजूद थे जहां उन्होंने भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर को अवैध रिवाल्वर प्वाइंट 32 बोर और दो रौंद बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि अरोपित यह हथियार थे कहां से लेकर आया था।

  • नवविवाहिता ने पति सहित छः लोगों पर लगाए बांधकर मारपीट करने के आरोप 

    नवविवाहिता ने पति सहित छः लोगों पर लगाए बांधकर मारपीट करने के आरोप 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अदालत के माध्यम से महिला पुलिस थाना के पास केस दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते थे। इसी दौरान वह उन सभी से नजर बचाते हुए घर से भाग कर अपने किसी रिश्तेदार के पास पहुंची, यहां से उसे उसके मायके पहुंचाया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 22 में  गांव पेखूबेला के नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यहां तक कि उसके पति और जेठ उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिन भर में केवल मात्र एक ही बार खाना दिया जाता था, जबकि खाना मांगने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। 
    पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि महिला ने पुलिस के खिलाफ भी आरोप लगाया और कहा कि इस घटना को लेकर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचित किया था, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला के पति नूर मोहम्मद पुत्र निक्का, सास शबनम, ननद रूबी, ससुर निक्का और जेठ जायद के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः थाना लाबडां की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ जोगी निवासी थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान लाबडां से रामपुर की तरफ दा रहे थे, जहा मोटरसाइकिल सवार युवक उनकी टीम को देख कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई मनजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आरोपित अमनदीप को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से उन्हें चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 20 वर्षीय बेटे की मौत के बाद विदेश में पिता का हुआ निधन

    पंजाबः 20 वर्षीय बेटे की मौत के बाद विदेश में पिता का हुआ निधन

    कपूरथलाः जिले के पास गांव के हंसते-खेलते घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 20 साल के युवक की मौत के बाद विदेश में बैठे उसके पिता का भी निधन हो गया। इस घर में एक महीने में दो बार लोगों की मौत होने से परिवार भी टूट गया है। पिछले 22 जून को कपूरथला जिले के गांव लंबी के 20 वर्षीय कमलजीत सिंह को गांव का ही राजा नामक युवक घर से बुलाकर ले गया था। उसने कहा था कि उसे बाबा मुराद शाह नकोदर के पास जाना है। फिर रात 9 बजे मां कमलेश ने बेटे को फोन किया तो वह ठीक था। मां कमलेश ने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में रात 10 बजे तक उनका बेटा ठीक था लेकिन उसके बाद उनके बेटे का फोन बंद आ रहा था।23 जून की सुबह गांव खोजापुर के अनीस नाम के युवक ने कमलजीत की मां को फोन कर बताया कि गांव खोजापुर के श्मशान घाट में एक युवक गिरा पड़ा है और जब मां कमलेश और पड़ोस के अन्य लोग गांव खोजापुर के श्मशान घाट पर पहुंचे। उन्हें तुरंत टांडे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्होंने मौत का कारण नशे की ओवरडोज़ बताया था।

    युवक की मां कमलेश ने बताया कि गांव के मौजूदा सरपंच और पंचायत सदस्य ने अस्पताल में उससे यह कहकर हस्ताक्षर करा लिए कि शव का पोस्टमार्टम कराना है। इसके बाद पिछले कुछ सालों से दुबई में रह रहे मृतक लड़के के पिता जगतार सिंह सोनी को जब अपने बेटे कमलजीत की मौत की खबर मिली तो वह सदमे में आ गए और 26 जून को जब वह दुबई में काम पर गए तो ड्यूटी दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार वालों के काफी संघर्ष के बाद 1 महीने बाद शव कल 28 जुलाई को वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। मृतक जगतार सिंह सोनी का जिला कपूरथला के गांव लंबी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मृतक कमलजीत सिंह की मां कमलेश ने पंजाब सरकार से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दुबई में मरे उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। मृतक लड़के कमलजीत के बारे में जब सरपंच नशीब चंद से बात की तो उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उनके पास कोई कार्रवाई को लेकर कोई दस्तावेज नहीं पहुंचा है और न ही अभी तक कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी और परिवार को पूरा न्याय दिलवाया जाएगा।

  • पंजाबः बारिश के कारण गिरी मकान की छत, महिला घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः बारिश के कारण गिरी मकान की छत, महिला घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के चलते लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं जिले में तेज बारिश के कारण कई गरीब परिवारों के मकान गिर गए, जिनसे वह अपने घरों से बेघर हो गए हैं। वहीं आज हुई तेज बारिश के चलते गांव बारेके में एक गरीब परिवार की मकान का छत गिर गई। इस दौरान परिवारिक सदस्य अपने मकान के अंदर ही बैठे हुए थे। जिसके कारण एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि उसी छत के नीचे बैठी एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। इस घटना के बारे में जब आसपास के गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने भागकर परिवारिक सदस्यों को घर के बाहर निकाला। वहीं हादसे में घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं मकान गिरने से घायल हुई महिला ने बताया कि आज सुबह से तेज बारिश हो रही थी। जिसके कारण उनके घर की छत गिर गई। उन्होंने कहा सभी लोग घर के अंदर बैठे हुए थे। जिसके कारण उसको चोटें लगी हैं और दूसरी महिला गर्भवती है जो बाल-बाल बच गई। वहीं घटना के बारे में आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने कड़ी मशक्कत कर हमें घर की छत के मलबे से निकाला।

  • कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनोहर की धर्मपत्नि भागो देवी को महिला संगठनों ने किया सम्मानित

    कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनोहर की धर्मपत्नि भागो देवी को महिला संगठनों ने किया सम्मानित

    बददी/सचिन बैंसल:  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह के दौरान किशोर योग एकेडमी की महिला योग समिति की सदस्यों ने भटोलीकलाँ पंचायत के बौणी गांव से संबंध रखने वाले भारतीय सैनिक शहीद मनोहर लाल की धर्मपत्नि भागो देवी को सम्मानित किया । गौरतलब है कि मनोहर लाल 30 नवंबर 2003 को जम्मू के सतवारी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे । उनके दो बेटे हैं जिनमें बडा बेटा भी भारतीय सेना में पिछले चार वर्षों से अपनी सेवायें दे रहा है ।

    सर्वप्रथम महिला योग समिति की सदस्यों ने पर्यावरण शुद्वि, मानसिक शांति  एवं हिमाचल में दैविक आपदा के कारण हाल ही में हुए जान माल के नुकसान और अपनी जान गवां चुके लोगों की आत्मिक शांति के लिए हवन/यज्ञ का आयोजन किया । मुख्य आयोजक डाक्टर किशोर ठाकुर ने यज्ञ की महिमा पर बोलते हुए कहा कि यज्ञ करने से हमारे विचारों में ओजस्विता आती है, नकारात्मकता में उमंग और उत्साह का प्रकाश पैदा होता है, चेतना में प्राण शक्ति का उजाला होता है । उन्होंने कहा कि शोध में यह पाया गया है कि यज्ञ में 15 किलो मीटर के दायरे तक वातावरण को शुद्विकरण करने की क्षमता होती है । यज्ञ प्रदूषण को हटाने का काम करता है । अनुसंधान में पाया गया है कि औषधीय जड़ी बुटियों के साथ यज्ञ करने से आयुर्वैदिक दवाईयों के सेवन के मुकाबले श्वास के माध्यम से ग्रहण करने से 10 गुणा ज्यादा लाभ होता है ।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर द्धचा राणा ने अपने संबोधन में बताया कि 1999 में कारगिल युद्व के दौरान हिमाचल के 52 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें पालमपूर निवासी लेफिटिनेंट सौरभ कालिया ने अपने अदम्य साहस और शूरवीरता के दम पर आतंकवादियों को मार गिराया तथा पाकिस्तानी मिलिटेंटस द्वारा दोखे से पकड़े जाने के बाद 22 दिनों तक यातनाएं सहन करते रहे लेकिन अपनी मातृ भूमि पर आंच नहीं आने दी । मिलिटेंटस द्वारा मानवीय क्रूरता की हदें पार करते हुए सौरभ कालिया की आखें फोड़ दी गई, कान में लोहे की राॅड डाली गई, गुप्तांगों को काट दिया गया ।
    अंत में शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया जिससे उन्हें वीरगति प्राप्त हुई । उन्होंने बताया कि सौरभ कालिया उनका क्लासमेट था जोकि बचपन से तेज दिमाग, प्रतिभाशाली छात्रा था ।  सौरभ कालिया का जन्म 29 जून 1976 को अमृतसर में हुआ था । उनकी प्रारंभिक शिक्षा डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल पालमपुर से हुई । उन्होंने स्नातक उपाधि (बी॰एस0सी॰ मेडिकल) एच.पी कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से सन् 1997 में प्राप्त की । वे अत्यंत उर्जावान व्यक्तित्व के धनी विद्यार्थी थे, और अपने विद्यालयीन वर्षों में कई छात्रावृत्तियाँ प्राप्त कर चुके थे ।कार्यक्रम में ज्योति जिंदल, रंजना शर्मा, गीता शर्मा, द्धचा राणा, कमलेश कौर, सोनिया गुप्ता, जशोदा देवी, पूजा बंसल, पूनम भंडारी, नितू पाल, सुनीता देवी, अरूणा शर्मा, मंदीप कौर, अल्का, वरिन्द्र जैन, सुनिल शर्मा, सोनू बंसल, ज्योति जैन, सुनीता देवी, स्वास्तिका सहित अनेक मातृशक्ति मौजूद रही ।
  • Jalandhar: Chhabra Sweets की हलवाई की दुकान पर हुआ हंगामा, कर्मचारी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: Chhabra Sweets की हलवाई की दुकान पर हुआ हंगामा, कर्मचारी ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर चौक स्थित छाबड़ा स्वीट्स की हलवाई की दुकान पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि छाबड़ा स्वीट्स पर काम करने वाले व्यक्ति की सैलेरी को लेकर दुकान के कैश काउंटर पर भारी हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित राजू और उसके समर्थकों ने दुकान पर काम करने के एवज में सैलेरी मांगी तो दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हो गई।

    जब छाबड़ा स्वीट्स पर इस मामले का हल नहीं निकला तो पीड़ित राजू समर्थकों सहित थाना 4 में फरियाद लेकर पहुंच गया। जहां पर उसने मीडिया से बातचीत दौरान छाबड़ा स्वीट्स के संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने दुकान पर 2 माह तक काम किया। इस दौरान जब वह अपनी मेहनत के पैसे संचालक से मांगता था तो उसे आज-कल का बहाना लगाकर टाल दिया जाता था। जिससे परेशान होकर आज उसने सैलेरी ना मिलने पर दुकान के मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मामले में छाबड़ा स्वीट्स के संचालकों से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो तथ्यों के आधार पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਆਇਆ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਆਪ ਆਗੁ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਆਇਆ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਆਪ ਆਗੁ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਕਸਬਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ  ਦੇ ਚਰਨ ਛੋਹ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ  ਬੇਅਦਬੀ ਹੋਣ ਦਾ  ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਇਕ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ, ਜਦ ਸਮੂਹ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਧਰਨਾ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਵਿਚ ਘਰੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਉਸਦੇ ਉੱਤੇ ਝੂਠਾ ਕੇਸ ਪਾ ਕੇ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਡੱਟ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਧਰਨੇ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕੇ ਅਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ਼ਲਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ। ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਦਾ ਟਾਈਮ ਲਈ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸਹੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः वित मंत्री हरपाल चीमा पर दायर मानहानि के केस को लेकर पूर्व विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः वित मंत्री हरपाल चीमा पर दायर मानहानि के केस को लेकर पूर्व विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः पूर्व कांग्रेस विधायक और अब भाजपा नेता डाॅ. हरजोत कमल ने राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ दायर मानहानि का केस वापस ले लिया है। इसके साथ ही 3 साल से चल रही एनएच-105बी, बाइपास भूमि अधिग्रहण परियोजना में कथित घोटाले की चर्चा पर विराम लग गया है। पूर्व विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने केस वापस लेते हुए कोर्ट में बयान दौरान मीडिया में छपी खबरों की ओर ध्यान दिलाते हुए यह साफ कर दिया गया था कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में (हरजोत कमल) का नाम तो लिया नहीं, सिर्फ कांग्रेसी राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की बात कही थी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट शिल्पी गुप्ता की अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसकी पेशी से पहले ही हरजोत कमल ने अदालत में केस वापस लेने की अर्जी दायर कर दी। इसके बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक का बयान दर्ज कर केस को खारिज कर दिया है।

    वहीं डाक्टर हरजोत कमल के वकील हरदीप सिंह लोधी ने मीडिया जानाकारी देते हुए बताया कि केस वापस ले लिया है। वकील का कहना था कि चीमा ने कोर्ट में यह विश्वास दिलाया कि मैंने हरजोत कमल पर पर्सनली इल्जाम नहीं लगाया था। यह आरोप जरनली कांग्रेस पार्टी पर लगाया था। जिस पर हरजोत कमल ने सहमति जताई और केस वापस ले लिया।

  • पंजाब: टारगेट किलिंग की योजना बना रहे 2 आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाब: टारगेट किलिंग की योजना बना रहे 2 आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे एक गिरोह के दो सदस्यों को भारत में काबू किया है। पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े हुए हैं। यह ग्रुप विदेश से चल रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस की यह बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इस बारे में स्टेट ऑपरेशन ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।