Blog

  • बड़ी खबर: 74 IAS अफसर के हुए तबादले

    बड़ी खबर: 74 IAS अफसर के हुए तबादले

    जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई है। उससे पहले प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में 74 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से दो सूची जारी की गई है। पहली सूची में 15 नए जिलों में विशेषाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दूसरी सूची में 59 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दूसरी सूची में 6 जिलों के कलक्टर बदले गए है। जिसमें आलोक रंजन को जिला कलेक्टर झालावाड़, पुखराज सेन को जिला कलेक्टर अलवर, अरुण कुमार पुरोहित को जिला कलेक्टर बाड़मेर, डॉ भारतीय दीक्षित को जिला कलेक्टर अजमेर, डॉ खुशाल यादव को जिला कलेक्टर झुंझुनू, डॉ लोक बंधु को जिला कलेक्टर भरतपुर के पद पर लगाया गया है।

    पहली सूची में 15 विशेषाधिकारी की ट्रांसफर

    कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई पहली सूची में आईएएस राजेंद्र विजय को विशेषाधिकारी बालोतरा, हरजी लाल अटल को सांचौर, नम्रता वृष्णि को कुचामन डीडवाना, खजान सिंह को केकड़ी, शुभम चौधरी को कोटपूतली बहरोड, पूजा कुमारी पार्थ को नीमकाथाना, अंजलि राजोरिया को गंगापुर सिटी, सीताराम जाट को अनूपगढ़, शरद मेहरा को डीग, डॉ ओम प्रकाश बैरवा को खैरथल, जसमीत सिंह संधू को फलोदी, प्रताप सिंह को सलूंबर, डॉ मंजू को शाहपुरा, रोहिताश सिंह तोमर को ब्यावर, अर्तिका शुक्ला को दूदू में विशेषाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

    दूसरी तबादला सूची में 59 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

    दूसरी तबादला सूची में 59 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें आईएएस वीनू गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य, डॉ सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग, शुभ्रा सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कुंजी लाल मीणा को महानिदेशक इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर, आलोक गुप्ता को प्रमुख सचिव राज्यपाल, दिनेश कुमार को प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन मंत्रिमंडल, सुबीर कुमार को प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समवन्य, नवीन जैन को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज प्रारंभिक शिक्षा विभाग, डॉ पृथ्वीराज को शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, भानु प्रकाश के एटूरू को शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, रवि जैन को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज, जयपुर, डॉ जोगाराम को आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, भंवरलाल मेहरा को रजिस्ट्रार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय जोधपुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायती राज महिला एवं बाल विकास बाल विकास विभाग जयपुर, सुधीर कुमार शर्मा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम रिको एवं पदेन आयुक्त दिल्ली—मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर जयपुर, डॉ प्रतिभा सिंह को संभागीय आयुक्त कोटा, चौथी राम मीणा को संभागीय आयुक्त अजमेर, महेश चंद्र शर्मा को शासन सचिव स्वास्थ्य शासन विभाग एवं परियोजना निदेशक जयपुर, चित्रा गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग प्रारंभिक शिक्षा जयपुर, घनेंद्र भान चतुर्वेदी को भू प्रबंध आयुक्त एवं पदेन निदेशक बंदोबस्त, करण सिंह को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर, विश्राम मीणा को निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ जितेंद्र सोनी को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, विश्व मोहन शर्मा को विशिष्ट शासन सचिव, गृह विभाग, लक्ष्मण सिंह कुड़ी को आयुक्त, उद्यानिकी, नलिनी कठोतिया को सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, राजेंद्र सिंह शेखावत को अतिरिक्त महानिदेशक, एचसीएम रीपा, मेघराज सिंह रतनू को पंजीयक, सहकारिता विभाग जयपुर, अनुप्रेरणा सिंह कुंतल को विशिष्ट शासन सचिव, प्रशासन सुधार एवं समवन्य जयपुर, शक्ति सिंह राठौड़ को विशिष्ट शासन सचिव, देवस्थान विभाग जयपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, हरिमोहन मीणा को निदेशक, पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन सहयोग शासन सचिव, प्रेमसुख विश्नोई को निदेशक, मत्स्य विभाग, टीकम चंद बोहरा को सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, अंशदीप को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर, अजय सिंह राठौड़ को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, महावीर प्रसाद मीणा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भंडारण निगम जयपुर, डॉ घनश्याम को आयुक्त श्रम विभाग जयपुर, सुश्री श्वेता चौहान को मुख्य कार्यकारी अधिकारी भिवाड़ी, अक्षय गोदारा को आयुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, डॉ सौम्या झा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद जयपुर, अर्पणा गुप्ता को मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उदयपुर, उत्साह चौधरी को संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग जयपुर, मयंक मनीष को आयुक्त टी ए डी उदयपुर, कनिष्क कटारिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अलवर, राहुल जैन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजसमंद, सुश्री सलोनी खेमका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उदयपुर, ऋषभ मंडल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद करौली, गिरधर को आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, सुश्री धिगने स्नेहल नाना को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चित्तौड़गढ़, ललित गोयल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, सिद्धार्थ पालानीचामी को उपखंड अधिकारी माउंट आबू, प्रतिभा वर्मा को उपखंड अधिकारी गिर्वा उदयपुर के पद पर तबादला किया गया है।

  • जालंधरः बस स्टैंड पर पनबस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधरः बस स्टैंड पर पनबस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्षः बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अमृतसर काउंटर पर पनबस वोल्वो गाड़ी नंबर पीबी12 वाई 1629 के नीचे के आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति वहीं पर जेएंडके ढाबे में काम करता था। जिसकी बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड थाना प्रभारी मेजर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की जानकारी देते हुए मेजर सिंह ने बताया की घटना संबंधी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः इस चौक के पास सरेआम चल रहा सैक्स रैकेट, कैमरा देख भागी युवतियां, देखें वीडियो

    पंजाबः इस चौक के पास सरेआम चल रहा सैक्स रैकेट, कैमरा देख भागी युवतियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः चौक माहना सिंह के पास जिस्मफरोशी का धंधा चलने का मामला सामने आया है। चौक के आसपास रहने वाले कुछ व्यक्ति के सोशल मीडिया पर लाइव होकर इस मामले को उजागर किया। वीडियों में देखा जा सकता हैकि उक्त युवतियां कैमरे देख वहां से कैसे भाग रही। इस दौरान सोशल मीडिया पर लाइव होकर व्यक्ति ने बताया कि बस स्टैंड से गोल्डन टेंपल की तरफ जाते समय चौक माहना सिंह पर रोजाना जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा हैं। लोगों का आरोप है कि दिन ढलते ही लड़कियां ग्राहकों के इंतजार में वहां पर पहुंच जाती हैं।

    सरेआम सबके सामने लड़कियां डील होने के बाद गोल्डन टेंपल के आसपास के होटलों में युवाओं को ले भी जाती हैं। लाइव के दौरान व्यक्ति ने ग्राहकों का इंतजार कर रही उक्त युवतियों को भी दिखाया। जैसे ही व्यक्ति ने कैमरा ऑन किया तो उक्त लड़कियां कैमरा देख वहां से भागना शुरू हो गई। उसे बार-बार पुकारा गया, लेकिन उसने ना वापस मुड़ कर देखा और ना ही रुकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को गोल्डन टेंपल के आसपास चल रहे इस गलत काम की शिकायतें की गई हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता। अंत में उन्हें लाइव होकर लोगों को गोल्डन टेंपल के आसपास चल रहे इस धंधे को उजागर करना पड़ा है।

  • सुहागरात मनाने के बाद अगले दिन दूल्हे की मौत

    सुहागरात मनाने के बाद अगले दिन दूल्हे की मौत

    आगराः यूपी के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना में सुहागरात के अगले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि ‘मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ’। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

    धूमधाम से हुई थी शादी

    घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे।

    शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

  • ऊना के जंगलों में आग का ताण्डव जारी

    ऊना के जंगलों में आग का ताण्डव जारी

    ऊना /सुशील पंडित: ऊना में तापमान में उछाल आते ही आग की घटनाएं बढ़नी शुरु हो गई है।  सोमवार को आग का कहर से  जलग्राव  में बेले में लगी भीषण आग से   बाल बाल सैंकड़ों झूंगिया को बचाया गया । गोदाम व पंचायत घर भी बचाए गए। इस आग पर  दो फायर गाड़ियों ने  काबू पाया और  20 लाख की संपति बचाई । उधर लालसिंगी में मिल्क प्लांट में रखे कबाड़ में आग लग गई। आग से कबाड़ का समान जलने से करीब 20 हजार का नुक़सान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने  10 लाख की संपत्ति जलने से  बचाई है।  हंडोला के कमून पट्टियां में जंगल मे आग लगने से 5 हजार का नुक़सान हुआ है और फायर ब्रिगेड ने जंगल में साथ लगती आवादियो को जलने से बचा कर 10 लाख बचाए है । बही चताडा में जंगल की आग से हजारों का नुक़सान हुआ बताया जा रहा है। केंद्र के अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सोमवार को आग की घटनाओं की सुचना मिलते ही फायर टीमों को मोका पर रवाना किया गया व करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने कहा की गर्मी में  तापमान बढ़ने से आग प्रचंड रूप धारण कर रही है इसलिए भूलकर भी लापरवाही से आग न लगाएं।

  • डॉ राजीव बिंदल 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर

    डॉ राजीव बिंदल 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिंदल पहली बार 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश के नवनियुक्त संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी डॉ राजीव बिंदल के साथ जिला के दौरे पर रहेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ राजीव बिंदल 21 मई को सुबह 9:30 बजे पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे के दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं के साथ-साथ जिला और पांचों मंडलों के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 21 मई को कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने का आह्वान किया। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा विशेष अभियान शुरू कर रही है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक सभी मिलकर जन जागरण अभियान का हिस्सा बनेंगे।

  • पंजाबः इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    पंजाबः इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़: पंजाब में अगले 3 दिन तक लोगों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिन तेज हवाएं, आंधी और गरज के साथ बारिश आ सकती रही है। पिछले सप्ताह तापमान में तेज वृद्धि के बाद इस सप्ताह पारा कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के कुछ इलाकों में कई जगह पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है कि तेज हवाओं के दौरान लोग बड़े पेड़ों या कमजोर इमारतों के पास न रहें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਜੈਤੋਂ-ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਟਰਾਲੀ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਸਾਥੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।   
     
    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਗੁਰਸਾਹਿਬ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਇਕ ਬੰਦੇ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਮੈਂਬਰ ਜੋ ਲੱਕੜ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮੌਤ ਹੋ ਚਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਜਗਮੋਹਨ ਜਖਮੀ ਹੈ ਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੈ । ਸਾਡੀ ਮੰਗ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਗਮੋਹਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅਸੀਂ ਜੈਤੋ ਰੋਡ ਤੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਪਿੱਛੋਂ ਆ ਰਹੇ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਵਾਲੇ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਮੇਰੇ ਸਾਥੀ ਹਰਬੰਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਮੇਰੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਸੱਟ ਲਗ ਗਈ ।

    ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਜੈਤੋ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਬਾਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਕਰ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • पंजाबः 15 लग्जरी गाड़ियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौकानें वाले खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः 15 लग्जरी गाड़ियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौकानें वाले खुलासे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब की मोगा पुलिस ने गुजरात समेत अन्य राज्यों से चोरी हुई गाड़ियों को बिना कागजातों के सस्ते दामों पर बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 गाड़ियां बरामद की है। एसएसपी जे एलान चेलियन ने बताया कि एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी हरविंदर सिंह डोड, सीआईए प्रभारी किक्कर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे राज्यों से चोरी की गाड़ियां बिना दस्तावेजों के बेचने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

    आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह फिरोज वाल वाड़ा, गुरसेवक सिंह बुटटर कलां, केवल सिंह संत नगर मोगा, शिव चरण सिंह धर्मकोट, गुरसेवक सिंह पसियाना जिला पटियाला के रूप में हुई है। उनके पास से 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई है। पिछले 2 साल में गैंग द्वारा गाड़ियां चोरी कर मोगा जिले में बेची गई थी, जबकि गिरफ्तार आरोपी केवल सिंह व शिवचरण के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अभी इस मामले में 2 और आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस को कई और चोरी की गाड़ियां बरामद होने की आशंका है।

  • पंजाबः सुपरीटेंडैंट इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः सुपरीटेंडैंट इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    एसएएस नगरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को एसएएस नगर में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में सुपरीटेंडैंट इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल के पद पर तैनात आरके गुप्ता को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को श्री मुक्तसर साहिब निवासी लखपत राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि वह एक सरकारी ठेकेदार के साथ काम कर रहा है, जिसे श्री मुक्तसर साहिब जि़ले के कोटभाई ब्लॉक के गांव खुनान में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति योजना को बढ़ाने के लिए एक निविदा आवंटित की गई थी।

    शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त सुपरीटेंडैंट इंजीनियर ने लंबित बिलों को निपटाने और उक्त परियोजना की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 2,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की है, लेकिन सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ है।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो यूनिट ने जाल बिछाया और आरोपी सुपरीटेंडैंट इंजीनियर को दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। विजीलैंस ब्यूरो टीम ने मौके पर रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजीलैंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।