Blog

  • पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकना पड़ा महंगा, लगा दी बाइक को आग, देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकना पड़ा महंगा, लगा दी बाइक को आग, देखें वीडियो

    रायपुरः थाना उरला इलाके के कर्मा चौक स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर हादसा हो गया। जहां बाइक सवार को पंप पर दोस्त को सिगरेट पीने से रोकना महंगा पड़ गया। दरअसल, पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार ने व्यक्ति को पंप के पास सिगरेट पीने से रोका। जिसके बाद व्यक्ति भड़क गया और उसने बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान टंकी में जलता हुआ लाइटर फेंक दिया। इससे नोजल पाइप के साथ पेट्रोल भरवा रहे दोस्त की बाइक की टंकी में भी आग भड़क उठी। जिससे कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

    घटना के तुरंत बाद बाइक सवार और पंप कर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उरला पुलिस के अनुसार रात 8 बजे धर्मेंद्र क्षत्री और इमरान पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पर उरला के संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इमरान बाइक पर बैठा और धर्मेंद्र पंप के पास खड़ा था। जैसे ही इमरान ने टंकी खोली, धर्मेंद्र ने मुंह में सिगरेट लगाई और उसे जलाने की कोशिश की। इमरान ने उसे धक्का दिया, तो पेट्रोल भरते समय धर्मेंद्र ने नोजल पाइप में आग लगा दी।

    धर्मेंद्र की इस हरकत से पंप मशीन, बाइक की टंकी में आग लग गई। पंप कर्मी ने गाड़ी से पाइप खींचा तो जलता हुआ तेल धर्मेंद्र के ऊपर भी जा गिरा। पंपकर्मी ने आनन-फानन में मेन स्विच से टंकी बंद की और पंप में मौजूद फायर फाइटिंग किट की मदद से आग को तत्काल बुझाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पंपकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पंप के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रहे है।

    उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उरला पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर आगजनी और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करने की बात उरला निरीक्षक ने की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

  • नहर से मिला महिला का शव, शरीर पर कई चोटों के निशान

    नहर से मिला महिला का शव, शरीर पर कई चोटों के निशान

    हिसारः जिले के अग्रोहा खंड के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद किया हुआ। मृतक महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ​जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम करीब 5 बजे खेत में काम कर रहे किसान ने कालीरावण के किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। ​मृतक महिला ने लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई है। महिला के शरीर पर कुछ चोटों के निशान बताए जा रहे हैं।

    अग्रोहा थाना जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज के मोर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस मृतक महिला की पहचान के लिए जांच कर रही है। पहचान होने और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

     

  • Punjab News: कोर्ट परिसर के बाहर 2 युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर के बाहर 2 युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कोर्ट परिसर के बाहर 2 व्यक्तियों में झड़प हो गई। जहां दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद घटना स्थल पर एक युवक द्वारा भारी हंगामा किया गया, हालांकि दूसरे पक्ष का युवक मौके से चला गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के बाल नोंचते हुए हाथापाई करते हुए दिखाई दिए।

    मामले की जानकारी देते हुए समराला के रहने वाले नवप्रीत सिंह ने कहा कि वह कचहरी आया हुआ था। इस दौरान आरोप लगाए हैकि उसकी दूसरे पक्ष ने पगड़ी उतार दी। व्यक्ति ने कहा कि वह केस के सिलसिले में आया था, जहां उसका दूसरे लड़के से विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे नायाब कोर्ट को 500 रुपए देने के लिए कहा था। जिसके व्यक्ति ने उसकी और अपनी पगड़ी उतार दी।

    नवप्रीत सिंह ने यादविंदर सिंह पर जल्दी तारीख डालने के लिए 500 रुपए देने के आरोप लगाए है। नवप्रीत का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो दोनों में हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर कहा कि वह पुलिस को शिकायत देंगे। नवप्रीत ने कहाकि उसका 307 का केस कोर्ट में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर यादविंदर ने पैसे मांगने के आरोप गलत बताए। यादविंदर का आरोप है कि नवदीप द्वारा हंगामा किया गया और उसके साथ हाथापाई की गई। हालांकि इस मामले को लेकर किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

     

     

  • 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर, 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

    2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर, 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

    सरगुजाः 12वीं की परीक्षा देने जा रहे 2 छात्रों के सड़क हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया है। छात्रों की बाइक सड़क किनारे डाली गिट्टी पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 12 फुट ऊपर उछल गई और दोनों छात्र 20-25 फीट सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

    जानकारी के मुताबिक, शांतिपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले झेराडीह के रहने वाला अनिकेश तिवारी (18) और बैलकोटा के रहने वाले निष्क एक्का (18) बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे वे कुनकुरी के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण के लिए किनारे डाली गई गिट्टी पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सामने जा रहे एक अन्य बाइक सवार से टकराई और उछलते हुए एक कार के ऊपर से निकलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान निष्क की मौत हो गई। अनिकेश तिवारी को नाजुक हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

    हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक अनिकेश तिवारी की थी। वह बाइक लेकर बैलकोटा पहुंचा और निष्क को बैठाकर स्कूल के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि निष्क पहली बार अनिकेश के साथ बाइक से गया था। इससे पहले वह बस से ही शांतिपारा स्कूल आता-जाता था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, हादसे में 2 की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, हादसे में 2 की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर बनी एलिवेटिड रोड पर कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ स्विफ्ट चला रहे जर्नालिज्म के स्टूडेंट गौरांश की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3 युवक स्विफ्ट कार पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। दूसरी ओर बाइक सवार व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था। लोगों का कहना हैकि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद दूसरी तरफ जाकर बाइक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदीश कुमार कोरियर ब्वाय का काम करता था और 2 बच्चे, पत्नी हैं। वहीं मृतक गौरांश के पिता फैक्टरी चलाते हैं और उसकी मां हाउस वाइफ है। चरणजोत को डीएमसी असप्ताल में दाखिल किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्विफ्ट कार काफी तेजी से भारत नगर चौक की तरफ से थरीके की तरफ जा रही थी। गडवासू के वैटर्नरी अस्पताल के ठीक सामने एलिवेटिड रोड पर कार अनियंत्रति हुई और डिवाडर से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाडर से दूसरी तरफ पहुंच गई और मोटर साइकिल से टकरा गई। कार की टकर से मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट लगी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। इसी बीच कार सवार युवकों को भी लोगों ने बाहर निकालने की कोशिश की। गौरांश व चरणजोत आगे की सीट पर थे इसलिए टक्कर के कारण दोनों को चोट लगी और गौरांश की मौत हो गई। घटना में लोगों ने तीनों को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां गौरांश व जगदीश को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया और उनके शवों को मॉर्चरी में रख दिया है। पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा।
  • SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में आई कमी

    SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में आई कमी

    नई दिल्लीः गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे गए। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर पूरा करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। अब राज्य में कुल मतदाता 4.4 करोड़ रह गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले यह संख्या क़रीब 5.08 करोड़ थी, यानी 13.4% की कमी आई है। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में शुद्व रुप से 68 लाख 12 हजार 711 की कमी हुई है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एसआईआर शुरु किए जाने के समय मतदाता सूची में 50843436 मतदाताओं के नाम थे।

    एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें 44030725 है। इस तरह गुजरात की मतदाता सूची 13.40 प्रतिशत की कमी हुई है। केन्द्र शासित लक्ष्य द्वीप की सूची में 0. 36 प्रतिशत , पॉडुचेरी के सूची में 7.57 प्रतिशत नाम कम हुए है। लक्ष्यद्वीप में एसआईआर शुरु होने समय में सूची में 57813 नाम थे जो प्रक्रिया पूरी होने पर 57607 रहे गए। इसी तरह पाडुचेरी की सूची में मतदाताओं की संख्या 1021578 से घटकर 944211 रह गयी है। इस तरह सूची में 77367 नाम कम हुए है।

    उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया में मृत, दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरित या एक जगह से अधिक सूची में पंजीकृत मतदाताओं के नाम निकाले गए है और नये 18 वर्ष की उम्र को प्राप्त कर चुके ऐसे नागरिकों के नाम जोड़े गए है जो राज्य के स्थायी निवासी है और इन्होंने अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन फार्म भर रखा था। आयोग इससे पहले बिहार में एसआईआर और असम में संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी करा चुका है।

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह और चंडीगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान , केरल और गोवा में एसआईआर के आधार पर 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह एसआईआर अभियान पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुआ था। इसका मक़सद वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा और सही बनाना था। इसमें मरने वालों, दूसरे जगह शिफ्ट हो गए लोगों, डुप्लिकेट नामों और गायब लोगों के नाम हटाए गए। ड्राफ्ट लिस्ट दिसंबर 2025 में जारी हुई थी, तब 73.7 लाख नाम हट चुके थे। फाइनल लिस्ट में और 3.9 लाख नाम हटाए गए। लेकिन ड्राफ्ट से फाइनल सूची आने तक 1.3% बढ़ोतरी हुई।

  • खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से 5 घायल, मची चीख पुकार

    खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से 5 घायल, मची चीख पुकार

    अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप के 50 मीटर खाई में गिरकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 5 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 2 लोग वाहन से बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। वहीं घायल लोगों के चीख पुकार सुनकर गांव वासी मदद के लिए आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई।

    हादसे के तुरंत बाद लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया और अपनी निजी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में साकम सिंह (35, चालक, सराईखेत), राजेंद्र सिंह (36, केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर), सुभाष (19, नेपाल), चंद्रसेन सैनी (41, बिजनौर, यूपी), विजेंद्र सिंह (36, बिजनौर, यूपी) शामिल है। यह हादसा डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ, जहां सड़क की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

    घटना को लेकर कहा जा रहा है कि सामने से आ रही एक बस को रास्ता देने के प्रयास में पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। घायलों ने बताया कि यदि बस से सीधी टक्कर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गांव वासियों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल, सल्ट भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन यात्रियों को लेकर जा रहा था।

    तभी सामने से आ रही एक बस को पास देने के दौरान सड़क का किनारा धंसने या जगह कम होने के कारण चालक साकम सिंह नियंत्रण खो बैठा। घायलों ने बताया कि डोटियाल के पास सड़क लंबे समय से बदहाल है। संकरी सड़क और गड्ढों की वजह से यहां पहले भी वाहन अनियंत्रित हो चुके हैं। गांव वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

     

  • आरती और नमाज एक साथ शुरू होने से हुआ विवाद, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    आरती और नमाज एक साथ शुरू होने से हुआ विवाद, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, देखें वीडियो

    जबलपुरः जिले के सिहोरा के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय माहौल गरमा गया जब आरती और अजान एक साथ शुरू हुए। इस दौरान हुए विवाद में उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। इस मामले में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

    जानकारी देते दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला और वहां से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथी रामजी गुप्ता के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की, जिन्हें रोका गया।

    अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि साकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने उन्हें मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके साथियों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर, गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित एक दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। इसके बाद पथराव की घटना हुई।

    प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है।

     

  • 3 वाहनों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, भारतीय नौजवान गिरफ्तार

    3 वाहनों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, भारतीय नौजवान गिरफ्तार

    इंडियानाः अमेरिका के इंडियाना राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे से व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में भारतीय ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के आरोप लगे है। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रेड लाइट पार की। जिसके बाद घटना में 3 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वर्तमान में संघीय इमिग्रेशन अधिकारी और स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस 36 और काउंटी रोड 525 ईस्ट के जंक्शन पर पूर्व की ओर जा रहा एक फ्रेटलाइनर ट्रैक्टर-ट्रेलर रेड लाइट पर नहीं रुका और उत्तर की ओर जा रही शेवरले पिकअप से टकरा गया। रिपोर्ट के अनुसार, सुखदीप सिंह को मई 2025 में इंडियाना से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) जारी किया गया था। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना में शराब या नशीले पदार्थों की कोई भूमिका थी या नहीं। जांच एजेंसियां वाहन के डेटा, ब्रेक के निशान और ट्रैफिक सिग्नल के टाइमिंग की जांच कर रही हैं।

    हेंड्रिक्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि की है कि इंडियाना स्टेट पुलिस ने सिंह को हिरासत में लेकर संघीय अधिकारियों को सौंप दिया है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मियों को क्षतिग्रस्त ट्रक के पास खड़े आरोपी को हथकड़ी लगाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। फिलहाल एजेंसियां ट्रक के डेटा, ब्रेक के निशान और ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग की बारीकी से जांच कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय ड्राइवर किसी प्रकार के नशे या नशीले पदार्थों के प्रभाव में था या नहीं।

    फोरेंसिक टीमें और यातायात विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह केवल मानवीय भूल थी। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि ट्रक की रफ्तार और सिग्नल की टाइमिंग में कितना अंतर था। अमेरिका में हाल के दिनों में विदेशी मूल के ट्रक ड्राइवरों और उनके लाइसेंस की प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने कहा है कि यातायात नियमों और भाषा की कम जानकारी वाले ड्राइवरों से सड़क सुरक्षा को खतरा है। इंडियाना और अन्य राज्यों में हुई हालिया मौतों ने गैर-नागरिक ड्राइवरों की निगरानी और सख्त करने की मांग तेज की है।

     

     

  • Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

    Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

    फरीदकोटः कोटकपूरा शहर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार से संदिग्ध पनीर और दही बरामद किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डीसी पूनमदीप कौर और एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाना सिटी पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दूध एवं उससे बनने वाले अन्य उत्पादों में मिलावट के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया था।

    अब इस अभियान के अगले चरण में मिलावटी वस्तुएं तैयार करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा में बाहरी शहर से मिलावटी पनीर व अन्य उत्पाद आते है जिसके तहत बठिंडा से एक कार से लगभग 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद किया गया। मिलावटी होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इस मौके पर बातचीत करते हुए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मिलावटी वस्तुएं बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने कहा कि दूध और उससे बने मिलावटी उत्पादों के कारण ईमानदार व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है, जिसे सरकार किसी भी हाल में सहन नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से भी इस मुद्दे पर जागरूक रहने की अपील की। इस मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध पनीर और दही के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यदि लैब रिपोर्ट में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अदालत में कार्रवाई की जाएगी।