Blog

  • नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, कमरे में फैले खून के छींटे

    नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, कमरे में फैले खून के छींटे

    ग्वालियरः रिटायर्ड फौजी द्वारा शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फौजी ने अपने बिस्तर पर बैठकर लाइसेंसी राइफल की नली अपने सिर के पास रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर फट गया और खून के छींटे कमरे की छत तक जा पहुंचे।

    जानकारी मुताबिक, मृतक का नाम श्याम बिहारी भदौरिया (50) है, जो शताब्दीपुरम के रहने वाले थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के तुकेड़ा, मालनपुर के निवासी थे। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि वीरवार रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्याम बिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्याम बिहारी बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में .315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजन ने फौरन महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी।

    महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाए हैं। साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं।

    पुलिस ने इस दौरान परिजनों से वारदात को लेकर पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में नशे की हालत में अपने कमरे में सो गए थे, इसलिए किसी ने उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली हमें नहीं पता। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: रेलवे लाइन के किनारे हाथ बंधे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    Punjab News: रेलवे लाइन के किनारे हाथ बंधे युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    राजपुरा: पटियाला रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान युवक का हाथ बंधा शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि युवक के हाथ पीछे बंधे हुए हैं और उन्होंने युवक की हत्या को लेकर संदेह जताया है। जिसके बाद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंचकर जांच में जुट गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि महफिल रेज़ॉर्ट के पास रेलवे लाइनों के पास एक युवक का शव पड़ा है। जब टीमें मौके पर पहुंचीं तो देखा कि युवक के हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए हैं और शव को देखकर हत्या का शक हो रहा है। युवक का शव के पास खून से लथपथ पत्थर भी मिला है, जिससे लगता है कि उसे पहले पत्थरों से मारा गया है और बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस को मौके पर खून से सने हथियार और एक टूटा मोबाइल भी बरामद हुआ है।

    मृतक युवक के गले पर गहरे घाव के निशान हैं। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी, डॉग स्क्वायड की टीमें और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंच चुके हैं ताकि इस हत्या की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, थाना मुखी जीआरपी पटियाला दिलबाग सिंह के मुताबिक़ मृतक मजदूर प्रतीत होता है।

    रेलवे पुलिस द्वारा जमीनी और अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं और इसके अलावा विभिन्न थानों में गुमशुदगी संबंधित रिपोर्टों को भी आधार बनाया जा रहा है। इस तरह की खून से लथपथ आशंकित स्थिति में मिली लाश के साथ क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजपुरा की मोर्ची में रखवा दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

  • Punjab News: इस इलाके में मृत मिला युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मृत मिला युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर से एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। वहीं उसका एक दोस्त भी गंभीर हालत में उसके साथ मिला जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    जानकारी मुताबिक, पठानकोट में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर में एक सुनसान इलाके में 2 युवक संदिग्ध हालत में पड़े हुए थे। इस दौरान नजदीक से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें देखा और मौके पर लोगों और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया जहां, डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

    SMO सुनील चंद ने बताया कि रात को 2 युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिनमें से एक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृत युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल सकेगा।

     

     

     

     

  • Punjabi Singer Ammy Virk और Binnu Dhillon ने Bambukat 2 Movie रिलीज से पहले PVR पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjabi Singer Ammy Virk और Binnu Dhillon ने Bambukat 2 Movie रिलीज से पहले PVR पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक एमी विर्क और अभिनेता बिन्नू ढिल्लों की नई फिल्म आज से थियेटर पर रिलीज होने जा रही है। इस दौरान अपने फैंस से वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही “बंबूकाट 2” फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाबी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए हर दर्शक का सहयोग जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने कहाकि एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने PVR के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लाइव होने के दौरान कहा कि PVR पंजाबी फिल्मों को उतना महत्व नहीं देता, जितना कि हिंदी और साउथ फिल्मों को दिया जाता है।

    देर रात 12 बजे दोनों ने सोशल मीडिया पर कहाकि पंजाबी जुबान के साथ पंजाबी सिनेमा द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। पंजाबी भाषा की पंजाबी फिल्मों के साथ भेदभाव सिनेमा हाल में किया जाता है। ढिल्लों ने कहाकि पंजाब में पंजाबी फिल्मों से ज्यादा हिंदी और साउथ फिल्मों को 50 प्रतिशत तवज्जों दी जाती है, लेकिन पंजाबी फिल्मों को पहले शो में 49 प्रतिशत और उसके बाद 40 प्रतिशत तक तवज्जों दी जाती है।

    यही कारण हैकि प्रोडूयसर को नुकसान होता है। उन्होेंने कहा कि नई फिल्म को लेकर भी उन्हें परेशान किया गया। उन्होंने कहाकि PVR ने आखिर तक उन्हें परेशान किया। जिसके बाद उनकी फिल्म को PVR में लगाने का फैसला किया। अभिनेता बोले कि उनकी नई फिल्म आज रिलीज हुई, लेकिन PVR ने पर्याप्त शो नहीं दिए और बार-बार दूसरी फिल्मों का हवाला दिया।

    एमी विर्क ने साफ कहा कि उनकी फिल्म अब सभी सिनेमाघरों में है, लेकिन PVR में नहीं दिखाई जाएगी। एमी और बिन्नू का कहना है कि पंजाबी फिल्मों और भाषा की आवाज दबाई जा रही है। पहले उन्हें कहा गया था कि इस मुद्दे पर खुलकर बात न करें, लेकिन अब उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखी है। साथ ही, उन्होंने इंडस्ट्री में उनके खिलाफ उठाई गई उंगलियों पर भी तंज कसा। एमी विर्क ने कहा, “अब तैयारी रखो।

     

     

  • Punjab News: पहली बार प्लेन में जा रहे व्यक्ति की मौत, स्वागत के लिए वेलकम केक लेकर खड़ा था बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली बार प्लेन में जा रहे व्यक्ति की मौत, स्वागत के लिए वेलकम केक लेकर खड़ा था बेटा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा के गांव मूनक खुर्द के व्यक्ति का प्लेन में निधन हो गया। मृतक की पहचान परगण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इटली के मिलान में बेटे से मिलने के लिए 66 वर्षीय परगण सिंह पहली बार विदेश जा रहा था। वहीं दूसरी ओर पिता के स्वागत के लिए मिलान में खड़ा था। उनके लिए गुलदस्ता और केक भी ला रखा था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइल लेने के बाद परगण सिंह को प्लेन उड़ने के कुछ टाइम बाद पसीना आने लगा।

    पत्नी और अन्य यात्रियों ने प्लेन के क्रू को घटना संबंधी बताया तो क्रू में शामिल डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अन्य विमान के जरिए गांव लाया गया। बेटे से मिलने गए परगण की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इटली से बेटा शव को गांव लाया और यहां पर संस्कार किया गया। गांव के गुरुद्वारा साहिब की कमेटी मेंबरों ने कहा कि परगण सिंह बेटे से मिलने जाने से पहले काफी खुश था। वह हमेशा गुरुद्वारा साहिब आता और सेवा में योगदान देता था।

    उनके जाने का कमेटी मेंबरों को बहुत दुख है। बेटे ने बताया कि पहले उनकी फ्लाइट 15 तारीख की थी। उस दिन भी प्लेन में बैठते ही वे बेहोश हो गए थे। तब डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इसे घबराहट बताया और फिट टू फ्लाई का सर्टिफिकेट देकर अगले दिन जाने की सलाह दी थी। इसके चलते वह 16 फरवरी को फिर से फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 16 फरवरी को परगण सिंह दोबारा अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में बैठे। दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद उन्हें तेज पसीना आने लगा। उन्होंने थोड़ा सा पानी पिया और अचानक अपनी सीट से नीचे गिर गए। विमान में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी धड़कन रुक चुकी थी।

  • परचून की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    परचून की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कानपुरः उत्तर प्रदेश में चमनगंज इलाके में एक दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार परचून की एक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान के आसपास 8 मकानों को खाली करा दिया। मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक दुकान में आग लग गई है। मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुए फायर विभाग ने कई मकानों से लोगों को बार निकाल लिया। आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा, कोई जनहानि नहीं हुई।  
  • Jalandhar News: दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वादरातों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला अवतार नगर से सामने आया है। जहां देर रात चोर छाबड़ा जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान से नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए जतिन ने बताया कि उसके भाई की दुकान में 3.30 बजे चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

    घटना के दौरान एक चोर दुकान के अंदर घुसा। इस घटना में 35 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने कहा कि सड़क पर आवाजाई होने के बावजूद चोरी की घटना पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वहीं दुकानदार के बेटे युवी ने कहा कि पापा सुबह 7.30 बजे दुकान खोलने आए तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे।

    जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि मंडी में पेमेंट करने के लिए तिजौरी में 35 हजार की नगदी रखी हुई थी, जोकि चोर ले गया। पीड़ित ने कहा कि रोड पर पहले भी कई चोरियां हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मुंह ढका चोर दुकान में आता है और सीधा तिजौरी की छानबीन करने लग जाता है। काफी देर तक छानबीन करने के बाद वह तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो जाता है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

     

     

  • 6 साल से लापता बच्चे को लेकर पड़ोसी ने किया ऐसा खुलासा, प्रशासन ने खुदवा दी Express-Way

    6 साल से लापता बच्चे को लेकर पड़ोसी ने किया ऐसा खुलासा, प्रशासन ने खुदवा दी Express-Way

    दौसाः शहर को ऊंनबड़ा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। दरअसल, साल 2020 को 4 साल का बच्चा लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसे ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने 17 अगस्त 2020 को बांदीकुई पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब पुलिस को इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था, लेकिन अब बच्चे के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सभी को हैरान कर दिया है।

    युवक ने बताया कि उसने ही 6 साल पहले बच्चे की हत्या कर शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे गाड़ दिया था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को डिटेन कर पूछताछ की। उसने बच्चे की हत्या कर शव गाड़ने की बात कबूल ली। युवक बच्चे के घर से करीब 200 मीटर दूर रहता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 300 मीटर में जेसीबी से खुदाई करवाई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बांदीकुई डीएसपी रोहिताश्व देवंदा ने बताया कि मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे खुदाई की गई है। फिलहाल कुछ नहीं मिला। मामले में जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

    जानकारी मुताबिक, बैरवा ढाणी से 16 अगस्त 2020 को 4 साल का बच्चा लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने 17 अगस्त 2020 को बांदीकुई पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में करीब 7 जांच अधिकारी इन्वेस्टिगेशन कर चुके, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में करीब 2 साल पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट ने करीब 1 महीने पहले पुलिस से सख्ती की। इसके बाद इसकी जांच दौसा महिला सेल के एएसपी योगेंद्र फौजदार को दी गई।

    योगेंद्र फौजदार ने करीब एक महीने में बच्चे के घर पर 3 बार जाकर मामले की जांच की। आसपास के क्षेत्र में जांच की। इसके बाद पड़ोसी युवक के ऊपर शक गहरा गया। 17 फरवरी को पड़ोसी युवक को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली। आरोपी की निशानदेही पर योगेंद्र फौजदार, बांदीकुई डीएसपी रोहिताश्व देवंदा और साइबर थाने के डीएसपी बृजेश कुमार गुरुवार दोपहर ऊंनबड़ा गांव के पास एक्सप्रेसवे किनारे पहुंचे। खुदाई शुरू करवाई।

    युवक जैसे-जैसे पुलिस को बताता रहा, पुलिस उसी के आधार पर खुदाई करवाती रही। खुदाई के दौरान कई कपड़े मिले। पुलिस ने उन्हें युवक को दिखाया, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। पूछताछ दौरान युवक पुलिस को एक्सप्रेसवे के किनारे पांच जगह बता चुका है। जहां पुलिस ने जेसीबी से खुदाई करवाई, लेकिन कंकाल नहीं मिला। युवक ने पुलिस को बताया कि वहां एक पीपल के पेड़ के पास आया था। ऐसे में पुलिस बार-बार युवक को अपने साथ लेकर पीपल का पेड़ भी ढूंढ रही है। युवक के बार-बार अलग-अलग जगह बताने से पुलिस असमंजस की स्थिति में है। पुलिस बच्चे को गाड़ने की बात मान रही है। साथ ही दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।

    पुलिस प्रारंभिक तौर पर रंजिश के कारण घटना होना मान रही है। युवक ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2020 को वह सुबह करीब 11 बजे घर के आंगन से खेलते बच्चे को उठाकर अपने घर के पास ले गया। वहां उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कट्टे में बंद कर घर के पीछे छुपा दिया। किसी को शक नहीं हो, इसलिए अगले दिन रात 11 बजे 500 मीटर दूर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ले जाकर मिट्टी में गाड़ दिया था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

  • ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते पाक कप्तान का फूटा गुस्सा, धुलवाए बर्तन, एयरपोर्ट पर बिताए 13 घंटे, जांच शुरू, देखें वीडियो

    ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते पाक कप्तान का फूटा गुस्सा, धुलवाए बर्तन, एयरपोर्ट पर बिताए 13 घंटे, जांच शुरू, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया में होबार्ट दौरे पर प्रो लीग के मैच खेलने गई पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों को जलालत का सामना करना पड़ा। वहां पहुंचने पर खिलाड़ियों को न वक्त पर खाने को कुछ मिला और न ही रहने को होटल मिला। क्योंकि भुगतान न किए जाने के कारण कमरों की बुकिंग रद्द हो गई थी। पाकिस्तानी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हैं जहां वह एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले खेलने के लिए पहुंची हुई है, जिसमें टीम को वहां पर पहुंचने के बाद कई घंटों तक होटल के बाहर बिल नहीं चुकाने की वजह से घंटों सड़क पर बिताना पड़ा।

    वहीं पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लगाए है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शकील अम्माद बट का गुस्सा साफ दिखा। उन्होंने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए अपमानजनक है। बट ने बताया कि टीम के लिए न तो सही ढंग से रहने की व्यवस्था की गई थी और न ही खाने-पीने जैसी जरूरतों का ध्यान रखा गया। हालात इतने खराब थे कि खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले खुद किचन साफ करना और बर्तन धोने पड़े।

    उन्होंने कहा, “जब खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले इस तरह के काम करने पड़ें, तो उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”बट के अनुसार, फेडरेशन ने झूठ बोला। सिडनी एयरपोर्ट पर टीम को 13–14 घंटे इंतजार करना पड़ा और होटल पहुंचने पर पता चला कि एडवांस भुगतान न होने से कोई बुकिंग नहीं थी। इस लापरवाही के कारण खिलाड़ियों को घंटों सड़कों पर भटकना पड़ा। आखिरकार, अस्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था की गई, लेकिन वह भी बेहद असुविधाजनक थी। इसके बाद टीम को Airbnb में ठहराया गया, जहां सिर्फ 10 दिनों की बुकिंग थी, जबकि उन्हें 13 दिन रुकना था। आखिरी तीन दिनों के लिए खिलाड़ियों को एक सस्ते और घटिया मकान में शिफ्ट होना पड़ा।

    बट ने इसे खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया। बताया जा राह है कि इन तमाम परेशानियों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में पाकिस्तान को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जर्मनी और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। बट का कहना है कि मानसिक तनाव, थकान और अनिश्चित हालात के बीच अच्छा खेल दिखाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

    PSB ने पुष्टि की है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टीम के होटल में रहने के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। PSB के डायरेक्टर जनरल नूर उस सबा ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपी जाएगी। शकील अम्माद बट ने यह भी आरोप लगाया कि PHF ने खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मीडिया से बात की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके, उन्होंने सच सामने लाने का फैसला किया। बट ने कहा, मैं इसलिए बोल रहा हूं ताकि भविष्य में किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।

  • Era Hospital के गार्ड और वकीलों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, देखें वीडियो

    Era Hospital के गार्ड और वकीलों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, देखें वीडियो

    लखनऊः ठाकुरगंज में देर रात पार्किंग विवाद हो गया। इस दौरान एरा अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने साथियों के साथ एडवोकेट व उनके दोस्तों पर रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में एक एडवोकेट को काफी चोट आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अधिवक्ता का सिर फट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यू हैदरगंज निवासी आदर्श सिंह पेशे से एडवोकेट हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह देर रात एरा हॉस्पिटल में भर्ती अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने पहुंचे थे। उनके साथ शुभम और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पार्क करने को लेकर उनका अस्पताल के गार्ड से विवाद हो गया। आदर्श सिंह का आरोप है कि गार्ड ने उनसे बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसके बाद हाथापाई पर उतर आए। बीच-बचाव करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 30 गार्डों ने मिलकर उन्हें और उनके साथियों को पीटा। लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फूट गया। एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि हमलावर गार्डों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना से नाराज वकीलों ने कार्रवाई की मांग करते हुए ठाकुरगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 37 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।