Blog

  • इधर दूल्हे की जा रही थी बारात, उधर, कर्मियों ने काट दिया बिजली कनेक्शन, देखें वीडियो

    इधर दूल्हे की जा रही थी बारात, उधर, कर्मियों ने काट दिया बिजली कनेक्शन, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नूरपुर की डायमंड सिटी कॉलोनी में शादी वाले घर की बिजली कनेक्शन काटने को लेकर मामला चर्चा में है। बताया जा रहा हैकि काॅलोनी के केयर टेकर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। घर में अंधेरा व्याप्त होने से परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मुरादाबाद हाईवे पर निर्माणाधीन डायमंड कालोनी में शुभम कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने आवास पर विद्युत कनेक्शन लिया है। इस दौरान देर शाम शुभम की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी।

    बैंड बाजे के साथ स्वजन तथा अन्य लोग घुड़चढ़ी का आनंद ले रहे थे। परिवार में शादी की चहल-पहल थी। बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। दूल्हे ने भी शेरवानी पहन ली थी। इसी दौरान घर की बिजली गायब हो गई। लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि बिजलीकर्मियों ने पोल से घर का बिजली कनेक्शन कट कर दिया है। दूल्हे को मामले की जानकारी हुई तो वह बिजलीकर्मियों से बातचीत करने पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि उसका बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन डिसकनेक्ट किया जा रहा है।

    दूल्हे ने कनेक्शन न काटने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग को नहीं माना गया। दूल्हे ने कहा कि हमने तो बिल भी जमा किया था। इसके बाद भी ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने परेशान करने की बात कही। अब उसने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। शादी वाले घर की बिजली कटने के बाद लोग और रिश्तेदार-मेहमान परेशान हो गए। दूल्हे को भी अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस मुद्दे को अपमानजनक करार दिया। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार भी बिजली विभाग के एक्शन को असंवेदनशील करार दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि अगर बकाए को लेकर कोई तकनीकी समस्या थी तो नियमानुसार विभाग को पहले से सूचना देकर एक्शन लेना चाहिए था। परिवार ने भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा। दूल्हा शुभम चौहान ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों की हरकत से हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। हमने जनवरी माह में पीवीवीएनएल से विधिवत बिजली कनेक्शन लिया था। उन्होंने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ एक्शन लेकर हमें न्याय दिलाई जाए।

     

     

  • Jalandhar News: ‘मस्ता दरबार’ की रसोई गिराने पर सेवादारों ने किया SSP Office के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘मस्ता दरबार’ की रसोई गिराने पर सेवादारों ने किया SSP Office के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला के ‘मस्ता दरबार’ की रसोई गिराने को लेकर मामला गरमा गया। इस मामले को लेकर आज ‘मस्ता दरबार’ के सेवादारों की ओर से आज जालंधर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। सेवादारों का कहना है कि यह दरबार सन 1947 से पहले का है, जिसकी मर्यादा बाबा मोली शाह जी और बाबा संती जी के समय से चली आ रही है। वर्तमान में बाबा भजन शाह जी इस गद्दी पर विराजमान है।

    सेवादारों का आरोप है कि करीब पौने दो महीने पहले सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने दरबार की रसोई जबरन ढहा दी। यह रसोई मेले के दौरान लाखों लोगों के लिए भोजन बनाने के काम आती थी। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रसोई के साथ-साथ वहां रखा कीमती सामान भी नष्ट या चोरी कर दिया गया। इसमें लगभग 15-17 लाख रुपये का सामान और एक 125 केवी का जनरेटर शामिल था। दरबार प्रबंधन ने संगत की सुविधा के लिए यह जमीन खरीदी थी ताकि बड़े मेलों के दौरान कोई परेशानी न हो।

    सेवादारों का कहना है कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी में देरी के कारण मुख्य आरोपी को बेल (जमानत) का समय मिल गया। नामजद आरोपियों के अलावा चार अन्य अज्ञात लोग भी इस घटना में शामिल थे। वहीं एसएसपी के साथ हुई बैठक के बाद सेवादारों को आश्वासन मिला है कि अगले तीन-चार दिनों के भीतर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद सेवादारों द्वारा प्रदर्शन समाप्त किया गया।

     

  • Punjab News: महिला का आरोप, पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति घर से 5 लाख की नगदी सहित ले गए गहने, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला का आरोप, पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति घर से 5 लाख की नगदी सहित ले गए गहने, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कुछ दिन पहले पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सामान बरामद किया था। इस मामले में एक परिवार सामने आया है, जिसने बरामद किए गए सामान पर मालिकाना हक जताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली महिला किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह मायके घर गई थी और उसका पति काम पर गया हुआ था।

    इस दौरान जब वह वापस घर आई तो देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि पीछे से पुलिस की वर्दी पहनकर आए मुलाजिम घर में घुसे थे। आरोप है कि पुलिस वर्दी पहने कर्मी घर से 2 गैस सिलेंडर, एक LED, 5 लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी उठाकर ले गए। महिला ने कहा कि घर से सामान उठाने के सारे बिल उसके पास मौजूद हैं।

    महिला ने आरोप लगाए है कि उसके सामान को पुलिस ने चोरी की बरामदगी में दिखा दिया है। इस संबंध में वह कई दिनों से सबूतों के साथ इंसाफ के लिए भटक रही है, पर उसे न्याय नहीं मिल रहा। उसने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

    दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए जब पुलिस से बात की गई तो थाना कैंट मुखी ने यह मामला अपने गले से उतार कर सीनियर अधिकारियों पर डाल दिया और कहा कि इस मामले में केवल सीनियर अधिकारी ही पक्ष रख सकते हैं और आगे कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि उक्त महिला ने इस मामले में एक शिकायत SSP फिरोजपुर को दी है और एक शिकायत जज साहब को भी दी हुई है।

     

  • Punjab News: Operation Blue Star को लेकर अकाली, भाजपा और कांग्रेस पर सेहत मंत्री ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: Operation Blue Star को लेकर अकाली, भाजपा और कांग्रेस पर सेहत मंत्री ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जिला प्रशासन के साथ बचत भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की। जहां बैठक में जिले से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सेहत मंत्री ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। सेहत मंत्री ने कहाकि ऑपरेशन ब्लू स्टार अकाली दल और कांग्रेस ने करवाया था, क्योंकि उस समय यही पार्टियां मौजूद थी और यह पार्टियां ही जिम्मेदार है। वहीं ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा एसजीपीसी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि पहले प्रधान हरजिंदर धामी आरोपों को लेकर जवाब दें।

    उन्होंने धामी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आप पार्टी सियासी पार्टी है और वह लोगों की अच्छी सेहत, रोजगार, शिक्षा सहित पंजाब की भलाई को लेकर सियासत करती है। वहीं उन्होेंने कहा कि एसजीपीसी एक धार्मिक संस्था है, लेकिन धामी कहते है कि वह अकाली दल के सेवादार है। सेहत मंत्री ने कहा कि धामी से कहाकि वह गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने को लेकर पहले जवाब दें। सेहत मंत्री ने पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर केंद्र पर निशाने साधे। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार नहीं चाहती पंजाब में नशा बंद हो।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में 2 हजार से अधिक हेरोइन आ रही है। राजस्थान बॉर्डर पर 106 किलो हेरोइन रह जाती है, वहीं पंजाब से बड़े गुजरात के बॉर्डर में 5.5 किलो हेरोइन रह जाती है। पंजाब में पाकिस्तान से आ रहे हथियार और ड्रग्स को यहां डंप किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पहले गांवों में ड्रग्स का दबदबा होता था, लेकिन अब लोगों का दबदबा है, तस्कर पंजाब से भाग गए है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र का फर्ज है कि वह बीएसएफ को लगाए या सेटेलाइट लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो वह 24 घंटे में नशे पर नकेल कस सकती है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया पर नशे पर नकेल सकता केंद्र का काम है और एंट्री नारकोटिक्स का काम है। पंजाब के जवाब बॉर्डर पर अपना काम बखूबी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 550 ड्रोन पकड़े जा रहे है, लेकिन उसके बावजूद ड्रोन बॉर्डर से भारत आ रहे है।

  • Jalandhar पहुंची आप पार्टी के यूथ प्रधान की शुक्रराना यात्रा, मिला भारी समर्थन, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंची आप पार्टी के यूथ प्रधान की शुक्रराना यात्रा, मिला भारी समर्थन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के युवा अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी शुक्रराना यात्रा लेकर जालंधर पहुंचे। इस दौरान जालंधर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सहित युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारे लगाए गए। इस दौरान परमिंदर गोल्डी ने अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोसिया सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि आप पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरेंगे। परमिंदर गोल्डी ने कहा है कि अब वह पंजाब के युवाओं के लिए वह काम करेंगे ताकि युवा आने वाले समय में अपना भविष्य बेहतर बना सकें।

    उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता ने उन्हें इतना सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वे गांवों में उद्यमिता पर विशेष ध्यान देंगे। यदि किसी के पास गांवों में व्यापार संबंधी कोई विचार है, तो उस पर भी काम किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेल की ओर प्रेरित करना होगा। गोल्डी ने कहा कि आप सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम कर रही है।

    इस दौरान आप पार्टी ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए सेहत बीमा योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहाकि सेहत बीमा योजना का कार्ड बनाने के लिए इस मुहिम को घर-घर पहुंचाया जाएगा। गोल्डी ने कहाकि वार्ड और गांव मिलाकर पंजाब के 16 हजार यूनिट है और इन गांवों में यूथ क्लब बनाए जा रहे है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जाए। इस दौरान वह नया पंजाब बनाने की मुहिम की शुरुआत करने जा रहे है।

    इसी के साथ सीएम मान की अगुवाई में 3100 के करीब खेलों के मैदान बनाए जा रहे है। इस दौरान मैदान में नौजवान अपनी एनर्जी लगाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में मैदानों के साथ युवाओं के खेल के लिए किट और जिम के लिए सामान दिया जा रहा है। यूथ वेल्फेयर बोर्ड के अधीन आते गांवों में कल्चर प्रोग्राम शुरू किए जा रहे है। गोल्डी ने युवाओं से अपील की है कि एक बार फिर से सभी मिलकर राज्य को रंगला पंजाब बनाएं।

  • Punjab News: बड़ी चूक, PSEB की 8वीं कक्षा के साइंस पेपर में प्रश्नपत्र से पंजाबी अनुवाद गायब

    Punjab News: बड़ी चूक, PSEB की 8वीं कक्षा के साइंस पेपर में प्रश्नपत्र से पंजाबी अनुवाद गायब

    फिरोजपुर: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा करवाई गई 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को एक बड़ी चूक सामने आई। किसी कारणवश 20 फरवरी 2026 को आयोजित साइंस के पेपर में प्रश्न संख्या 28, 29 और 30 का पंजाबी माध्यम अनुवाद छापा ही नहीं गया। इससे परीक्षा केंद्रों पर बैठे पंजाबी माध्यम के विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बोर्ड की अकादमिक शाखा ने केंद्रों पर तैनात निगरानी स्टाफ को निर्देश जारी किए कि वे अंग्रेज़ी या हिंदी से इन तीन प्रश्नों का तुरंत पंजाबी में अनुवाद करवा कर विद्यार्थियों को लिखवाएं।

    आदेश मिलने पर कई केंद्रों के अध्यापकों ने प्रश्नों का अनुवाद किया और उन्हें विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया ताकि परीक्षा प्रभावित न हो। हालांकि इस घटना ने बोर्ड के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माता-पिता और अध्यापकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं जैसे संवेदनशील मामलों में ऐसी चूक गंभीर है और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस समय बोर्ड मामले की जांच कर रहा है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर खूनी झड़प, गांव में फैली दहशत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर खूनी झड़प, गांव में फैली दहशत, कई घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर के गांव खेड़ा दोना में एक जमीनी प्लॉट को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक पक्ष अपनी जमीन की चारदीवारी कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में महिला और दूसरे व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहा है।

    घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक महिला के सिर से खून निकल रहा है और हमलावर उसे भद्दी भाषा बोल रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर चारदीवारी की जा रही थी, वहां से गांव के मंदिर को जाने वाला रास्ता है। उनका आरोप है कि रास्ता बंद करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई।

    वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वे अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। उनका आरोप है कि कुछ लोग बिना वजह काम रुकवाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते विवाद बढ़ा। झगड़े में घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में एक पुलिस अधिकारी का बेटा भी शामिल है। उनका कहना है कि वे केवल मंदिर का रास्ता बंद न करने की अपील कर रहे थे, लेकिन उन पर हमला कर दिया गया।

    पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गांव का माहौल किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

  • Jalandhar News: हाल-ए-बे-हाल ट्रैफिक व्यवस्था, ऑटो चालक और पुलिस में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाल-ए-बे-हाल ट्रैफिक व्यवस्था, ऑटो चालक और पुलिस में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर पुलिस और ऑटो चालक में विवाद हो गया। घटना को लेकर भारी हंगामा हो गया। ऑटो चालक का कहना है कि वह मरीज को छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था। मरीज को अस्पताल में छोड़ने के बाद जब वह बाहर आया तो पुलिस ने उसका ऑटो रोक लिया। जिसके बाद घटना स्थल पर दस्तावेज चैक करने के बाद चालान काटने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, ऑटो चालक का थाना 4 की पुलिस द्वारा ऑटो को थाने ले जाने को लेकर हंगामा हो गया।

    व्यक्ति ने कहा कि पुलिस उसका चालान काट सकती है, लेकिन इपाउंड किए बिना उसका ऑटो थाने में नहीं ले जा सकती, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। वहीं पुलिस कर्मी से पूछा तो उनका कहना है कि दस्तावेज दिखाने को लेकर ऑटो चालक को कहा था, लेकिन दस्तावेज ना दिखाने के कारण वह ऑटो थाने ले जाने के लिए उसे कह रहे है। इस दौरान ऑटो चालक ने पुलिस पर आरोप लगाए हैकि वन वे जोन होने के बावजूद पुलिस अन्य ऑटो चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जबकि वह एक मरीज की जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में छोड़ने आया तो अस्पताल से बाहर आने पर उसके दस्तावेज पुलिस द्वारा चैक किए गए।

    ऑटो चालक ने कहा कि कैमरे सामने आने पर पुलिस चौक के पास खड़े अन्य ऑटो चालक पर खाना पूर्ति करने के लिए चालान काटने लग गई, लेकिन हकीकत में यहां भारी संख्या में ऑटो खड़े रहते है, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। वहीं भारी हंगामा होने के बाद कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारी कुलवंत ने कहा कि ऑटो चालक बैन है, लेकिन उसके बावजूद ऑटो वन वे जोन में लोग लेकर आ जाते है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऑटो में मरीज होने के कारण वह खुद ही उक्त चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते है।

    काफी देर तक हंगामा होने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने कहाकि ऑटो चालक को चौक पर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रूका नहीं। जिसके बाद बाइक पर सवार होकर पुलिस कर्मी द्वारा पीछा किया गया और उसके बाद ऑटो चालाक का चालान काटने के लिए दस्तावेज दिखाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक ने गाड़ी की चाबी निकालने को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं शैरी चड्ढा द्वारा बचाव करने बाद मामला शांत हुआ।

  • Punjab News: बस स्टैंड के पास से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड के पास से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास से चोरी का सामने आया है। रोजाना चोरी की घटनाएं सामने आने से शहरवासी दहशत में हैं। दरअसल, अब बस स्टैंड के नजदीक जटपुरा इलाके में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी लेकर चोर फरार हो गया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले इलाके में घूमकर रेकी करता है। कुछ समय तक इधर-उधर नजर रखने के बाद वह मौके का फायदा उठाते हुए स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। घटना से साफ है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

    उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध लोगों की जांच की जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहर में दोपहिया वाहन मालिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

     

     

  • Punjab News: ड्रोन मंडराता देख माडर्न जेल परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रोन मंडराता देख माडर्न जेल परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के माडर्न जेल परिसर पर ड्रोन मंडराने को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्रोन दिखते ही जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जेल सुरक्षा गार्ड द्वारा रात में की गई तलाशी के दौरान ड्रोन नहीं मिल सका, लेकिन सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा टावर नंबर 9 के पीछे बैरक नंबर 3 के पास एक ड्रोन भी बरामद हुआ है।

    घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसने और किस मकसद से जेल परिसर में भेजा था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार बरामद ड्रोन मिनी 255 कंपनी का भूरे रंग का है, जिसके साथ टेप से कुछ सामान लिपटा हुआ था।

    जांच करने पर ड्रोन से एक पैकेट पत्ता छाप तंबाकू, मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सिगरेट का एक पैकेट, मेड ब्रांड की फिल्टर सिगरेट के दो पैकेट, एक रेलिंग पेपर का पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए। मामले को लेकर माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17/18 की दरमियानी रात वह ड्यूटी पर तैनात थे और गश्त के दौरान जेल की सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखाई दिया, जिसे गिराने का प्रयास किया गया।