Blog

  • Punjab News: व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला का नेता है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती सोहिल मीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कुछ बाहर बैठे गैंगस्टरों की ओर से स्थानीय व्यापारियों को काफी समय से एक्सटॉर्शन कॉलें आ रही थीं।

    धमकी देने वाले लोग विभिन्न नंबरों से कॉल करते और अपना नाम बार-बार बदलकर बताते थे। पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को जंडियाला गुरु निवासी दीपक जुल्का को विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो पीड़ित और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

    इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि DSP और SHO की अगुवाई में टीमें बनाई गईं। तकनीकी जांच और मानव खुफिया के आधार पर एक आरोपी आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के संपर्क गैंगस्टरों से जुड़े हैं। आरोपी गैंगस्टरों को बोलता था कि, चुनाव में मेरी मदद की जाए ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि आजाद सिंह के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।

    आरोपी को पुलिस रिमांड पर लाया गया है, जिसके दौरान उसके गैंगस्टरों के साथ संबंध और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। एसएसपी ने कहा कि इस केस से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को गैंगस्टर या रंगदारी से संबंधित कोई धमकी कॉल मिले तो AGTF की हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन से तुरंत संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

     

  • कार और ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    कार और ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    गुजरात: वलसाड में कपराड़ा के कुंभ घाट के पास कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा और छत पूरी तरह से डैमेज हो गई है। वहीं ट्रक कच्चे रास्ते पर पहुंच गया और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि ट्रक और कार की ट्रक में 5 लोगों की मौकेे पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक सातों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
  • बेटियों के विवाह में सुक्खू सरकार का ‘खुशियों का शगुन’, ऊना में तीन वर्षों में 451 लाभार्थियों को 1.39 करोड़ से अधिक की सहायता

    बेटियों के विवाह में सुक्खू सरकार का ‘खुशियों का शगुन’, ऊना में तीन वर्षों में 451 लाभार्थियों को 1.39 करोड़ से अधिक की सहायता

    ऊना, (20 फरवरी) सुशील पंडित: बेटी के विवाह जैसे भावनात्मक और जिम्मेदारी भरे अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार का ‘खुशियों का शगुन’ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री शगुन योजना ऐसे परिवारों को गरिमापूर्ण सहयोग प्रदान करने और बेटियों के सुखद भविष्य के लिए शुभ आशीष देने को समर्पित है। इसके अंतर्गत बीपीएल परिवारों की पात्र बेटियों को विवाह के अवसर पर 31,000 रुपये की राशि ‘शगुन’ के रूप में प्रदान की जाती है। योजना के तहत बीते तीन वर्षों के दौरान ऊना जिले में 451 पात्र लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह योजना निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ रूप से संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की सामाजिक गरिमा को सशक्त आधार देना भी है। शगुन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित होता है। ऊना के जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री शगुन योजना जिले में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभा रही है। बीते तीन वर्षों के दौरान योजना के अंतर्गत 451 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। वित्त वर्ष 2023-24 में 160 लाभार्थियों को 49 लाख 60 हजार रुपये तथा वर्ष 2024-25 में 228 लाभार्थियों को 70 लाख 68 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 63 लाभार्थियों को 19 लाख 53 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत प्रदान की जा चुकी है।

    योजना का प्रभावी क्रियान्वयन

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन पात्र परिवारों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ये हैं पात्रता के मानदंड और आवेदन प्रक्रिया

    जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों की पात्र बेटियों के विवाह में वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाता है। लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है तथा वह हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए विवाह से दो महीने पूर्व से लेकर विवाह के छह माह के भीतर आवेदन किया जा सकता है। स्वीकृत धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। इस योजना के लिए लड़की के माता-पिता, अभिभावक अथवा स्वयं लड़की भी आवेदन कर सकती है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी निकटतम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय या जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।    
  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर आज कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया और डॉक्टरों से बैठक की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए सेहत मंत्री ने कहा कि विपक्ष को विश्वास नहीं हो रहा कि आप सरकार लोगों के लिए ऐसा नेक काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रिव्यू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब इस स्कीम को शुरू किया गया था तो उस समय पंजाब में सेहत योजना के लिए 5 से 10 हजार कार्ड बनते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 60 हजार हो गया है।

    इस दौरान उनका टारगेट है कि एक लाख तक लोगों के कार्ड बनाए जाए और इसे 5 लाख तक पहुंचाया जाए। सेहत मंत्री ने कहाकि 5 से 6 विभाग के अधिकारियों द्वारा तालमेल किया जा रहा है और कुछ आ रही परेशानियों को हल किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि जालंधर में रोजाना 10 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है और उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान प्राइवेट अस्पताल में पेंडिंग पेमेंट को लेकर कहाकि सरकार की ओर से सभी अस्पतालों की पेमेंट कर दी गई है।

    उन्होंने कहाकि पिछली पेमेंट को लेकर किसी भी अस्पताल में ईलाज को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी। वहीं बुजुर्गों के कार्ड को लेकर अलग से सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत अब तक 70 प्रतिशत लोग ईलाज करवा रहे है। उन्होंने बताया कि सेहत योजना स्कीम के तहत अब तक भारी मात्रा में मरीजों की सर्जरी की जा रही है और हार्ट मरीज के स्टंट डाले जा रहे है। इस दौरान उनसे ईलाज के लिए एक रुपया भी नहीं अस्पताल द्वारा लिया जा रहा।

     

     

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी की BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड, प्रबंधकों पर लगाए आरोप

    Punjab News: यूनिवर्सिटी की BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड, प्रबंधकों पर लगाए आरोप

    तरनतारन: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर श्री गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग कर रही छात्रा खुशप्रीत कौर (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लुधियाना जिले के गांव धूरकोट निवासी अमरीक सिंह की बेटी खुशप्रीत कौर ने कुछ दिन पहले अपने परिवार वालों को बताया था कि यूनिवर्सिटी के प्रबंधन उसके साथ कुछ समय से परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खुशप्रीत कौर के मोबाइल की चैटिंग भी जब्त कर ली है।

    पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारसों को सौंप दिया गया। जिले के प्राथमिक सिविल अस्पताल के मोर्चे पर अमरीक सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर की मौजूदगी में कहा कि उनकी 21 वर्षीय बेटी खुशप्रीत कौर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर श्री गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग (तीसरे सैमेस्टर) की पढ़ाई कर रही थी। कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधक उसे परेशान कर रहे थे।

    खुशप्रीत कौर ने इस परेशानी के बारे में अपने परिवारवालों को भी अवगत करवाया था। उसने बकायदा प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित शिक्षक व अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को छात्रा खुशप्रीत कौर ने अपने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

    सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अमरीक सिंह और बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि खुशप्रीत कौर ने उन्हें मोबाइल पर चैट कर के परेशानियों के बारे में सारी जानकारी दी थी। उक्त चैट पुलिस को सौंप दी गई है। सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर निशान सिंह ने वारसों के बयान दर्ज कर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

  • Health Tips: लहसुन पोषक तत्वों का खजाना…  खाने से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

    Health Tips: लहसुन पोषक तत्वों का खजाना… खाने से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

    Health Tips: लहसुन में कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जैसे एलिसिन, मैंगनीज, विटामिन B6, विटामिन C, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और कॉपर। यही वजह है कि लहसुन को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से लहसुन को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
    • रोजाना 1–2 कली लहसुन चबाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
    • बेहतर फायदा पाने के लिए लहसुन को कच्चा या हल्का पकाकर खाना चाहिए।
    • इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं।
    ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल लहसुन दिल की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। लहसुन की कली ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक हो सकता है। नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन पाचन और गट हेल्थ सुधारने में भी मदद करता है। डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
    • डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी लहसुन लाभकारी माना जाता है।
    • यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
    • बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट 1 कच्ची लहसुन की कली चबाने की सलाह दी जाती है।
    • इससे शरीर में शुगर का स्तर संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
    सेवन की सही मात्रा का रखें ध्यान
    • दिन में 1–2 कली लहसुन का सेवन ही पर्याप्त होता है।
    • ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है।
    • हमेशा संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
       
  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 96 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 96 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    आदमपुर से IAS विवेक मोदी और PCS रणदीप सिंह हीर का हुआ तबादला

    मोहालीः पंजाब सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए आदेश के तहत कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार 96 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें ADC से लेकर SDM और RTO तक शामिल हैं। आदेशानुसार आदमपुर से IAS विवेक मोदी और PCS रणदीप सिंह हीर सहित कई अधिकारियों का तबादला किया गया। देखें लिस्ट    
  • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर व्यक्त किया शोक

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर व्यक्त किया शोक

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘पंजाब केसरी’ के वरिष्ठ संवाददाता अजय कुठियाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय कुठियाला का आज प्रातः शिमला जिले के रोहड़ू में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अजय कुठियाला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और उच्च नैतिक परंपराओं का निर्वहन किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Punjab News: BJP पार्षद पति पर हुए हमले की CCTV आई सामने, हदबंदी में उलझी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP पार्षद पति पर हुए हमले की CCTV आई सामने, हदबंदी में उलझी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के वार्ड नंबर 17 से भाजपा पार्षद रूबी गोरियन के पति जतिंदर गोरियन पर देर रात जमालपुर चौक में हमला किया गया। जतिंदर का आरोप है कि निहंग सिंहों ने उस पर हमला किया है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि निहंग सिंह ने जतिंदर गोरियन को काफी समय तक गाड़ी में बंधक बनाकर कर रखा। घटना को लेकर पार्षद पति ने अर्द्धनग्न होकर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन निहंग सिंह उसकी कार पर हमला करते रहे। जतिंदर गोरियन ने पुलिस हेल्प लाइन पर शिकायत दी, लेकिन पुलिस हथबंदी में उलझी रही। इसी बीच वहां से कैबिनेट मंत्री का काफिला निकल रहा था तो उनके गनमैन उतर गए। गनमैन को देखकर निहंग सिंह मौके से फरार हो गए।

    जतिंदर गोरियन ने अपने समर्थकों को बुलाया और फोकल प्वाइंट थाने में गए। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने समर्थकों के साथ देर रात प्रदर्शन किया। धरना देने के बाद पुलिस अधिकारी रात को थाना पहुंचे और गोरियन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जतिंदर गोरियन ने कहा कि वह देर रात किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहा था। जब वह जमालपुर में पीर बाबा की दरगाह के पास पहुंचा तो निहंग सिंहों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि उन्होंने कार के अंदर ही उसे बंधक बनाकर रखा।

    जतिंदर गोरियन का कहना है कि अगर वो अपनी कार से बाहर निकलता तो निहंग सिंह उसे तलवारों से काट देते। उसने बताया कि हमला करने वाले जब लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे और उसे बाहर आने को कह रहे थे तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ अपने दोस्तों को फोन किए। जतिंदर गोरियन ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शिकायत की इसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची।

    गनीमत रही कि वहां से कैबिनेट मंत्री का काफिला निकल रहा था और उनकी गनमैन गाड़ी से उतरकर आए। पुलिस कर्मियों को देखकर हमलावर वहां से भागे। गोरियन ने आरोप लगाया कि थाने में गए तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। जिसके बाद उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। बाद में पुलिस के अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत देंगे।

  • Punjab News: 5 बहनों के भाई की मौत, भाभी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 बहनों के भाई की मौत, भाभी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव पाछटा में संदिग्ध हालातों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी मुताबिक मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह गांव पाछटा के रूप में हुई है। मृतक की 8 महीने पहले शादी हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बहन किरनजीत ने बताया कि भाई और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद भाभी मायके चली गई थी, जिससे दुखी होकर भाई ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

    परिवारिक मेंबरों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की बहन बार-बार रोते हुए यही कह रही कि भाभी ने हमारा इकलौता भाई छीन लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाछटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया अमृतपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। परिवारिक मेंबरों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवारिक मेंबरों को शव सौंप दिया जाएगा। मृतक की बहन किरनजीत ने बताया उनका भाई अमृतपाल सिंह 5 बहनों का इकलौता भाई था और 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी।

    भाई-भाभी के बीच झगड़ा होने के बाद भाभी मायके चली गई। सुबह 7 बजे के करीब जब भाई को चाय देने गई तो उसने दरवाजा खोल कर देखा तो उसके भाई ने छत के गार्डर के साथ दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही गांव की ग्राम पंचायत सरपंच कुलवंत कौर ने आकर मौका देखा और इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पाछटा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया अमृतपाल सिंह ने छत के गार्डर के साथ दुपट्टे से उसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की है। नौजवानों की मदद से मृतक के शव को नीचे उतारा गया और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।