Blog

  • तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेना के जवान की Car पलटी, हवलदार सहित 5 घायल

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेना के जवान की Car पलटी, हवलदार सहित 5 घायल

    पानीपतः नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर के ऊपर मिड टाउन होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने सेना के जवान की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई जिससे कार सवार आर्मी हवलदार की पत्नी और उनके 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

    शिकायतकर्ता राजू सिंह वर्मा, जो मूल रूप से फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और वर्तमान में हेडक्वार्टर आर्मड डिवीजन पटियाला (पंजाब) में पीए हवालदार के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी कार में सवार होकर फिरोजाबाद से पटियाला ड्यूटी पर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पानीपत फ्लाई ओवर पर मिड टाउन होटल के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

    हादसे में कार सवार चारों सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें बेटी कीर्ती (20 वर्ष), बेटा सुधांशु (16 वर्ष), बेटा दिपांशु (12 वर्ष) व पत्नी कल्पना वर्मा शामिल हैं। राजू सिंह वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में चल रहा है।

    किशनपुरा चौकी पुलिस (थाना सेक्टर 29) को 19 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिली। ASI अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित आर्मी हवलदार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 11 घायल

    Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 11 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट- बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोगों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 8 कश्मीरी व 2 नेपाली शामिल हैं।

    घायल लोग मलोट में एक पैलेस में चल रहे कार्यक्रम में वेटर का कार्य करके आटो में घर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादस हो गया। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि कार चालक ने दारू पी रखी थी। घायलों में जुल्फीकार छम्मीशाह, मुहम्मद मसीत, बिलाल अहमद, रोशन, हालील, शब्बीर अहमद, विकास, तनवीर हुसैन और मुहम्मद जहांगीर शामिल हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

    ऑटो चालक महिंदर कुमार वासी मलोट ने बताया कि नेपाल व कश्मीर से आए कुछ व्यक्ति मलोट में एक पैलेस में वेटर का काम करने के लिए आए हुए थे, जो रात को काम खत्म करके अपने रूम में जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे। वह उनको लेकर जा रहा था कि मलोट- बठिंडा हाईवे पर स्काई मॉल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को चालक रॉन्ग साइड से लेकर तेजगति से आया और उनके आटो में टक्कर मार दी गई।

    उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने शम्मी व विकास की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों के सिर, टांगों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस कॉन्स्टेबल कृष्ण सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र की लाल निशान में शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 70.84 अंक टूटकर 82,427.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 6 अंक गिरकर 25,448.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों की नजर खासतौर ABB इंडिया, CIE ऑटोमोटिव इंडिया, नोवार्टिस इंडिया, GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, वारी एनर्जीज, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, पेस डिजिटेक और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसे स्टॉक्स पर रहेगी।

    शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था।

    मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक की कमजोरी के साथ 59,180 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक की गिरावट के साथ 16,963 पर था। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

    ज्यादातर वैश्विक बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि सोल हरे निशान में था। अमेरिका के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के बंद हुए थे। जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष है, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में भी दबाव देखा जा रहा है।

    दूसरी तरफ, इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल पर था। इससे अतिरिक्त, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 880.49 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी 596.28 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे।

     

  • Jalandhar News: कॉलेज के पास हथियारों के बल पर बाइक सवार से लूट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कॉलेज के पास हथियारों के बल पर बाइक सवार से लूट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं केएमवी कालेज के पास वीरवार रात 11.30 बजे बाइक सवार व्यक्ति को तीन लुटेरों ने रोक लिया। व्यक्ति ने लुटेरों का विरोध किया तो वह उसे तेजधार हथियार दिखाकर डरा धमकाकर कर मोबाइल और 8 हजार रुपये नकदी लूट कर ले गए। लूट के दौरान व्यक्ति ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वारदात के बाद घटनास्थल से निकल रहे लोगों ने शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी नार्थ और थाना-8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    दुग्गल रेस्टोरेंट के मालिक राजीव दुग्गल ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाला व्यक्ति रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद वापिस घर लौट रहा था कि जब वह केएमवी कालेज के पास पहुंचा तो उसे तीन युवकों ने रोक लिया और तेजधार हथियारों के बल पर डरा धमकाकर कर मोबाइल और नकदी लूट ली, जिसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि वारदात की शिकायत पुलिस को दी।

    सूचना पाकर मौके पर एसीपी नार्थ अशोक मीना और थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। एसीपी नार्थ अशोक मीना ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई हैं और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि दस घंटे पहले केएमवी कालेज से 900 मीटर दूर किशनपुरा रोड पर लुटेरों ने दफ्तर से लौट रही युवती को दिन दिहाड़े दातर दिखाकर पर्स लूट लिया।

    पर्स में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। रामामंडी की रहने वाली दिव्या ने लूट की शिकायत पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि वह किशनपुरा चौक क्रॉस किया तो किया तो एक्टिवा सवार दो लड़कों ने उसकी एक्टिवा रोक ली और दातर दिखाकर पर्स ले गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि जिस तरह इलाके में दो वारदातें हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि लुटेरों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा। उन्होंने इलाके में पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

     

     

  • आज का राशिफल, 20 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 20 फरवरी 2026

    आज फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन और कन्या जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है, जबकि सिंह, तुला और वृश्चिक जैसी राशियों के लिए आज कुछेक चीजों को दिन थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है. ऐसे में इन राशियों को अपने करियर-कारोबार, घर-परिवार आदि से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी समस्याएं और चिंताएं रह सकती हैं. आपकी राशि के लिए कैस रहेगा आज का दिन? किन बातों का ख्याल रखकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 20 फरवरी 2026, शुक्रवार का पूरा राशिफल.

    मेष: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपका दिन अनुकूल है. स्वस्थ तन और प्रसन्न मन से आज सारे काम पूरे कर पाएंगे. परिणाम स्वरूप आप में ऊर्जा एवं उत्साह रहेगा. भाग्य का साथ आपको मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. माता से लाभ होगा. मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे.

    वृषभ: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है. व्यापार में लाभ होगा. आय वृद्धि भी बेहतर रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ वातावरण आनंदमय रहेगा. नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभप्रद रहेंगे. छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा. आज पूरे दिन मन उल्लास और प्रसन्नता से भरा होगा. नौकरीपेशा लोगों का काम भी समय पर पूरा हो सकेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

    मिथुन: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में आपके साथी से आपको कोई विशेष उपहार भी मिल सकता है. आज सरकारी कामों में आने वाले अवरोध दूर होंगे और मार्ग आसान बनेगा. वित्तीय स्थिति संतोषजनक रहेगी.

    कर्क: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप धार्मिक काम में व्यस्त रहने वाले हैं. किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आप खुश होंगे. आपकी किस्मत चमकने की पूरी संभावना है. पिछले दिनों छुटा हुआ अधूरा काम आज पूरा होने की संभावना बन रही है. दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे. विदेश से होने वाले व्यापार में आज कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है. नौकरी में लाभ हो सकता है. अचानक आर्थिक लाभ होने का भी योग है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है. परिवार के साथ भी समय अच्छा बीतेगा.

    सिंह: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च भी हो सकता है. खान-पान में सावधानी बरतें और बाहर के खाने से परहेज करें. मौसमी या संक्रामक बीमारी होने की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर वैचारिक मतभेद उभरेंगे. इससे आपके आसपास नकारात्मकता छाई रहेगी. आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे. इससे मानसिक तनाव कम होगा. परिवार का साथ आपको खुशी देगा.

    कन्या: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी निकटता आपको आनंदित करेगी. अपने वैवाहिक जीवन में आत्मीयता का अनुभव करेंगे. आप प्रिय पात्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. भागीदारों के साथ सार्थक बातचीत होगी. आप मिलकर व्यापार बढ़ाने का आयोजन कर सकेंगे. सुंदर पोशाक, आभूषण और भोजन का आनंद ले सकेंगे. नए वाहन खरीदने की योजना बनेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

    तुला: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे. हालांकि इस दौरान संक्रामक रोगों से बचने के लिए आपको खुद ही प्रयास करना होगा. आगे स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार थोड़ा उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. मित्रों से मुलाकात अधिक आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर्स के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी.

    वृश्चिक: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज यात्रा न करें. स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. संतान के संबंध में समस्याएं खड़ी होंगी. स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें. हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है. बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें. शेयर बाजार में लालच आपको हानि पहुंचा सकता है. कार्यस्थल पर आप दूसरों से मधुर व्यवहार करें. आज अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें.

    धनु: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. मानसिक रूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी. परिजनों के साथ अनबन होने से पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा. स्थायी संपत्ति के दस्तावेजी कामों में विशेष ध्यान रखें. धनहानि का योग है. मानहानि न हो इसका ध्यान रखें. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी. सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है. हो सके तो आज का दिन आराम करें और ज्यादातर समय मौन रहें.

    मकर: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे. नए काम के आरंभ के लिए तैयार रहें. सफलता मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे. व्यापार में लाभ होगा. शेयर बाजार में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे. मित्रों, स्वजनों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मन की उलझन हल होगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. उन्हें सफलता हासिल होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक है.

    कुंभ: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. मन में दुविधाएं होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय न लें. वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. धार्मिक काम के पीछे खर्च होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. व्यापार में आज कोई नई योजना नहीं बनाएं. नौकरीपेशा लोगों को कोई अरुचिपूर्ण काम मिल सकता है.

    मीन: चंद्रमा आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार को मीन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपको आनंद और उत्साह का अनुभव होगा. नए काम की शुरुआत करने से लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने की संभावना है. इनकम के नए सोर्स बढ़ेंगे. निर्धारित किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे. व्यापार में लाभ की संभावना दिख रही है. वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान संबंधी चिंता दूर होगी. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.

     

  • हिमाचल के मुद्दों पर भाजपा-कांग्रेस घिरी, सरकार का बयान

    हिमाचल के मुद्दों पर भाजपा-कांग्रेस घिरी, सरकार का बयान

    शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा का आरडीजी पर असली चेहरा प्रदेश के सामने बेनकाब हो चुका है, जिससे वह पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जय राम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता आरडीजी विरोधी हैं, जबकि उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सीमित आर्थिक संसाधनों और भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पंद्रहवें और सोलहवें वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश को आरडीजी देने की पुरजोर वकालत की थी। मंत्रियों ने सवाल उठाया कि जय राम ठाकुर प्रदेश की जनता को स्पष्ट करें कि कुछ ही महीनों में उनका रुख क्यों बदल गया है। आखिर क्यों आज वह और पूरी भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ खड़ी है? कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते भाजपा नेतृत्व शायद प्रदेश के लोगों के हितों को भूल चुका है।

    मंत्रियों ने कहा कि भाजपा नेता आज केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि को आर्थिक मदद के रूप में गिना रहे हैं, जबकि यह प्रदेश की जनता का अधिकार है। इस प्रकार के बेतुके स्पष्टीकरण प्रदेश के लोगों के गले नहीं उतरने वाले। जय राम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने अब तक आरडीजी के मुद्दे पर एक बार भी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि क्या भाजपा आरडीजी को बंद करने के पक्ष में है या नहीं? आरडीजी हिमाचल प्रदेश का संवैधानिक अधिकार है, जिसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275(1) में किया गया है। जब जय राम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश को 56 हजार करोड़ रुपये आरडीजी के अतिरिक्त 14 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) प्राप्त हुआ, तब आरडीजी पर कोई आपत्ति नहीं थी, तो अब विरोध क्यों? क्या इसलिए कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है?

    हर्षवर्धन चौहान और राजेश धर्माणी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के लिए आरडीजी बहाल करने के लिए नियम 102 के तहत लाए गए सरकारी प्रस्ताव का विरोध कर जय राम ठाकुर और भाजपा ने अपना वास्तविक चेहरा उजागर कर दिया है। इससे पहले आपदा प्रभावितों को विशेष आर्थिक सहायता देने संबंधी विधानसभा प्रस्ताव का भी भाजपा विधायकों ने समर्थन नहीं किया था। प्रदेश की जनता देख चुकी है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के लिए कभी खड़ी नहीं होती।

     

  • जैजों – पोलियाँ सड़क मार्ग 20 फ़रवरी को चार घंटे के लिए रहेगा बंद, आदेश जारी

    जैजों – पोलियाँ सड़क मार्ग 20 फ़रवरी को चार घंटे के लिए रहेगा बंद, आदेश जारी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के तहत जैजों-पोलियाँ सड़क मार्ग 20 फ़रवरी को चार घंटे (दोपहर 12 से सायं 4 बजे) तक  यातायात के लिए बंद रहेगा।

    जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया की जैजों-पोलियाँ सड़क मार्ग (नजदीक पुलिस चेक पोस्ट) पर बल्क ड्रग पार्क और उठाई सिंचाई योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित करने को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

     

  • मार्च में होगा बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आगाज, तीन दिवसीय रहेगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    मार्च में होगा बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आगाज, तीन दिवसीय रहेगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    12 टीमें  लेगी प्रतियोगिता में हिस्सा, बद्दी को साफ रखने की मुहिम से खेली जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    बद्दी/सचिन बैंसल: बीबीएनआईए की ओर से  बीबीएन क्रिकेट लीग के सीजन 6 का आयोजन  20 से 22 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में बीबीएन की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

    बीबीएनआईए के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस बार  बीबीएन क्रिकेट लीग 20 मार्च से शुरू हो रही है। 22 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता में लघु उद्योग लीडर, बीबीएन लायन, सोशल एंबेस्टर, बीबीएन मेसेंजर, एनआईए, एडीएमए टाईगर, एलयूपी सुपर फाईटर, रायल टाईटन, रायल वोरियर, लीगल लीजेंट व वाईस आफ बद्दी की टीमें भाग लेंगी। बीबीएनआईए ने इस बार भी रिधि पैंकेजिंग के संचालक मुकेश जैन को लीग का प्रभारी बनाया गया है।

    मुकेश जैन ने कहा  कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 आयोजन किया जा रहा है   पिछले पांच सीजन बड़े ही अच्छे ढंग से पूर्ण हुए हैं ,इसलिए छठे सीजन भी इसी तरह  मनाया जाएगा।  इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।  लीग में हर व्यक्ति भाग लेता है चाहे वह ऊंचे पद पर हो चाहे छोटे पद पर।  आपसी प्रेम को बढ़ाना है इस लीग का उद्देश्य है। इस बार की क्रिकेट प्रतियोगिता की मुहिम क्लीन बद्दी व ग्रीन बद्दी है जिससे कि बद्दी को साफ सुथरा रखा जा सके। इस मौके पर बीबीएनाईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, रजनीश विज, दिनेश जैन भी उपिस्थत रहे।

     

     

  • Punjab News: बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले के गांव भाम में 99 साल की बुज़ुर्ग महिला जोगिंदर कौर (पत्नी मलकीत सिंह) की उसी गांव के एक युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और मामले की जांच शुरू की।

    CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की जांच की और उनकी मदद से आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस का आया बयान
    मीडिया से बात करते हुए SP परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम डेनियल पुत्र सुरिंदरपाल सिंह है, जो गांव भाम का ही रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुज़ुर्ग महिला की हत्या करने के बाद उनके घर से करीब 90 हजार रुपये नकद और मृतका का Apple कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया था।

    नशे का आदी था आरोपी
    पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी था और इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच जारी
    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

     

     

     

     

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट आॅटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र आॅटो इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड भाग लेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर सीधा साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं कम्पीटेंट आॅटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे। सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र आॅटो इंडस्ट्रिज़ में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादा का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    अक्षय शर्मा ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस लघु रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।