Blog

  • धार्मिक मेलों में वन्यजीवों (सांपों) का अवैध प्रदर्शन दंडनीय अपराध

    धार्मिक मेलों में वन्यजीवों (सांपों) का अवैध प्रदर्शन दंडनीय अपराध

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल गगरेट में हाल ही में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर, गगरेट स्थित  शिवरात्रि महोत्सव के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा साधुओं के भेष में वन्यजीवों (सांपों) का अवैध रूप से प्रदर्शन करने और श्रद्धालुओं से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है । इस दौरान 06 अजगर और 04 कोबरा सांप बरामद किए गए हैं, जिन्हें वन्यजीव विंग के सहयोग से सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया है । इस मामले में विभाग द्वारा दोषियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    इस संबंध में श्रद्धालुओं और आम जनता से विशेष अपील कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी होला मोहल्ला और बाबा बड़भाग सिंह जी के मेले को ध्यान में रखते हुए समस्त श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से यह अपील की और कानूनी चेतावनी देते हुए कहा कि सांपों (विशेषकर अजगर और कोबरा) को पकड़ना, उन्हें कैद में रखना या व्यावसायिक लाभ के लिए मेलों में उनका प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग धार्मिक आस्था का अनुचित लाभ उठाकर वन्यजीवों का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को बढ़ावा न दें और न ही उन्हें पैसे दें व अंधविश्वास से बचें।

    यदि आपको शिव बाड़ी मंदिर, बाबा बड़भाग सिंह मेला क्षेत्र या किसी भी अन्य स्थान पर कोई व्यक्ति सांपों या अन्य वन्यजीवों का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें या वन विभाग को सूचित करें।

    इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए आप अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।वन खंड अधिकारी अंब :-   9805509009,वन खंड अधिकारी गगरेट  :- 9816672020,वन खंड अधिकारी कोटला  :-  9805029039,वन खंड अधिकारी जवार  :-   7018611921,वन विभाग ने मेलों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के लिए टीमों का गठन किया है। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और कानूनी कर्तव्य है। आइए, इन मेलों की पवित्रता बनाए रखें और वन्यजीवों के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।वन विभाग ने सभी से सहयोग की अपील की है।

     

  • Jalandhar News: NRI के घर पर फायरिंग मामले में DSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NRI के घर पर फायरिंग मामले में DSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर के नजदीक गांव भटनूरा लुबाना में एनआरआई परिवार के घर पर देर रात अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच की और सामने आया है कि परिवारिक रंजिश के तहत दूसरे पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई फिरौती वाली घटना नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना के दौरान वह बायोगैस प्लांट के सिलसिले में भोगपुर में गए हुए थे। इस दौरान उन्हें थाना भोगपुर के प्रभारी राजेश कुमार ने सूचना दी कि देर रात मंजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के घर पर बाइक सवारों ने फायरिंग की। इस घटना को लेकर वह शिकायत देने थाने पहुंचे है।

    पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बेटी की शादी करने के लिए वह अपने गांव आए हुए है। इस दौरान देर रात घर में सारा परिवार मौजूद था, तभी बाइक सवार 2 युवक आए और देर रात 1.52 बजे फायरिंग करके फरार हो गए। इसका मुख्य कारण बताते हुए कहा कि उसने भांजे गगनदीप को गोद लिया हुआ है और वह पक्के तौर पर अमेरिका रह रहा है। इसी के साथ 2 अन्य भांजे शमशेर सिंह और गुरप्रीत सिंह अमेरिका में रह रहे है। पीड़ित ने कहा कि मेरी और गगनदीप का शमशेर सिंह के साथ बोलचाल बंद और उनका किसी बात से शमशेर से विवाद चल रहा है।

    शमशेर ने भुलत्थ में रह रही मां को फोन करते हुए कहा कि अगर वह शादी में गई तो वह उस घर में फायरिंग करवाएगा। पीड़ित ने शिकायत देते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि घटना को अंजाम शमशेर सिंह द्वारा दिया गया है। पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते है। जिसके बाद वह दूर ही बाइक खड़ी करके टार्च से घर की पहचान करते है। इस दौरान हमलावार घर पर पहले एक गोली चलाते है, वहीं कुछ देर बाद दूसरी बार फायरिंग करके बड़े आराम से बाइक पर सवार होकर चले जाते है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: लव मैरिज करवाना पड़ा महंगा, अन्य महिला के साथ पति काबू, जमकर हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: लव मैरिज करवाना पड़ा महंगा, अन्य महिला के साथ पति काबू, जमकर हंगामा, देखें Live

    ससुर BJP प्रधान पर महिला ने लगाए आरोप, पुलिस के सामने हुई छित्तर परेड

    जालंधर, ENS: शहर के बाबू लाभ सिंह नगर में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल महिला ने पति को दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं महिला की माता ने कहा कि बेटी की शादी को 4 साल हो गए है। 4 सालों से दामाद बेटी से मारपीट करता है और उसे परेशान करता रहता है। इस दौरान बेटी अचानक घर पर बच्चे के कपड़े लेने पहुंची थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि वह अंदर कमरे में लड़की के साथ लेटा हुआ था। इस दौरान जब बेटी ने विरोध किया तो दामाद बेटी को किन्नर कहने लगा। वहीं बेटी ने रो- रोकर सुसर प्रमोद कश्यप से गुहार लगाई और कहा कि वह घटना स्थल पर आकर बेटे की गंदी करतूत देखे। बेटी ने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। बेटी ने आरोप लगाए है कि 2 दिन पहले उसके साथ पति ने मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि पहले वह पति की चैट पकड़ चुकी है और उस दौरान पति ने उसका फोन तोड़ दिया था। दूसरी ओर कमरे में व्यक्ति द्वारा महिला पर आरोप लगाए गए। हालांकि महिला ने कहा कि उसका पति बताए अगर उसने किसी अन्य मर्द के साथ उसे पकड़ा है। महिला ने कहा कि जब से उसकी लव मैरिज हुई है, तब से पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने कहा कि उसका ढाई साल का बेटा है और उसे 3 दिन ही हुए है प्ले-वे स्कूल में वह जाना शुरू हुआ है। महिला ने बताया कि वह पति के साथ एक महीने से यहां किराये पर रह रही है। महिला ने कहा कि उसकी शादी दशमेश नगर में पति के साथ हुई थी। आरोप है कि वहां ससुर ने उस पर हाथ डालने की कोशिश की थी। आरोप है कि ससुर भाजपा का प्रधान है और शादी को 4 साल हो गए है। महिला ने कहा कि आज अन्य लड़की के साथ पकड़ा, जिसके बाद लड़की को पीटने पर उसे यहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं जा रही। वहीं पीड़िता की मां ने लड़की के साथ दामाद को कमरे में बंद करके बाहर से लॉक कर दिया। वहीं महिला ने आरोप लगाए है कि उसे कुछ समय पहले पुलिस के हवाले किया और ससुर पुलिस को पैसे देकर बेटे को छुड़वा कर ले आया। घटना स्थल पर भारी हंगामा होने के बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस के साथ लेडी पुलिस पहुंची। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने काबू कर लिया। इस दौरान मौके पर पुलिस के सामने लड़की के मुंह से कपड़ा हटवाया गया और लड़की के साथ लोगों का काफी विवाद हुआ। पुलिस ने लड़की और युवक को काबू कर लिया और थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर माहौल इस कदर गरमा गया कि पुलिस के सामने लोगों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई।
  • Punjab News: स्टेशन पर पुलिस ने हथियारों सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टेशन पर पुलिस ने हथियारों सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः रेलवे पुलिस द्वारा लगातार स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी के तहत पुलिस की और से पठानकोट सटेशन पर चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पुलिस को आते दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा पुलिस ने किया और तलाशी शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाशी पर उसके कब्जे से एक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी के पर पहले भी लूट के मामले दर्ज है।

    फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रूटीन की तरह चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उन्हें दो लोगों पर शक हुआ। जिसके बाद जब उनकी तलाशी लेनी चाहिए तो उनमें से एक शख्स पुलिस के चेकिंग अभियान को देखता हुआ चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

    वहीं दूसरे को काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से एक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए शख्स पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं इसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

     

     

     

     

  • क्या दूसरी बार शादी करने वाले Shikhar Dhawan? सामने आई मंगेतर संग Romantic तस्वीरें

    क्या दूसरी बार शादी करने वाले Shikhar Dhawan? सामने आई मंगेतर संग Romantic तस्वीरें

    खेल : शिखर धवन जिनको क्रिकेट से प्यार रखने वाले गब्बर के नाम से जानते हैं वो एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें है कि वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सौफी शाइन के साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है कि जिसको पढ़कर उनके चाहने वाले शॉक्ड हो गए हैं।

    दूसरी शादी करेंगे शिखर धवन

    इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन व्हाइट आउटफिट पहनी हुई है। सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना हुआ है। कपल एक-दूसरे में खोया हुआ नजर आ रहा है। शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे हुए खुले आस-मान के नीचे भी चलते नजर आ रहे हैं। कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है जो दिल जीत लेने वाली है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    तस्वीर शेयर करते हुए क्रिकेटर ने लिखा कि – संगीत नाइट Almost The Dhawans कैप्शन पढ़कर उनके फैंस काफी शॉक्ड रह गए हैं। फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने वाले हैं। उनके द्वारा दिया गया कैप्शन नई जिंदगी की शुरुआत की गवाही दे रहा है हालांकि उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है।

    कौन है शिखर धवन की होने वाली दुल्हन?

    सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली एक मॉडल हैं। शिखर और सोफी का रिश्ता 2025 में दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान शुरु हुआ था। दोनों को स्टूडेंट्स में साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद मई 2025 में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके अपना रिश्ता कंफर्म किया। दोनों कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं और अब शादी का फैसला लिया है। शिखर सोफी से उम्र में पांच साल बड़े हैं परंतु उम्र इनके रिश्ते में कभी नहीं आई। शिखर ने हाल ही में एक वीडियो में पिता से दूसरी शादी की इच्छा जताई थी। यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। शिखर की पहली शादी 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों बेटे जोरावर के माता-पिता बने। आपसी मतभेदों के कारण 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। फैंस शिखर धवन की दूसरी शादी को लेकर काफी खुश हैं।    
  • Punjab News: SGPC ने दिया ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC ने दिया ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिए निर्देश

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिक समिति की महत्वपूर्ण बैठक के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई बड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अंतरिक समिति ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रोफेसर द्विंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई याचिका को पुनः खारिज करने के फैसले की कड़ी निंदा की है। एसजीपीसी ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी सरकार दोहरे रवैये पर चल रही है, जो सिख समुदाय के साथ अन्याय है। अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह हवारा और भाई अवतार सिंह तारा जैसे बंदी सिखों ने अपनी सज़ाएं भुगती हैं, लेकिन सरकारों की ओर से उनकी रिहाई के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसी के साथ एसजीपीसी की अंतरिक समिति ने गुरबाणी के गलत उपयोग और AI से जुड़े चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गुरबाणी तथा सिख स्रोतों का आधिकारिक डेटा बैंक तैयार करने, AI कंपनियों से सम्पर्क करने और एसजीपीसी के स्कूल–कॉलेजों में जागरूकता सेमिनार करवाने का निर्णय लिया। सबसे अहम फैसले के तहत, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एसजीपीसी पर बिना ठोस सबूतों के लगाए गए आरोपों को गंभीर मानते हुए, उन्हें 72 घंटे के अंदर लिखित सबूत प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में जवाब न आने पर आगे की कार्रवाई की मंजूरी भी दे दी गई है। इसके अलावा, पूर्व सिख साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से जुड़े मामलों और अंब साहिब गुरुद्वारा प्रॉपर्टी के बारे में गलत बयानों पर भी मानहानि कार्रवाई के लिए संबंधित मैनेजरों को अधिकार दिए गए हैं।
  • Punjab News: पद से हटाए गए श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह

    Punjab News: पद से हटाए गए श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज चल रही आंतरिक कमेटी की बैठक के दौरान अहम फैसला लिया गया। बैठक में श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटाने का फैसला लिया गया है। इस बात का प्रकाशन बैठक के बाहर विरोधी दल से संबंधित आंतरिक कमेटी सदस्य मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अपना डिसेंडिंग नोट दिया है और मांग की है कि शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी को हुए घोटालों और लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में पहले निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष पर लगे आरोपों के बाद अपना इस्तीफा देना चाहिए। ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटाने का आधिकारिक ऐलान थोड़ी देर बाद अध्यक्ष एडवोकेट धामी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।

    जिसमें कहा कि वह लगाए गए आरोपों को साबित करें। धामी ने कहा कि मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने पहले से तैयार स्क्रीप्ट को पढ़ा है। अगर उनके पास घोटाले को लेकर कोई सबूत है तो वह उन्हें पेश करें। एसजीपीसी प्रधान धामी ने कहा कि 72 घंटे में सबूत पेश ना करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    इसी के साथ गुरुद्वारा अंब साहिब और गुरुद्वारा भट्ठा साहिब रोपड़ की जमीनों संबंधी गलत बयानबाजी करने के मामले में पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह को कहा कि वह माफी मांगे नहीं तो गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के मैनेजर को उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनों के मामले में जो कार्रवाई की गई है, वह कमेटी के नियमों और कानून अनुसार की गई है।

     

     

  • AI Impact Summit 2026: Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी का AI को लेकर बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    AI Impact Summit 2026: Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी का AI को लेकर बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राजधानी में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में देश के कॉरपोरेट जगत से एक ऐसा ऐलान हुआ है जिसने टेक्नोलॉजी सेक्टर में हलचल मचा दी है। मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि रिलांयस इंडस्ट्रीज और जियो इंटेलिजेंसी मिलकर अगले सात सालों में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। उनका दावा है कि यह निवेश भारत को 21वीं सदी की सबसे बड़ी एआई ताकतों में शामिल करेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जिस तरह जियो ने देश को सस्ते इंटरनेट से जोड़ा है उसी तरह अब इंटेलिजेंस युग से जोड़ा जाएगा। उनका टारगेट है कि एआई हर नागरिक, हर उद्योग और हर सरकारी सेा तक पहुंचने पर वह बेहद किफायती लागत पर। उन्होंने साफ कहा है कि भारत इंटेलिजेंस किराए पर नहीं ले सकता इसलिए कंप्यूटिंग और एआई सेवाओं की लागत को डेटा की तरह सस्ता बनाना ही प्राथमिकता होगी।

    जामनगर में बनाए जा रहे

    अंबानी ने बताया कि जामनगर में मल्टी गीगावॉट क्षमता वाले एआई रेडी डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं। इस साल की दूसरी छमाही में 120 मेगावॉट क्षमता ऑऩलाइन आ जाएगी। इसे आगे गीगावॉट स्तर तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कच्छ और आंध्र प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित 10 गीगावॉट तक की ग्रीन पॉवर क्षमता का इस्तेमाल करके एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को एनर्जी दी जाएगी। एक नेशनल एज कंप्यूट नेटवर्क भी तैयार होगा। इसे एआई सेवाएं कम लेटेंसी और कम लागत पर देशभर में उपलब्ध होगी।

    भारत की भाषा में बात करेगा एआई

    अंबानी ने कहा कि एआई सिर्फ बड़ी कंपनियों के लिए नहीं होगा बल्कि यह किसानों, छात्रों और छोटे व्यवसाय करने वालों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। जियो शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती जैसी क्षेत्रों में एआई का इस्तेमाल कर रहा है जैसे छात्रों के लिए कई भाषाओं में पढ़ाने वाले एआई टीचर, स्थानीय भाषा में स्वास्थ्य सलाह देने वाला गाइड और किसानों को सैटेलाइट से खेती संबंधी सुझाव देने वाला सिस्टम। उन्होंने कहा कि एआई भारत की भाषा में बोलेगा। भारत की संस्कृति में फूलेगा और भारत की मिट्टी में फलेगा।

    भारत में बनेगा एआई सुपरपॉवर

    अंबानी के अनुसार, भारत की ताकत उसकी जनसंख्या, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्टर, कम डेटा लागत और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम में है। आधार, यूपीआई और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने मजबूत नींव तैयार कर दी है। उन्होंने भरोसा भी जताया है कि यदि एआई को लोकतांत्रिक और किफायती बनाया गया तो यह गरीबी कम करने और समृद्धि बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।  
  • Punjab News: Jain School के पास युवकों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Jain School के पास युवकों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी में रामलीला मैदान की भीड़भाड़ में जैन स्कूल के गेट के सामने युवकों की लड़ाई में चाकूबाजी देखकर लोगों में दशहत का माहौल बन गया। मारपीट की इस दहला देने वाली पूरी घटना डेढ़ मिनट की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस हादसे में 2 युवक घायल हो गए। जिसमें से एक को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा, जख्मी हालत में फरार है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ पब्लिक प्लेस में खूनी फसाद को बढ़ावा देने का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। जानकारी मुताबिक करीब डेढ़ बजे खूनी झड़प की इस घटना की वजह पुरानी रंजिश है। सीसीटीवी फुटेज में झड़प दौरान लात घूंसों के अलावा चाकू, ईंट पत्थर भी इस्तेमाल किए गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन युवकों के हिंसक तेवर देख उन्हें बीच से हटना पड़ा। फुटेज में बाइक सवार तीन युवक दिख रहे हैं, जिनमें से एक के साथ झड़प हुई तो बाकी 2 खिसक गए।

    वहीं दूसरी तरफ युवक पैदल निकल रहे थे। मौके पर गली में बिखरा हुआ खून भी देखा गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि पब्लिक प्लेस में इस तरक खून फसाद कर दहशत फैलाने का काम किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर दहश्त फैलाने का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों का भी पता लगाया जाएगा।

     

  • Punjab News: कांग्रेस मीटिंग में MP चन्नी के बयान को लेकर वडिंग ने किया खुलासा, बिट् और मजीठिया पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस मीटिंग में MP चन्नी के बयान को लेकर वडिंग ने किया खुलासा, बिट् और मजीठिया पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कांग्रेस में लगातार विवाद जारी है। हाल ही में बिट्टू ने किसानों को लेकर प्रिंयका गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद कांग्रेस द्वारा लगातार बिट्टू पर निशाने साधे जा रहे है। वहीं आज पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी रवनीत बिट्टू पर निशाना साधा है। वडिंग ने बिट्टू को कहा कि जो आप का दिल करता है वह आप करें। उन्होंने कहा कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति आप की किसी बात पर विश्वास नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वहीं बिट्टू है जो भाजपा में जाने के बाद किसानों के खिलाफ बोलता था और उन्हें गालियां देता था। वहीं हरियाणा के सीएम नायाब सैनी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि सारे फैक्ट्स सामने रख दिए है और जनता सब जानती है।

    देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बजट समिट करवाने को लेकर कहा कि इससे देश को क्या फायदा हुआ उसके बारे में बताए। उन्होंने कहा कि ऐसे समिट पीएम मोदी अक्सर करते रहते है और बाहर से लोग बुलाए जाते है। उन्होंने कहा कि देश की सच्चाई लोग जानते है और उन्हें पता है कि देश में क्या हो रहा है। वास्विक फास्ट ग्रोइंग को लेकर कहा कि देश में किसान सुसाइड कर रहा है, मजदूर को दिहाड़ी नहीं मिल रही, बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, सोना महंगा हो रहा, है, डॉलर बढ़ रहा है, देश जा कहां रहा है।

    उन्होंने कहा कि अब तक आंकड़े ही समझ नहीं आ रहे। कोरोना काल में लोग मर गए और लेकिन भाजपा ने कहा कि मरने नहीं दिया गया। भाजपा द्वारा कहानी बनाई जाती है और गलत आंकड़े दिखाए जाते है। इस कहानी से वह राजनीति चला रहे है। वहीं सांसद चन्नी के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैठक में चन्नी द्वारा कोई धमकी भरा बयान नहीं दिया गया। उन्होंने अपील की है कि ऐसी मनगढ़त बातें ना फैलाई जाए। इस दौरान अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर वडिंग ने कहा बिक्रम सिंह मजिठाया नहीं हूं जो अपने जीजे के बनने के साथ बने है।

    उन्होंने कहा राजा वडिंग खुद अपने पैरों पर बना है। वडिंग बोले, मजीठिया को बहुत गुस्सा आया होगा कि मैं उसके हक मैं नहीं बोला हूं ना ही उनके खिलाफ बोला है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके गले को हाथ डालेगा तो उसे रगड़ना जानता है। वडिंग ने कहाकि पूंछ को जितना मर्जी पाइप में डाल लो वह सीधी नहीं हो सकती। मजीठिया को लेकर कहा कि जब तक वह अकाली दल में है तब तक अकाली दल कामयाब नहीं हो सकती। उन्होंने कहाकि मजीठिया की मूंछों को लोग देखते है। उन्होंने कहा कि मजीठिया में काफी अहंकार है। वडिंग ने कहा कि वह किसी से डरते नहीं है और 21 की 31 मोड़ना वह जानते है।