Blog

  • ऊना: ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

    ऊना: ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने टैªफिक प्लान  के लिए प्रारूप अधिसूचित किया है। इस ट्रैफिक प्लान के अनुसार एमआरसी पार्किंग के समीप (मेंन बैरियर), शम्भू पास तथा जै मां चैक के पास बैरियर स्थापित किए जाएंगे। इन सभी बैरियरों के मध्य पड़ने वाली सड़के वाहनों की आवाजाही हेतू प्रतिबंधित रहेंगी। केवल एमआरसी पार्किंग के समीप (मेंन बैरियर) से ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा जबकि शम्भू पास तथा जै मां चैक के समीप स्थापित बैरियर से वाहनों को बाहर जाने की अनुमति रहेगी। प्रतिबंधित सड़कों से केवल प्रशासन से अनुमति प्राप्त वाहन चल सकेंगे। प्रतिबंधित सड़क मार्गों पर रहने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की अनुमति से निज़ी उपयोग हेतू वाहन ले जाने की आज्ञा होगी।

    उन्होंने बताया कि आवश्यकों वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों की आवाजाही एमआरसी पार्किंग के समीप मेंन बैरियर से रात्रि 8 बजे से प्रात: 8 बजे तक अनुमति होगी। इसके अलावा एम्बुलैंस सेवाएं बिना किसी प्रतिबंध के जारी रहेंगी।इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित सड़क मार्गों के किनारे बने होटल व्यावसायियों जिनके पास अपना वैध पार्किंग स्थल है, वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने पर आवाज़ाही की अनुमति रहेगी। उन्होंने आम लोगों से कहा है कि यदि किसी को टैªफिक प्लान के जारी प्रारूप अधिूसचना में किसी प्रकार की आपत्ति है तो वे अपनी आपत्ति 30 दिन के भीतर उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो इन आदेशों को सरकारी राजपत्र में अधिसूचित करने के लिए भेजा जाएगा। उसके उपरांत सरकारी राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशित होते ही तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।

  • अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित : मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि गेट नम्बर 1 व 2 में दर्शनों के लिए लाईन में लगे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इस संबंध में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रायः यह देखा गया है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों से अवैध रास्ते बनाकर श्रद्धालुओं को आगे ले जाने की कोशिश करते हैं जिससे लाइन व्यवस्था टूट जाती है। ऐसा करने से भगदड़ मचने तथा अप्रिय घटना होने की संभावना बढ जाती है। 

    जारी आदेशों में उपायुक्त ने बताया कि मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में दर्शन हेतू जाने के लिए गेट न 1 या गेट न 2 से ही प्रवेश  की अनुमति होगी। दुकानों या अन्य अवैध रास्तों से प्रवेश कानूनी तौर पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई दुकानदार या दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति श्रद्धालुओं को अवैध रास्तों से जाने के लिए उत्साहित या प्रलोभित करता है तो उसे पुलिस द्वारा मौके पर गिरफ्तार किया जा सकता है। दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर बने अवैध रास्तों को बंद रखेंगे। नायब तहसीलदार भरवाईं अवैध रास्तों को बलपूर्वक बंद करवाने के लिए अधिकृत होंगे। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत जारी की गए हैं और इनका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा।

  • हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

    हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 20 मई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा। 
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष वर्ग में अलू-अलू मशीन आप्रेटर के 6 पद, बलिस्टर मशीन आप्रेटर के 4 पद, कोटिंग मशीन आॅप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आॅप्रेटर के 3 पद, ग्रानुलेशन आॅप्रेटर के 3 पद, क्यूसी. मान्यता एनालिस्ट कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 4 पद, मान्यता कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 5 तथा क्यूए मैनेजर में पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद भरें जाएंगे।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदो के लिए अभ्यार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 

  • जालंधरः ठग ट्रेवल एजेंट रशमी सिंह और रूबल पर FIR दर्ज

    जालंधरः ठग ट्रेवल एजेंट रशमी सिंह और रूबल पर FIR दर्ज

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में ट्रेवल एजेंट डब्लयूडब्लयूएस रशमी सिंह और रूबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। थाना 5 के प्रभारी एसीपी सहित इलेक्शन के दौरान इवनिंग कॉलेज बस्ती 9 में मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रशमी नेगी उर्फ रशमी सिंह निवासी 202 बी ब्लॉक हेमिल्टन टॉवर और रूबल कुमार पुत्र सतपाल निवासी 109 गीता कॉलोनी काला संघिया रोड़ के दोनों भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है और उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि रूबल कुमार गाड़ी नंबर पीबी10 डीजी 0082 डस्टर में सवार होकर बबरीक चौक की ओर आ रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी वेस्ट ने नाकाबंदी कर आरोपी रूबल को गाड़ी सहित मौके पर काबू कर लिया। तालाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 118 पासपोर्ट थे। पुलिस ने जब रूबल से इन पासपोर्ट की जानकारी मांगी तो वह कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने रूबल के ऊपर आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी, 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    रूबल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेवल एंजेट का काम रशमी सिंह के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने इस मामले में रशमी सिंह को भी नामजद कर लिया है। रशमी सिंह अभी फरार चल रही है। जबकि इस मामले को लेकर रशमी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें माननीय अदालत से जमानत मिल चुकी है। वह इस मामले में बेकसूर है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के उनका नाम एफआईआर में दर्ज किया है। बता दें कि रश्मि नेगी के खिलाफ पहले पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल,  उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एफआइआर दर्ज हैं। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र, गांव बहलोलपुर निवासी अंकुर ने रश्मि नेगी के खिलाफ एसएसपी विंडो चंडीगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि रश्मि नेगी ने उससे कनाडा, हांगकांग, सिंगापुर व ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 15 लोगों के 34 लाख रुपये ठगे थे। जिसकी जांच के बाद 2021 में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी नेगी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰਿਆ ਖਹਿਰਾ ਫੇਜ਼-11 ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਟਰੇਨੀ ਡੀਐਸਪੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ਾਮਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰਿਆ ਖਹਿਰਾ ਫੇਜ਼-11 ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਟਰੇਨੀ ਡੀਐਸਪੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ਾਮਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਮੋਹਾਲੀ: ਪ੍ਰਿਆ ਖਹਿਰਾ ਨੇ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਜ਼-11 ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਬਤੌਰ ਟਰੇਨੀ ਡੀਐਸਪੀ ਵਜੋਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਈ। ਅੱਜ ਟਰੇਨੀ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫੇਜ਼-11 ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ, ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਲਈ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਖਾਸਕਰ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਮਹਿਸੂਸ ਨਾ ਹੋਵੇ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਟਰੇਨੀ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਵੀ ਲੋੜ ਹੈ।

  • पंजाबः सड़क हादसे में Sacred Heart Convent School की बस के उड़े परखच्चे, कई छात्र घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क हादसे में Sacred Heart Convent School की बस के उड़े परखच्चे, कई छात्र घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं से बड़ी खबर सामने आई है। जगराओं मोगा रोड पर Sacred Heart Convent School की बस की पीआरटीसी बस के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 छात्र घायल हो गए है। बचाव का कार्य जारी है। वहीं इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने टवीट कर बच्चों की सलामती के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों बसों के ड्राइवर की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना दौरान बस में 25 बच्चे सवार थे। हालांकि कुछ बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार पीआरटीसी बस तेज रफ्तार में थी। इस कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं सरकारी बस में सवार यात्री भी घायल हुए हैं। छात्रों की चीख पुकार सुनते ही तुरंत राहगीरों ने गाड़ियां रोक ली। लोगों ने घायल बच्चों को बस के बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जो बच्चे बस की आगे वाली सीटों पर बैठे थे उन्हें अधिक चोट आई है। बच्चों को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई, लेकिन घायलों की हालत नाजुक देख लोग खुद ही बच्चों और ड्राइवर को निजी गाड़ियों में अलग-अलग अस्पतालों में ले गए।

    बता दें कि इससे 2 दिन पहले ईस्टवुड स्कूल डूमवाली (बठिंडा) की वैन जोकि डब्बवाली के लोहगढ़ गांव से पंजाब क्षेत्र के बडिंग खेड़ा जा रही थी। शुक्रवार सुबह हरियाणा के सिरसा में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें कई बच्चे घायल हो गए थे। स्कूल वैन पलटने की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसका चालक मौके से फरार हो गया था।

  • ऊना:10 वी और12वीं में 90% तक अंक लेने वाले हुए सम्मानित

    ऊना:10 वी और12वीं में 90% तक अंक लेने वाले हुए सम्मानित

    ऊना /सुशील पंडित: सीबीएसई की ओर से घोषित 10 वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम  के उपलक्ष पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को आज स्कूल में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट व अभिभावकों के बीच  छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई ।अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट को दिया और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि कॉमर्स संकाय में हार्दिक  वशिष्ट ने 96% अंक लेकर ऊना जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में पलकिन वरमानी ने 95% अंक लेकर ऊना जिले में प्रथम स्थान हासिल किया ।

    माधव कपिला ने 94%  अंक प्राप्त कर जिला भर में  द्वित्य स्थान हासिल किया।साइना सैनी ने  93% अंक लेकर ऊना जिला में तृतीय स्थान हासिल किया है।सक्षम वशिष्ठ ने  मेडिकल स्ट्रीम में 95% अंक लेकर  जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा में 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए ।  दसवीं कक्षा के 8 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने अभिभावकों को बधाई दी और उनका स्कूल पर विश्वास जताने पर धन्यवाद किया। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और यह भरोसा दिलाया कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल की टीम परिणाम  हर वर्ष उत्कृष्ट  रहता है और भविष्य में भी वशिष्ट पब्लिक स्कूल की टीम इस तरह के परिणाम देती रहेगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਪਰ ਲੋਕ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਇਂਝ ਦਾ ਵਿਕਾਸ, ਜਾਣੋ ਮਾਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣੀਆਂ ਸੜਕਾਂ, ਪਰ ਲੋਕ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਇਂਝ ਦਾ ਵਿਕਾਸ, ਜਾਣੋ ਮਾਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 44 ਅਲੋਵਾਲ ਦੇ ਲੋਕ ਕਿਊਂ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਨਹੀਂ ਚਾਹੀਦਾ, ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹਨ ਸਾਨੂੰ ਨਰਕ ਹੀ ਚੰਗਾ ਹੈ, ਕਿਉਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੇਕਰ ਵਿਕਾਸ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤੀਆਂ ਦਾ ਖਮਾਇਜਾ ਅਸੀ ਲੋਕ ਕਿਊ ਭੁਗਤੀਏ| 

    ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਕੇ ਆਪਣੇ ਦੁਖੜੇ ਸੁਣਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 16 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 44 ਅਲੋਵਾਲ ਦੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਇਆ ਪਰ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਦੀ ਗ਼ਲਤੀ ਦਾ ਖਮਾਇਜਾ ਅਸੀਂ ਲੋਕ ਇਥੋਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਭੁਗਤ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿਸ ਵੈਲੇ ਸੜਕ ਬਣੀ ਸੀ ਉਸ ਵੈਲੇ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਵਿਭਾਗ 2 ਹੋਦੀਆਂ ਬਣਾਉਣਾ ਭੁੱਲ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਿਰ ਤੋਂ ਨਵੀਂ ਬਣੀ ਸੜਕ ਪੁੱਟਕੇ ਹੋਦੀਆਂ ਬਣਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਸਾਨੂੰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜੀਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਲਗਾਤਾਰ ਇਕ ਸਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਅਜੇ ਤੱਕ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਈ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਦਾ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਅਸੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਾਂ|

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਦ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਐਸ.ਡੀ.ਓ. ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੇਲ ਲਾਈਨ ਕਰਕੇ ਇਹ ਸਾਰੀ ਸਮੱਸਿਆ ਆਈ ਹੈ ਰੇਲਵੇ ਵਲੋਂ ਰੇਲ ਲਾਈਨ ਪਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਸਾਰਾ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜੋ ਸੜਕ ਪੁਟੀ ਗਈ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ|

  • पंजाबः सोशल मीडिया स्टार भाना सिद्धू गिरफ्तार, जाने मामला

    पंजाबः सोशल मीडिया स्टार भाना सिद्धू गिरफ्तार, जाने मामला

    बरनालाः सोशल मीडिया स्टार भाना सिद्धू को आज सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पंजाब पुलिस के एएसआई गुरमेल सिंह की शिकायत पर थाना महल कलां में 11 मई 2023 को भाना सिद्धू और उसके सहयोगी अमनदीप सिंह अमना निवासी गांव कोटदूना जिला बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर भाना सिद्धू द्वारा कही गई कुछ बातों के बाद एएसआई गुरमेल सिंह ने भाना सिद्धू पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट की थी। गुरमेल सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद भाना सिद्धू ने करारा जवाब देते हुए एएसआई गुरमेल सिंह और पंजाब पुलिस के अलावा प्रशासन और सरकार पर तीखे शब्दावली का प्रयोग किया था। जिसके बाद आज पुलिस ने एएसआई गुरमेल सिंह की शिकायत पर भाना सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जनसंवाद में महिला सरपंच ने सिर से दुपट्‌टा उतारकर सीएम के पैरों में फेंका, हुआ बवाल, देखें वीडियो

    जनसंवाद में महिला सरपंच ने सिर से दुपट्‌टा उतारकर सीएम के पैरों में फेंका, हुआ बवाल, देखें वीडियो

    सिरसाः हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन भी विवाद हो गया। बणी गांव की महिला सरपंच ने अपना गले से दुपट्‌टा उतार कर सीएम के पैरों में फेंक दिया। इसको देखकर वहां खड़ी पुलिस और अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को संभाला। फिर उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया गया। हालांकि इस दौरान सीएम मनोहर लाल बातों से इस बारे में समझाते दिखे। सीएम मनोहर लाल के पास स्टेज पर पहुंची महिला सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि उनके गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ नहीं है। 25 किमी में कोई कॉलेज नहीं है। बीजेपी का नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। हमारे साथ अन्याय हुआ है।

    यह सुनकर सीएम ने कहा कि आप लिखकर दे दो। इस पर महिला सरपंच नहीं मानी। नैना ने कहा कि मैने लोकतांत्रिक चुनाव जीता। सीएम ने रोकने का प्रयास किया। मेरे पति पर जानलेवा हमला हुआ। फिर भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा। इतना कहते ही सरपंच ने अपने सिर से दुपट्‌टा उतार कर आगे फेंक दिया। सीएम ने कहा कि मान सम्मान सबके अपने हाथ में है। हमने आपको इज्जत देकर ऊपर बैठाया, इस बात के लिए नहीं बैठाया। इसके बाद सीएम ने भारत माता की जय कहकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया। वहीं संतनगर में सीएम ने गांव का पटवार खाना दोबारा से शुरू करने के आदेश दिए। सीडीएलयू में भर्ती प्रकिया की जांच के लिए सीएम ने वीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करके जांच के आदेश दिए है।

    सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में सिरसा में किसान नेताओं और आप वर्करों ने विरोध किया। डबवाली में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। तीसरे दिन रानियां क्षेत्र में बणी, संतनगर और ओटू में जनसंवाद कार्यक्रम है। बणी में महिला सरपंच ने अपने चुनरी सीएम के पैरों में फेंक दी। सिरसा में रविवार को हुए जनसंवाद में सीएम मनोहर लाल लोगों से नशे को खत्म करने के लिए सुझाव मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कुछ सुझाव हो तो मुझे बताइए। इसी दौरान एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस पर सीएम मनोहर बोले- ये राजनीति करने वाला है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको।